सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)
Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा
पृष्ठ 87, कुल 415 में से
संदर्भ में पढ़ेंसौन्दर्य लहरी ५७
विकारी मानने लगता है, और बुद्धि अपने को आत्मतत्व समझने
लगती है । अनात्मनि आत्मख्याति रुपी यह अविद्या है । परन्तु
शिवतत्व में अविद्या का अभाव होने से अध्यास नहीं होता । आत्मा
में अहं इदं का कभी उदय होना कभी अस्त होना यह प्रकट करता
है कि नित्य निर्विकार शुद्ध स्वरूप आत्मा दोनों से पृथक है । इदं
सत्य है अथवा असत्य ! सत्यवत दिखता है, परन्तु अहं के आधार पर
उसका उदय अस्त होने से उसकी असत्यता सिद्ध होती है । इसलिये
इसको शंकर भगवत्पाद ने अनिर्वचनीय-ख्याति कहा है । अर्थात
यह नहीं कहा जा सकता कि शक्ति की शक्तिमान से अभिन्न सत्ता
रहते हुवे भी वह विपरीत धर्मा कैसे उदय-अस्त हुआ करती है ।
इसी अभिन्नता को लेकर श्रुति कहती है-“तदेजति तन्नैजति” (ईश)
प्राणतत्व और अध्यात्म तथा आधिभूत भाव
यदिदं जगत्सर्व प्राण एजति निः सृतम् ।
महद्भयं वज्रमुद्यतं य एतद्विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥
( कठ २,६,२ )
अर्थः—यह जो समस्त जगत है वह प्राण के स्पन्दित होने
पर निकलता है । वह प्राण वज्र के सदृश्य बडा भय वाला है,
अर्थात उसके भय से अग्नि तपता है और सूर्य उदय अस्त होता है ।
जो उसको जान लेते हैं, वे अमर हो जाते हैं ।
भयादस्याग्निस्तपति भयात्तपति सूर्यः । ( क. २.६,३ )
प्राण यहां ब्रह्म वाचक है और वही जीवन शक्ति है ! कहा
है वह प्राण का भी प्राण है । उपरोक्त श्रुति में कहा गया है कि