सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

बृहत् सामुद्रिक शास्त्र एवं हस्तरेखा विज्ञान (प्राचीन ऋषि प्रणीत सानुवाद सटीक)

Vrihat Samudrika Shastra and Hastarekha Vijnana

महर्षि गर्ग एवं नारद परम्परा द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

पृष्ठ 35, कुल 350 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 35

( १४ )
६. चौकोर नाखून : चौकोर नाखून व्यक्ति की कमजोरी को प्रकट करते हैं
और इस प्रकार के नाखून मनुष्य का भीरुपन, कायरता एवं दब्बू्पन को ही प्रदर्शित
करता है ।
७. छोटे और तिकोने नाखून : सामान्यतः ऐसे नाखून ऊपर से चौड़े तथा
नीचे संकरे होते हैं । जिन व्यक्तियों के हाथों में ऐसे नाखून होते हैं वे व्यक्ति सुस्त
होते हैं तथा काम करने से जी चुराते हैं । एक प्रकार से ऐसे व्यक्ति अपनेआप को
समाज से कटे हुए तथा एकान्तवादी अनुभव करते हैं ।
८. लम्बाई की अपेक्षा चौड़े नाखून होना : ऐसे व्यक्ति बहुत जल्दी क्रोधित
हो जाते हैं परन्तु अपने काम के पक्के होते हैं और जिस काम को हाथ में ले लेते हैं
उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं । अपने कार्यों में किसी का भी अनुचित हस्तक्षेप इन्हें
पसन्द नहीं होता । एक प्रकार से ये व्यक्ति एकान्तप्रिय होते हैं ।
६. छोटे नाखून व गांठदार उंगलियां : ऐसे व्यक्ति झगड़ालू किस्म के होते
हैं और यदि किसी स्त्री के हाथों में ऐसे नाखून दिखाई दे जाएं तो यह समझ लेना
चाहिए कि यह स्त्री अपने पति पर पूरी तरह से शासन करती होगी तथा ऐसी स्त्री
लड़ाकू स्वभाव की होगी ।
१०. गोलाकार नाखून : जिनके नाखून ऊपर से गोलाकार होते हैं, वे व्यक्ति
सशक्त विचारों वाले एवं तुरन्त निर्णय लेने वाले होते हैं । ऐसे व्यक्ति जो भी निर्णय
लेते हैं उन पर अमल करना भी जानते हैं ।
११. पतले और लम्बे नाखून : जिन व्यक्तियों के हाथों में पतले और लम्बे
नाखून होते हैं, वे शारीरिक दृष्टि से कमजोर तथा अस्थिर विचार वाले कहे जाते
हैं । ऐसे व्यक्ति स्वयं निर्णय नहीं ले पाते अपितु दूसरे व्यक्ति इनको जो भी राय
देते हैं उसी पर ये अमल करते हैं ।
१२. लम्बे और मुड़े हुए नाखून : ऐसे व्यक्ति चरित्रहीन होते हैं तथा इनका
सम्बन्ध अपनी पत्नी के अलावा अन्य स्त्रियों से भी रहता है । जीवन में ऐसे व्यक्ति कई
बार बदनाम होते हैं ।
१३. पूर्ण नाखून : इस प्रकार के नाखून चौड़ाई की अपेक्षा मामूली लम्बे होते
हैं और अपनी प्राकृतिक चमक लिए हुए होते हैं । ऐसे व्यक्ति उत्तम विचारों वाले,
मानवीय प्रवृत्तियों वाले तथा निरंतर आगे की ओर बढ़ते रहने की भावना रखने वाले
होते हैं । ऐसे व्यक्ति ही समाज में सभी दृष्टियों से सफल कहे जाते हैं ।
नाखूनों पर निशान
१. काले धब्बे : जिस व्यक्ति की उंगलियों के नाखूनों पर काले धब्बे होते
हैं तो यह समझ लेना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति पर महान विपत्ति अर्थात् दुःख आने वाला