सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished415 पृष्ठ

पृष्ठ 274, कुल 415 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 274

२२५ सौंदर्य लहरी
चक्र के ऊपर है, और सोम ही उसका शुद्ध स्वरूप है, इसलिये
उसे पर बिन्दु अथवा ब्रह्म का पर रूप कहते हैं ।
जिन साधकों की कुण्डलिनी शक्ति का जागरण नहीं हुआ है,
परन्तु ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हैं, उनको
श्रद्धा का अपनी श्रद्धा पर संयम करना अत्यावश्यक है ।
ब्रह्मचर्य से क्योंकि जब तक काम वासना का वेग कार्य
सम्बन्ध करता रहता है, शुक्र अन्तर्मुखी नहीं हो सकता ।
काम वासना भी स्त्रीसंग की ओर प्रेरणा करने वाली एक प्रकार की
राजसी श्रद्धा का ही रूप है । जब सात्विक श्रद्धा का उदय होता
है और देव बुद्धि अथवा पूज्य बुद्धि उत्पन्न होती है, तब तुरन्त
काम वासना शान्त हो जाया करती है । श्रद्धा ही बहिर्मुखी होकर
सृष्टि का कारण बन जाती है जैसा ऊपर पंचाग्नि विद्या में कहा गया
है और अन्तर्मुखी रहने पर श्रद्धा ही मोक्ष का साधन होती है ।
इसलिये श्रद्धा को सात्विक रखने पर स्थूल बिन्दु की ऊर्ध्व गति
संभव है, अन्यथा नहीं । देवता उसकी आहुति सृष्टि के हेतु
बहिर्यागार्थ निम्न स्तरों पर देते हैं और मुमुक्षु आत्मचिन्तन रूपी
अन्तर्याग द्वारा उसको उलट क्रम का अनुष्ठान करता है ।
गुरु शिष्य का संबंध भी श्रद्धा के सूत्र से बंधा होता है । इसलिये
गुरु शिष्य के संबंध पर भी कुछ विचार प्रकट कर के हम यहां
विषयान्तर के दोष को पाठकों के लाभार्थ ग्रहण करते हैं ।
गुरु और शिष्य का सम्बन्ध और श्रद्धा ।
गुरु और शिष्य में जो संबंध होता है, उसका सूत्र एक मात्र
शिष्य की गुरु के प्रति श्रद्धा ही है । यदि शिष्य की श्रद्धा शिथिल