सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

पृष्ठ 708, कुल 1008 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 708

एकोनाशीतितमोऽध्यायः ६८६
देवा नृपा द्विजाः सर्वे मृता आसंस्तदद्भुतम् । मृतमासीदथ बलं तस्य बाणस्य धीमतः ॥७२॥
अहल्या शोकसंतप्ता रुरोदोच्चैः पुनः पुनः । गौतमेन महेशस्य पूजया पूजितो विभुः ॥७३॥
वीरभद्रो महायोगी सर्वं दृष्ट्वा चुकोप ह । अहो कष्टमहोकष्टं महेशा बहवो हताः ॥७४॥
शिवं विज्ञापयिष्यामि तेनोक्तं करवाण्यथ । इति निश्चित्य गतवान्मंदराचलमध्ययम् ॥७५॥
नमस्कृत्य विरूपाक्षं वृत्तं सर्वमथोक्तवान् । ब्रह्माणं च हरिं तत्र स्थितौ प्राह शिवो वचः ॥७६॥
मद्भक्तैः साहसं कर्म कृतं ज्ञात्वा वरप्रदम् । गत्वा पश्यामि हे विष्णो सर्वं तत्कृतसाहसम् ॥७७॥
इत्युक्त्वा वृषमारुह्य वायुना धूतचामरः । नन्दिकेन सुवेषेण धृते छत्रेऽतिशोभने ॥७८॥
सुश्वेते हेमदंडे च नान्ययोग्ये धृते विभो । महेशानुमतिं लब्ध्वा हरिर्नागांतके स्थितः ॥७९॥
आरक्तनीलच्छत्राभ्यां शुशुभे लक्ष्मकौस्तुभः । शिवानुमत्या ब्रह्मापि हंसारूढोऽभवत्तदा ॥८०॥
इंद्रगोपप्रभाकारच्छत्राभ्यां शुशुभे विधिः । इन्द्रादिसर्वदेवाश्च स्वस्ववाहनसंयुताः ॥८१॥
अथ ते निर्ययुः सर्वे नानावाद्यानुमोदिताः । कोटिकोटिगणाकीर्णा गौतमस्याश्रमं गताः ॥८२॥
ब्रह्मविष्णुमहेशाना दृष्ट्वा तत्परमाद्भुतम् । स्वभक्तं जीवयामास वामकोणनिरीक्षणात् ॥८३॥
शंकरो गौतमं प्राह तुष्टोऽहं ते वरं वृणु । तदाकर्ण्य वचस्तस्य गौतमः प्राह सादरम् ॥८४॥
यदि प्रसन्नो देवेश यदि देयो वरो मम । त्वल्लिङ्गार्चनसामर्थ्यं नित्यमस्तु ममेश्वर ॥८५॥

से प्राणों को छोड़ दिया । उनकी इस प्रकार मृत्यु जान कर प्रह्लाद आदि दैत्येश्वर, देवता, नृप तथा द्विज सब
के सब मर गये । धीमान् बाण की सेना भी मर गई । यह अद्भुत घटना हुई । इस घटना को सुनकर शोकसंतप्ता
अहल्या बड़े उच्च स्वर से आर्तनाद करने लगी । गौतम ने शिवपूजन के समय महायोगी एवम् अतुलपराक्रमी
वीरभद्र की भी पूजा की थी । उन्होंने जब इस घटना का सब समाचार सुना तो वे बहुत क्रुद्ध हुए और कहने
लगे--"हाय ! बड़े दुःख की बात है कि बहुत-से शिवभक्त मारे गये । मैं शंकर से जाकर सब बातें बतलाऊंगा और
उनके आदेशानुसार आगे कर्तव्य करूंगा ।” ऐसा निश्चय करके वे अविनाशी मंदरपर्वत पर गये । वहां त्र्यंबक
को नमस्कार कर सब समाचार सुना दिया ॥६९-७५३॥
तब शिव ने अपने समीपस्थ ब्रह्मा तथा विष्णु से कहा- "अहो ! मेरे भक्तों ने बड़ा साहस का काम
किया । उनका यह कार्य वरप्रद हुआ । विष्णु ! हमें चलकर उनका साहसपूर्ण कार्य देखना चाहिए ।।" इतन'
कहकर शंकर वृष पर आरूढ़ हो गये । वायुदेव चामर डुलाने लगे । नंदिक ने अतिमनोहर श्वेत छत्र, जिसका
दंड सुवर्ण का था और जिसे अन्य व्यक्ति धारण नहीं कर सकता था, विभु के ऊपर लगा दिया ॥७६-७८३॥
महेश की अनुमति पाकर विष्णु भी गरुड़ पर सवार हुए । श्रीवत्स चिह्न तथा कौस्तुभ मणि धारण करने वाले
हरि लाल एवम् नील रंग के छत्रों से सुशोभित हुए । शिव की अनुमति से ब्रह्मा भी हंस पर आरूढ हुए । उनके
छत्र इन्द्रगोप के समान लाल तथा प्रभा के सदृश चमकदार थे । इन्द्र आदि देवगण भी अपने-अपने वाहनों पर
चढ़कर विविध वाद्यों के साथ प्रयाण करने लगे । इस तरह कोटि-कोटि गणों से युक्त होकर ब्रह्मा, विष्णु और
महेश गौतम के आश्रम पर पहुँचे । उन्होंने वहाँ के उस अद्भुत वातावरण को देख कर अपने भक्त को वाम
नेत्रनिरीक्षण से जिला दिया ॥७९-८३॥ फिर शंकर ने गौतम से कहा- 'मैं तुम से प्रसन्न हूँ, वर मांगो ।' उनके
वचन को सुनकर गौतम आदरपूर्वक कहने लगे- "देवेश ! यदि आप प्रसन्न हैं और वर देना चाहते हैं तो यह
८७ ना० पु०