सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)
Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा
पृष्ठ 220, कुल 415 में से
संदर्भ में पढ़ें१७० सौन्दर्य लहरी
है क्यों कि भगवती की आराधना का फल महावाक्यात्मक ब्रह्मात्मैक्य
अपरोक्षानुभूति का उदय होनाही है।
सर्वकर्माखिलं पार्थ ज्ञाने परि समाप्यते । (गीता)
६४ तंत्रों से भगवती का तंत्र स्वतंत्र है
[ ३१ ]
चतुः षष्ट्यातन्त्रैः सकलमति(भि)संधाय भुवनं
स्थितस्तत्तत्सिद्धिप्रसवपरतन्त्रैः पशुपतिः ।
पुनस्त्वन्निर्बन्धादखिलपुरुषार्थैकघटना—
स्वतन्त्रं ते तन्त्रं क्षितितलमवातीतरदिदम् ॥
अर्थः— पशुपति शंकर ने ६४ तंत्रों से सारे भुवन
को भरकर, जो अपनी २ उन सिद्धियों के देने वाले हैं जो
प्रत्येक का अपना विषय हैं, फिर तत्पश्चात् तेरे आग्रह से सब
पुरुषार्थों की सिद्धि देने वाले स्वतंत्र तेरे तंत्र को भूतल
पर उतारा ।
सं० टि० भगवती का तंत्र अर्थात् श्री विद्या का तंत्र स्वतंत्र
है और सब तंत्र गौण हैं । भगवती के तंत्र से कुण्डलिनी शक्ति को
जगाकर सहस्रार में ले जाया जाता है, परन्तु अन्य सब तंत्र धर्म,
अर्थ, और काम की ही सिद्धि दे सकते हैं । भगवती का तंत्र चारों
पदार्थ देता है ।