सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सूर्यसिद्धान्त (प्राचीन भारतीय खगोल गणित - सानुवाद सटीक)

सूर्यसिद्धान्त (प्राचीन भारतीय खगोल गणित - सानुवाद सटीक)

Surya Siddhanta with Hindi Mathematical Commentary

भगवान् सूर्य / मय दानव / प्रो. रामचन्द्र पाण्डेय द्वारा

DevanagariHindipublished838 पृष्ठ

पृष्ठ 251, कुल 838 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 251

२२८ सूर्य-सिद्धान्त
उन्मण्डल,(six o'clock line) उस वृत्त को कहते हैं जो पूर्व पश्चिम
बिन्दुओं और उत्तरी दक्षिणी आकाशीय ध्रुवों से होकर जाता है। यही निरक्षदेश
पर क्षितिज होता है ।
विषुवन्मण्डल (celestial equator) उस वृत्त को कहते हैं जो पूर्व पश्चिम
बिन्दुओं से होकर जाता है और उत्तरी दक्षिणी आकाशीय ध्रुवों से समान अन्तर
पर होता है ।
चित्र ४७
चित्र ४७ का विवरण—
श...दर्शक का स्थान धा...दक्षिणी आकाशीय ध्रुव
उ...उत्तर विन्दु ख...खस्वस्तिक
पू...पूर्ण विन्दु उ पू द प...क्षितिज वृत्त
द...दक्षिण विन्दु ध पू धा प...उन्मण्डल
प...पश्चिम विन्दु प ख पू...सममण्डल
ध...उत्तरी प्रकाशीय ध्रुव प व पू...विषवन्मण्डल वा विषुवद्वृत्त
व...यामोत्तर वृत्त और विषुवद्वृत्त का सामान्य विन्दु
उ ध ख व द धा...यामोत्तर वृत्त