मीराँ पदावली
राम नाम रस पीजै मनुआ, राम नाम रस पीजै तज कुसंग सतसंग बैठ नित, हरि चरचा सुन लीजै काम क्रोध मद लोभ मोहँ कूँ, चित से बहाय दीजै मीराँ के प्रभु गिरधर नागर, ताही के रंग भीजै
अर्थ
हे मन, राम नाम का रस पियो। बुरी संगत छोड़कर रोज़ सत्संग में बैठो और हरि की चर्चा सुनो। काम, क्रोध, मद, लोभ और मोह को मन से बहा दो, और मीराँ के प्रभु गिरधर नागर के रंग में भीग जाओ।
अंग्रेज़ी में अर्थ
O mind, drink the nectar of Ram's name. Leave bad company, sit daily among the good and listen to talk of Hari. Wash desire, anger, pride, greed and attachment out of your heart, and be soaked in the colour of Mira's Lord, Giridhar Nagar.
रोमन अक्षरों में
raam naam ras peejai manuaa, raam naam ras peejai taj kusang satsang baith nit, hari charchaa sun leejai kaam krodh mad lobh mohan koon, chit se bahaay deejai meeraan ke prabhu girdhar naagar, taahee ke rang bheejai
— मीराबाईमीराँ-बृहत्-पद-संग्रह, पद ३५७मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक), पृष्ठ 272 में मिलता है · मूल पृष्ठ देखें →सर्वकोश संग्रह से।अपना सूक्ति चित्र बनाएँ →







