रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)
Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan
महाकवि केशवदास द्वारा
पृष्ठ 233, कुल 286 में से
संदर्भ में पढ़ें२३८ रसिकप्रिया
पीला पड़ गया, है पर आपके मुख पर आंच भी नहीं—ऐसी नागरी से आप
कैसे बुरे ढंग से प्रेम को निबाह रहे हैं ! ) ।
अलंकार—व्याजर्निंदा ।
पटइनि को वचन राधिका सों, यथा—( सवैया )
(४३८) याही कों मेरी गुसाइँनि मैं मिलई पहिलेँ बतियाँ छलि छैलो ।
बातैं मिलै अँखियाँ मिलई सखियान की आँखिनि पारि कै ऐलो ।
आँखि मिले मुँह लागि रहै मन लेहु मिलै ब गहैं हम गैलो ।
मिले मन माई कहा करिहौ मुहुँ ही के मिलैं तौ कियो मन मैलो ।२७।
शब्दार्थ—याही को = इसीलिए। छलि छैलो = छैल ( नायक ), को
छलकर । बातैं मिलै = बात हो जाने पर । अँखियाँ मिलई = साक्षात्कार
कराया । पारिकै = डालकर । ऐलों = धूल । मुँह लागि रहै = मुँह मिला,
बातें करने का अवसर मिला । मन लेहु मिलै ब = अब उनके मन मिला न
लो । गहैं हम गैलो = हम अपनी गली पकड़ें । माई = हे सखी ।
भावार्थ—क्या इसी अवसर के लिए मैंने वे सब बातें की थीं ? मैंने
नायक को छलकर तुम्हारी बातें मिलाईं ( बातचीत पक्की की ) । बातें मिल
जाने पर सखियों की आँखों में धूल डालकर आँखें मिलाईं ( साक्षात्कार
कराया ) । आँखें मिलने पर मुँह मिला ( बातचीत का अवसर मिला ) ।
अच्छा अब मन भी मिला लो, हम अपने रास्ते जाएँ। जब तुमने मुँह के
मिलने पर ही मन इतना मैला कर लिया तब मन के मिल जाने पर न जाने
क्या करोगी ( जिसने इतना उपकार किया उसके साथ यह व्यवहार ! ) ।
सूचना—( १ ) मानमोचन कराना चाहती है ।
( २ ) 'मिलाने' का तारतम्य होने से पटइन भासित होती है ।
पुनः—( सवैया )
(४३६) गेह को नेह की देह की दीबें की भूषन की जिन भूख भगाई ।
मोहिं हँसी-दुख दोऊ दई तिनहीं सों जनावति है चतुराई ।
केसवदास बड़ाई दई तौ कहा भयो जाति-सुभाव न जाई ।
सोने सिंगारहु सोंधे चढ़ावहु पीतर की पिवराई न जाई ।२८।
शब्दार्थ—दीबे की = देने की, धन दे सकने की शक्ति । भूषन = आभू-
षण । हंसी = आनंद । दई = हे दैव । सोंधे = सुगंध ।
२७—लागि०-सों मिलिहै । लेहु-नेहु । मिले०-माई मिले मन का ।
तौ-तें, जो । २८—की-के । की-के । की-के । दीबे-दीखै । को-कें । भगाई-
भराई । केसवदास-केसवराइ । तो-सो । जाति-जान । चढ़ावहु-बिमायन ।