सुदामा चरित (महाकवि नरोत्तमदास - ब्रजभाषा काव्य एवं सान्वय सटीक)
Sudama Charit of Mahakavi Narottamdas with Commentary
महाकवि नरोत्तमदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
सुदामा-चरित भक्तिकाल के ब्रजभाषा कवि नरोत्तमदास की प्रसिद्ध रचना है। इसमें श्रीकृष्ण के बाल-सखा, निर्धन ब्राह्मण सुदामा की कथा है, जो पत्नी के आग्रह पर द्वारका जाते हैं और कृष्ण उनका आदर-सत्कार करते हैं। छोटी होते हुए भी यह कृति अपनी सरसता के लिए जानी जाती है। पुस्तक की भूमिका आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का यह मत उद्धृत करती है कि इसकी भाषा परिमार्जित है और इसमें भरती के शब्द नहीं हैं।
इस संस्करण का सम्पादन डॉ. मोहनलाल 'रत्नाकर' ने किया है, जो भगतसिंह कॉलेज, दिल्ली के हिन्दी-विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता थे। भूमिका में कवि और उनकी अन्य रचनाओं 'ध्रुव-चरित', 'नाम संकीर्तन' और 'विचारमाला' का परिचय है। काव्य को कथा-क्रम से तीन भागों में पढ़ा जा सकता है:
- सुदामा की दीन-दशा, पत्नी सुशीला का आग्रह और द्वारका-प्रस्थान
- द्वारका का वैभव, श्रीकृष्ण से मिलन और चरण-प्रक्षालन
- तण्डुल-भक्षण, विदाई और सुदामापुरी का बदला हुआ वैभव
लगभग १०८ पृष्ठों की यह पुस्तक हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों और कृष्ण-भक्ति काव्य के पाठकों के लिए सुलभ पाठ है।
सुदामा-चरित / १११
कवित्त
कृपा कीन्हीं भारी मानियारी निरधारी तुम्हें,
सुख के समूह चले आवैं छितिछोर तें ।
दसा जो हमारी सोऊ अधिकारी सों तिहारी,
प्यारे भारी जानि कै निहारि कृपा कोर तें ।
पंडित हौं बड़ो कहा भूले गज बाजि देखि,
कृष्न की कृपा तें धन होत बहुजोर तें ।
रुक्मिनीरमन के चरन दरसन ही ते,
सबै सुख बरसें है आनि चहुं ओर तें ॥५६॥
दोहा
सोचत जो आनंद करौ भरौ मोद मन माहिं।
भक्ति करौ यदुनाथ की अब संसै कछु नाहिं ॥५७॥
बिप्र सुदामा सहित तिय उमगे परमानन्द ।
नितप्रति सुमिरन करत हैं हिय धरि करुनाकंद ॥५८॥
कृष्न सुदामा मित्रई कह्यो नरोत्तमदास ।
कहत सुनत जो हित करै ताको कबहुँ न त्रास ॥५६॥
कुण्डलिया
चरित सुदामाकृष्न को पढ़ै गुनै करि हेत ।
ताकों सगरी संपदा कृष्न कृपा करि देत ।
कृष्न कृपा करि देत बात सांची यह मानौ ।
यामें कछु न असत्य सत्य करि सत्य सु जानौ ।
११२ / सुदामा-चरित
मानौ सत्य प्रमान झूठ जग है न कृष्न को।
अनुभवफल सो लहै सुदामा चरित कृष्न को ॥६०॥
दोहा
विप्र सुदामा की कथा, कहैं सुनैं चितलाय ।
ताको श्री जदुबीरपति, निसदिन रहैं सहाय ॥६१॥
रिक्त पृष्ठ