सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
बुद्धचरितम् (महाकवि अश्वघोष - संस्कृत मूल एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या)

बुद्धचरितम् (महाकवि अश्वघोष - संस्कृत मूल एवं सान्वय हिन्दी व्याख्या)

Buddhacharitam of Mahakavi Ashvaghosa with Hindi Commentary

महाकवि अश्वघोष द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished122 पृष्ठ

पृष्ठ 80, कुल 122 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 80
पृष्ठ 80 स्कैन

6 हे सौम्य, इस समय मैं अमर-धर्म की दुन्दुभि बजाने के लिए वाराणसी जा रहा हूँ, यश (से
होनेवाले) सुख के लिए नही, अभिमान से नही, किन्तु दुःख से पीड़ित साथी जनों के हित के
लिए।
7 पूर्व में जीव-लोक को दुःखी देखकर मैंने ये प्रतिज्ञा की—स्वयं पार होनेपर मैं जगत् को पार
लगाऊँगा, स्वयं मुक्त होनेपर मैं यहाँ रहनेवालों को मुक्त करूँगा।
8 इस जगत् में कुछ लोग धन (= योग्यता) पाकर केवल अपने लिए ही रखते हैं और इससे
लज्जा को प्राप्त होते हैं; किन्तु (ज्ञान-) विशेष प्राप्त करने पर खुली दृष्टिवाले महापुरुष के लिए
केवल वही धन है जिसे वह बाँटता है।
9 सूखी भूमि पर खड़ा रहनेवाला यदि धारा में बहते इन्सान को बाहर खींचने का प्रयास नहीं
करे, तो वह वीर नहीं; और योग्यता पानेवाला यदि उसे पीड़ितों के बीच नहीं बाँटे, तो वह
दाता नही।
10 स्वस्थ (= स्वयं में स्थित) व्यक्ति को सुलभ उपचारों से व्याधि ग्रस्त का उपचार करना चाहिए
और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें