सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

श्रीमद्भगवद्गीता साधक-संजीवनी (परिशिष्टसहित)

Shrimad Bhagavad Gita Sadhak Sanjeevani

स्वामी रामसुखदास द्वारा

स्रोत: संवर्धित नब्बेवाँ संस्करण (90th Edition), गीता प्रेस गोरखपुर · गीताप्रेस, गोरखपुर · 2008 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished1,299 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'साधक-संजीवनी' स्वामी रामसुखदास जी की श्रीमद्भगवद्गीता पर विस्तृत हिन्दी टीका है। स्वामी रामसुखदास (१९०४–२००५) गीताप्रेस से जुड़े बीसवीं शताब्दी के प्रसिद्ध विरक्त सन्त और प्रवचनकार थे, जिन्होंने जीवन भर गीता के व्यावहारिक अर्थ पर बोलना और लिखना जारी रखा। इस टीका का नाम ही इसका उद्देश्य बताता है: यह विद्वानों की शास्त्रीय बहस के लिए नहीं, बल्कि साधकों के जीवन में गीता उतारने के लिए लिखी गई है।

अठारह अध्यायों के हर श्लोक के साथ मूल संस्कृत, अन्वय, हिन्दी अर्थ और विस्तृत व्याख्या दी गई है। स्वामीजी बार-बार शरणागति, कर्मयोग, अहंता-ममता के त्याग और भगवान् के साथ अपने नित्य सम्बन्ध की पहचान पर ज़ोर देते हैं, और साधक के मन में उठने वाली शंकाओं को प्रश्नोत्तर के रूप में सुलझाते हैं। बाद के संस्करणों में जोड़ा गया 'परिशिष्ट' कई श्लोकों पर उनके नये विचार प्रस्तुत करता है।

यह गीताप्रेस, गोरखपुर का संस्करण है, जिसकी आरम्भिक 'नम्र निवेदन' गीता को विश्व-साहित्य में अद्वितीय बताती है। इस प्रति के मुद्रण-विवरण में संवत् २०७५ का पंचानबेवाँ पुनर्मुद्रण और कुल ९,२०,५०० प्रतियों का उल्लेख है, जिससे इस टीका की लोकप्रियता का अनुमान होता है। लगभग १३०० पृष्ठों का यह ग्रन्थ गीता के गम्भीर पाठकों के लिए एक सम्पूर्ण सहायक है।

पृष्ठ 707–726, कुल 1299 में से
पृष्ठ 707
स्थायी लिंक
पृष्ठ 707 स्कैन

७०६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १०

‘मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च’ (१५।१५)

‘मेरेसे ही स्मृति, ज्ञान और अपोहन (संशय आदि दोषोंका नाश) होता है।’

सम्बन्ध—अब आगेके श्लोकमें उन भक्तोंका भजन किस रीतिसे होता है—यह बताते हैं।

मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम्।

कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च॥ ९॥

मच्चित्ताः = मुझमें चित्तवाले

मद्गतप्राणाः = मुझमें प्राणोंको अर्पण

करनेवाले

(भक्तजन)

परस्परम् = आपसमें

बोधयन्तः = (मेरे गुण, प्रभाव

आदिको) जनाते

हुए

च = और

कथयन्तः = उनका कथन करते

हुए

नित्यम् = नित्य-निरन्तर

तुष्यन्ति = सन्तुष्ट रहते हैं

च = और

माम् = मुझमें

च = ही

रमन्ति = प्रेम

करते हैं।

व्याख्या—[इस श्लोकमें छ: बातें हैं। उनमेंसे

‘मच्चित्ताः’ और ‘मद्गतप्राणाः’ ये दो बातें स्वयं

करनेकी हैं अर्थात् भक्त स्वयं स्वतन्त्रतापूर्वक ऐसे बन जाते

हैं, ‘बोधयन्तः’ और ‘कथयन्तः’—ये दो बातें आपसमें

मिलनेपर होती हैं तथा ‘तुष्यन्ति और रमन्ति’—ये दो

बातें फलरूपमें होती हैं।

भगवान्से ही सब उत्पन्न हुए हैं और भगवान्से ही

सबकी चेष्टा हो रही है अर्थात् सबके मूलमें परमात्मा है—

यह बात जिनको दृढ़तासे और निःसन्देहपूर्वक जँच गयी

है, उनके लिये कुछ भी करना, जानना और पाना बाकी

नहीं रहता। बस, उनका एक ही काम रहता है—सब

प्रकारसे भगवान्में ही लगे रहना। यही बात इस श्लोकमें

बतायी गयी है।]

‘मच्चित्ताः’—वे मेरेमें चित्तवाले हैं। एक स्वयंका

भगवान्में लगना होता है और एक चित्तको भगवान्में

लगाना होता है। जहाँ ‘मैं भगवान्का हूँ’ ऐसे स्वयं

भगवान्में लग जाता है, वहाँ चित्त, बुद्धि आदि सब स्वतः

भगवान्में लग जाते हैं। कारण कि कर्ता-(स्वयं-) के

लगनेपर करण (मन, बुद्धि आदि) अलग थोड़े ही रहेंगे!

वे भी लग जायँगे। करणोंके लगनेपर तो कर्ता अलग रह

सकता है, पर कर्ताके लगनेपर करण अलग नहीं रह

सकते। जहाँ कर्ता रहेगा, वहीं करण भी रहेंगे। कारण कि

करण कर्ताके ही अधीन होते हैं। कर्ता स्वयं जहाँ लगता

है, करण भी वहीं लगते हैं। जैसे, कोई मनुष्य परमात्माप्राप्तिके

लिये सच्चे हृदयसे साधक बन जाता है, तो साधनमें उसका

मन स्वतः लगता है। उसका मन साधनके सिवाय अन्य

किसी कार्यमें नहीं लगता और जिस कार्यमें लगता है, वह

कार्य भगवान्का ही होता है। कारण कि स्वयं कर्ताके

विपरीत मन-बुद्धि आदि नहीं चलते। परन्तु जहाँ स्वयं

भगवान्में नहीं लगता, प्रत्युत ‘मैं तो संसारी हूँ’, ‘मैं तो

गृहस्थ हूँ’—इस प्रकार स्वयंको संसारमें लगाकर चित्तको

भगवान्में लगाना चाहता है, उसका चित्त भगवान्में निरन्तर

नहीं लगता। तात्पर्य है कि स्वयं तो संसारी बने रहे और

चित्तको भगवान्में लगाना चाहे, तो भगवान्में चित्त लगना

असम्भव-सा है।

दूसरी बात, चित्त वहीं लगता है, जहाँ प्रियता होती

है। प्रियता वहीं होती है, जहाँ अपनापन होता है, आत्मीयता

होती है। अपनापन होता है—भगवान्के साथ स्वयंका

सम्बन्ध जोड़नेसे। ‘मैं केवल भगवान्का हूँ और केवल

भगवान् ही मेरे हैं, शरीर-संसार मेरा नहीं है। मेरेपर प्रभुका

पूरा अधिकार है, इसलिये वे मेरे प्रति चाहे जैसा बर्ताव

या विधान कर सकते हैं। परन्तु मेरा प्रभुपर कोई अधिकार

नहीं है अर्थात् वे मेरे हैं तो मैं जैसा चाहूँ, वे वैसा ही करें—

ऐसा कोई अधिकार नहीं है’—इस प्रकार जो स्वयंको

भगवान्का मान लेता है, अपने-आपको भगवान्के अर्पित

कर देता है, उसका चित्त स्वतः भगवान्में लग जाता है।

ऐसे भक्तोंको ही यहाँ ‘मच्चित्ताः’ कहा गया है।

यहाँ ‘मच्चित्ताः’ पदमें चित्तके अन्तर्गत ही मन है

अर्थात् मनोवृत्ति अलग नहीं है। गीतामें चित्त और मनको

एक भी कहा है और अलग-अलग भी; जैसे ‘भूमिरापोऽनलो

वायु: खं मनो बुद्धिरैव च’ (७।४)—यहाँ मनके

अन्तर्गत ही चित्त है और ‘मन: संयम्य मच्चित्त:’

पृष्ठ 708
स्थायी लिंक
पृष्ठ 708 स्कैन

श्लोक १]

  • साधक-संजीवनी *

७०७

(६।१४)—यहाँ मन और चित्त अलग-अलग हैं। परन्तु इस श्लोकमें आये ‘मच्चिन्ताः’ पदमें मन और चित्त एक ही हैं, दो नहीं।

‘मदगतप्राणाः’ —उनके प्राण मेरे ही अर्पण हो गये हैं। प्राणोंमें दो बातें हैं—जीना और चेष्टा। उन भक्तोंका जीना भी भगवान्के ही लिये है और शरीरकी सम्पूर्ण चेष्टाएँ (क्रियाएँ) भी भगवान्के लिये ही हैं। शरीरकी जितनी क्रियाएँ होती हैं, उनमें प्राणोंकी ही मुख्यता होती है। अतः उन भक्तोंकी यज्ञ, अनुष्ठान आदि शास्त्रीय; भजन-ध्यान, कथा-कीर्तन आदि भगवत्सम्बन्धी; खाना-पीना आदि शारीरिक; खेती, व्यापार आदि जीविका-सम्बन्धी; सेवा आदि सामाजिक आदि-आदि जितनी क्रियाएँ होती हैं, वे सब भगवान्के लिये ही होती हैं। उनकी क्रियाओंमें क्रियाभेद तो होता है, पर उद्देश्यभेद नहीं होता। उनकी मात्र क्रियाएँ एक भगवान्के उद्देश्यसे ही होती हैं। इसलिये वे ‘भगवद्गतप्राण’ होते हैं।

जैसे गोपिकाओंने ‘गोपीगीत’ में भगवान्से कहा है कि हमने अपने प्राणोंको आपमें अर्पण कर दिया है—‘त्वयि धृतासवः’ (श्रीमद्भ० १०।३१।१), ऐसे ही भक्तोंके प्राण केवल भगवान्में रहते हैं। उनका जितना भगवान्से अपनापन है, उतना अपने प्राणोंसे नहीं। हरक प्राणीमें ‘किसी भी अवस्थामें मेरे प्राण न छूटें’ इस तरह जीनेकी इच्छा रहती है। यह प्राणोंका मोह है, स्नेह है। परन्तु भगवान्के भक्तोंका प्राणोंमें मोह नहीं रहता। उनमें ‘हम जीते रहें’ यह इच्छा नहीं होती और मरनेका भय भी नहीं होता। उनको न जीनेसे मतलब रहता है और न मरनेसे। उनको तो केवल भगवान्से मतलब रहता है। कारण कि वे इस बातको अच्छी तरहसे जान जाते हैं कि मरनेसे तो प्राणोंका ही वियोग होता है, भगवान्से तो कभी वियोग होता ही नहीं। प्राणोंके साथ हमारा सम्बन्ध नहीं है, पर भगवान्के साथ हमारा स्वतःसिद्ध घनिष्ठ सम्बन्ध है। प्राण प्रकृतिके कार्य हैं और हम स्वयं भगवान्के अंश हैं।

ऐसे ‘मदगतप्राणाः’ होनेके लिये साधकको सबसे पहले यह उद्देश्य बनाना चाहिये कि हमें तो भगवत्प्राप्ति

ही करनी है। सांसारिक चीजें प्राप्त हों या न हों, हम स्वस्थ रहें या बीमार, हमारा आदर हो या निरादर, हमें सुख मिले या दुःख—इनसे हमारा कोई मतलब नहीं है। हमारा मतलब तो केवल भगवान्से है। ऐसा दृढ़ उद्देश्य बननेपर साधक ‘भगवद्गतप्राण’ हो जायगा।

‘बोधयन्तः परस्परम्’ —उन भक्तोंको भगवद्भाववाले, भगवद्दर्शितवाले मिल जाते हैं तो उनके बीच भगवान्की बात छिड़ जाती है। फिर वे आपसमें एक-दूसरेको भगवान्के तत्त्व, रहस्य, गुण, प्रभाव आदि जानते हैं तो एक विलक्षण सत्संग होता है*। जब वे आपसमें भावपूर्वक बातें करते हैं, तब उनके भीतर भगवत्सम्बन्धी विलक्षण-विलक्षण बातें स्वतः आने लगती हैं। जैसे दीपकके नीचे अँधेरा रहता है, पर दो दीपक एक-दूसरेके सामने रख दें तो दोनों दीपकोंके नीचेका अँधेरा दूर हो जाता है। ऐसे ही जब दो भगवद्भक्त एक साथ मिलते हैं और आपसमें भगवत्-सम्बन्धी बातें चल पड़ती हैं, तब किसीके मनमें किसी तरहका भगवत्सम्बन्धी विलक्षण भाव पैदा होता है तो वह उसे प्रकट कर देता है तथा दूसरेके मनमें और तरहका भाव पैदा होता है तो वह भी उसे प्रकट कर देता है। इस प्रकार आदान-प्रदान होनेसे उनमें नये-नये भाव प्रकट होते रहते हैं। परन्तु अकेलेमें भगवान्का चिन्तन करनेसे उतने भाव प्रकट नहीं होते। अगर भाव प्रकट हो भी जायें तो अकेले अपने पास ही रहते हैं, उनका आदान-प्रदान नहीं होता।

‘कथयन्तश्च माम्’ —उनको भगवान्की कथा-लीला सुननेवाला कोई भगवद्भक्त मिल जाता है, तो वे भगवान्की कथा-लीला कहना शुरू कर देते हैं। जैसे सनकादि चारों भगवान्की कथा कहते हैं और सुनते हैं। उनमें कोई एक वक्ता बन जाता है और तीन श्रोता बन जाते हैं। ऐसे ही भगवान्के प्रेमी भक्तोंको कोई सुननेवाला मिल जाता है तो वे उसको भगवान्की कथा, गुण, प्रभाव, रहस्य आदि सुनाते हैं और कोई सुनानेवाला मिल जाता है तो स्वयं सुनने लग जाते हैं। परन्तु उनमें सुनाते समय ‘वक्ता’ बननेका अभिमान नहीं होता और सुनते समय ‘श्रोता’ बननेकी लज्जा नहीं होती।

  • सतामयं सारभूतां निसर्गं यदर्थावाणीश्रुतिचेतसामपि। प्रतिक्षणं नव्यवदच्युतस्य यत् स्त्रियां विटानामिव साधुवार्ता ॥

(श्रीमद्भ० १०।१३।२)

‘सार-तत्त्वको धारण करनेवाले पुरुषोंका यह स्वभाव होता है कि उनकी वाणी, कान और अन्तःकरण भगवान्की लीलाओंको गाने, सुनने और चिन्तन करनेके लिये ही होते हैं। जैसे लम्पट पुरुषोंको स्त्रियोंकी चर्चामें न्यायपन मालूम देता है, ऐसे ही भक्तोंको भगवान्की लीलाओंमें, कथाओंमें नित्य न्यायपन मालूम देता है।

पृष्ठ 709
स्थायी लिंक
पृष्ठ 709 स्कैन

७०८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

‘नित्यं तुष्यन्ति च’—इस तरह भगवान्की कथा, लीला, गुण, प्रभाव, रहस्य आदिको आपसमें एक-दूसरेको जानते हुए और उनका ही कथन तथा चिन्तन करते हुए वे भक्त नित्य-निरन्तर सन्तुष्ट रहते हैं। तात्पर्य है कि उनकी सन्तुष्टिका कारण भगवान्के सिवाय दूसरा कोई नहीं रहता, केवल भगवान् ही रहते हैं।

‘रमन्ति च’—वे भगवान्में ही रमण अर्थात् प्रेम करते हैं। इस प्रेममें उनमें और भगवान्में भेद नहीं रहता—

परिशिष्ट भाव —यहाँ भगवान् सातवें श्लोकमें वर्णित अविचल भक्तियोगका वर्णन करते हैं। भगवान्के भक्तोंका चित्त एक भगवान्को छोड़कर कहीं नहीं जाता। उनकी दृष्टिमें जब एक भगवान्के सिवाय और कुछ है ही नहीं तो फिर उनका चित्त कहाँ जायगा, कैसे जायगा और क्यों जायगा? वे भक्त भगवान्के लिये ही जीते हैं और उनकी सम्पूर्ण चेष्टाएँ भी भगवान्के लिये ही होती हैं। कोई सुननेवाला आ जाय तो वे भगवान्के गुण, प्रभाव आदिकी विलक्षण बातोंका ज्ञान कराते हैं, भगवान्की कथा-लीलाका वर्णन करते हैं और कोई सुनानेवाला आ जाय तो प्रेमपूर्वक सुनते हैं। न तो कहनेवाला तृप्त होता है और न सुननेवाला ही तृप्त होता है! तृप्ति नहीं होती—यह वियोग है और नित नया रस मिलता है—यह योग है। इस वियोग और योगके कारण प्रेम प्रतिक्षण वर्धमान होता है। नारदभक्तिसूत्रमें आया है—

कण्ठावरोधरोमांचाश्रुभिः परस्परं लपमानाः पावयन्ति कुलानि पृथिवीं च ॥६८॥

‘ऐसे अनन्य भक्त कण्ठावरोध, रोमांच और अश्रुयुक्त नेत्रवाले होकर परस्पर सम्भाषण करते हुए अपने कुलोंको और पृथ्वीको पवित्र कर देते हैं।’

सम्बन्ध—पूर्वश्लोकमें भक्तोंके द्वारा होनेवाले भजनका प्रकार बताकर अब आगेके दो श्लोकोंमें भगवान् उनपर विशेष कृपा करनेकी बात बताते हैं।

तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम्।

ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते ॥ १० ॥

तेषाम्= उनभजताम्= (मेरा) भजनयेन= जिससे
सतत-करनेवाले भक्तोंकोते= उनको
युक्तानाम्= नित्य-निरन्तर मुझमेंतम्= (मैं) वहमाम्= मेरी
लगे हुए (और)बुद्धियोगम्= बुद्धियोगउपयान्ति= प्राप्ति हो
प्रीतिपूर्वकम्= प्रेमपूर्वकददामि= देता हूँ,जाती है।

व्याख्या —[ भगवनिष्ठ भक्त भगवान्को छोड़कर न तो समता चाहते हैं, न तत्त्वज्ञान चाहते हैं तथा न और ही कुछ चाहते हैं। उनका तो एक ही काम है—हरदम भगवान्में लगे रहना। भगवान्में लगे रहनेके सिवाय उनके लिये और कोई काम ही नहीं है। अब सारा-का-सारा काम, सारी

जिम्मेवारी भगवान्की ही है अर्थात् उन भक्तोंसे जो कुछ कराना है, उनको जो कुछ देना है आदि सब काम भगवान्का ही रह जाता है। इसलिये भगवान् यहाँ (दो श्लोकोंमें) उन भक्तोंको समता और तत्त्वज्ञान देनेकी बात कह रहे हैं। ]

१-‘एवं स्वभक्तयो राजन् भगवान् भक्तभक्तिमान्।’ (श्रीमद्भा० १०।८६।५९)

२-न पारमेष्ट्यं न महेन्द्रधियन्यं न सार्वभौमं न रसाधिपत्यम्।

न योगसिद्धीरपुनर्भवं वा मव्यर्पितात्मेच्छति मद्भिनान्यत् ॥ (श्रीमद्भा० ११।१४।१४)

‘स्वयंको मेरे अर्पित करनेवाला भक्त मुझे छोड़कर ब्रह्माका पद, इन्द्रका पद, सम्पूर्ण पृथ्वीका राज्य, पातालादि लोकोंका राज्य, योगकी समस्त सिद्धियाँ और मोक्षको भी नहीं चाहता।’

पृष्ठ 710 स्कैन

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

७०९

‘तेषां सततयुक्तानाम्’—नवें श्लोकके अनुसार जो भगवान्में ही चित और प्राणवाले हैं, भगवान्के गुण, प्रभाव, लीला, रहस्य आदिको आपसमें एक-दूसरेको जानते हुए तथा भगवान्के नाम, गुणोंका कथन करते हुए नित्य-निरन्तर भगवान्में ही सन्तुष्ट रहते हैं और भगवान्में ही प्रेम करते हैं, ऐसे नित्य-निरन्तर भगवान्में लगे हुए भक्तोंके लिये यहाँ ‘सततयुक्तानाम्’ पद आया है।

‘भजतां प्रीतिपूर्वकम्’—वे भक्त न ज्ञान चाहते हैं, न वैराग्य। जब वे पारमार्थिक ज्ञान, वैराग्य आदि भी नहीं चाहते,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 711 स्कैन

७१०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

रहनेवालातमः= अन्धकारकोदीपकके द्वारा
अहम् = मैं (उनके)भास्वता= देदीप्यमाननाशयामि = नष्ट कर देता
अज्ञानजन्म = अज्ञानजन्मज्ञानदीपेन= ज्ञानरूपहूँ।

व्याख्या—‘तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः’— उन भक्तोंके हृदयमें कुछ भी सांसारिक इच्छा नहीं होती। इतना ही नहीं, उनके भीतर मुझे छोड़कर मुक्तिककी भी इच्छा नहीं होती। अभिप्राय है कि वे न तो सांसारिक चीजें चाहते हैं और न पारमार्थिक चीजें (मुक्ति, तत्त्वबोध आदि) ही चाहते हैं। वे तो केवल प्रेमसे मेरा भजन ही करते हैं। उनके इस निष्कामभाव और प्रेमपूर्वक भजन करनेको देखकर मेरा हृदय द्रवित हो जाता है। मैं चाहता हूँ कि मेरे द्वारा उनकी कुछ सेवा बन जाय, वे मेरेसे कुछ ले लें। परन्तु वे मेरेसे कुछ लेते नहीं तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 712 स्कैन

श्लोक ११ ]

  • साधक-संजीवनी *

७११

उनको यह पता ही नहीं रहता कि हमारेमें समता आयी है, हमें स्वरूपका बोध हुआ है। अगर कभी पता लग भी जाता है तो वे आश्चर्य करते हैं कि ये समता और बोध कहाँसे आये! वे 'अपनेमें कोई विशेषता न दीखे' इसके

लिये भगवान्से प्रार्थना करते हैं कि 'हे नाथ! आप समता, बोध ही नहीं, दुनियाके उद्धारका अधिकार भी दे दें, तो भी मेरेको कुछ मालूम नहीं होना चाहिये कि मेरेमें यह विशेषता है। मैं केवल आपके भजन-चिन्तनमें ही लगा रहूँ।'

परिशिष्ट भाव —यद्यपि कर्मयोग तथा ज्ञानयोग—दोनों साधन हैं और भक्तियोग साध्य है, तथापि भगवान् अपने भक्तोंको कर्मयोग भी दे देते हैं—'ददामि बुद्धियोगं तम्' और ज्ञानयोग भी दे देते हैं—'ज्ञानदीपेन भास्वता'। अपरा और परा—दोनों प्रकृतियाँ भगवान्की ही हैं। इसलिये भगवान् कृपा करके अपने भक्तको अपराकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 713 स्कैन

७१२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

सम्बन्ध—भक्तोंपर भगवान्की अलौकिक, विलक्षण कृपाकी बात सुनकर अर्जुनकी दृष्टि भगवान्की कृपाकी तरफ जाती है और कृपासे प्रभावित होकर वे आगेके चार श्लोकोंमें भगवान्की स्तुति करते हैं।

अर्जुन उवाच

परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान्।
पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम् ॥ १२ ॥
आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा।
असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे ॥ १३ ॥

अर्जुन बोले—

परम्= परमपुरुषम्= पुरुष,देवलः= देवल
ब्रह्म= ब्रह्म,आदिदेवम्= आदिदेव,तथा= तथा
परम्= परम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 714 स्कैन

श्लोक १४]

  • साधक-संजीवनी *

७१३

और महर्षियों आदिके रूपमें 'आदिदेव' (गीता—दसवें अध्यायका दूसरा श्लोक), मूढ़लोग मेरेको अज नहीं जानते (गीता—सातवें अध्यायका पचीसवाँ श्लोक) तथा असम्मूढ़लोग मेरेको अज जानते हैं (गीता—दसवें

अध्यायका तीसरा श्लोक)— इस रूपमें 'अज' और मैं अत्यकरूपसे सारे संसारमें व्यापक हूँ (गीता—नवें अध्यायका चौथा श्लोक)—इस रूपमें 'विभु' स्वयं आपने मेरे प्रति कहा है।

परिशिष्ट भाव —निर्गुण-निराकारके लिये 'परं ब्रह्म', सगुण-निराकारके लिये 'परं धाम' और सगुण-साकारके लिये 'पवित्रं परमं भवान्' पदोंका प्रयोग करके अर्जुन भगवान्से मानो यह कहते हैं कि समग्र परमात्मा आप ही हैं (गीता—सातवें अध्यायका उन्तीसवाँ-तीसवाँ श्लोक और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 715 स्कैन

७१४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

कारण कि प्रकृति और प्रकृतिकी जितनी शक्तियाँ हैं, उन सबसे भगवान् अतीत हैं। भगवान् अनन्त हैं, असीम हैं और दानवोंकी माया-शक्ति कितनी ही विलक्षण होनेपर भी प्राकृत, सीमित और उत्पत्ति-विनाशशील है। सीमित और नाशवान् वस्तुके द्वारा असीम और अविनाशी तत्त्वको कैसे जाना जा सकता है।

तात्पर्य यह हुआ कि मनुष्य, देवता, दानव आदि कोई भी अपनी शक्तिसे, सामर्थ्यसे, योग्यतासे, बुद्धिसे भगवान्को

परिशिष्ट भाव— भगवान्को अपनी शक्तिसे कोई जान नहीं सकता, प्रत्युत भगवान्की कृपासे ही जान सकता है—

सोइ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 716 स्कैन

श्लोक १६ ]

  • साधक-संजीवनी *

७१५

आवश्यकता भी नहीं होती। उनमें शरीर-शरीरीका भाव भी नहीं है। वे तो स्वतः-स्वाभाविक अपने-आपसे ही अपने-आपको जानते हैं। उनका यह ज्ञान करण-निरपेक्ष है, करण-सापेक्ष नहीं।

इस श्लोकका भाव यह है कि जैसे भगवान् अपने-आपको अपने-आपसे ही जानते हैं, ऐसे ही भगवान्‌के अंश

परिशिष्ट भाव —आप स्वयं ही अपने-आपसे अपने-आपको जानते हैं—इसका तात्पर्य है कि जाननेवाले भी आप ही हैं, जाननेमें आनेवाले भी आप ही हैं और जानना भी आप ही हैं अर्थात् सब कुछ आप ही हैं। जब आपके सिवाय और कोई है ही नहीं तो फिर कौन किसको जाने?

तत्त्वको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 717 स्कैन

७१६

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

कहनेमें आप ही समर्थ हैं; आपके सिवाय उन विभूतियोंको और कोई नहीं कह सकता।

‘वक्तुमहैत्यशेषेण’ —आपने पहले (सातवें, नवें और यहाँ दसवें अध्यायके आरम्भमें) अपनी विभूतियाँ बतायीं और उनको जाननेका फल दृढ़ भक्तियोग होना बताया।

अतः मैं भी आपकी सब विभूतियोंको जान जाऊँ और मेरा भी आपमें दृढ़ भक्तियोग हो जाय, इसलिये आप

परिशिष्ट भाव —अर्जुन भगवान्से कहते हैं कि अपनी सम्पूर्ण विभूतियोंका आप ही वर्णन कर सकते हैं; क्योंकि

आप स्वयं ही अपने-आपको जानते हैं (गीता—इसी अध्यायका पन्द्रहवाँ श्लोक)। दूसरा आपको जान ले—यह सम्भव

ही नहीं है (इसी अध्यायका दूसरा और चौदहवाँ श्लोक)। अतः आप स्वयं ही अपनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 718 स्कैन

श्लोक १८ ]

  • साधक-संजीवनी *

७१७

अर्जुन भगवान् श्रीकृष्णको तो जानते थे, पर उनके समग्ररूपको नहीं जानते थे। उनमें भगवान्के समग्ररूपको जाननेकी जिज्ञासा थी। इसलिये वे पूछते हैं कि मैं आपके समग्ररूपको कैसे जानूँ? किन रूपोंमें मैं आपका चिन्तन करूँ? इससे सिद्ध होता है कि विभूतियाँ गौण नहीं हैं, प्रत्युत भगवत्प्राप्तिका माध्यम होनेसे मुख्य हैं। विभूतिरूपसे साक्षात् भगवान् ही हैं। जबतक मनुष्य भगवान्को नहीं जानता, तबतक उसमें गौण अथवा मुख्यकी भावना रहती है। भगवान्को जाननेपर गौण अथवा मुख्यकी भावना नहीं रहती; क्योंकि भगवान्के सिवाय कुछ है ही नहीं, फिर उसमें क्या गौण और क्या मुख्य? तात्पर्य है कि गौण अथवा मुख्य साधककी दृष्टिमें है, भगवान् और सिद्धकी दृष्टिमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 719 स्कैन

७१८

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

परिशिष्ट भाव —जैसे भूखेको अन्न और प्यासेको जल अच्छा लगता है, ऐसे ही जिज्ञासु अर्जुनको भगवान्के वचन बहुत विलक्षण लगते हैं। उनको भगवान्के वचन ज्यों-ज्यों विलक्षण दीखते हैं, त्यों-ही-त्यों उनका भगवान्के प्रति विशेष भाव प्रकट होता जाता है।

सम्बन्ध —अर्जुनकी प्रार्थना स्वीकार करके भगवान् अब आगेके श्लोकसे अपनी विभूतियों और योगको कहना आरम्भ करते हैं।

श्रीभगवानुवाच

हन्त ते कथयिष्यामि दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।

प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे ॥ १९ ॥

श्रीभगवान् बोले—

हन्त | = हॉ, ठीक है। | प्राधान्यतः | = प्रधानतासे | मे | = मेरी विभूतियोंके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 720 स्कैन

श्लोक २० ]

  • साधक-संजीवनी *

७१९

सामर्थ्य बतायी तो भगवान्ने संक्षेपसे सुननेके लिये कहा; और जब अर्जुनने एक रूपको देखनेमें नम्रतापूर्वक अपनी असमर्थता प्रकट की तो भगवान्ने अनेक रूप देखनेके लिये कहा! इसका कारण यह है कि गीतामें अर्जुनका भगवद्विषयक ज्ञान उत्तरोत्तर बढ़ता जाता है। इस दसवें अध्यायमें जब भगवान्ने यह कहा कि मेरी विभूतियोंका अन्त नहीं है, तब अर्जुनकी दृष्टि भगवान्की अनन्तताकी तरफ चली गयी। उन्होंने समझा कि भगवान्के विषयमें तो मैं कुछ भी नहीं जानता; क्योंकि भगवान् अनन्त हैं, असीम हैं, अपार हैं। परन्तु अर्जुनने भूलसे कह दिया कि आप अपनी सब-की-सब विभूतियाँ कह दीजिये। इसलिये अर्जुन आगे चलकर सावधान हो जाते हैं और नम्रतापूर्वक एक रूपको दिखानेके लिये ही भगवान्से प्रार्थना करते हैं। नेत्रोंकी शक्ति सीमित होते हुए भी भगवान् दिव्य चक्षु प्रदान करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 721 स्कैन

७२०

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

गुडाकेश= हे नींदको जीतनेवालेच= तथासर्वभूताशय-
अर्जुन!अन्तः= अन्तमेंस्थितः
भूतानाम्= सम्पूर्ण प्राणियोंकेअहम्= मैंकरण- (हृदय- )में स्थित
आदिः= आदि,एव= ही हूँआत्मा
मध्यम्= मध्यच= औरअहम्
= मैं ही हूँ।

व्याख्या —[ भगवान्का चिन्तन दो तरहसे होता है— (१) साधक अपना जो इष्ट मानता है, उसके सिवाय दूसरा कोई भी चिन्तन न हो। कभी हो भी जाय तो मनको वहाँसे हटाकर अपने इष्टदेवके चिन्तनमें ही लगा दे; और (२) मनमें सांसारिक विशेषताको लेकर चिन्तन हो, तो उस विशेषताको भगवान्की ही विशेषता समझे। इस दूसरे चिन्तनके लिये ही यहाँ विभूतियोंका वर्णन है। तात्पर्य है कि किसी विशेषताको लेकर जहाँ-कहीं वृत्ति जाय, वहाँ भगवान्का ही चिन्तन होना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 722 स्कैन

श्लोक २१ ]

  • साधक-संजीवनी *

७२९

(गीता ९।१९); क्योंकि जो तत्त्व आदि और अन्तमें होता है, वही तत्त्व बीचमें होता है। अन्तमें उनालीसवें श्लोकमें भगवान्ने बीज-(कारण-) रूपसे अपनी विभूति बतायी कि मैं ही सबका बीज हूँ, मेरे बिना कोई भी प्राणी नहीं है। इस प्रकार इन तीन जगह—तीन श्लोकोंमें मुख्य विभूतियाँ बतायी गयी हैं और अन्य श्लोकोंमें जो समुदायमें मुख्य हैं, जिनका समुदायपर आधिपत्य है, जिनमें कोई विशेषता है, उनको लेकर विभूतियाँ बतायी गयी हैं। परन्तु साधकको चाहिये कि वह इन विभूतियोंकी महत्ता, विशेषता, सुन्दरता, आधिपत्य आदिकी तरफ खयाल न करे, प्रत्युत ये सब विभूतियाँ भगवान्से ही प्रकट होती हैं, इनमें जो महत्ता आदि है, वह केवल भगवान्की है; ये विभूतियाँ भगवत्स्वरूप ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 723 स्कैन

७२२

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

‘नक्षत्राणामहं शशी’—अश्विनी, भरणी, कृत्तिका आदि जो सत्ताईस नक्षत्र हैं, उन सबका अधिपति चन्द्रमा मैं हूँ।

इन विभूतियोंमें जो विशेषता—महत्ता है, वह वास्तवमें भगवान्की है।

[ इस प्रकरणमें जिन विभूतियोंका वर्णन आया है,

उनको भगवान्ने विभूतिरूपसे ही कहा है, अवताररूपसे नहीं; जैसे—अदितिके पुत्रोंमें वामन मैं हूँ (इक्कीसवाँ श्लोक), शस्त्रधारियोंमें राम मैं हूँ (इकतीसवाँ श्लोक), वृष्णिर्वशियोंमें वासुदेव (कृष्ण) और पाण्डवोंमें धनंजय (अर्जुन) मैं हूँ (सैंतीसवाँ श्लोक) इत्यादि। कारण कि यहाँ प्रसंग विभूतियोंका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 724 स्कैन

श्लोक २४-२५ ]

  • साधक-संजीवनी *

७२३

वसुओंमें अनल अर्थात् पावक (अग्नि) सबके अधिपति हैं। ये सब देवताओंको यज्ञकी हवि पहुँचानेवाले तथा भगवान्के मुख हैं। इसलिये इनको भगवान्ने अपनी विभूति बताया है।

‘मेरुः शिखरिणामहम्’—सोने, चाँदी, ताँबे आदिके शिखरोंवाले जितने पर्वत हैं, उनमें सुमेरु पर्वत मुख्य है।

यह सोने तथा रत्नोंका भण्डार है। इसलिये भगवान्ने इसको अपनी विभूति बताया है।

इस श्लोकमें जो चार विभूतियाँ कही हैं, उनमें जो कुछ विशेषता—महत्ता दीखती है, वह विभूतियोंके मूलरूप परमात्मासे ही आयी है। अतः इन विभूतियोंमें परमात्माका ही चिन्तन होना चाहिये।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 725 स्कैन

७२४

  • श्रीमद्भगवद्गीता *

[ अध्याय १० ]

प्रणवको अपनी विभूति बताया है। गीतामें और जगह भी इसका वर्णन आता है; जैसे—‘प्रणवः सर्ववेदेषु ’ (७।८)—‘सम्पूर्ण वेदोंमें प्रणव मैं हूँ’; ‘ओमित्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मानुसन्मन् ’। यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम्।’ (८।१३) ‘जो मनुष्य ‘ॐ’—इस एक अक्षर प्रणवका उच्चारण करके और भगवान्का स्मरण करके शरीर छोड़कर जाता है, वह परमगतिको प्राप्त होता है’; ‘तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः । प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम् ’ (१७।२४) ‘वैदिक लोगोंकी शास्त्रविहित यज्ञ, दान और तपरूप क्रियाएँ प्रणवका उच्चारण करके ही आरम्भ होती हैं।’

‘यज्ञानां जपयज्ञोऽस्मि ’—मन्त्रोंसे जितने यज्ञ किये जाते हैं, उनमें अनेक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 726 स्कैन

श्लोक २७-२८ ] * साधक-संजीवनी * ७२५

किया गया है। यहाँ भगवान्‌ने इनको अपनी विभूति बताया है।

‘गन्धर्वाणां चित्ररथः’—स्वर्गके गायकोंको गन्धर्व

कहते हैं और उन सभी गन्धर्वोंमें चित्ररथ मुख्य हैं। अर्जुनके

साथ इनकी मित्रता रही और इनसे ही अर्जुनने गानविद्या

सीखी थी। गानविद्यामें अत्यन्त निपुण और गन्धर्वोंमें मुख्य

होनेसे भगवान्‌ने इनको अपनी विभूति बताया है।

‘सिद्धानां कपिलो मुनिः’—सिद्ध दो तरहके होते

हैं—एक तो साधन करके सिद्ध बनते हैं और दूसरे

जन्मजात सिद्ध होते हैं। कपिलजी जन्मजात सिद्ध हैं और

इनको आदिसिद्ध कहा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें