तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)
Tirukkural of Saint Tiruvalluvar in Hindi
सन्त तिरुवल्लुवर (अनुवादक: खेमानन्द 'रहत') द्वारा
पृष्ठ 158, कुल 334 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय ५४ तिरुक्कुरळ 133
५४. अविस्मरण
५३१. अत्यधिक आनन्द में (विस्मरण के कारण) उत्पन्न असावधानी
असीम क्रोध से अधिक हानिकारक होती है ।
५३२ बुद्धि निरन्तर दारिद्र्य से कुण्ठित पड़ जाती है । उसी प्रकार
विस्मरण यश को कुण्ठित कर देता है ।
५३३. इस संसार में विस्मरणशील व्यक्ति के लिए यशस्वी जीवन नहीं
है । सभी ग्रन्थकारों का यही निश्चित मत है ।
५३४. भयग्रस्तों को सुदृढ़ गढ़ प्रयोजनहीन है; इसी प्रकार विस्मरणशील
को सुअवसर ।
५३५. पहले से ही अपनी रक्षा न करनेवाला विस्मरणग्रस्त अपने दोष
का विचार करके विपत्ति के आ पड़ने पर विलाप करेगा ।
५३६. विस्मरण के कारण कभी किसी की पकड़ में न आने के समान
गुण और कोई नहीं है ।
५३७. अविस्मरण के शस्त्र के साथ अपने कर्मों को ध्यान से कोई करे
तो उसके लिए असम्भव कुछ नहीं होता ।
५३८. (बुद्धिमानों से) प्रशंसित कर्मों को ध्यान से करना चाहिए ।
विस्मरण के फलस्वरूप ऐसा न करे तो सात जन्मों में उसे कोई
सफलता नहीं सिद्ध हो सकती ।
५३९. अपने आनन्द में सगर्व मस्त रहते समय विस्मरण से विनाश को
प्राप्त व्यक्ति का विचार करो ।
५४०. इच्छित वस्तु की प्राप्ति सरल होगी यदि उसका ध्यान सतत
बना रहे ।