सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
तैत्तिरीयोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

तैत्तिरीयोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Taittiriya Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished261 पृष्ठ

पृष्ठ 201, कुल 261 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 201

[Header]
अनु० ८ ] शाङ्करभाष्यार्थ १९५

[संस्कृत-मूलभाष्यम्]
त्येवंवित् । एवंशब्दस्य प्रकृत-
परामर्शार्थत्वात् । स किम् ?
अस्माल्लोकात्प्रेत्य दृष्टादृष्टेष्टवि-
षयसमुदायो ह्ययं लोकस्तस्मा-
ल्लोकात्प्रेत्य प्रत्यावृत्य निरपेक्षो
भूत्वैतं यथाव्याख्यातमन्नमय-
मात्मानमुपसंक्रामति । विषयजात-
मन्नमयात्पिण्डात्मनो व्यतिरिक्तं
न पश्यति । सर्वं स्थूलभूतमन्न-
मयमात्मानं पश्यतीत्यर्थः ।
ततोऽभ्यन्तरमेतं प्राणमयं
सर्वान्न मयात्मस्थम विभक्तम् ।
अथैतं मनोमयं विज्ञानमयमा-
नन्दमयमात्मानमुपसंक्रामति ।
अथादृश्येऽनात्म्येऽनिरुक्तेऽनिल-
यनेऽभयं प्रतिष्ठां विन्दते ।
तत्रैतच्चिन्त्यम् । कोऽयमेवं-
[पार्श्व-टिप्पणी: तृतीयानुप्रश्न-विचारः] वित्कथं वा संक्राम-
तीति । किं परस्मा-
दात्मनोऽन्यः संक्रमणकर्ता प्रवि-
भक्त उत स एवेति ।


[हिन्दी-अनुवाद]
(इस प्रकार जाननेवाला) है; क्योंकि
'एवम्' शब्द प्रसंगमें आये हुए पदार्थ-
का परामर्श (निर्देश) करनेके
लिये हुआ करता है । वह एवंवित्
क्या [करता है] ? इस लोकसे
जाकर — दृष्ट और अदृष्ट इष्ट विषयों-
का समुदाय ही यह लोक है, उस
इस लोकसे प्रेत्य-प्रत्यावर्तन करके
(लौटकर) अर्थात् उससे निरपेक्ष
होकर इस ऊपर व्याख्या किये हुए
अन्नमय आत्माको प्राप्त होता है ।
अर्थात् वह विषयसमूहको अन्नमय
शरीरसे भिन्न नहीं देखता; तात्पर्य
यह है कि सम्पूर्ण स्थूल भूतवर्गको
अन्नमय शरीर ही समझता है ।
उसके भीतर वह सम्पूर्ण अन्नमय
कोशोंमें स्थित विभागहीन प्राणमय
आत्माको देखता है । और फिर
क्रमशः इस मनोमय, विज्ञानमय और
आनन्दमय आत्माको प्राप्त होता है ।
तत्पश्चात् वह इस अदृश्य, अशरीर,
अनिर्वचनीय और अनाश्रय आत्मामें
अभयस्थिति प्राप्त कर लेता है ।
अब यहाँ यह विचारना है कि
यह इस प्रकार जाननेवाला है कौन ?
और यह किस प्रकार संक्रमण करता
है ? वह संक्रमणकर्ता परमात्मासे
भिन्न है अथवा स्वयं वही है ।


[Footer]
CC-0 Pt. Chakradhar Joshi and Sons, Dev Prayag. Digitized by eGangotri