योगवाशिष्ठ महारामायण
Yog Vashishta Maha Ramayan
महर्षि वाल्मीकि द्वारा
स्रोत: योगवाशिष्ठ महारामायण (हिन्दी भाषा टीका) · Archive.org (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
योगवाशिष्ठ, जिसे 'महारामायण' भी कहा जाता है, अद्वैत वेदान्त का एक विशाल दार्शनिक ग्रन्थ है। परम्परा इसे महर्षि वाल्मीकि की रचना मानती है। इसमें युवा श्रीराम संसार की क्षणभङ्गुरता से विरक्त होकर प्रश्न करते हैं, और गुरु वसिष्ठ अनेक कथाओं और दृष्टान्तों के माध्यम से उन्हें यह सिखाते हैं कि जगत् मन की कल्पना है और आत्मज्ञान से ही मुक्ति होती है। लीला, कर्कटी, चूडाला और शिखिध्वज जैसी कथाएँ इसी ग्रन्थ से प्रसिद्ध हुईं।
ग्रन्थ छः प्रकरणों में है: वैराग्य, मुमुक्षु-व्यवहार, उत्पत्ति, स्थिति, उपशम और निर्वाण। प्रस्तुत संस्करण इसका हिन्दी गद्य-रूपान्तर है, जो वैराग्य प्रकरण से आरम्भ होता है। आरम्भ में अगस्त्य मुनि के शिष्य सुतीक्ष्ण पूछते हैं कि मोक्ष का कारण कर्म है, ज्ञान है, या दोनों; अगस्त्य उत्तर देते हैं कि कर्म से अन्तःकरण शुद्ध होता है और शुद्ध अन्तःकरण में ही ज्ञान से मुक्ति होती है। इसी प्रसंग से वसिष्ठ-राम संवाद की कथा खुलती है।
१७३४ पृष्ठों का यह विस्तृत हिन्दी संस्करण उन पाठकों के लिए है जो संस्कृत मूल के बिना भी पूरा ग्रन्थ पढ़ना चाहते हैं। स्कैन किए गए आरम्भिक पृष्ठों में अनुवादक का नाम नहीं दिखता।
३१२ योगवाशिष्ठ ।
नगरवत् सृष्टि देखी। एक एक ब्रह्माण्ड में स्थावर जङ्गम ऐसी प्रजा देखी जैसे गूलर के फल में अनेक मच्छर होते हैं। आत्मा में काल का भी अभाव है। क्षण, लव, दिन, मास और वर्षों का प्रवाह चला जाता है। हे मुनीश्वर ! अन्तर्वाहक दृष्टि से मैंने उन सृष्टियों को देखा जब में चर्मदृष्टि से देखूँ तब कुछ न भासे और दिव्यदृष्टि से देखूँ तो सब कुछ भासे। चिरकाल पर्यन्त में यह चरित्र देखता रहा कि कदाचित् चित्तभ्रम हो तो स्पष्ट भासे। तब एक सृष्टि के सूर्य को देखके मैंने आवाहन किया और जब वह मेरे निकट आया तो मैंने उससे कहा; हे देवदेवेश, भास्कर ! तुम कुशल से तो हो ? ऐसे कहकर मैंने फिर कहा कि हे सूर्य ! तुम कौन हो और यह सृष्टि कहाँ से उपजी है ? यह एक जगत् है व ऐसे अनेक जगत् हैं; जैसे तुम जानते हो कहो ? तब वह सूर्य भी जो त्रिकाल-ज्ञान रखता था मुझको जान के प्रणामकर आनन्दित वाणी से बोला, हे ईश्वर ! इस दृश्यरूपी पिशाच के आप ही नित्य कारण होते हैं। आप तो सब जानते ही हैं तो मुझसे क्यों पूछते है। यदि लीला के अर्थ पूछते हो तो जैसे हुआ है तैसे में आपके सम्मुख निवेदन करता हूँ। हे भगवन् ! यह जो सत् असत् रूपी नाना प्रकार के व्यवहारों संयुक्त जगत् भासता है वह सब मन के फुरने में स्थित है।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे आदित्यासमागमन्नामैक षष्टितमस्सर्गः ॥ ६१ ॥
भानु बोले, हे भगवन् ! आपका जो कल्प का दिन व्यतीत भया है उसमें जो जम्बूद्वीप था उसके एक कोने में कैलाश पर्वत था और उसकी कन्दरा में सुवर्णज्येष्ठ नाम आपका एक पुत्र रहता था। उसने वहाँ एक कुटी रची जिसमें साधुजन निवास करते थे। इन्दुनाम ब्राह्मण वेदवेत्ता शान्तरूप ने कश्यप ऋषि के कुल में उत्पन्न हो स्त्री सहित उस कुटी में जाके निवास किया और उस स्त्री से प्राणों की नाईं स्नेह करता था। जैसे मरुस्थल में घास नहीं उपजती तैसे ही उससे सन्तान न उपजे। ओर जैसे शरदकाल की बेलि बहुत सुन्दर होती है परन्तु फल से शून्य होती है तैसे ही वह स्त्री थी। तब दोनों पुरुष पुत्र के निमित्त कैलाश
| ३१४ | योगवाशिष्ठ । |
|---|
पाने से फिर दुःखी भी न हो और नाश भी न हो और सबका ईश्वर हो। तब एक भाई ने कहा कि सबसे बड़ा ऐश्वर्य मण्डलेश्वर का है। क्योंकि सब पर उसकी आज्ञा चलती है। दूसरे भाई ने कहा कि मण्डलेश्वर की विभूति भी कुछ नहीं, क्योंकि वह भी राजा के अधीन होता है; इससे राजा का पद बड़ा है। तीसरे ने कहा राजा की विभूति भी कुछ नहीं; क्योंकि राजा चक्रवर्ती के अधीन होता है इसलिए चक्रवर्ती का पद बड़ा है। चौथे कहा कि चक्रवर्ती भी कुछ नहीं, क्योंकि वह भी यम के अधीन होता है, इसमें यम का पद बड़ा है। पाँचवें ने कहा कि इन्द्र के आगे यम की विभूति कुछ नहीं इससे इन्द्र का पद बड़ा है। छठे ने कहा कि इन्द्र की विभूति भी कुछ नहीं ब्रह्मा के एक मुहूर्त में इन्द्र नष्ट हो जाता है तब सबसे बड़े भाई ने जो बड़ा बुद्धिमान् था गम्भीर वचन से कहा कि जो कुछ विभूति है सो सब ब्रह्मा के कल्प में नष्ट हो जाती है—इससे बड़ा ऐश्वर्य ब्रह्माजी का है इससे बड़ा और कोई नहीं। हे भगवन्! इस प्रकार जब बड़े भाई ने कहा तब सबने कहा, भली कही ! भली कही । फिर सबने बड़े भाई से कहा, हे तात ! जो सबका दुःखनाशकर्त्ता और जगत्पूज्य ब्रह्मपद है तो उसको कैसे प्राप्त हों ? जिस उपाय से हम प्राप्त हों वह उपाय कहो । उसने कहा, हे भाइयो ! और सब भावनाओं को त्याग करो और यह निश्चय करो कि हम ब्रह्मा हैं और पद्मासन पर बैठे हैं। सब सृष्टि के कर्त्ता और सबकी पालना और संहारकर्त्ता हम ही हैं और जो कुछ जगज्जाल है उसका आश्रयभूत हम नहीं । सब सृष्टि हमारे अङ्ग में स्थित है जब हम ऐसा निश्चय और सजातिभावना धरके बैठेंगे तब हमको ब्रह्मा का पद प्राप्त होगा । हे भगवन् ! जब इस प्रकार बड़े भाई ने कहा तब छोटे भाइयों ने कहा, हे तात ! तुमने यथार्थ कहा है जैसे तुमने कहा है तैसे ही हम करते हैं। ऐसा कहकर सब ध्यान में स्थित हुए और जैसे कागज पर मूर्ति लिखी होती है तैसे ही दशों ध्यान स्थित हुए। मन में हरएक ने यही चिन्तवन किया कि में ब्रह्मा हूँ; कमल मेरा आसन है, में सृष्टिकर्त्ता और भोक्ता हूँ और महेश्वर भी में ही हूँ। साङ्गोपाङ्ग जगत्कर्म मैंने ही रचे हैं; सरस्वती और
उत्पत्ति प्रकरण ।
३१५
गायत्री सहित वेद मेरे आगे आ खड़े हैं और इस लोकपाल और सिद्धों के मण्डलों को पालनेवाला भी मैं ही हूँ। स्वर्ग, भूमि, पाताल, पहाड़, नदियाँ और समुद्र सब मैंने रचे हैं और महाबाहु वज्र के धारनेवाला और यज्ञों का भोक्ता इन्द्र मैंने ही रचा है। सूर्य मेरी आज्ञा से तपता है और जगत् की मर्यादा के निमित्त सब लोकपाल मैंने ही रचे हैं।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३१६ | योगवाशिष्ट ।
अपनी-अपनी सृष्टि के दश ब्रह्मा हुए। फिर जागकर देखते हैं कि आकाश में फुग्ते हैं। हे भगवन् ! उन दशों ब्राह्मणों के चित्त आकाश में ही सब सृष्टि स्थित हैं। उन दश सृष्टियों में से एक सृष्टि का सूर्य मैं हूँ। आकाश में मेरा मन्दिर है और क्षण, दिन, पक्ष, मास और युग मुझ ही से होते हैं—इस क्रिया में मुझको उन्होंने लगाया है। हे भगवन् ! इस प्रकार मैंने आपसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३१७
नित्यकर्म है उसे कीजिये। हे जगत्पति ! जैसे निष्कलङ्क दर्पण प्रतिबिम्ब अङ्गीकार करता है तैसे ही महापुरुष यथा प्राप्त कर्म को असंसक्त होकर अङ्गीकार करते हैं। जैसे ज्ञानवान् को कर्म करने में कुछ प्रयोजन नहीं तैसे ही उसको करने में और न करने में कुछ प्रयोजन नहीं; करना न करना दोनों उसको सम हैं। इस कारण दोनों में आप सुषुप्तिरूप हैं। हे भगवन् ! आप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३१८ योगवाशिष्ठ ।
तुम्हारे नगर में भी एक इन्द्र ब्राह्मण है । हे भगवन् ! जब इस प्रकार रानी ने सुना तब उस इन्द्र में रानी का अनुराग हुआ परन्तु वह रानी को न मिले और रानी का शरीर इसी कारण दिन पर दिन सूखता जावे । निदान राजा ने सुना कि उसको गरमी का कुछ रोग है इस कारण उसकी निवृत्ति के लिये केले के पत्र और शीतल औषधि उसको दिलवाये परन्तु उसको वाञ्छित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३१६
नहीं जानते ? तब अहल्या ने कहा मुझको सब इन्द्र ही भासता है; भिन्न दुःख क्या हो ? इन्द्र ने कहा मुझको सब अहल्या ही भासती है; भिन्न दुःख कहाँ हो ? तेरे दण्ड देने से हमको कुछ दुःख नहीं होता हम परस्पर हर्षवान् हैं। तब राजा ने उनको बाँधकर अग्नि में डाल दिया तो भी वह न जले और फिर हाथी के चरणोंतले डलवा दिये गये तो भी उनको कुछ कष्ट न हुआ ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२० | योगवाशिष्ठ ।
निश्चय नहीं नष्ट होता । जब मन का निश्चय ही उलट पड़े तब ही दूर होता है । एक शरीर जब नष्ट होता है तब जीव और शरीर धर लेता है जैसे स्वप्न में यह शरीर रहता है और अन्य शरीर धरके चेष्टा करता है तो शरीर के ही अधीन हुआ; तैसे ही शरीर के नष्ट हुए मन का निश्चय दूर नहीं होता । जब मन नष्ट होता है तब शरीर के होते भी कुछ क्रिया सिद्ध
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३२१
दिया तो उनके शरीर नष्ट हुए परन्तु मन का जो कुछ निश्चय था सो नष्ट न हुआ । वे जहाँ शरीर पावैं वहाँ दोनों इकट्ठे ही अकृत्रिम प्रेम-वान् रहें और किसी से आनन्दमान न हों ।
इति श्रीयोगवाशिष्ठे उत्पत्तिप्रकरणे अहल्यानुरागसमाप्तिवर्णनन्नाम षट्षष्टितमसर्गः ॥ ६६ ॥
भानु बोले, हे नाथ ! आप देखें कि जैसा मन का निश्चय होता है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ३२२ | योगवाशिष्ठ । |
|---|
पूर्व के सूर्य से उस सृष्टि का सूर्य हुआ और दूसरा शरीर स्वायम्भुवमनु का किया । और मेरी आज्ञा के अनुसार उसने सृष्टि रची । इससे मैंने तुमसे कहा है कि यह जगत् सब मन का रचा हुआ है । जो मन में दृढ़ निश्चय होता है वही सफल होता है । जैसे इन्द्र ब्राह्मण की सृष्टि हुई । हे मुनीश्वर ! देह के नष्ट हुए भी मन का निश्चय दूर नहीं होता; चित्त में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३२३
यह सब मन में फुरता है । मन के दो रूप हैं—एक जड़ और दूसरा चेतन । जड़रूप मन का दृश्यरूप है और चेतनरूप ब्रह्मा है । जब दृश्य की ओर फुरता है तब दृश्यरूप होता है और जब चेतनभाव की ओर स्थित होता है तब जैसे सुवर्ण के जाने से भूषणभाव नष्ट हो जाता है तैसे ही दृश्यरूप जड़ भाव नष्ट हो जाता है । जब जड़ भाव में फुरता है तब नाना प्रकार के जगत् देखता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२४ | योगवाशिष्ठ ।
का जड़भाव नहीं रहता । जैसे पारसमणि के मिलाप से ताँबा सुवर्ण हो जाता है और फिर उसका ताँबा भाव नहीं रहता तैसे ही जब मन आत्मा में स्थित होता है तब उसकी जड़ता दृश्यभाव नहीं रहती । जैसे सुवर्ण को शोधन करने से उसका मैल जल जाता है और शुद्ध ही शेष रहता है तैसे ही चित्त जब आत्मा में स्थित होता है तब उसका जड़भाव जल जाता है और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३२५
नहीं। यदि कहिये कि देह कुछ वस्तु नहीं, चैतन्य ही चित्त है और देह भी चित्त में कल्पित है-जैसे स्वप्नदेह; मृगतृष्णा का जल और दूसरा चन्द्रमा भासता है सो एक के नष्ट हुए दोनों क्यों नहीं नष्ट होते तैसे देह के शाप से चाहिये कि मन को भी शाप लग जावे तो मैंने देखा है कि शाप से भी जड़ीभूत हो गये हैं और आप कहते हैं कि देह का कर्म मन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२६ योगवाशिष्ठ ।
हे मुनीश्वर ! मन की तीव्रता के हिलाने में किसी पदार्थ की शक्ति नहीं, क्योंकि सृष्टि मानसी है । इससे मन में मन को समाय चित्त को परम-पद में लगावो । जब चित्त आत्मा में दृढ़ होता है तब जगत् के पदार्थों से चलायमान नहीं होता । मारकण्डेय ऋषीश्वर को जिनका चित्त आत्मा में लगा हुआ था शूली पर भी खेद न हुआ । हे मुनीश्वर ! जिसमें मन दृढ़ होकर लगता
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३२७
मन में वृत्ति क्षण में अनेक आकार धरती है । जैसे मृत्तिका कुलाल द्वारा घटादिक अनेक आकार को धरती है तैसे ही निश्चय के अनुसार वृत्ति अनेक आकारों को पाती है । जैसे सूर्य में उलूकादिक अपनी भावना से अन्धकार देखते हैं, कितनों को चन्द्रमा की किरणें भी भावना से अग्निरूपा भासती हैं और कितनों को विष में अमृत की भावना होती है तो उनको विष
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२८ योगवाशिष्ठ।
जो जगत् रचा है वही सर्वचित्त शक्ति फैली है और चित्त के फुरने ही से नानात्व भासता है। हे रामजी ! जो कुछ जीव हैं उन सब में आत्म-सत्ता स्थित है, परन्तु अपने स्वरूप के प्रमाद से भटकते हैं। जैसे वायु से वन के कुञ्जों में सूखे पात भटकते हैं तैसे ही कर्मरूपी वायु से जीव भटकते हैं और अधः और ऊर्ध्व में घटी यन्त्र की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३२०
कल्पना होती है। जैसे जल ही द्रवता से तरङ्ग और आवृत्तरूप हो भासता है तैसे ही ब्रह्म ही संवेदन से जगतरूप हो भासता है। द्रष्टा, दर्शन और दृश्य सब ब्रह्म से ही उपजे हैं। जैसे सूर्य के तेज से मृगतृष्णा की नदी भासती है तैसे संवेदन से ब्रह्म में द्रष्टा, दर्शन दृश्य-त्रिपुटी भासती है, पर वास्तव में द्रष्टा, दर्शन और दृश्य कोई कल्पना नहीं। जैसे चन्द्रमा और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३० योगवाशिष्ठ ।
और चित्त के अफुर हुए नष्ट होते हैं । मन और कर्म में कुछ भेद नहीं; मन और कर्म इकट्ठे ही उत्पन्न होते हैं जैसे वृक्ष से फल और सुगन्ध इकट्ठे उपजते हैं तैसे ही आत्मा से मन और कर्म इकट्ठे ही उपजते हैं और फिर आत्मा में लीन होते हैं । हे रामजी ! दैत्य, नाग, मनुष्य, देवता आदिक जो कुछ जीव तुमको भासते हैं वे आत्मा से उपजे हैं और फिर आत्मा ही में लीन होते हैं । इनका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउत्पत्ति प्रकरण । ३३१
है । मन में जो स्फूर्ति होती है वही क्रिया है और वही कर्म है । उस मन से क्रिया कर्म अवश्य सिद्ध होता है अन्यथा नहीं होता । ऐसा पर्वत और आकाशलोक कोई नहीं जिसको प्राप्त होकर कर्मों से छूटे; जो कुछ मन के सङ्कल्प से किया है वह अवश्यमेव सिद्ध होता है । पूर्व जो पुरुषार्थ प्रयत्न कुछ किया है वह निष्फल नहीं होता, अवश्यमेव उसकी प्राप्ति होती है । हे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३३२ योगवाशिष्ठ ।
हुए उष्णता भी नष्ट होती है और जब उष्णता नष्ट होती है तब अग्नि भी नष्ट होता है तैसे ही मन के नष्ट हुए कर्म भी नष्ट होते हैं और कर्म का नाश होने से मन भी नष्ट होता है । एक के अभाव से दोनों का अभाव होता है । कर्मरूपी चित्त है और चित्तरूपी कर्म है इससे परस्पर अभेदरूप है ।
इति श्रीयोगवाशिष्टे उत्पत्तिप्रकरणे कर्मपौरुषयोरैक्य प्रतिपादन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें