सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रसखान रचनावली (सुजान रसखान, प्रेमवाटिका एवं दानलीला सटीक)

Raskhan Rachanavali with Hindi Commentary

रसखान (सैयद इब्राहिम) / पं. विद्यानिवास मिश्र द्वारा

DevanagariBrajpublished368 पृष्ठ

व्याख्या भाग ३५१
मे अब मेरी बलाय जाय अर्थात् मै वहाँ बिल्कुल नही जाऊगी क्यो वहाँ व्यर्थ
ही मन रूपी चरण मे प्रेम रूपा काँटा गड़ जायेगा अर्थात् कृष्ण से प्रेम
हो जायेगा ।
विशेष—रूपक अलकार ।
कवित्त
सुरतरु लतानि चार फल है ललित कैधो,
कामधेनु धारा सम नेह उपजावनी ।
कैधो चिन्तामनि की माल उर सोभित,
बिसाल कठ मे धरै है जोति भलकावनी ॥
प्रभु की कहानी ते गुसाईं की मधुरबानी,
मुक्ति सुखदानी रसखानि मनभावनी ।
खाड की खिजावनी सी कठ की कुढावनी सी,
सिता को सतावनी सी सुधा सकुचावनी ॥ ७ ॥
शब्दार्थ—सुरतर=कल्पवृक्ष । चार फल=धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष ।
ललित=सुन्दर , नेह=स्नेह । सिता=शर्करा, चीनी ।
अर्थ—इस कवित्त मे राम-कथा के महत्व का वर्णन किया गया है । यह
राम कथा कल्पवृक्ष की शाखाओ की भाँति धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के
चार सुन्दर फल देने वाली है या कामधेनु की दुग्ध धारा के समान पवित्र
और निर्मल प्रेम को उत्पन्न करने वाली है या हृदय पर चिन्तामणि माला के
समान सुशोभित होने वाली है या विशाल कण्ठ मे दिव्य ज्योति के समान
भलकने वाली है राम की कथा से गोस्वामी तुलसीदास की वाणी मुक्ति
सुख आनन्द देने वाली बनकर मनोहर हो गई । राम-कथा खाँड कन्द शरीर
की भाँति मीठी और अमृत के समान अलौकिक आनन्द प्रदान करने वाली है ।
विशेष—सन्देह, उल्लेख अलकार ।
अग भभूत लगाय महा सुख है कोउ ऐसौ सो प्रेमहु पागै ।
नाथ को नाम सुनै विगसै हियो कान्ह को नाम सुनै अनुरागे ।
जोग लिये हरि प्यारी मिलैतो मै कान फटाये कहा दुख लागै ।
मोहन के मन मानी यही तो सबै री कहो मिलि गोरख जागै ॥ ८ ॥
शब्दार्थ-भभूत=भस्म । नाथ=गोरखनाथ । विगसैहियौ=हृदय प्रसन्न
हो जाता है । अनुरागे=प्रेम पूर्ण हो जाता है ।
अर्थ—उद्धव के निर्गुण ब्रह्म उपदेश को सुनकर कोई गोपी उद्धव से
कहती हैं कि कृष्ण के प्रेम मे निमग्न हुआ क्या कोई ऐसा प्राणी है जो यह
कहे कि अगो मे भस्म लगाने से महासुख की प्राप्ति होती है । गोरखनाथ
का नाम सुनकर हृदय प्रसन्न हो जाता है परन्तु कृष्ण का नाम सुनने पर

मन प्रेमपूर्ण हो जाता है । यदि योग धारण करने से प्यारा कृष्ण मिल जाय
तो हमे अपने कान फटवा लेने से भी कोई दुख नही अर्थात् हम सहर्ष अपने
कान फटवा सकती है । यदि कृष्ण की यही इच्छा है कि हम उन्हे छोड़कर
योग साधना शुरू कर दे तो हे सखि ! सब आजायो और मिलकर गोरखनाथ
का अलख जगाओ ।
कैसा यह देस निगोरा, जग होरी ब्रज होरा ।
मैं जल जमना भरन जात रही, देखि बडन मेरा गोरा ।
मोसो कहै चलो कुंजन मे, तनक-तनक से छोरा ।
परे आँखिन मे डोरा ॥
जिमरा देखि डरात सखी री, लाज भरम को ओरा ।
का बूढे का लोग लुगाई, एक ते एक ठिठोरा ।
न काहू सो काहू को जोरा ।
मन मेरो हर्यो नद के ने सखि,चलत लगावत चोरा ।
कहै रसखान सिखाइ सखन सो, सब मेरा अग टटोरा ।
न मानत कहत निहोरा ॥ ६ ॥
शब्दार्थ—निहोरा = निगोडा तनक तनक सो = छोटे छोटे । डोरा = काजल ।
ठिठोरा = धृष्ट । निहोरा = विनय ।
अर्थ-कोई गोपी अपनी सखी से कह रही है कि हे सखि ! यह निगोडा
देश कैसा है और ब्रज तो सारे जग से बढकर है । मैं यमुना मे पानी भरने
के लिए जा रही थी कि मेरे गोरे शरीर को देखकर मेरे सौन्दर्य पर रीझ
कर, छोटे-छोटे बच्चे भी जो आँखों मे काजल लगाए हुए थे, मुझ से कहने
लगे कि कुन्जो मे चलो । उन्हें देखकर मेरा मन डर गया, लज्जा सकट मे पड
गई । क्या बूढे, क्या लोग और स्त्रियाँ, यहाँ ब्रज मे तो सब एक-दूसरे से
बढ़-चढकर धृष्ट हैं, कोई किसी से के जोड़े मे नही आता, अर्थात् सभी अनुप-
मेय है। हे सखि ! मेरा मन कृष्ण ने हर लिया है, वह चोरी-चोरी मेरे पीछे
चलता है और अपने सब साथियो को सिखा कर मेरी तलाशी लिवा लेता है ।
उससे चाहे कितनी विनय करो, पर वह किसी की कोई बात नही सुनता ।
दोहा
परम चतुर पुनि रसिकवर, कैसो हू नर होय ।
विना प्रेम रूखो लगै , वादि चतुरई सोम ॥ १० ॥
शब्दार्थर्—सिकवर = भावुक । वादि = व्यर्थ । चतुराई = चतुरता ।
अर्थ-इस दोहे मे कृष्ण-प्रेम की महत्व का वर्णन किया गया गया है ।
चाहे मनुष्य कितना ही चतुर और भावुक हो परन्तु यदि उसमे कृष्ण के प्रति
प्रेम नही है तो वह नीरस है और उसकी सारी चतुराई व्यर्थ है ।

इस छवि में कोई पाठ (text) उपलब्ध नहीं है, यह पृष्ठ पूरी तरह से खाली (blank) है।