सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

दृग्-दृश्य विवेक (स्वामी भारतीतीर्थ - सान्वय हिन्दी व्याख्या)

Drig Drishya Viveka Hindi

स्वामी भारतीतीर्थ / आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Drig-Drishya Viveka with Sanskrit Shlokas and Hindi Commentary (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished34 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

दृग्-दृश्य विवेक अद्वैत वेदान्त का एक छोटा किन्तु गहरा प्रकरण-ग्रन्थ है, जिसमें लगभग छियालीस श्लोक हैं। परम्परा में इसे आदि शङ्कराचार्य की रचना माना जाता है, जबकि कुछ विद्वान इसे भारतीतीर्थ या विद्यारण्य से जोड़ते हैं। इस संस्करण के मुखपृष्ठ पर इसे श्री आदि शङ्कराचार्य की कृति बताया गया है।

ग्रन्थ का केन्द्रीय प्रश्न है कि देखने वाला कौन है और देखी जाने वाली वस्तु क्या है। पहला ही श्लोक क्रम से समझाता है कि रूप आँख का दृश्य है, आँख मन का दृश्य है, और मन की वृत्तियाँ साक्षी का दृश्य हैं, पर साक्षी स्वयं किसी का दृश्य नहीं बनता। आगे माया की आवरण और विक्षेप शक्तियों, सविकल्प और निर्विकल्प समाधि के भेदों, तथा जीव के पारमार्थिक, व्यावहारिक और प्रातिभासिक रूपों की चर्चा आती है।

यह संस्करण इंटरनेशनल वेदान्त मिशन द्वारा प्रकाशित है। इसमें प्रत्येक संस्कृत श्लोक के नीचे उसका सरल हिन्दी अर्थ और फिर अंग्रेज़ी अर्थ दिया गया है, जिससे वेदान्त के आरम्भिक साधक भी इसे पढ़ सकें। ३४ पृष्ठों की यह पुस्तिका आत्म-विचार के अभ्यास के लिए एक सुगठित पाठ है।

पृष्ठ 8
स्थायी लिंक
पृष्ठ 8 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


६

चिच्छायावेशतो बुद्धौ
भानं धीस्तु द्विधा स्थिता।
एकाहंकृतिरन्या स्यात्
अन्तःकरणरूपिणी।।

बुद्धि में चेतनता का प्रतिबिम्ब पड़ते ही जड़ बुद्धि स्फूर्ति से युक्त हो जाती है। तथा इसमें जानने का सामर्थ्य जग जाता है। तत्पश्चात् यह बुद्धि दो प्रकार की विशिष्ट वृत्तियों से युक्त दिखने लगती है। प्रथम अहंकार और दूसरी अन्तःकरण वृत्ति।

Buddhi appears to possess luminosity on account of the reflection of Consciousness in it. Intelligence is of two kinds. One is designated egoity, the other as mind.


6

पृष्ठ 9
स्थायी लिंक
पृष्ठ 9 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek


७

छायाहंकारयोरैक्यं
तप्तायःपिण्डवन्मतम् ।
तदहंकारतादात्म्याद्
देहश्चेतनतामगात् ॥

प्रतिबिम्बित चेतनता और अहंकार का सम्बन्ध तपे हुए लोहे के गोले और अग्नि के समान होता है। अहंकार जब देह से तादात्म्य करता है, तब देह भी चेतनवान् हो जाता है।

In the opinion of the wise, the identity of the reflection and of ego is like the identity of the fire and the iron ball. The body having been identified with the ego passes for a conscious entity.


7

पृष्ठ 10
स्थायी लिंक
पृष्ठ 10 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


८

अहंकारस्य तादात्म्य चिच्छायादेहसाक्षिभिः।
सहजं कर्मजं भ्रान्ति जन्यं च त्रिविधं क्रमात्॥

अहंकार का चिदाभास, देह और साक्षी चैतन्य के साथ तादात्म्य क्रमशः सहज, कर्मज और भ्रान्तिजन्य होता है।

The identification of the ego with the reflection of Consciousness, the body and the Witness are of three kinds, namely, natural, due to past karma, and due to ignorance, respectively.


8

पृष्ठ 11
स्थायी लिंक
पृष्ठ 11 स्कैन
दृग्दृश्य विवेकDrig Drishya Vivek

९

सम्बन्धिनोः सतोर्नास्ति
निवृत्तिः सहजस्य तु।
कर्मक्षयात् प्रबोधाच्च
निवर्तेते क्रमादुभे॥

अहंकार का चित्प्रतिबिम्ब के साथ के सहज तादात्म्य है, उसकी निवृत्ति नहीं होती है। किन्तु शेष दो प्रकार के तादात्म्यों की निवृत्ति क्रमशः कर्मक्षय और तत्त्वज्ञान से होती है।

The mutual identification of the ego and the reflection of Consciousness, which is natural, does not cease so long as they are taken to be real. The other two identification disappear after the wearing out of the result o Karma and the attainment of the knowledge of the highest Reality respectively.


9

पृष्ठ 12
स्थायी लिंक
पृष्ठ 12 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१०

अहंकारलये सुप्तौ
भवेद् देहोऽप्यचेतनः।
अहंकारविकासार्धः
स्वप्नः सर्वस्तु जागरः।।

अहंकार जब पूर्ण लय को प्राप्त होता है, उस समय देह की अचेतनता से लक्षित सुषुप्ति अवस्था प्राप्त होती है। अहंकार के अर्धविकास में स्वप्नावस्था तथा अहंकार के पूर्णविकास से जाग्रत अवस्था प्राप्त होती है।

In the state of deep sleep, when ego disappears the body also becomes unconscious. The state in which there is the half manifestation of the ego is called the dream state, and the full manifestation of the ego is the state of waking.


10

पृष्ठ 13
स्थायी लिंक
पृष्ठ 13 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


११

अन्तःकरणवृत्तिश्च
चितिच्छायैक्यमागताः।
वासनाः कल्पयेत् स्वप्ने
बोधेऽक्षैर्विषयान्बहिः।।

बुद्धि की अन्तःकरण वृत्ति भी प्रतिबिम्बित चेतनता के साथ तादात्म्य कर जीवन्त हो जाती है। वासना के अनुरूप स्वप्न जगत् का सृजन करती है। जाग्रत् में भी इसी वृत्ति के द्वारा बाह्य विषयों की कल्पना होती है।

The inner organ which in itself but a modification identifying itself with the reflection of Consciousness imagines ideas in the dream. And the same inner organ imagines objects external to itself in the waking state with respect to the sense-organs.


11

पृष्ठ 14
स्थायी लिंक
पृष्ठ 14 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१२

मनोऽहंकृत्युपादानं
लिंगमेकं जडात्मकम्।
अवस्थात्रयमन्वेति
जायते म्रियते तथा।।

अन्तःकरण वृत्ति-मन तथा अहंकारवृत्ति का उपादान एक ही जड़ लिंगशरीर है। इस लिंग अथवा सूक्ष्म शरीर के आवागमन के कारण ही तीन अवस्थाओं की एवं जन्म-मरण की प्राप्ति होती है।

The subtle body which is the material cause of the mind and egoism is one and of the nature of in sentiency. It moves in the three states and is born and it dies.


12

पृष्ठ 15
स्थायी लिंक
पृष्ठ 15 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek

१३

शक्तिद्वयं हि मायाया
विक्षेपावृत्तिरूपकम् ।
विक्षेपशक्तिर्लिंगादि
ब्रह्माण्डान्तं जगत् सृजेत् ।।

माया की दो शक्तियाँ है-विक्षेप शक्ति और आवरण शक्ति। विक्षेप शक्ति लिंग शरीर से लेकर ब्रह्माण्ड तक का सृजन करती है।

Two powers, undoubtedly, are predicated of Maya, viz., those of projecting are veiling. The projecting power creates everything from the subtle body to the gross universe.


13

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१४

सृष्टिर्नाम ब्रह्मरूपे
सच्चिदानन्दवस्तुनि ।
अब्धौ फेनादिवत् सर्व
नामरूपप्रसारणा ।।

जैसे एक सागर में अनेक फेन–बुद्बुदें आदि रूप उत्पन्न होते है, वैसे ही एक सत् चित् आनन्द स्वरूप ब्रह्म में अनेक नाम और रूपों के प्रसारण हो जाने को सृष्टि कहते है।

The manifesting of all names and forms in the entity which is Existence – Consciousness – Bliss and which is the same as Brahman, like the foams etc. in the ocean, is known as creation.


14

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek

१५

अन्तर्दृग्दृश्ययोर्भेदं
बहिश्च ब्रह्मसर्गयोः।
आवृणोत्यपरा शक्तिः
सा संसारस्य कारणम्॥

अन्दर दृष्टा और दृश्य का भेद करके, बाहर ब्रह्म और सर्ग के भेदों को माया की आवरण शक्ति ढ़क देती है। यह ही संसार का कारण है।

The other power conceals the distinction between the perceiver and the perceived objects which are cognized within the body as well as the distinction between Brahman and the phenomenal universe which is perceived outside. This power is the cause of the phenomenal universe.


15

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek


१६

साक्षिणः पुरतो भाति
लिंगं देहेन संयुतम्।
चितिच्छायासमावेशात्
जीवः स्याद् व्यावहारिकः।।

जीव शब्द उस (मन के अन्तर्गत विद्यमान) व्यवहार करने वाले कर्ता के लिये प्रयुक्त होता है, जो साक्षी के अत्यन्त निकट होता है, तथा जो चेतनता की छाया से युक्त होने के कारण ही जीवन्त होता है।

The subtle body which exists in close proximity to the Witness identifying itself with gross body becomes the embodied empirical self, on account of its being affected by the reflection of Consciousness


16

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१७

अस्य जीवत्वमारोपात्
साक्षिण्यप्यवभासते।
आवृत्तौ तु विनष्टायां
भेदे भातेऽपयाति तत्।।

अविवेकी मनुष्य इस जीव के जीवत्व का आरोपण साक्षी में करके उस साक्षी को ही जीव रूप से देखता है। जब विवेक प्राप्त करके जीव एवं साक्षी को यथावत् देख लिया जाता है तब आवरण शक्ति नाश को प्राप्त हो जाती है।

The character of an embodied self appear through false superimposition in the Sakshi also. With the disappearance of the veiling power, the distinction between the seer and the object becomes clear and with it the jiva character of the Sakshi disappears.


17

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१८

तथा सर्गब्रह्मणोश्च
भेदमावृत्य तिष्ठति।
या शक्तिस्तद्वशाद् ब्रह्म
विकृतत्वेन भासते।।

यह आवरण शक्ति ही ब्रह्म और सृष्टि के भेद को भी ढ़क देती है, एवं इसी के कारण ब्रह्म नाम-रूपों के धर्मों से युक्त विकारी भासता है।

Similarly Brahman, through the influence of the power that conceals the distinction between It and the phenomenal universe, appears as endowed with the attributes of change.


18

पृष्ठ 21 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


१९

**अत्राप्यावृत्तिनाशेन
विभाति ब्रह्मसर्गयोः।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek


२०

अस्ति भाति प्रियं रूपं
नाम चेत्यंशपंचकम्।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek

२१

खं वायु अग्निजलौर्वीषु
देवतिर्यक् नरादिषु।
अभिन्नाः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


२२

**उपेक्ष्य नामरूपे द्वे
सच्चिदानन्दतत्परः।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


२३

सविकल्पो निर्विकल्पः
समाधिर्द्विविधो हृदि।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक
Drig Drishya Vivek


२४

कामाद्याश्चित्तगा दृश्याः
तत्साक्षित्वेन चेतनम्।
**ध्यायेद्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

दृग्दृश्य विवेक | Drig Drishya Vivek


२५

असंगः सच्चिदानन्दः
स्वप्रभो द्वैतवर्जितः।
अस्मीति शब्दविद्धोऽयं
**समाधिः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें