सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

श्रीमद्वाग्भट द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished387 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।

पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।

इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।

पृष्ठ 81–100, कुल 387 में से
पृष्ठ 81 स्कैन

ऋतुचर्याध्यायः ३ ]

सूत्रस्थानम्

४५

वसन्त ऋतुचर्या —शिशिर ऋतु में शीत की अधिकता के कारण स्वाभाविक रूप से कफदोष का संचय हो जाता है। वह कफदोष वसन्त ऋतु में सूर्य की किरणों से सन्तप्त होकर पिघलने लगता है, जिसके कारण पाचकाग्नि मन्द पड़ कर अनेक प्रकार के (प्रतिशय आदि) रोगों को उत्पन्न कर देता है, अतः इस ऋतु में उस कफदोष को शीघ्र निकालने का प्रयत्न करे। ( वमन तथा रुक्ष नस्यों के प्रयोग से इसका निर्हरण करे। ) अन्यत्र कहा भी है—‘हेमन्ते चैतये श्लेष्मा वसन्ते च प्रकुप्यति’। यहाँ हेमन्त शब्द के साहचर्य से शिशिर ऋतु का भी ग्रहण कर लेना चाहिए, क्योंकि दोनों की ऋतुचर्या प्रायः समान है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि हेमन्त-शिशिर ऋतु में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 82 स्कैन

४६

अष्टाङ्गहृदये

तीक्षांशुरतितीक्षांशुग्रीष्मे सङ्क्षिप्ततीव यत् ॥ २६ ॥

प्रत्यहं क्षीयते श्वेष्मा तेन वायुश्च बर्धते । अतोऽस्मिन्दुकट्टमूलव्यायामार्ककांस्त्यजेत् ॥ २७ ॥

ग्रीष्म ऋतुचर्या—ग्रीष्म ऋतु में तीक्षांशु ( सूर्य ) अपनी तेज किरणों से संसार के जलीय तत्व को सुखा देता है। ( यहाँ एक दूसरा पाठभेद इस प्रकार मिलता है—'स्नेहमर्काऽतितीक्षांशुः' । यह पाठ अधिक स्पष्ट है, इससे भी चरकोक्त यह पाठ अधिक स्पष्ट है—'मयुखैर्जगतः स्नेहं ग्रीष्मे पेपीयते रविः' । ( च.सू. ६।२७ ) जिसके कारण शरीरस्थित जलीय अंश कफघातु का भी क्षय होने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 83 स्कैन

कतुचर्याध्यायः ३ ]

सूत्रस्थानम्

४७

महृष्ट के पत्तों से ढककर रखे हुए पन्ना या शर्बत को पीयें, जिसमें कुछ खटाई भी मिलायी गयी हो। इसे पीने के लिए मिट्टी का पुरवा या कुल्हड़ या कसोरा होना चाहिए। पीने से पहले इसे पाइल के फूलों तथा कपूर से सुगन्धित कर लेना चाहिए ॥ ३०-३१ ॥

वक्तव्य —इस प्रकरण में आये हुए भक्ष्य, भोज्य, पेय आदि पदार्थों का निर्माण-प्रकार भावप्रकाश के कुतान्नवर्ग में या पूर्ववर्ती संहिताग्रन्थों में देख लेना चाहिए।

पञ्चसार —इसका उल्लेख अ.हू.चि. २।१३ में इस प्रकार दिया है—मधु, खजूर, मुनक्का, फाल्गुमा,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 84 स्कैन

४८

अष्टाङ्गहृदये

करे। जिस घर में शिल्पियों द्वारा स्त्री की आकृति की पुतलियाँ बनायी हों, उसके स्तनों, हाथों तथा मुख पर रखे गये खस से सुगन्धित जल बह रहा हो, तो ऐसे स्थान पर शयन करें ॥ ३५-३६ ॥

वक्तव्य —श्रीमानों के घरों की साज-सज्जा में 'पुरुष-स्त्री' के जैसे अनेक प्रकार के चित्र किंवा मूर्तियाँ उनके शो.नागृह में अथवा उद्यानों में देखी जाती हैं। यह भी विहार का एक प्राचीन प्रकार रहा है। फूलों तथा किसलियों की शय्या रचाने का प्रकार भी प्राचीन ही है।

निशाकरकराकीर्णे सीधपुष्के निशासु च ॥ ३७ ॥

आसना —

रात्रिचर्या —रात के समय चूना पुते हुए महल (सींध) की छत पर, जहाँ चन्द्रमा की चाँदनी छिटकी हो, वहाँ बैठना या

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 85 स्कैन

ऋतुवर्षाध्यायः ३ ]

सूत्रस्थानम्

४९

आस्थापनं शुद्धतनुर्जीर्णं धान्यं रसात् कृतान् । जाङ्कलं पिशितं यूपान् मध्वरिष्टं चिरन्तनम् ॥
मस्तु सौवर्चल्लादयं वा पञ्चकोलावचूर्णितम् । दिव्यं कौपं श्रुतं चाम्भो भोजनं त्वतिदुर्वितं ॥ ४६ ॥

व्यक्तामल्लवणस्तेहं संशुष्कं क्षौद्रवल्लघु ।

शरीर-शुद्धि—इस ऋतु के आरम्भ में वमन-विरचन क्रियाओं द्वारा शरीरगत संचित दोषों का शोधन करके आस्थापन ( निरुहण ) बलित का सेवन करे । साधारण आहार—पहले खाये हुए भोजन के भलीभाँति बन जाने पर आगे निम्नोक्त पदार्थों का इन दिनों सेवन करें—पुराने जौ एवं रोहू आदि सुपच पदार्थों को बायें, अच्छी प्रकार पकाये गये तथा छोँके हुए मांसरस,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 86 स्कैन

५०

अष्टाङ्गहृदये

शरद्-ऋतुचर्या —वर्षा ऋतु में पानी से भीगे हुए अतएव शीततायुक्त प्राणियों के शरीरों में पित्त का संचय क्रमशः होता रहता है। उसके बाद शरद् ऋतु के आ जाने पर एकाएक सूर्य की तेज किरणों द्वारा तपे हुए प्राणियों के शरीरों में वर्षाकाल में संचित हुआ पित्त इस समय कुपित हो जाता है। उस पर विजय पाने के लिए अर्थात् वह किसी प्रकार के पित्तजनित विकारों को पैदा न कर दें, इसके लिए तित्तघृत का सेवन तथा रक्तमोक्षण करना चाहिए॥ ४९ ॥

वक्तव्य —अ.हृ.वि. १९ में वर्णित तित्तघृत अथवा महातित्तघृत का सेवन करायें। चिकित्सक की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 87 स्कैन

ऋतुचर्याध्यायः ३ ]

सूत्रस्थानम्

५१

शीते वर्षासु चाद्यांस्त्रीन् वसन्तेऽन्यान् रसान्भजेत् ॥५५॥

स्वादुं निदाघे, शरदि स्वादुतिकृष्णायकान् । शरद्भसन्त्यो रूक्षं शीतं घर्मघनान्तयोः ॥५६॥

अन्नपानं समासेन विपरीतमतोऽन्यदा ।

संक्षिप्त ऋतुचर्या —विस्तार से कहीं गई ऋतुचर्या का अब यहाँ संक्षेप से वर्णन किया जा रहा है। शीतकाल (हेमन्त तथा शिशिर ऋतु) में और वर्षा ऋतु में आरम्भ के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 88 स्कैन

५२

अष्टाङ्गहृदय

वातादि दोषों की वय-प्रकोप-प्रशम तालिका

दोषवातपित्तकफ
संचयग्रीष्म ऋतु
मेष, वृष
वैशाख, ज्येष्ठ
मध्याह्नकालवर्षा ऋतु
सिंह, कन्या
भाद्रपद, आश्विन
दिन का चौथा पहरहेमन्त ऋतु
धनु, मकर
पौष, माघ
उषःकाल
प्रकोपप्रावृद् ऋतु
मिथुन, कर्क
आषाढ़, श्रावण
अपराह्नकालशरद् ऋतु
तुला, वृश्चिक
कार्तिक, मार्गशीर्ष
अर्धरात्रिकालवसन्त ऋतु
कुम्भ, मीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 89 स्कैन

ऋतुचर्याध्यायः ३ ]

सूत्रस्थानम्

५३

वक्तव्य —शारीरिक सन्धियों की भाँति ऋतुसन्धियों का भी ध्यान रखना पड़ता है। महाकवि भारवि ने भी कहा है—‘सहसा विदधीत न क्रियाम्’ (किरात) आप नियमानुसार दो महीनों से जिस ऋतु के अनुसार जिन खान-पानों का सेवन करते आ रहे हैं, यदि एकाएक उसे छोड़कर आप दूसरे खान-पानों का सेवन कर देंगे तो वे खान-पान आपको सात्त्व्य (अनुकूल) नहीं होंगे। अतः प्रथम ऋतु के अन्तिम सप्ताह में पहले क्रम को छोड़ना हुआ आने वाली ऋतु के प्रथम सप्ताह तक अगली खान-पानविधि को व्यवस्थित कर लेना चाहिए। इसी प्रकार वक्तों के परिवर्तन पर भी ऋतुसन्धियों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 90 स्कैन

चतुर्थोऽध्यायः

अथातो रोगानुत्पादनीयाध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब यहाँ से रोगानुत्पादनीय नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने इस प्रकार कहा था।

उपक्रम —जिस प्रकार का आचरण (आहार-विहार आदि) करने से रोगों की उत्पत्ति न हो अथवा जिस अध्याय में कहे जाने वाला विषय रोगों की उत्पत्ति को रोकने के लिए हितकारक हो, उसका नाम है—‘रोगानुत्पादनीय’ अध्याय। चरक में उक्त आशय से कहे गये अध्याय का नाम है—‘नवेगान्धारणीय’। (च.सू. ७) इस विषय को श्रीवाग्भट ने इस प्रकार कहा है—‘न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 91 स्कैन

वैद्यानुसादनीयाध्यायः ४ ]

सूत्रस्थानम्

५५

मलवैगरोधज रोग—पुरीष के वेग को रोकने से पिण्डलियों में ऐंठन, प्रतिश्याय, सिर में पीड़ा का होना, उद्वार ( डकारों का आना), परिकर्त्तिका ( गुदबलियों में कैंची से काटने की-सी पीड़ा ), हृदय की गति में रुकावट का आना तथा मुख से मल का निकलना आदि लक्षण होते हैं और ऊपर श्लोक दो में कहे गये रोग भी हो जाते हैं॥३॥

अङ्गभङ्गाश्वमरीबस्तिमेद्वृद्ध्युणवेदनाः ॥४॥

मूत्रस्य रोधात्पूर्व च प्रायो रोगः—

मूत्रवैगरोधज रोग—मूत्र के वेग को रोकने से अंग-अंग में टूटने की-सी पीड़ा, अश्वमरी ( पथरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 92 स्कैन

५६

अष्टाङ्गहृदय

छींक के वेग को रोकने से हानि—छींक के वेग को रोकने के कारण सिर में पीड़ा, कान आदि ज्ञानेन्द्रियों में दुर्बलता, मन्थास्तम्भ, अर्दित (मुखप्रदेश का लकवा)—ये विकार उत्पन्न हो जाते हैं।

तीक्ष्णधूमाज्जनाघ्राणनावर्नाकविलोकनैः ॥ ९ ॥

प्रवर्तयेत्सुर्ति सक्तां स्नेहस्वेदी च शीलयेत्।

छिक्कावेगनिरोधज् रोग-चिकित्सा—छींक के वेग को रोकने से उत्पन्न हुए रोगों की चिकित्सा तीक्ष्ण द्रव्यों के धूम्रपान से, तीक्ष्ण द्रव्यों द्वारा बनाये गये अंजन से, तीक्ष्ण द्रव्यों की नस्य से, सूर्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 93 स्कैन

योगानुत्पादनीयाध्यायः ४ ]

सूत्रस्थानम्

५७

‘विद्यार्थी सेवकः पात्न्यः क्षुधातीर्तो भयकातरः ।
भाण्डारी प्रतिहारो च सप्त सुप्तान् प्रबोधयेत्’ ॥ (चा.नीति. १।६)

इन सातों को सोये में कभी नहीं जगाना चाहिए—

‘अहिं नृपञ्च शार्दूलं किटिञ्च बालकं तथा ।
परश्वानञ्च मूर्खञ्च सप्त सुप्तान् न बोधयेत्’ ॥ (चा.नीति. १।७)

कासस्य रोधातद्वृद्धिः श्वासारुचिहृदयमायाः ॥ १३ ॥

शोषो हिध्मा च, कार्याञ्च कासहा सुतरां विधिः ।

कासवेगनिरोधज रोग-चिकित्सा—कास के वेग को रोकने से कासरोग की वृद्धि, श्वासरोग,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 94 स्कैन

५८

अष्टाङ्गहृदये

छर्दिवेगनिरोधज रोग—छर्दि के वेग को रोकने के कारण विसर्परोग, कोठ ( चकते पड़ जाना ), कुष्ठरोग, नेत्ररोग, कण्डू ( खुजली ), पाण्डुरोग, ज्वर, काम, श्वास, जो मिचलाना, व्यंग तथा शोथरोग हो जाते हैं ॥ १७ ॥

गण्डूषधूमानाहारा रूक्षं भुक्त्वा तदुदमः । व्यायामः सूतिरसस्य शस्तं चात्र विरेचनम् ॥ १८ ॥
सकारलवणं तैलमभ्यङ्गार्थं च स्यस्ते ।

छर्दिवेगनिरोधज रोग-चिकित्सा—छर्दि के वेग को रोकने के कारण उत्पन्न रोगों की चिकित्सा—गण्डूषधारण, धूमपान, उपवास, रूक्ष अन्नों का सेवन, भोजन करके तत्काल वमन करा देना, व्यायाम करना, विसर्प आदि में रक्तप्रावण कराये, विरेचन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 95 स्कैन

जैगानुत्पादनीयाध्यायः ४ ]

सूत्रस्थानम्

५९

निर्दिष्टं साधनं तत्र भूयिष्ठं ये तु तान् प्रति ॥ २२ ॥

तत्श्रानेकधा प्रायः पवनो यत्प्रकृष्यति। अन्नपानीयधं तस्य युज्जीतातोऽनुलोमनम् ॥ २३ ॥

सामान्य चिकित्सा—वैगों को रोकने के कारण जो रोग होते हैं, उनकी चिकित्सा का वर्णन इसी प्रकार में ऊपर कर दिया गया है। ऊपर कहे गये कारणों से जो वातदोष का अनेक प्रकार से प्रकोप हो जाता है, उसकी शान्ति के लिए सामान्य रूप से उन-उन वैगों के जो अनुलोमक अन्न (आहार), पान (पेयपदार्थ) तथा औषध हैं, उन-उन का प्रयोग करना चाहिए ॥ २२-२३ ॥

वक्तव्य—इस प्रकार में वैगों को रोकने के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों की चिकित्सा ही प्रधान रूप से कही गयी है, किन्तु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 96 स्कैन

६०

अष्टाङ्गहृदये

में ही बदे हुए दोषों का अपहरण कर देने से पुनः जब उस दोष के प्रकोप का निश्चित समय होता है, उस समय प्रकोप नहीं हो पायेगा। यदि आप उन दोषों का शमन, लघन, पाचन आदि उपायों से किये रहेंगे तो वे दोष अपने समय पर प्रकृपित हो जायेंगे, यही निष्कर्ष उक्त श्लोक का है।

यथाक्रमं यथायोगमत ऊर्ध्वं प्रयोजयेत्। रसायनानि सिद्धानि वृष्ययोगांश्च कालवित् ॥ २७ ॥

रसायन, बाजीकरण योगों का प्रयोग—कालवित् ( ऋतु सम्बन्धी ज्ञान को रखने वाला ) चिकित्सक संशोधन कराने के बाद विधिपूर्वक तथा क्रमशः सिद्ध ( शास्त्रोक्त ) रसायनों एवं वृष्य ( वीर्यवर्धक ) योगों का भी प्रयोग करायें ॥ २७ ॥

वक्तव्य—रसायन एवं बाजीकरण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 97 स्कैन

रोगानुत्पादनीयाध्यायः ४ ]

सूत्रस्थानम्

६१

वक्तव्य —ऊपर के पद्य में 'सर्वपावक' शब्द का प्रयोग है, अतः सुश्रुत-सूत्रस्थान २१।९ में पित्त को ही अग्नि माना है। यथा 'आगमाच्च पश्यामो न खलु पित्तव्यतिरेकादन्योऽस्तिरिति'। अर्थात् पित्त के अतिरिक्त शरीर में दूसरा पदार्थ ऐसा नहीं है, जिसे अग्नि कहा जाय। यह पित्त कार्यभेद से पाँच प्रकार का होता है, अतएव इसके नामों की गणना ऊपर व्याख्या में कर दी है। इसके विशेष विवेचन को आप सु.सू. २१।१० में देख सकते हैं।

ये भूतविषवाव्यभिषिक्तभज्जदिसम्भवाः। रागद्वेषभयाद्याश्च ते सूर्यरागन्तवो गवाः॥ ३१॥

आगन्तुज रोग —भूतावेश, विष ( रथवर, जंगम, गर ) प्रयोग, वायु ( ब्राह्मी अतिशीत अथवा अतिउष्ण ) के स्पर्श, अग्नि द्वारा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 98 स्कैन

६२

अष्टाङ्गहृदय

शोधन-योग्य ऋतुएँ—शीत हेमन्त ऋतु में जिस ( कफ ) दोष का संचय होता है, उसका शोधन वसन्त ऋतु में करना चाहिए। ग्रीष्म में जिस ( वात ) दोष का संचय होता है, उसका शोधन प्रावृट् ऋतु में करना चाहिए और वर्षा ऋतु में जिस ( पित्त ) दोष का संचय होता है, उसका संशोधन शरद् ऋतु में करना चाहिए। ऐसा करता हुआ मानव ( नर-नारी ) कभी भी ऋतुओं के कुप्रभाव से होने वाले रोगों से रोगी नहीं हो पाता ॥ ३५ ॥

बक्तव्य—महर्षि वाग्भट ने दोषप्रकोप तथा उसके संशोधन का जो निर्देश ऊपर दिया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 99 स्कैन

पञ्चमोऽध्यायः

अथातो द्रवद्रव्यविज्ञानौयमध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहरात्रेयादयो महर्षयः ॥

अब हम इस अध्याय में द्रव ( जलीय ) द्रव्यों का व्याख्यान करेंगे। इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने इस प्रकार कहा था।

निरुक्ति— ‘द्रवः’ शब्द की निष्पत्ति ‘द्रू गतौ’ भ्वादिगणीय धातु से ‘करोरप्’ ( अ० ३।३।५७ ) सूत्र से अप्र प्रत्यय जोड़कर हुई है। ‘द्रवणम्’ शब्द की निष्पत्ति उक्त धातु से ‘प्रद्वस्तुसुवः’ सूत्र से ‘घञ्’ प्रत्यय जोड़कर हुई है। इसके प्रद्रवणम्, उद्रवणम्, सद्रवणम्, विद्रवणम् रूप उपसर्ग विशेष के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 100
स्थायी लिंक
पृष्ठ 100 स्कैन

६४

अष्टाङ्गहृदये

अथ तोयवर्गः

जीवनं तर्पणं हृद्यं द्वादि बुद्धिप्रबोधनम्। तत्त्वव्यक्तृरसं मुष्टं शीतं लघ्वमृतोपसमम् ॥ १ ॥
गङ्गास्नू नभसो भ्रष्टं स्पृष्टं त्वर्कन्दुमारुतैः। हिताहितत्वे तदभूयो देशकालापेक्षते ॥ २ ॥

गंगा का जल—आकाश से गिरा हुआ गंगा का जल जीवन (जीवित रखने वाला), तर्पण (तुष्टिकारक), हृदय के लिए हितकर, आनन्ददायक, बुद्धि को बढ़ाने वाला, तनु (पतला-गन्दगी रहित), अव्यक्त रस (मधुर आदि किसी रस-विशेष की जिसमें अभिव्यक्ति न हो), मुष्ट, शीतल, हलका और अमृत के समान हितकर होता है। यह जल आकाश से गिरने के बाद सूर्य, चन्द्र तथा वायु के स्पर्श से देश एवं काल के प्रभाव से हितकर भी हो सकता है और अहितकर भी हो सकता है। अर्थात् जैसे देश-काल का उसमें प्रभाव पड़ेगा तदनुरूप भला या बुरा हो जाता है ॥ १-२ ॥

बक्तव्य—चरक में इसी के अनुरूप एक पद्य इस प्रकार है—‘शीतं शुचिं शिवं मुष्टं विमलं लघु षड्गुणम्। प्रकृत्या दिव्यमुदकम्’। (च.सू. २७।१९८) यहाँ ‘मुष्टं’ तथा ‘विमलं’ ये दो विशेषण समानार्थक आये थे, अतः ‘मुष्टं’ का अर्थ स्वादु किया गया था, किन्तु यहाँ ऐसी स्थिति नहीं है। ‘मुष्ट’ शब्द ‘मृजु शुद्धो’ धातु से ‘क्त’ प्रत्यय के योग से निष्पन्न हुआ है। अतः यहाँ इसका अर्थ ‘शुद्ध’ या ‘स्वच्छ’ होगा।

येनाभिवृष्टममलं शाल्यत्रं राजते स्थितम्। अक्लिन्नमविवर्णं च तत्पेयं गाङ्गम्—

गंगाजल का परिचय—जिस जल के बरसते समय घर के भीतर चाँदी के पात्र में परोसा हुआ शालिचाबलों का भात निर्मल बना रहे, वह क्लेदयुक्त न हो अर्थात् पसीजने न लगे और उसका वर्ण विकारयुक्त न हो जाय, वह गंगा का जल होता है, इसे पीना चाहिए।

—अन्यथा ॥ ३ ॥

सामुद्रं, तन्न पातव्यं मासादाश्वयुजाहिना।

सामुद्र जल—उक्त गंगाजल के विपरीत जो जल होता है, उसे समुद्र का जल कहते हैं। वह पीने के योग्य नहीं होता है। यह जल आश्विन मास में पीने योग्य हो जाता है ॥ ३ ॥

बक्तव्य—चरक के अनुसार आकाश से मेघ की सहायता से बरसने वाले सभी जल एक समान होते हैं। परन्तु जब वे गिरते हैं और गिरकर जिस प्रकार के देश में तथा जिस काल में गिरकर स्थित होते हैं, तदनुसार उन जलों के गुण हो जाते हैं। (च.सू. २७।१९६) प्रधान जल—जो जल इन्द्र (मेघ) द्वारा उत्पन्न हुआ आकाश से गिरता है और स्वच्छ पात्रों में संग्रह कर लिया जाता है, उसे ही विवेकशील विद्वान् ‘ऐन्द्र’ जल कहते हैं। वहाँ जल राजाओं अथवा श्रीमानों के पीने योग्य होता है। यह जल प्रायः आश्विन मास में ग्रहण किया जाता है। (च.सू. २७।२०२)

धन्वन्तरि के अनुसार—जल दो प्रकार का होता है—१. गंगा का जल और २. समुद्र का जल। इनमें गंगा का जल प्रायः आश्विन मास में बरसता है। अतः उक्त दोनों प्रकार के जलों की परीक्षा करनी चाहिए। जिस समय पानी बरस रहा हो, उस समय पकाये हुए चाबलों के न गले हुए अविवर्ण (जिसका स्वाभाविक वर्ण विकृत न हुआ हो) एक पिण्ड को चाँदी की थाली में रख दें। यदि ४-५ घण्टे में भी वह पिण्ड उसी प्रकार अ विकृत रहता है, तो समझे इस समय गंगा का जल बरस रहा है। यदि उस भात के पिण्ड का रंग बदल जाय, उसमें कुछ सड़न के लक्षण दिखायी दें, कुछ गदलापन दिखायी दे तो समझना चाहिए कि इस समय सामुद्र जल बरस रहा है। सामुद्र जल को आश्विन मास में ग्रहण किया जा सकता है। देखें—सु.सू. ४।७।७।

स्पृष्टीकरण—समुद्री जल को ही सामुद्र जल कहते हैं। ‘मानसून’ द्वारा उठे हुए बादलों से जो जल बरसता है, उसे समुद्र का जल कहा जाता है। गंगाजल—जितनी भी तेज बहने वाली नदियाँ हैं, उन सबका नाम गंगा है। क्योंकि गंगा उसे कहते हैं जिसमें निरन्तर प्रवाह (बहाव) हो। देखें—‘गच्छतीति