सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)

तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)

Tirukkural of Saint Tiruvalluvar in Hindi

सन्त तिरुवल्लुवर (अनुवादक: खेमानन्द 'रहत') द्वारा

DevanagariHindipublished334 पृष्ठ

पृष्ठ 244, कुल 334 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 244

अध्याय ९७ तिरुक्कुरळ 219
९७. सम्मान
९६१. श्रेष्ठता के लिए, अनिवार्य होने पर भी, अपने व्यक्तित्व को
गिरानेवाले कर्मों को सर्वथा त्याग दो ।
९६२. सुयश एवं सम्मान के इच्छुक सुयश प्राप्त होने पर भी अगौरवपूर्ण
कर्म कभी न करेंगे ।
९६३. धन अधिक होने पर नम्रता धारण करो, और ज़रा कम
पड़ने पर अपना सिर ऊँचा बनाये रखो ।
९६४. सम्मान-युक्त स्थिति से च्युत व्यक्ति की दशा सिर से गिरे हुए
बालों जैसी होती है ।
९६५. पर्वत जैसे श्रेष्ठ व्यक्ति भी अपने तिल जैसे क्षुद्र कर्म के कारण
निम्न गिने जाते हैं ।
९६६. निन्दकों के पीछे चलने से क्या प्रयोजन, जब उससे न यश
प्राप्त हो सकता है और न स्वर्ग ही सधता है ?
९६७. निन्दकों के पीछे चलकर जीवन बनाये रखने से अच्छा है
वैसा न करके जीवन को ही समाप्त कर देना ।
९६८. विशिष्ट आत्म-सम्मान का ही नाश होते समय इस शरीर मात्र का
जीवित रहना, क्या मृत्यु से बचने की कोई औषधि है ?
९६९. सम्मान के च्युत होते ही प्राण त्यागनेवाले, बालों के गिरने पर
प्राण छोड़नेवाले 'कवरिमान' (एक प्रकार का मृग) के समान
होते हैं ।
९७०. अपयश आ पड़ने पर प्राणार्पण करनेवाले मान-युक्त व्यक्ति
के यश की लोग पूजा करके प्रशंसा करेंगे ।