बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 711, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ें६६२ नारदीयपुराणम्
स्वधारामृतसंयुक्तं गानेनैवमपोनयन् । वासुदेवो मर्दलं च कराभ्यामप्यवादयत् ॥११७॥
अम्बुजांगश्चतुर्वक्त्रस्तुंबुरुर्मु खरो बभौ । तानका गौतमाद्यास्तु गायको वायुजोऽभवत् ॥११८॥
गायके मधुरं गीतं हनूमति कपीश्वरे । म्लानमम्लानमभवत्कृशाः पुष्टास्तदाभवन् ॥११९॥
स्वां स्वां गीतिमतः सर्वे तिरस्कृत्यैव मूच्छिताः । तूष्णीभूतं समभवद्देवर्षिगणदानवम् ॥१२०॥
एकः स हनुमान् गाता श्रोतारः सर्व एव ते । मध्याह्नकाले वितते गायमाने हनूमति ॥१२१॥
स्वस्ववाहनमारुह्य निर्गताः सर्वदेवताः
गानप्रियो महेशस्तु जग्राह प्लवगेश्वरम् । प्लवग त्वं मयाज्ञप्तो निःशंको बृषमारुह ॥१२२॥
मम चाभिमुखो भूत्वा गायस्वानेकगायनम् । अथाह कपिशार्दूलो भगवंतं महेश्वरम् ॥१२३॥
वृषभारोहसामर्थ्यं तव नान्यस्य विद्यते । तव वाहनमारुह्य पातकी स्यामहं विभो ॥१२४॥
मामेवारुह देवेश विहंगः शिवधारणः । तव चाभिमुखं गानं करिष्यामि विलोकय ॥१२५॥
अथेश्वरो हनूमंतमारुरोह यथा वृषम् । आरूढे शंकरे देवे हनुमत्कंधरां शिवः ॥१२६॥
छित्वा त्वचं परावृत्य सुखं गायति पूर्ववत् । शृण्वन्गीतिसुधां शंभुर्गौतमस्य गृहं ततः ॥१२७॥
सर्वे चाप्यागतास्तत्र देवर्षिगणदानवाः । पूजिता गौतमेनाथ भोजनावसरे सति ॥१२८॥
यच्छुष्कं दारुसंभूतं गृहोपकरणादिकम् । प्ररूढमभवत्सर्वं गायमाने हनूमति ॥१२९॥
तस्मिन्गाने समस्तानां चित्रं दृष्टिरतिष्ठत ॥१३०॥
द्विबाहुरीशस्य पदामिवंदनः समस्तगात्राभरणोपपन्नः ।
प्रसन्नमूर्तिस्तरुणः सुमद्ध्ये विन्यस्तमूर्द्धांजलिभिः शिरोभिः ॥१३१॥
समय) कमलयोनि ब्रह्मा तुम्बुरु (तानपूरा) बजा रहे थे । गौतम आदि राग-ताल मिला रहे थे और वायुपुत्र तो
गायक ही थे । कपीश्वर हनुमान् का गाना सुनकर सूखी चीजें हरी-भरी हो गईं और क्षीण पुष्ट हो गईं । वहाँ अन्य
जो गायकगण थे, वे लज्जा से मानो मूर्च्छित हो गये । देवता, ऋषि तथा दानवों ने मौन भाव अवलम्बन कर
लिया । केवल वे हनुमान् गाता और अन्य सब के सब श्रोता रहे । जब इस तरह महावीर के गाते-गाते दोपहर का
समय हो आया तब सकल देवगण अपने-अपने वाहन पर आरूढ होकर चले गये । अनन्तर गानप्रिय महेश ने
कपीश्वर को पकड़ कर यह कहा- "कपि ! तुम निःशंक होकर मेरे बैल पर चढ़ जाओ । और मेरे संमुख
होकर अनेक प्रकार के गाने सुनाओ । परन्तु कपिवर ने भगवान् शंकर से कहा--"विभो ! वृष पर चढ़ने का
सामर्थ्य आपको छोड़कर दूसरे किसी में नहीं है । मुझे आपके वाहन पर चढ़ने से महापाप होगा । इसलिये हे
देवेश ! आप मुझ पर ही चढ़ जायें और मैं आपको धारण करके आकाश में उड़ जाऊँगा तथा सामने गाऊँगा
और आप सुनेंगे" ॥११३-१२५॥
इसके अनन्तर उमापति जैसे वृष पर चढ़ते थे उसी तरह हनुमान् के कंधे पर चढ़ गये । शंकर के आरूढ़
हो जाने के बाद पवनसुत पश्चिम की ओर मुंह घुमा कर पहले की तरह सुख से गाने लगे । गीतिसुधा का
पान करते हुए महादेव गौतम के घर पहुँचे । वहाँ अन्य देव, ऋषि तथा दानवगण भी आये । गौतम ने सबकी
पूजा की और भोजन के लिये आग्रह किया ॥१२६-१२८॥
उस समय हनुमान् का संगीत सुनकर लकड़ी के बने जितने गृहोपकरण थे, वे सजीव-से और समस्त
श्रोतागण निर्जीव-से प्रतीत हो रहे थे । हनुमान् के दोनों हाथ शंकर की वन्दना कर रहे थे । उनके समस्त
अंगों में आभूषण थे । चेहरा प्रसन्न था । युवा अवस्था थी । ललाट के समीप अंजलि बाँधकर शिव को प्रणाम
कर रहे थे । इतने में शंकर ने अपने हाथों से हनुमान् का शिर पकड़ कर पूरब की ओर मुख घुमा दिया । तब