सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
“मन अटकी मेरे दिल अटकी हो, मुकट लटक मेरे मन अटकी” — मीराबाई

चित्र की भाषा

पृष्ठभूमि चुनेंभोर · चित्र खिसकाएँ या नीचे चुनें

मीराँ पदावली

मन अटकी मेरे दिल अटकी हो, मुकट लटक मेरे मन अटकी माथे खोर चन्दन की, सेला है पीरे पटकी शंख गदा पद्म विराजै, गुँज माल मेरे हिये अटकी अन्तरधान भये गोपिन में, सुध न रही जमुना तटकी पात पात वृन्दावन ढूँढै, कुंज कुंज राधा लटकी जमुना के तीरे धेनु चरावै, सुरत रही वंशी वट की फूलन के जामा कदम की छैया, गोपिन की मटुकी पटकी मीराँ के प्रभु गिरिधर नागर, जानत हो सब के घटकी

अर्थ

मीराँ का मन कृष्ण के लहराते मुकुट में अटक गया है। माथे पर चंदन, पीला दुपट्टा, शंख-गदा-पद्म और गुंजा की माला उसके हृदय में बसी है। गोपियों के बीच से वे अंतर्धान हुए तो राधा कुंज-कुंज, पत्ते-पत्ते वृंदावन में ढूँढती रहीं। गिरिधर सबके मन की जानते हैं।

अंग्रेज़ी में अर्थ

Meera's heart is caught on Krishna's swaying crown. His sandal mark, yellow sash, conch, mace, lotus and gunja garland stay in her heart. When he vanished from among the gopis, Radha searched Vrindavan grove by grove, leaf by leaf. Giridhar knows every heart.

रोमन अक्षरों में

man atakee mere dil atakee ho, mukat latak mere man atakee maathe khor chandan kee, selaa hai peere patakee shankh gadaa padm viraajai, gunj maal mere hiye atakee antaradhaan bhaye gopin men, sudh na rahee jamunaa tatakee paat paat vrindaavan dhoondhai, kunj kunj raadhaa latakee jamunaa ke teere dhenu charaavai, surat rahee vanshee vat kee phoolan ke jaamaa kadam kee chhaiyaa, gopin kee matukee patakee meeraan ke prabhu giridhar naagar, jaanat ho sab ke ghatakee

— मीराबाईमीराँ-बृहत्-पद-संग्रह, पद ४२४मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक), पृष्ठ 298 में मिलता है · मूल पृष्ठ देखें →सर्वकोश संग्रह से।अपना सूक्ति चित्र बनाएँ →
0