सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)
Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा
पृष्ठ 172, कुल 415 में से
संदर्भ में पढ़ें१२६ सौंदर्य लहरी
सं० टि० यह और अगले दो श्लोक मिल कर सारस्वत प्रयोग
कहलाते हैं । अच्युतानन्द के अनुसार यहां वाग्भव रूप क्रिया शक्ति
का ध्यान है, अर्थात वाग्भव कूट की देवी क्रिया शक्ति का ध्यान
बताया गया है ।
यहां कुण्डलिनी शक्ति के जागृत होने पर सारस्वत सिद्धि हो
की ओर संकेत है । कहा है ।
सर्वे वाक्यात्मका मंत्रा वेद शास्त्राणि कृत्स्नशः ।
पुराणानि च काव्यानि भाषाश्च विविधा अपि ॥ ३,७
सप्तस्वराश्च गाथाश्च सर्वे नाद समुद्भवाः :
एषा सरस्वती देवी सर्वभूतगुहाश्रया ॥ ३, ८
य इमां वैखरीं शक्तिं योगी स्वात्मनि पश्यति ।
स वाक सिद्धिमाप्नोति सरस्वत्याः प्रसादतः ॥
३,१० (यो. शिखा.)
अर्थः— सब वाक्यात्मक मंत्र वेद शास्त्र, पुराण और काव्य,
विविध भाषायें, सातों स्वर और गाथायें सब नाद से उत्पन्न होती
हैं । यह नाद रूपा सरस्वती देवी सब प्राणियों की बुद्धिरूपी गुहा में
रहती है । जो योगी इस वैखरी शक्ति को अपने भीतर देखता है उसे
सरस्वती के प्रसाद से वाक् सिद्धि की प्राप्ति हो जाती है ।
कुण्डलिनी शक्ति जागकर चार रूपों में प्रकट होती है, उन
रूपों के नाम ये हैं, क्रियावती, कलावती, वर्णमयी और वेधमयी ·
शारीरिक कंपदि, हठ योग के आसन प्रणायाम मुद्रादि, नृत्यादि