सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
कबीरपंथी शब्दावली

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

पृष्ठ 907, कुल 968 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 907
पृष्ठ 907 स्कैन

शब्दावली

(८९३)

त्रिगुणतत्त्वता इक बावरे, कारजमें सकल जहान रे॥ पांच पचीस तोहि निशदिन ब्यापे, ताको रंग पहिचान रे ॥ पांच पचीससो रहे निरंतर, पावे निरबान रे ॥ झिल मिल जोत झलक एक निर्मल, रंग सुरंगी जान रे ॥ कहैं कवीर संत सोइ आला, जापर भगति निशान रे ॥

शब्द ३७०-गोरख हम तबसे भयेउं बैरागी । मेरी सुरति आदसे लागी ॥ टे० ॥ धुंधीकाल धुंधका मेला, नहीं गुरु नहिं चेला ॥ ताही दिन हम मूंड मुंडाये, जब वह पुरुष अकेला ॥ धरती नहीं जब टोपी दीन्हा, ब्रह्मा नहीं तब टीका ॥ महादेवका जनम नहीं हतो, जबते योग हम सीखा ॥ सतगुरुमें हम लीन फाउरी, द्वापर लीन्हें डंडा ॥ त्रेतामें हम आडबंद खैंचे, कलछ फिरे नौखंडा ॥ काशीमें बिसराम कियो है, रामानंद चेताया ॥ कहैं कवीर सुन गोरख जोगी, हंस उबारन आया ॥

शब्द ३७१-सुरतसो देखले वह देश । देखत देखत दीसन लागे, मिट गये सकल अंदेश ॥ टे० ॥ ना उहां चंदा ना उहां सूरज, नहीं पवन परवेश ॥ ना उहां जाप नहीं उहां अजपा, नहिं अच्छर लवलेश ॥ उहांके गये बहुर ना आये, ना कोई कहत संदेश ॥ कहे कवीर सुनो भाई साधो, गहु सतगुरु उपदेश ॥

शब्द ३७२-कोई कछु कहे दिल लागा है । तन भी लागा मन भी लागा, ज्यों सुई बिच धागा है ॥ टे० ॥ मेरे मन लागा नाम भजनमें, हटकत लोग अभागा है ॥ बरत अगिनमें कंचन डारे, सोनामें मिलत सोहागा है ॥ हंसकी बानी हंस पहिचाने, क्या जानेगा कागा है ॥ कहैं कवीर सुनो भाई साधो, जीव ब्रह्म होय जागा है ॥

शब्द ३७३-एक दिन साहब बेन बजाई ॥ टेक ॥ सब गोपी