सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan

महाकवि केशवदास द्वारा

DevanagariHindipublished286 पृष्ठ

पृष्ठ 230, कुल 286 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 230

द्वादश प्रभाव २३५
सूधे साधु सुद्ध वे तौ कुटिल प्रसिद्ध ये तौ,
केसव मरम-चोर परम किरात हैं।
पाइहैं पकरि तब पाइहै न कैसैंहू तूँ,
थोरो इठलाति ये तौ अति इठलात हैं।
बरजति क्यों न तो सों कब की कहति, मेरे
मोहन के मनै तेरे नैन छूवै छूवै जात हैं ।२३।
शब्दार्थ—अमल = स्वच्छ । तिक्ष = तीक्ष्ण । चल = चंचल । नलिन =
कमल । पात = पत्र, दल । सूधे = सीधे । साधु = सज्जन । सुद्ध = पवित्र ।
किरात = भील, दुर्जन ।
भावार्थ—( श्रीकृष्ण के मन की शुद्धता और राधिका के नेत्रों की अस्पृ-
श्यता का वर्णन है ) श्रीकृष्ण का मन तो कमल की तरह कोमल और स्वच्छ
है, पर ये तेरे नेत्र तीक्ष्ण, चंचल, मलिन और नए नीले कमल के पत्र के ऐसे
हैं । वे (श्रीकृष्ण मन से) तो सीधे, सज्जन और पवित्र हैं और ये कुटिल, मर्म
(चित्त) को चुरानेवाले एवम् निरे किरात ( अत्यंत अपवित्र, दुष्ट ) हैं। पर
जब वे इसे पकड़ लेंगे ( तेरे नेत्र उनके मन में धँस जाएँगे ) तब तू इन्हें किसी
प्रकार पा न सकेगी ( फिर वहाँ से निकलेंगे नहीं ) तू तो थोड़ा इठलाती है,
पर ये तेरे ये नेत्र अधिक इठला रहे हैं। मैं न जाने कब से तुझे मना कर रही
हूँ (पर मना करने पर भी) तेरे ये (कुटिल सिरचढ़े) नेत्र मेरे मोहन के मन
को बार बार छू छू जाते हैं ( तूने नेत्र तो लगाना आरंभ कर दिया, पर ये
लगने पर फिर वश में न रह जाएँगे ।
रामजनी को वचन कृष्ण सों, यथा--( सवैया )
(४३५) कौनहूँ तोष कहा भयो केसव कामिनि कोटिक सों हित ठाटैं ।
रंच न साध सधै सुख की बिनराधिकै अधिक लोचन डाटैं ।
क्यों खरी सीतल बास करै मुख जौ भखियै घनसार के साटैं ।
लालच हाथ रहै ब्रजनाथ पै प्यास बुझाइ न ओस के चाटैं ।२४।
शब्दार्थ—तोष = तृप्ति । हित = प्रेम । ठाटें = करने से । रंच = किंचित्
भी । साध = इच्छा । सधै = पूरी हो । अधिक = आधे । डाटें = देखने से ।
खरी = खड़िया । घनसार = कपूर । साटें = बदले में ।
भावार्थ—क्या करोड़ों कामिनियों से प्रेम का ठाट ठटने से आपकी कोई
२३-अमल-श्रमल । प्रसिद्ध-करम । मरम-परम । मरम-चोर-चितचोर।
इठलाति-इतराति । तो सों-तू ही । मनै-नैन । २४—रंचन-रंचक । सधै-
सुधै । जो०-जो रे भक्षी ।