अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
by श्रीमद्वाग्भट
Source: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (origin)
About this granth
The Ashtanga Hridayam (अष्टाङ्गहृदयम्) of Vagbhata is one of the 'great three' classics of Ayurveda, together with the Charaka and Sushruta Samhitas. It distils the eight branches of Ayurveda (internal medicine, paediatrics, disorders caused by spirits, diseases of the head, surgery, toxicology, rejuvenation and virility) into well-ordered verse, which gives it its name, and its clarity has kept it central to Ayurvedic teaching.
The complete work has six sections. This volume contains only the Sutrasthana, the section of principles: daily and seasonal regimen, prevention of disease, the qualities of water, milk, foods and drugs, the doctrine of doshas, dhatus and wastes, the classification of disease, and the general method of the cleansing therapies such as emesis, purgation and enema.
The verses are accompanied by the Nirmala Hindi commentary and explanatory notes of Dr. Brahmanand Tripathi. It is number 27 of the Vrajajivan Ayurvijnana Granthamala, published by Chaukhamba Sanskrit Pratishthan, Delhi; this copy is a 2014 reprint and has 387 pages.
अन्तरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
८९
जो का वर्णन—जो हृक्ष, शीतल, पचने में गुरु ( भारी ), स्वाद में मधुर, सर ( मल को सरकाने वाला ), इसे खाने से मल ( पुरीष ) अधिक मात्रा में बनता है, यह वातदोष को बढ़ाता है। यह वीर्यवर्धक है। शरीर में स्थिरता को उत्पन्न करता है; मूत्रदोष, मेददोष, पित्त तथा कफविकारों को जीतता है। यह कौनस, श्वास, कास, ऊरुस्तम्भ, गले तथा त्वचा के रोगों को नष्ट करता है ॥ १३-१४ ॥
न्यूनो यवादनुयवः—
अनुयव का वर्णन—अनुयव ( छोटा जो ) के उक्त प्रसिद्ध जो से दाने भी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०
अष्टाङ्गहृदये
होते हैं। मसूर—लेप, उबटन आदि के रूप में प्रयुक्त मसूर मुखमण्डल की कान्ति को बढ़ाते हैं। ये मल को बाँधते हैं। राजमाष ( लौबिया ) गुरु होता है। यह मलकारक, रुक्ष तथा वातकारक होता है।
बरोडत्र मुद्रोऽल्पचलः, कलायस्त्वतिवातलः ॥ १८ ॥
राजमाषोऽनिलकरो रुक्षो बहुशुक्रदुर्गुरुः।
मूँग, मटर, राजमाष—मूँग, अरहर, मसूर नामक दालों में मूँग थोड़ है, यह थोड़ा वातकारक होता है। कलाय ( मटर ) अत्यधिक वातकारक होता है। राजमाष ( लौबिया ) वातकारक, रुक्ष तथा गुरु ( पचने में ढेर लगाने वाला ) होता है। इसका
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inमन्त्ररूपविज्ञानाधिधायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
११
वक्तव्य —केवाँच की सेम जब पक जाती है, तो उसके रोम झड़ने लगते हैं। बन्दर उस सेम को बने के लिए जाते हैं तो वे रोम उनके शरीर पर गिरते हैं, वे दिनभर खुजलाते रहते हैं। इस दृष्टि से केवाँच को संस्कृत में 'कपिकन्धु' कहते हैं। इसके बीज अत्यन्त पौष्टिक होते हैं। इन्हें घिसकर गोंद का बी काम लिया जाता है। उष्णकटिबन्ध में इसकी लताएँ होती हैं, यह शारदीय फल है। सुकोमल केवाँच की फलियों की सन्नी सेम की भाँति बनायी जाती है। केवाँच के बीजों की खीर अत्यन्त पौष्टिक एवं बौद्धवर्धक होती है।
**उष्णत्वच्यो हिमः स्पर्शे केशयो बल्यस्तिलो गुरुः। अल्पमूत्रः कटुः पाके मेधाऽग्रिकफपित्तकृत
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१२
अष्टाङ्गहृदय
नवं धान्यमभिष्यन्दि, लघु संवत्सरोपितम् ॥ २५ ॥
शीघ्रजन्म तथा सूर्यं निस्तुषं युक्तिभर्जितम्।
इति शिम्बोधान्यवर्गः।
धान्य-विवेचन —उक्त दोनों प्रकार के ( शुक्र तथा शिम्बो ) धान्य नयी अवस्था में अभिष्यन्दी ( कफकारक ) होते हैं और वे ही सालभर पुराने होने पर लघु ( शीघ्र पचने वाले ) हो जाते हैं, जो धान्य शीघ्र पक जाते हैं। जैसे साठी आदि तथा छिलका उतारी हुई घी-तेल आदि में भूँजी हुई दालें भी लघु होती हैं ॥ २५ ॥
वक्तव्य —खारणादि ने कहा है—एक साल पुराना हो जाने पर सभी प्रकार के धान्य अपनी गूहता छोड़ देते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inब्रह्मरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
९३
विलेपी ग्राहिणी हृद्या तृष्णाघ्नी दीपनी हित्वा ॥ २९ ॥
ब्रणाक्षिरोगतंशुद्धुर्बलस्नेहापयिनाम् ।
विलेपी का वर्णन—इसमें मल को बाँधने की शक्ति होती है, अतः यह अतिसाररोग को नष्ट करती है, हृदय को बल देती है, प्यास को शांत करती है, मन्द अग्नि को प्रदीप्त करती है, सभी स्थितियों में हितकर है। यह ब्रण ( घाव ), नेत्ररोग, वमन-विरचन आदि द्वारा शुद्ध शरीर वाले दुर्बल व्यक्तियों तथा स्नेहपान करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए लाभदायक होती है ॥ २९ ॥
सुधौतः प्रसृतः स्वित्त्रोऽत्यक्तोष्मा चैदनो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९४
अष्टाङ्गहृदये
रसाला, शीखण्ड, शिखरिणी या सिखरन—पाकक्रियाकुशल भीमसेन ने इसका निर्माण करके श्रीकृष्ण को खिलाया था, ऐसी चर्चा महाभारत में आई है। हम यहाँ उसी निर्माण-विधि का निर्देश कर रहे हैं—मलाई सहित उत्तम दही को एक स्वच्छ वस्त्र बाँधकर लटका दें। उसका जलीय तत्त्व निकल जाने पर उस दही को एक पात्र में निकाल लें, फिर किसी चौड़े बर्तन के मुख पर मोटा कपड़ा बाँधकर उस दही में चीनी मिलाकर उस कपड़ा के ऊपर रखकर उसे हाथ से रगड़ें। वह दही उस कपड़े से छनकर जब सब उस पात्र में आ जाये, तब उसमें उचित मात्रा में कालीमिर्च, जावित्रों, केशर, इलायची आदि मिलाकर रख
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inकर्मसहस्रविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
९५
वक्तव्य —वाग्भट ने उक्त 'धाना' को 'गुरु' कहा है, सुश्रुत का मत इसके विपरीत है—'धानोऽलुम्बास्तु वक्तव्यः कफमेदोविशेषणाः' । (सु.सू. ४६।४१०) अर्थात् धाना तथा उलुम्बा (होलक) ये लघु होते हैं, बल एवं मेदोधातु को सुखाते हैं। ऐसा क्यों ?
समाधान —'सुश्रुत' के मत में ये द्रव्य पाक में लघु हैं और गुणों में गुरु होते हैं। 'उलुम्बा' को हिन्दी में 'होरहा' भी कहते हैं।
सक्तवो लघवः क्षुतृश्रमनेत्रामयव्रणान् ॥ ३८ ॥
धन्ति सन्तर्पणाः पानात्सद्य एव बलप्रवाः । नोदकान्तरितान् द्विन्न निशायान् न केवलान् ॥ ३९ ॥
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९६
अष्टाङ्गहृदये
मूंग आदि के वेसवार—मूंग, उड़द आदि वेसवार भी गुरु होते हैं, जिन घटकों द्वारा वे बनाये जाते हैं, उन्हीं के समान उन वेसवारों के गुण तथा कर्म भी होते हैं ॥४॥
बक्तव्य—‘सिद्धसार’ में कहा गया है—‘अत्युष्ण मण्डकाः पथ्याः शीतला गुरवो मताः’। अर्थात् उक्त मूंग आदि द्वारा निर्मित मण्डक गरमागरम यदि खाये जाते हैं, तो हितकर होते हैं और वे शीतल हो जाने पर गुरु हो जाते हैं अर्थात् ढेर में पचते हैं।
वेशवार—जीरा, मरिच, सोंठ, पीपलामूल, धनियाँ, हल्दी, दारुहल्दी, पिप्पली तथा सफेद मरिच—यह सब वेशवारगण हैं। देखें—राज० मिश्रकर्म २२।६२। इन मसालों को डालकर जो मूंग आदि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअक्षररूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
९७
वक्तव्य—अष्टांगसंग्रह सू. ७।६७-६८ में मुर्गों की गणना इस प्रकार की गयी है—हरिण, एण, कुरंग, कृष्ण, गोकर्ण ( नीलगाय ), मुग्गामातुका, कालपुच्छक, चारुक्क, वरपोत, शशक, उरण, श्वदंष्ट्र, राम, शरभ ( यह मुग काश्मीर में पाया जाता है, इसके आठ पैर होते हैं ), लोहकारक, शम्बर ( सींभर ), कंगल ( कस्तूरीमृग ), कृतमाल तथा पुषत ( बिन्दुओं से युक्त त्वचा वाला )। चरक ने 'मृग जाङ्गल्लचारिणः' ( ज.सू. २७।५५ ) कहा है अर्थात् ये जंगल में विचरण करते रहते हैं। शिकारी इन्हे दूदते हैं, अतएव इन्हे मृग कहा जाता है।
लाववार्तीकवर्तीरक्तवर्त्मककुक्कुभाः ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in९८ अष्टाड्रहदये
अष्टांगसंग्रह ( सू. ७।७६ ) में बिलेशय प्राणियों की गणना इस प्रकार है---श्वेत, श्याम, रंग-बिरंगी
पीठ वाला तथा कालक नामक प्राणी मेढक, चिल्लट, कूचीक, गोह, शल्लक, शण्डक ( साँडा ), वृष ( जंगली
बिलाव ), साँप, कदली ( पौण्ड्देश में पाया जाने वाला प्राणी ), श्वाविध ( बड़ा साही ) तथा नेवला---ये
बिलेशय प्राणी हैं।
गोखराश्वतरोष्ट्राश्वद्वीपिसिंहर्क्षवानरा: । मार्जारमूषकव्याप्रवृकबश्चरुतरक्षवः || ४८ ||
लोपाकजम्बुकश्येनचाषवान्तादववायसा:।_ शशघ्नीभासकुररग॒ध्नोलककुलिड्भका:। ।। ४९ ॥
धूमिका
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inब्रह्मरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
१९
का वर्णन करके ने इस प्रकार दिया है—'स पुनः शकली लोहितनयनः सर्वतो लोहितराजी रोहिताकारः
उग्रो भूमौ चरति' । ( च.सू. २६।८३ ) यह इसकी आकृति का परिचय है और यह प्रायः भूमि में चरती
है अर्थात् पानी से हटकर भी जीवित रहती है, यह इसकी विलक्षणता है।
योनिष्वजावी व्यामिश्रगोचरत्वादनिश्चिते ॥५४॥
बकरी-भेड़ का वर्णन—बकरी तथा भेड़ की योनि ( उत्पत्तिस्थान ) के सम्बन्ध में निश्चित रूप
में यह नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१००
अष्टाङ्गहृदय
क्रकर तथा उपचक्रक के मांस—ये मेधा (धारणाशक्ति) को बढ़ाने वाले, जठराग्नि को तेज करने वाले तथा हृदय के लिए हितकारक होते हैं ॥ ५९ ॥
गुरुः सलवणः काणकपोतः सर्वदोषकृत् ।
काणकपोतक का मांस—जंगली कबूतर का मांस पाचन में गुरु, कुछ नमकीन रस वाला तथा वात आदि तीनों दोषों को उभाड़ने वाला होता है।
चटकाः श्लेष्मलाः स्निग्धा वातघ्नाः शुक्रलाः परम् ॥ ६० ॥
चटक का मांस—यह मांस कफकारक, चिकना, वातदोषनाशक तथा शुक्र को अत्यन्त बढ़ाने वाला होता है ॥ ६० ॥
गुरुष्णस्निग्धमधुरा वर्गाश्चातो
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inब्रह्मवैवर्तविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
१०१
तद्वद्वराहः श्रमहा रुचिशुक्लबलप्रदः ॥ ६६ ॥
सूअर का मांस—सूअर का मांस भी भैंसे के मांस के समान गुण-धर्म वाला होता है। यह शारीरिक बलप्रद का दूर करता है, भोजन के प्रति रुचि को बढ़ाता है, वीर्यवर्धक तथा बलप्रद होता है ॥ ६६ ॥
मत्स्याः परं कफकारः—
मत्स्य का मांस—सभी प्रकार की मछलियों का मांस अत्यन्त कफकारक होता है।
—चिलिचीमस्त्रिदोषकृत ।
चिलिचिममत्स्य का मांस—चिलिचिम नामक मछली का मांस त्रिदोषकारक होता है।
बक्त्य—पक्षियों में चमगादड़ और मछलियों में चिलिचिम जब जिधर मौका लगता
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०२
अष्टाङ्गहृदये
में स्त्रियों का मांस अधिक गुरु होता है। इसके विपरीत पक्षियों में स्त्री से पुरुष पक्षी का मांस अधिक गुरु होता है। यहाँ तक स्त्री-पुरुष के शरीर के अवयवों के मांस की गुरु-लाघव चर्चा हो गयी।
अब शरीर के अवयवों की चर्चा प्रस्तुत है। सिर, कन्धे, ऊरुओं, पीठ, कमर, टाँगों, आमाशय तथा पक्वाशय का मांस पूर्व-पूर्व अर्थात् अन्तिम से पहला, फिर उससे पहला—इस क्रम से गुरु होता है और रक्त आदि धातु भी उत्तरोत्तर गुरु होते हैं। यथा रक्त से मांस गुरु होता है। मांस से भी अधिक गुरु वृष (अण्डकोष), मेद (पुरुष की मूत्रेन्द्रिय), वृक्क
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअत्रस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
१०२
काकमाची का वर्णन—काकमाची ( मकोय की पत्तियों ) का शाक तीनों दोषों का शमन करने वाला, कुष्ठरोग का विनाशक, वीर्यवर्धक, कुछ उष्णवीर्य, रसायन गुणों से युक्त, सर ( मल को सरकाने वाला ) तथा स्वरयन्त्र के लिए हितकर होता है।
—चाङ्क्यैर्यस्माऽग्निदीपनी ॥ ७४ ॥
ग्रहण्यशौडनिलश्लेष्महितोष्णा ग्राहिणी लघुः ।
चांगेरी ( तिपतिया ) का शाक—यह स्वाद में अम्ल, अप्रिवर्धक, ग्रहणीरोग, अशौरीरोग, वातविकार तथा कफविकार नाशक होता है। यह उष्णवीर्य, मल को बाँधने वाला और लघु ( शीघ्र पचने वाला ) होता है ॥ ७४ ॥
बक्तव्य—सुनिषण्णक और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०४
अष्टाङ्गहृदये
अहूसा का वर्णन—अहूसा के पत्तों का शाक वमन, कास ( खाँसी ) तथा रक्तपित्तरोग का नाश करने में उत्तम होता है।
कारवेलें सकटुकं दीपनं कफजित्यरम् ॥८०॥
करेला का शाक—यह कुछ कटु ( तित्तरस युक्त ), अग्निदीपक तथा कफनाशक द्रव्यों में उत्तम है ॥८०॥
बक्तव्य—लोलिम्बराज ने करेला का आलंकारिक वर्णन किया है। देखें—वैद्यावतंस।
वार्ताकं कटुं तित्तलोष्णं मधुरं कफवातजित्। सक्षारमग्निजननं हृदं रूच्यमपित्तलम्
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअन्नस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
१०५
वक्तव्य —करीर या करील को 'क्रकरीपत्र' भी कहा गया है। यह अन्य वृक्षों की भाँति बहुत पत्तों वाला नहीं होता, तथापि इसकी नवीन शाखाओं में विरल पत्ते होते हैं। निषण्टुकारों ने इसे 'मरुभूरुह' कहा है। इसकी कली तथा फलों का अचार भी बनता है। औषधीय उपयोग में इसकी कली, फल एवं झाल लिये जाते हैं। मुञ्जातक —एक कन्द-विशेष का नाम है, इसके गुण राजनिषण्टु में देखें। इसके अभाव में तालमञ्जा का प्रयोग किया जाता है। सु.सू. ३९।९ में कफनाशक द्रव्यों में इसका भी परिगणन किया
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०६
अष्टाङ्गहृदय
शीर्णवृन्तं तु सक्षारं पित्तलं कफवातजित् ॥१०॥
रोचनं दीपनं हृद्यमष्ठीलाऽऽताहनुल्लघु ।
शीर्णवृन्त-फलशाक—शीर्णवृन्त ( जो शाकफल अपने डण्डल से अलग हो गया हो ) शाक कुस खरापन, पित्तकारक, कफद्रोष तथा वातद्रोष का विनाशक, रुचिकारक, जठराग्निदीपक तथा हृदय के लिए हितकर होता है। यह वाताष्ठीला तथा आनाह ( अफरा ) रोगों का विनाशक एवं लघु होता है ॥१०॥
वक्तव्य—यहाँ 'शीर्णवृन्त' शब्द से भलीभाँति पके हुए फल का ग्रहण करना चाहिए। जैसा कि मुभूत ने कहा है—'शुक्लं लघुणं सक्षारं दीपनं बस्तिशोधनम्' ( मु.सू. ४६।२१३ ) श्री अरुणदत्त अपनी व्याख्या में कहते हैं—'शीर्णवृन्त' = कर्कूरम्।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअन्नस्वरूपविज्ञानीयाध्यायः ६ ]
सूत्रस्थानम्
१०७
तर्कारिवरणं स्वादु सतिक्तं कफवातजित्।
तर्कारी आदि शाक का वर्णन—तर्कारी ( अरणी ) तथा वरणा के कोमल पत्तों एवं फलों का शाक स्वाद में मधुर, कुछ तीतापन युक्त होता है। ये दोनों कफदोष तथा वातदोष नाशक होते हैं।
वर्षाभौ कालशाकं च सक्षारं कटुतिक्तकम् ॥१७॥
दीपनं भेदनं हन्ति गरशोफकफानिलात्।
पुनर्नवा एवं कालशाक—दोनों प्रकार की ( छोटी तथा बड़ी ) पुनर्नवाओं का तथा कालशाक ( काला मरसा का शाक ) कुछ खारा, स्वाद में कुछ कटु एवं कुछ तिक्त रस वाला होता है। ये
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१०८
अष्टाङ्गहृदये
बक्तव्य —साहित्यदर्पणकार श्रीविश्वनाथ ने भी सर्पपशाक की प्रशंसा की है, परन्तु यह भी कह दिया है कि इसे ग्राम्य लोग बड़े चाव से खाते हैं—‘तरुणं सर्पपशाकं’ इत्यादि। इसे पंजाब में बड़े आदर के साथ खाया जाता है, अन्यत्र भी लोग खाते ही हैं।
यद्वालमव्यक्तसरं किञ्चित्क्षारं सतिक्तकम्। तन्मूलकं दोषहरं लघु सोष्णं नियच्छति ॥ १०२ ॥
गुल्मकासक्षयश्वासव्रणतेत्रगलामयान्। स्वराग्निसादोदावतीपीनसांश्च—
बालमूली का शाक —जो मूली कच्ची (रूढ़ न हुई हो) वह अव्यक्त रस वाली या
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in