सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

सचित्र ज्योतिष शिक्षा (प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड) भाग १

Sachitra Jyotisha Shiksha (Prarambhika Gyan Khand) Vol 1

बाबूलाल ठाकुर द्वारा

स्रोत: Motilal Banarsidass Edition · Motilal Banarsidass, Delhi (उद्गम)

DevanagariHindipublished288 पृष्ठ

पृष्ठ 32, कुल 288 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 32

१४ : सचित्र-ज्योतिष शिक्षा, प्रारम्भिक ज्ञान खण्ड

इस राशिचक्र का आदि अन्त नहीं हैं किन्तु नापने के लिये जो बिन्दु स्थान नियत किया गया है वह शेष राशि का आदि स्थान है। यह राशिचक्र वृत्त में एक बार पूर्व से पश्चिम को घूमते दिखता है जैसे चित्र ५ में बताया है।

इसे पढ़ते ( राशिचक्र ) के १२ समान विभाग करने से १२ राशियाँ बनी हैं और इसी के २७ समान विभाग किये जायें तो २७ नक्षत्र होते हैं। अधिवनी नक्षत्र से आरम्भ होने वाले और रेवती नक्षत्र के अन्त में पूरे होने वाले २७ नक्षत्र कैहसी चक्र को भी भगण कहते हैं।

जिस प्रकार भारत वर्ष में अनेक ग्राम है परन्तु किसी विशेष ग्राम को जाने में चाहे पक्की सड़क या रेल से जाओ जितने ग्राम उस मार्ग में या उसके आस पास समीप ही मिलते हैं, मार्ग के ग्रामों में केवल उन्हीं ग्रामों की गणना होती है, यद्यपि अन्य ग्राम समुदाय अनेक हैं। इसी प्रकार कोटचनुकोटि तारागणों में से केवल २७ ही नक्षत्रों की गणना की है। राशि चक्र के पढ़ते के भीतर अर्थात् जिस मार्ग से सब ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं, केवल उसी मार्ग में जो-जो तारागणों का समुदाय है, उनमें से २७ तारागणों के समुदाय को ही चुन लिया गया है, जिनके समीप से ग्रह प्रमण करते हैं। मान लो कि ये ही मार्ग के २७ ग्राम हैं। इस कारण केवल उन्हीं तारागणों के समुदाय की गणना ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों में की गई है, जिससे ग्रहों के स्थान आदि प्रकट करने में सुविधा हो कि अमुक ग्रह अमुक समय पर अमुक स्थान पर है। इन नक्षत्रों के नाम और परिचय आगे दिये हैं।

राशियाँ Sign बुज्

राशिचक्र के १२ समान विभाग करने से १२ राशियाँ बनती हैं। उनके नाम ये हैं। फारसी में इन्हें बुज् कहते हैं।

क्रमराशिअंग्रेजी नामफारसी नामअंग्रेजी चिन्हहिन्दी चिन्ह
१मेषAriesएरीजहामल♈ मेष
२वृषTaurusटॉरससूर♉ वृष
३मिथुनGeminiजेमिनीजोझा♊ मि०
४कर्कCancerकेन्सरसर्तान♋ क०
५सिंहLeoलियोअसद♌ सि०
६कन्याVirgoविरगोसुंवला♍ क०
७तुलाLibraलिब्रामौझान♎ तु०
८वृश्चिकScorpioस्कार्पियोअक्रब♏ वृ०
९धनSagittariusसगीट्टारसकौस♐ ध०
१०मकरCapricornकेप्रीकर्नजदी♑ म०
११कुंभAquariusअक्वारियसदलु♒ कुं०
१२मीनPiscesपिसेसहूत♓ मी०