सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

श्रीमद्वाग्भट द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished387 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।

पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।

इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।

पृष्ठ 145–164, कुल 387 में से
पृष्ठ 145 स्कैन

भक्तस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

१०९

आयुर्वेद में 'आलुक' नाम से अनेक कन्दों का ग्रहण होता है। जैसे—१. काष्ठालुक ( कटालू )। २. शंखालुक—यह सफेदी लिये होता है, ऐसा लगता है कि बाजारों में बिकने वाला यही शंखालू ही आलू है। ३. हस्त्यालुक—बड़े-से-बड़े आकार का आलू, इसके दर्शन प्रदर्शनियों में किये जा सकते हैं। ४. पिण्डालुक—हमारी मान्यता के अनुसार यह वही है, जिसका विवेचन हमने इसी प्रकारण में आगे किया है। जो इसे 'सुथनी' मानते हैं, उन्हें इसका समावेश 'मध्वालुक' में अथवा 'रक्तालुक' में करना चाहिए, क्योंकि यह लाल तथा सफेद भेद से दो प्रकार का पाया जाता है। ५. मध्वालुक—यह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 146 स्कैन

११०

अष्टाङ्गहृदये

लशुनो भृशतीक्ष्णोष्णः कटुपाकरसः सरः ॥ १०९ ॥

हृद्यः केशयो गुरुर्वृष्यः स्निग्धो रोचनदीपनः । भयसन्धानकृद्दुल्यो रक्तपित्तप्रदूषणः ॥ ११० ॥
किलासकुच्छगुल्माशौमेहक्रिमिकफानिलान् । स हिधमापीनसम्भासकासान् हन्ति रसायनम् ॥

लशुनकन्द का शाक—इसका कन्द विशेष करके तीक्ष्ण एवं उष्णवीर्य होता है। इसका विपाक कटु होता है। यह सर है, हृदय के लिए तथा केशों के लिए हितकर है, पचने में गुरु, वीर्यवर्धक, स्निग्ध, दीपन, पाचन, अस्थिभ्रम को जोड़ने वाला, बलवर्धक, रक्त एवं पित्त को दूषित करने वाला है। यह किलास ( श्वित्र ), कुच्छ, गुल्म, अर्श, प्रमेह, क्रिमिरोग, कफविकार,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 147 स्कैन

अन्तरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

१११

—भूकन्दस्तत्त्वतिदोषलः ।

भूकन्द का शाक—यह अत्यन्त दोषकारक तथा दोषवर्धक होता है।

वक्तव्य—भूकन्द के सम्बन्ध में विद्वानों के मतभेद—कोई इसे 'जिमीकन्द', दूसरे विद्वान इसे 'मृस्रोटा' इत्यः प्रावृद्धे उद्भवः' अर्थात् यह संवेद शाक है। हिन्दी में इसे—भुईछता, खुमी आदि कहते हैं। अंग्रेजी में 'Mushroom' कहते हैं। यह वर्षाकाल में जोरदार वर्षा होने पर सहसा पैदा हो जाता है। इसका आकार छता का जैसा होता है, रंग सफेद या बादामी सफेद होता है। यह भक्ष्य (खाने योग्य) तथा अभक्ष्य (जहरीला) भेद से दो प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 148 स्कैन

११२

अष्टाङ्गहृदये

रहित भेद से भी दो प्रकार के होते हैं। स्वाद-भेद से भी ये दो प्रकार के होते हैं—१. खट्टे और २. मीठे। वर्ण-भेद से भी ये दो प्रकार के होते हैं—१. काले तथा २. सफेद या हरिताभ सफेद। मुनक्का या किसमिन् बनाने के लिए इन्हें थोड़ा पकाना पड़ता है, नहीं तो ये जल्दी सुखते नहीं अपितु सड़ जाते हैं।

उद्विकृत्पित्ताज्ययति त्रीन्दोषान्स्वादु दाडिमम् ॥ ११७ ॥

पित्ताविरोधि नात्युष्णमस्मं वातकफापहम्। सर्वं हृद्यं लघु स्निग्धं ग्राहि रोचनदीपनम् ॥ ११८ ॥

दाडिम-फल का वर्णन—यह स्वादभेद से दो प्रकार का होता है—१. मधुर और २. अम्ल ( खट्टा )। मधुर दाडिम के गुण—इसी को 'अनार' कहते हैं। यह पित्त-प्रधान तीनों दोषों को शास्त करता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 149 स्कैन

अक्षरस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

११३

है। बेर की मज्जा के गुण—इसके गुण भी प्रायः प्रियात्मज्जा के समान होते हैं, किन्तु यह तुष्णा तथा कास का विनाश करती है॥ १२२-१२४॥

वक्तव्य —'वातामादि'—यहाँ आदि शब्द से अभिप्रेत ( पिस्ता ), अखरोट, मकूलक, निकोचक ( चिलगोजा ) और उरुमाण ( खुमानी ) तक के द्रव्यों को लेना चाहिए। उरुमाण फल पर्वतीय प्रदेशों ( नैनीताल, अलमोड़ा, शिमला, मंसूरी, काश्मीर आदि ) में होता है। इसका बाहरी गूदा भी और भीतर की गिरी भी खायी जाती है, जो बादाम के आकार की तथा स्वाद में मधुर होती है। यह आकार-भेद से दो प्रकार की होती

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 150 स्कैन

११४

अष्टाङ्गहृदये

अतिसार, रक्तातिसार आदि में इसका फाण्ट ( चाय ) बनाकर दिया जाता है तथा पित्तजनित विकारों में इसे घोलकर इसका शरबत बनाकर दिया जाता है। इससे लाभ भी होता है।

शम्या गुरुष्णं केशधन् रूक्षम्—

शमी का फल—यह पाक में गुरु, उष्णवीर्य, केशनाशक तथा रूक्ष होता है।

बक्तव्य—शमी को हिन्दी में 'छोंकर' कहते हैं। इसका वर्णन 'भानप्रकाश' तथा 'धन्वन्तरि' निघण्टुओं में भी आया है। यह छोटी-बड़ी भेद से दो प्रकार की होती है। धार्मिक कार्यों में इसका बड़ा महत्त्व है। इसकी कच्ची फलियों का शाक बनाकर मारवाड़ तथा पंजाब में खाया जाता है, दशहरा के पुण्य पर्व पर इस वृक्ष की पूजा की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 151 स्कैन

अक्षररूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

११५

भिलावा का वर्णन —भिलावा का छिलका तथा गूदा बृहण ( शरीर को स्थूल करने वाला ), रस में मधुर तथा शीतवीर्य होता है। भिलावा की गुठली अग्नि के समान तीक्ष्ण ( दाहक ), बुद्धिवर्धक एवं अत्यन्त कफ एवं वातनाशक होती है ॥ १३४ ॥

वक्तव्य —भिलावा के फल हृदयाकृति होने पर भी ये दो भागों में मूलतः विभक्त होते हैं। जब इसका ऊपरी भाग दाहक होता है और नीचे का भाग पकी नारंगी के सदृश हो जाता है, तब उसे खाया जाता है। इसी का वर्णन ऊपर प्रथम पंक्ति द्वारा किया गया है।

**स्वाद्भ्रम्लं शीतमृण्णं च द्विधा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 152 स्कैन

११६

अष्टाङ्गहृदये

हिमानलोष्णदुर्वातव्यालालाविद्दूषितम् ॥ १४० ॥

जन्तुजुष्टं जले मयमभूमिजमनार्तवम्। अन्यधान्ययुतं हीनवीर्यं जीर्णतयाऽति च ॥ १४१ ॥

धान्यं त्यजेतथा शाकं रूक्षसिद्धमकोमलम्। असञ्जातरसं तद्रुच्छुष्कं चान्यत्र मूलकात् ॥ १४२ ॥

प्रायेण फलमयेवं तथाऽऽमं बिल्ववर्जितम्।

इति फलवर्गः।

त्याज्य धान्य, शाक एवं फल—हिम (बरफ) गिरने से, ओले पड़ने से, कड़ी धूप लगने से आग से झुलस जाने से, दूषित वायु के स्पर्श से, सौप या अन्य जहरीले प्राणियों की लार के लग जाने से, कीड़े पड़ जाने से, जल में डूब जाने से, विपरीत-(अपने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 153 स्कैन

अन्तरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

११७

ऊर्ध्वधःकफवातानुलोमं दीपनं विडम् ॥ १४६ ॥

विवध्नातहविष्टम्भशूलगौरवनाशनम् ।

विड ( बिरिया ) नमक के गुण—इसका सेवन करने से कफ ऊपर की ओर से निकलने लगता है और अपानवायु नीचे की ओर से निकलता है अर्थात् यह कफ एवं वायु की गति का अनुलोमन करता है, अग्नि को प्रदीप्त करता है, मल-मूत्र की रूकावट, आनाह, विष्टम्भ ( आंतों की गति की रूकावट को ), शूल तथा भारीपन का नाश करता है ॥ १४६ ॥

वक्तव्य—सुश्रुत ने इसे कफ का अनुलोमक नहीं कहा है, केवल वातानुलोमक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 154 स्कैन

११८

अष्टाङ्गहृदये

सामान्य निर्देश —जहाँ केवल इस प्रकार का शास्त्रनिर्देश हो कि इस योग में लवण का प्रयोग करें, वहीं निश्चित होकर सैन्धवलवण का प्रयोग करना चाहिए॥ १४९॥

बक्तव्य —जहाँ एक लवण का प्रयोग करना हो वहाँ सैन्धवलवण का, जहाँ दो नमकों का प्रयोग करना हो; जैसे—हिम्बष्टकचूर्ण में 'द्विपटु', यहाँ १. सैन्धव तथा २. सौवर्चल का. जहाँ तीन लवणों का प्रयोग करना हो वहाँ—१. सैन्धव, २. सौवर्चल, ३. विड का प्रयोग करना चाहिए। इसी प्रकार चतुर्लवण तथा पञ्चलवण का भी प्रयोग करना चाहिए। चरक ने 'सैन्धव लवणानां हिततमम्' ( च.सू. २५।३८ ) तथा 'ऊपर लवणानामहिततमम्' ( च.सू. २५।३९ ) अर्थात् सभी नमकों में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 155 स्कैन

अवस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

११९

सशोषशोफातीसारमेदमोहवमिक्रिमीन् । श्वासकासप्रसेकाशः प्रीहानाहगरोदरम् ॥ १५६ ॥

विबन्धद्वोत्तरां गुल्ममूरुस्तम्भमरोचकम् । हरीतकी जयेद्व्याघीर्स्तांताश्च कफवातजान् ॥ १५७ ॥

हरीतकी का वर्णन—यह रस में कसैली, विपाक में मधुर, गुण में रुक्ष, केवल लवण रस से रहित अर्थात् लवण के अतिरिक्त इसमें शेष सभी रस रहते हैं। यह लघु, अग्नि को दीप्त करती है, भोजन को पचाती है, बुद्धिवर्धक है, दीर्घायु प्रदान करने वाले द्रव्यों में सर्वश्रेष्ठ है, उष्णवीर्य है, सर (रेचक), आयु के लिए हितकर, बुद्धि तथा ज्ञानेन्द्रियों को बल देने वाली है।

यह कुष्ठरोग, विवर्णता, स्वरभेद,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 156 स्कैन

१२०

अष्टाङ्गहृदये

न .तामत्युपयुज्जीत रसायनविधिं विना।

पिप्पली के गुण—हरी पिप्पली कफकारक, स्वाद में मधुर, शीतवीर्य, देर में पचने वाली तथा कुछ स्निग्ध होती है। बही पिप्पली जब सूख जाती है तो उक्त गुणों से विपरीत हो जाती है। तब यह स्निग्ध, वीर्यवर्धक, रस में कटु और विपाक में मधुर होती है। यह वातनाशक, कफनाशक, श्वास तथा कास नाशक एवं सर ( मलभेदक ) है। 'पिप्पलीरसायन' विधि के अतिरिक्त पिप्पली का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए॥ १६१-१६२॥

बक्तुध्य—चरक में भी इसके अधिक सेवन का निषेध किया है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 157 स्कैन

अन्नस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]

सूत्रस्थानम्

१११

हृत्स्वं बृहत्त्वशुमतीद्वयगोक्षुरकैः स्मृतम् ॥ १६८ ॥
स्वादुपाकरसं नातिशीतोष्णं सर्वदोषजित्।

लघुपञ्चमूल के गुण—वनभण्टा, कण्टकारी, शालपर्णी, पुष्पिपर्णी एवं गोखरू—इस योग को लघुपञ्चमूल कहते हैं। यह विपाक एवं रस में मधुर, समशीतोष्ण तथा सभी दोषों का शामक है ॥ १६८ ॥

बलापुनर्नैर्रण्डशूर्पपर्णीद्वयेन तु ॥ १६९ ॥
मध्यमं कफवातघ्नं नातिपित्तकरं सरम्।

मध्यमपञ्चमूल के गुण—बला, पुनर्वा, रेड की जड़,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 158 स्कैन

सप्तमोऽध्यायः

अथातोऽन्नरक्षाध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब हम यहाँ से अन्नरक्षा नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

निरुक्ति —इस प्रकरण में 'अन्न' शब्द पकाकर तैयार किये गये तथा खाये जाने योग्य पदार्थों का वाचक है। यथा—'अन्नं भक्ते च भुक्ते स्यात्'। इति मेदिनी। अन्यत्र इसके और भी अर्थ होते हैं। इसी अन्न की किस प्रकार और किसलिए रक्षा करनी चाहिए, यही इस अध्याय का प्रधान विषय है। यद्यपि आगे कहा जा रहा है कि राजा या महाराजा अपने घर के पास

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 159 स्कैन

अन्तरक्षाध्यायः ७ ]

सूत्रस्थानम्

१२३

व्यञ्जान्याशु शृण्यन्ति ध्यामक्वायानि तत्र च । हीनाऽतिरिक्ता विकृता छाया दृश्यते नैव वा ॥
फेनोध्वराजीसीमन्ततन्तुबुद्धसम्भवः । विच्छिन्नविरसा रागाः खाण्डवाः शाकमाभिषम् ॥ ६ ॥

विषैले व्यञ्जनो के लक्षण—विष युक्त व्यंजन ( शाक-तरकारी आदि ) जल्दी सूख जाते हैं और उनके रस मलिन पड़ जाते हैं। उन रसों में यदि छाया दिखलायी भी पड़ती है, तो वह हीन अंगों वाली या अतिरिक्त अंगों वाली अथवा विकृत छाया दिखती है अथवा छाया नहीं दिखायी देती। उन व्यंजनों में विष के कारण ऊपर की ओर को झग उठने लगती है, रेखाएँ दिखलायी देती हैं, बीच में फटा हुआ-सा, तन्तु ( तौत ) जैसा, बुलबुले जैसे उठना—ये लक्षण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 160 स्कैन

१२४

अष्टाङ्गहृदये

प्राप्यान्नं सविषं त्वशिरैकावर्तः स्फुटत्यति ॥१३॥
शिखिकण्ठाभधुमाचिरन्तर्बिर्गप्रगन्धवान् ।

बिपैले अन्न की अग्नि-परीक्षा—यदि विपैला अन्न आग में डाला जाता है, तो उसकी लौ किसी एक ओर ही होती है। वह अन्न अत्यन्त फूटने ( चट-चटाने ) लगता है, मोर के गले के सदृश नीली लौ तथा ऐसा ही धुआँ निकलता है अथवा आग की लौ नहीं भी उठती और उसमें से अत्यन्त तीव्र दुर्गन्ध आती है ॥ १३ ॥

वक्तव्य—हमारे प्राचीन धर्माचार्यों ने भोजन करने के पहले कुछ ग्रास गाय, कुत्ता, कौआ आदि को देने का और कुछ अंश अग्नि में डालने का जो निर्देश दिया था, उसमें धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-ही-साथ एक रहस्य यह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 161 स्कैन

अक्षरसाध्यायः ७ ]

सूत्रस्थानम्

१२५

मुख में विष का प्रभाव—यदि मुख के भीतरी प्रदेश में किसी विष का प्रभाव हो गया हो तो उसमें ये लक्षण होते हैं—मुख से बार-बार लार निकलना, जीभ तथा होठों में जड़ता, जलन का होना, चुनचुनाहट का होना, दन्तहर्ष, रसों का ज्ञान न होना (यह जिह्वा की जड़ता है) तथा हनुस्तम्भ। इनकी चिकित्सा—बीसवें श्लोक में कहे गये खस आदि द्रव्यों के क्वाथ बनवाकर उनके गण्डूष (कुल्ले) करें और भी जो विषनाशक चिकित्सा हो, उसे करें, ये सब हितकर होती हैं॥ २१॥

आमाशयगते स्वेदमूच्छीर्ध्यानमद्व्रमाः ॥ २२ ॥

रोमहर्षो बमिर्दाहश्चक्षुहृदयरोधनम्। बिन्दुभिश्चाच्योऽङ्गानां,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 162 स्कैन

१२६

अष्टाङ्गहृदये

वक्तव्य—अष्टांगहृदय-उत्तरस्थान अध्याय ३५ से ३८ तक विविध प्रकार के विषों की चिकित्साओं का वर्णन विस्तार से किया गया है।

विरुद्धमपि चाहारं विद्याद्विषगरोपमम् ॥ २९ ॥

विरोधी आहार—विरुद्ध अथवा परस्पर विरोधी आहार भी विष (स्थान, जंगम) तथा गरविष (कृत्रिम विष) के समान होता है ॥ २९ ॥

वक्तव्य—विरुद्ध अन्नपानों के सेवन का निषेध तो वाग्भट ने किया है, किन्तु उनका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, स्पष्टरूप से उसका निर्देश नहीं किया है। इसे चरक के अनुसार इस प्रकार समझें—‘षण्डधान्येः...हेतुम्’ ॥ (च.सू. २६।१०२-१०३) अर्थात् विरुद्ध आहारों के सेवन से होने वाले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 163 स्कैन

अन्तरसाध्यायः ७ ]

सूत्रस्थानम्

१२७

वराह (सूअर) का मांस साही (सेह या सौल) के मांस के साथ मिलाकर न खायें। चितकबरा हरिण तथा मुर्गा का मांस दही के साथ नहीं खाना चाहिए। कल्चे मांसों को प्राणियों के पित्तद्रव के साथ न खायें, उड़द की दाल के साथ मूली न खायें, भेड़ के मांस को कुसुम्भ के शाक के साथ न खायें। बिस (भैंसीडा) के साथ अंकुरित धान्यों को, बड़हर के फल को उड़द की दाल, गुड़, दूध, दही तथा घी के साथ नहीं खाना चाहिए। केले के पके फल को मठा, दही अथवा ताड़ के फल के साथ, मकोय को पीपल तथा मरिच के साथ, मधु अथवा गुड़ के साथ नहीं खाना चाहिए। जिस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 164 स्कैन

१२८

अष्टाङ्गहृदये

बलाका ( बगुला की स्त्री ) का मांस बारुणी ( सूर ) तथा कुल्माष ( उबाले हुए चना, मटर, मूँग ) के साथ खाने से विरुद्ध होते हैं। बलाका का मांस सुअर की चर्बी में तल कर खाने से शीघ्र ही मारक हो जाता है ॥ ४९ ॥

तद्वत्तिस्तिरिपत्रादघगोधालावकपिञ्जलाः । ऐरण्डेनाग्निना सिद्धास्तत्सैलेन विमूच्छिताः ॥ ४३ ॥

तीतर आदि निम्नलिखित प्राणियों के मांस रेंड की लकड़ियों की आग में और रेंड के तेल में तले जाने पर ऊपर कहे गये बलाका-मांस की भाँति मारक होते हैं। प्राणियों के नाम—तीतर, पत्रादघ ( मोर ), गोह, लवा एवं गौरैया ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें