रहीम के दोहे
रहिमन वे नर मर चुके, जे कहुँ माँगन जाहिं उनते पहले वे मुए, जिन मुख निकसत नाहिं
अर्थ
जो लोग माँगने जाते हैं वे मरे समान हैं। पर उनसे भी पहले वे मर चुके हैं जिनके मुँह से माँगने वाले के लिए 'हाँ' नहीं निकलती।
अंग्रेज़ी में अर्थ
Those who go out to beg are as good as dead. But dead even before them are those who cannot say 'yes' to someone who asks.
रोमन अक्षरों में
rahiman ve nar mar chuke, je kahun maangan jaahi unte pahle ve mue, jin mukh nikasat naahi
— रहीम (अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना)रहीम रत्नावली (सं. मयाशंकर याज्ञिक - रहीम के दोहे, नगर-शोभा, बरवै नायिका-भेद एवं मदनाष्टक), पृष्ठ 127 में मिलता है · मूल पृष्ठ देखें →सर्वकोश संग्रह से।अपना सूक्ति चित्र बनाएँ →







