सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

देवी गीता (देवी भागवत महापुराण सप्तम स्कन्ध - हिमालय-जगदम्बा संवाद सटीक)

Devi Gita from Devi Bhagavata Purana with Hindi Commentary

आद्याशक्ति भगवती / महर्षि वेदव्यास / पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished40 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

देवीगीता श्रीमद्देवीभागवत महापुराण के सातवें स्कन्ध के अन्तिम दस अध्यायों का प्रसिद्ध अंश है, जिसमें पर्वतराज हिमालय के प्रश्नों के उत्तर में स्वयं जगदम्बा अपना स्वरूप और मुक्ति का मार्ग बताती हैं। जैसे भगवद्गीता में श्रीकृष्ण उपदेश देते हैं, वैसे ही यहाँ देवी को परम तत्त्व के रूप में प्रस्तुत किया गया है, इसलिए शाक्त परम्परा में इसका विशेष आदर है।

इसमें देवी द्वारा अपने को सबका मूल और परब्रह्म बताना, हिमालय को विराट् रूप का दर्शन, सृष्टि की उत्पत्ति, ज्ञानयोग, अष्टाङ्गयोग और कुण्डलिनी-साधना, पराभक्ति, देवी-पूजन की बाह्य और आन्तरिक विधि, तथा मोक्ष का निरूपण आता है।

स्कैन किसी बड़े 'देवीभागवत-भाषा' संस्करण के पृष्ठों से लिया गया अंश है; इसके आरम्भिक पृष्ठ पर पृष्ठ-संख्या 732 है और देवी के अष्टोत्तरशत नामों तथा सिद्धपीठों की फलश्रुति के अन्तिम श्लोकों का हिन्दी अनुवाद है, जिसके बाद देवीगीता आरम्भ होती है। सूची में प्रकाशक खेमराज श्रीकृष्णदास (श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस) और अनुवादक पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र बताए गए हैं। यह अंश 40 पृष्ठों का है।

पृष्ठ 32 स्कैन

१६५ सप्तमस्कन्ध-अ० ३८. (७६३)
योनिमंडल गिराहै, वह कामाख्या योनिमंडल त्रिपुरभैरवीका महास्थान है भूमण्डलमें
यह क्षेत्ररत्न है इसकारण ऐसा दूसरा स्थान नहीं है ॥ १५ ॥ इससे अधिक
पृथ्वीमें ऐसा कोई स्थान नहीं है इस स्थानमें महामाया प्रत्येक मासमें रजस्वला
होती है ॥ १६ ॥ यहांके सब देवता पर्वतभावको प्राप्त हो वहां निवास करते हैं
॥ १७ ॥ वहांकी सब पृथिवी देवीरूप है ऐसा पंडित कहते हैं. इस कामाख्या योनि-
मण्डलसे श्रेष्ठ दूसरा स्थान नहीं है ॥ १८ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

गतिको प्राप्त होते हैं. हे सुव्रत ! अब तुमसे व्रतोंको कहती हूं ॥ ३६॥ नरनारियोंको
यत्नपूर्वक व्रतानुष्ठान करना चाहिये अनन्तर तृतीयाव्रत, रसकल्याणीव्रत ॥ ३७॥
आर्द्रानन्दकरव्रत यह तृतीयाके व्रत हैं शुक्रवारका व्रत कृष्णचतुर्दशीका व्रत
॥ ३८ ॥ भौमवारव्रत प्रदोषव्रतं यह चारप्रकारके व्रत हैं इन व्रत और प्रदोषसमय
देवदेव महादेव देवीको आसनमें बैठाय ॥ ३९ ॥ देवताओंके सहित देवीके सन्मुख
नृत्य करतेहैं इन व्रतोंमें उपवास कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

१५७ सप्तमस्कंध-अ० ३९. (७६५)
एकोनचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः ३९.
हिमालय बोले हे महेश्वरि ! देवदेवि ! महेशानि ! करुणासागर ! जगदम्बा ! अब
भलीप्रकार अपने पूजाविधानको कहिये ॥ १ ॥ श्रीदेवी बोलीं हे राजन् ! मैं अपनी
प्रियकर पूजाविधि कहती हूं हे पर्वतश्रेष्ठ ! तुम अतिशय श्रद्धापूर्वक श्रवण करो ॥
॥ २ ॥ बाह्य अभ्यान्तरके भेदसे मेरी पूजा दोप्रकारकी है उसमें बाह्यभी वैदिक
और तांत्रिक भेदसे दोप्रकारकी है ॥ ३

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

(७६६) देवीभागवत-भाषा । १५८
सब शक्तिसम्पन्न मेरे स्वरूपसेही वेद प्रगट हुए हैं, इसकारण वेदके अप्रमाणकी शंका
नहीं होसकती. कारण कि, मैं अज्ञानरहित हूं इससे मुझसे प्रगट हुए वेद भ्रान्तिरहित
सत्यवस्तु हैं दूसरे शास्त्र अज्ञपुरुषोंद्वारा कल्पित हैं इससे वह वेदके सन्मुख अप्रमाण
हैं इसीसे उनमेंका कहाहुआ धर्म धर्माभास है फलपक्षमें वेदोक्त धर्मही यथार्थ धर्म है
॥ १६ ॥ वेदोंका अर्थ ग्रहणकर स्मृतिशास्त्र प्रणीत हुआ है इससे मनुआदि महर्षि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

१६९ सप्तमस्कंध-अ० ३६. (७६७)
पाकर शुद्ध हों पश्चात् वेदानुसार कर्म करै तथा दत्तके शाप, भृगुके शाप, दधीचिके शापसे
जो ॥ २८ ॥ ब्राह्मण वेदसे बहिष्कृत हुए हैं उन ब्राह्मणोंको सोपानक्रमसे जन्मान्तरमें
वेदाधिकारप्राप्तिके निमित्त कुछ परमेश्वरकी उपासना वक्तव्य है यह विचारकर ॥
॥ २९ ॥ शैव, वैष्णव, सौर, शाक्त, गाणपत्य यह पांचप्रकारके आगम शंकरने
निर्माण किये ॥ ३० ॥ इनमें किसी २ अंशमें वेदानुकूल और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

(७६८) देवीभागवत-भाषा । १६०
तक इसीप्रकार पूजाकरता रहे जब आभ्यन्तरपूजाका अधिकार होजाय तो इच्छासे
बाह्यपूजा छोडदे ॥ ४३ ॥ उपाधिरहित संवित् वा ब्रह्म ही मेरा स्वरूप है इस
संवित् स्वरूपमें चित्तके लीन करनेकोही आभ्यन्तरपूजा कहते हैं ॥ ४४ ॥ इसकारण
मेरे संवित्स्वरूपमें एकान्तभावसे चित्त स्थापन करै. कारण कि, संवित् वा ब्रह्मके
अतिरिक्त अन्य समस्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 38 स्कैन

१६१ सप्तमस्कंध-अ० ४०. (७६९)
अपने देहमें धर्मादि पीठकल्पना कर पूजा करै ॥८॥ फिर प्राणायामद्वारा विकसित हृदय
कमलरूप मे रे स्थानमें पंच प्रेतासनपर स्थित महादेवीकी चिन्तना करै ॥ ९ ॥ ब्रह्मा
विष्णु, रुद्र, ईश्वर, सदाशिव यह पंचप्रेत कहे जाते हैं यह मेरे पादमूलमें सदा स्थित
रहते हैं यह पृथवी, अप, तेज,वायु, आकाश इन पांच महाभूतोंके और जाग्रत, स्वप्न,
सुषुप्तितुरीय,अतीत इन पांचो अवस्थाओंके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 39 स्कैन

तंत्रादिप्रोक्त कवचं और "अहं रुद्रेभिः" यह सूक्त और भुवनेश्वरीउपनिषदमें "सर्वे
वैदेवा देवीमुपतस्थुः" हृल्लेखा उपनिषदस्थ मंत्र ॥ २२ ॥ तथा महाविद्याके महामं-
त्रोंसे वारंवार देवीको संतुष्ट करै और प्रेमसे आर्द्र हृदय होकर देवीसे अपना
अपराध क्षमा करावै ॥ २३ ॥ पुलकित अंग होकर प्रेमाश्रुसे परिपूर्ण
नेत्र हो गद्गद वचनसे नृत्यगीतादिद्वारा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 40 स्कैन

५६३ सप्तमस्कंध-अ० ४०. (७७१)
सुशील सुवेष देवीभक्तसे कहना उचित है ॥ ३६ ॥ श्राद्धकालमें यह ब्राह्मणोंके
समीप पढ़े तो उसके सब पितर तृप्त होकर परमपदको प्राप्त होतेहैं ॥ ३७ ॥ व्यासजी
बोले ऐसा कहकर भगवती वहांही अन्तर्धान होगई और देवीके दर्शनसे सब
देवता भी प्रसन्नहुए ॥ ३८ ॥ व्यासजी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें