मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक)
Meera Brihad Padavali with Hindi Commentary
भक्त शिरोमणि मीराबाई / डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव द्वारा
पृष्ठ 314, कुल 365 में से
संदर्भ में पढ़ेंवैष्णव-प्रभाव द्योतक पद २६१
•
वृन्दाबन ने मारग जाता; पाँवों मे खुंचे१ झीनी काँकडली ।
मीराँ बाई के प्रभु गिरधर नागुण, चरण कलम चित राखडली ॥४५८॥†
३
नन्दलाल नही रे आऊँ मुझे घरे काम छे,तुलसीनी माला मे श्याम छे ।
वन्द्राते वनने मारग जता, राधा गोरी ने कान श्याम छे ।
वन्द्राते वन में रास रचो छे, सहस्त्र गोपी मैं एक श्याम छे ।
वन्द्राते वन ने मारग जाता, दान आथानि२ धनी हाम३ छे ।
वन्द्राते वननी कुञ्ज गलिन में, घरे घरे गोपियो मे डाम छे ।
आनी तेरे गगा वाला पेरी तेरे जमुना, वह माँ गोकुल यू गाम छे ।
गामना वालो ना मारे महीना वलोना,महिणा धुनियानी घनी हाम छे ।
बाई मीराँ के प्रभु गिरधर नागर, चरन मे सुख स्याम छे ॥४५९॥†
४
वारे वारे कहोने कहीए दिलडानी वातो, वारे वारे कहोने कहीए ।
आगे तमे बोलड़ा बोल्या मारा राज ।
ते बोलड़ा सभारी४ मने कहे ताँ आवे लाज ।
पाँडवोनी प्रतिज्ञा पाली, द्रौपदी नी राखी लाज ।
सुदामानी वेला वारी, उगार्यो प्रह्लाद ।
प्रजापतिए नीभामाँ पूरियाँ , माँहे देवेतानो वास ।
माजारी५ ना बच्चा रे राख्याँ, एवा श्री महाराज ।
वृन्दावन थी सालुडा लाव्या६, राधाजी ने काज ।
पहेरी ओढी महेले आव्या, रीझया श्री महाराज ।
बाई मीराँ के प्रभु गिरधर ना गुण, सोहागी बनी सजी सीज़॥४६०॥†
१ चुभती हैं, २ देनेकी, ३ इच्छा, ४ सुनकर, ५ बिल्ली, ६ लाये ।