मीराँ बृहद् पदावली (भक्त शिरोमणि मीराबाई - सम्पूर्ण पद सटीक)
Meera Brihad Padavali with Hindi Commentary
भक्त शिरोमणि मीराबाई / डॉ. मुरलीधर श्रीवास्तव द्वारा
पृष्ठ 265, कुल 365 में से
संदर्भ में पढ़ेंवैष्णव-प्रभाव द्योतक पद २११
१२
सब जग रूठडा, रूठण द्यो, येक राम रूठो नहि पावै ।
गरभ१ कियौ रतनागर सागर, नीर खारो कर डार्यौ ।
गरभ कियौ उन चकवा चकवी, रेण बिहोहो२ पार्यौ ।
गरभ कियौ उन वन की कोयल, रूप स्याम कर डार्यौ ।
मीराँ के प्रभु हरि अविनासी, हरि के चरण तन वार्यौ॥३४०॥
पद मे पूर्वापर सगति का अभाव है। सम्भवत यह कोई स्वतत्र
पद न होकर पद स० ५ की ही कुछ पक्तियो का रूपान्तर है।
निर्वेद
मिश्रित भाषा में प्राप्त पद
१
अरे मै तो ठाढी जपूँ रे राम माला रे।
मै तो जपत्ती नांव मेरे सायब का, आण मिलो नन्दलाला रे ।
हाथ सुमरणी काख कूबडी, ओढ रही मृग छाला रे ।
मोर मुकुट पीताम्बर सोहै, ओढे लाल दुसाला रे।
मीराँ के प्रभु गिरधर नागर, भगतन के प्रतिपाला रे ॥३४१॥
२
ज्याँरा३ चित चरणा से लागा, वे ही सबेरे जागा।
पहले भूप भरतरी जागा, शहर उजीणी लागी।
सुणा सुणां बचन साहब सतगुरु का गोपीचन्द उठ भाँगा।
१ गर्व, २ वियोग, ३ जिनका ।