सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कौशिक गृह्यसूत्रम् (अथर्ववेद शौनक शाखा - संक्षिप्त टीका एवं पं. उदयनारायण सिंह हिन्दी अनुवाद)

कौशिक गृह्यसूत्रम् (अथर्ववेद शौनक शाखा - संक्षिप्त टीका एवं पं. उदयनारायण सिंह हिन्दी अनुवाद)

Kausika Grihyasutram of Atharvaveda with Hindi Translation

महर्षि कौशिक (अनुवादक: पण्डित उदयनारायण सिंह) द्वारा

DevanagariHindipublished361 पृष्ठ

पृष्ठ 15, कुल 361 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 15

भूमिका ।
—❀—
वेद से बढ़कर संसार में कोई प्राचीन और प्रामाणिक ग्रंथ आजतक
उपलब्ध नही हुआ है । मनुष्यों के लिये इससे बढ़कर किसी भाषा या
धर्म सम्प्रदाय में ग्रंथ आज तक नहीं पाया गया है। इस विषय में एक
सुप्रसिद्ध जर्मन देश के विद्वान् भट्ट मैक्षमूलर साहब यों लिखते हैं' कि
वैदिक संहिता भाव, भाषा, तात्पर्य, रचना, प्रणाली और व्याकरण घटित
विलक्षणता की विवेचना कर देखने से मालूम होता है कि संस्कृत भाषा
में संसारकी विभिन्नजाति और देश की किसी भाषा में वैदिक संहिता
के समान कोई दूसरी पुस्तक नहीं है। यह अलौकिक संस्कृत साहित्य का
प्राचीन तम ग्रंथ “ऋग्वेद संहिता” है। यही मनुष्य जाति के हित के
लिये पहिला ग्रंथ है। मानवीय सभ्यता का एक मात्र पहिला निदर्शन
मनुष्य जाति का प्राचीनतम इतिहास और धर्म विश्वास का प्रथम मार्ग
दर्शक है। इस लिये मनुष्य मात्र को यह वेद आदरणीय है। मनुष्य
जाति के जिस समय का इतिहास कहीं नहीं पाया जाता है जिस
I—The veda has a two fold interest, it belongs to the History
of the world and to the History of India. In the History of the
world the veda fills a gape which literary work in other langu-
ages could fill. It carries us back to time of which we have
no records any where and gives us the very words of gener-
aration of men of whom otherwise we could form the vaguest
estimate by means of conjectures and inferences. As long as
man continues to take an interest in the history of his race and
as long as we collect in literaries and museums the relics of
farmer ages the place in that long row of books which contains
the records of the Aryan branch of man kind belongs for ever
to the regveda the most ancient than the Zindavasta and Homer
( 940-850. B. C.
Professor Max mullar's History of Ancient Literature p. 63.