मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक)
Meera Brihad Padavali with Hindi Commentary
भक्त शिरोमणि मीराबाई / डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव द्वारा
पृष्ठ 326, कुल 365 में से
संदर्भ में पढ़ेंवैष्णव-प्रभाव द्योतक पद २७५
राधा वर्णन
राजस्थानी में प्राप्त पद
१
मोहन जावो कठे¹ सावरियाँ मोहन जावो कठे।
तुम रहो न अठे² सावरियाँ मोहन जावो कठे।
गोकुल बसवो फीको लागे, मथुरा मे काई लडु बटे।
नित को आणो जाणो छोडि दे, नित के आये जाये से तेरा मान घटे।
राधा रुक्मण और सतभामा, कुब्जा ने कोई लीनी पटे।
मीराँ के प्रभु गिरिधर नागर, तुम सुमरॉ सूं सकट कटे ॥४९६॥†
पाठान्तर १,
जावो कठे रे रामा, रह्वो अठे सांवरियां।
नित काई जावो, नित कांई आवो, नित का जाया से मान घटे।
गोकुल बसवो फिकोई लागे, मथुरा मे काई लाडु बटे।
गोकुल मे काई धेनु चरावे, मथुरा मे काई राज लुटे।
राधाई रुक्मण और सतभामा, कुब्जा काई थारे संग पटे।
मीराँ के प्रभु गिरिधर नागर, तुम सुमरॉ सूं सकट कटे।
उपर्युक्त पदाभिव्यक्तियो मे पूर्वापर सबध का अभाव है।
'चन्द्रसखी' के नाम पर प्रचलित एक ऐसा निम्नाकित पद मिलता है
जिसका उपर्युक्त पदो से गहरा साम्य है।
कांई मिस आया छोजी राज अठे।
राय आगणिये ठाढा रहियो, आगे जावोला³ कठे।
राधा रुक्मण अर सतभामा, कुब्जा ने कांई लीनो पटे।
१ कहाँ, २ यहाँ, ३ जावेगे।