बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)
Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
पृष्ठ 699, कुल 1008 में से
संदर्भ में पढ़ें६८०
नारदीयपुराणम्
तस्य रक्षां सदा कुर्याच्चक्रं विष्णोर्महात्मनः । मयैतत्कवचं विप्र दत्तात्रेयान्मुनीश्वरात् ॥१२६॥
श्रुतं तुभ्यं निगदितं धारयस्वाखिलेष्टदम् ॥१२७॥
इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने तृतीयपादे कार्तवीर्यकवचकथनं नाम
सप्तसप्ततितमोऽध्यायः ॥७७॥
अथाष्टसप्ततितमोऽध्यायः
सनत्कुमार उवाच
कार्तवीर्यस्य कवचं कथितं ते मुनीश्वर । मोहविध्वंसनं जैत्रं मारुतेः कवचं शृणु ॥१॥
यस्य संधारणात्सद्यः सर्वे नश्यंत्युपद्रवाः । भूतप्रेतारिजं दुःखं नाशमेति न संशयः ॥२॥
एकदाहं गतो द्रष्टुं रामं रमयतां वरम् । आनंदवनिकासंस्थं ध्यायंतं स्वात्मनः पदम् ॥३॥
तत्र रामं रमानाथं पूजितं त्रिदशेश्वरैः । नमस्कृत्य तदादिष्टमासनं स्थितवान् पुरः ॥४॥
तत्र सर्वं मया वृत्तं रावणस्य वधांतकम् । पृष्टं प्रोवाच राजेंद्रः श्रीरामः स्वयमादरात् ॥५॥
ततः कथांते भगवान्मारुतेः कवचं ददौ । मह्यं तत्ते प्रवक्ष्यामि न प्रकाश्यं हि कुत्रचित् ॥६॥
करता है, उसकी रक्षा महात्मा विष्णु का चक्र सदा करता है । द्विज ! मैंने इस कवच को मुनीश्वर दत्तात्रेय से
सुना था, जिसे तुम्हें बतला दिया। तुम भी इस सकल-कामनादायक कवच का धारण करो ॥१२२-१२७॥
श्रीनारदीय पुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यान युक्त तृतीयपाद में कार्तवीर्यकवच-कथन नामक
सतहत्तरवां अध्याय समाप्त ॥७७॥
अध्याय ७८
हनुमान् का कवच
सनत्कुमार बोले-मुनीश्वर । कार्तवीर्य का कवच तो मैंने सुना दिया । अब हनुमान् का कवच सुनो,
जो मोहनाशक तथा विजयदायक है और जिसके धारण करने से शीघ्र ही समस्त उपद्रवों और भूत, प्रेत तथा
शत्रुजन्य दुःखों का नाश हो जाता है ॥१-२॥
एक समय रमण करने वालों में श्रेष्ठ राम को देखने के लिए मैं गया । वे आनंदवन में बैठकर अपने
लोक (वैकुण्ठ) का स्मरण कर रहे थे । उन देवपूजित रमानाथ राम को प्रणाम कर मैं उनके आदेशानुसार
आसनासीन हुआ । तब मैंने रावणवध संबन्धी वृत्तान्त उनसे पूछा । पूछने पर राजशिरोमणि राम ने स्वयं आदर-
पूर्वक सब कुछ कह सुनाया और कथा के अन्त में मुझे हनुमान् का कवच प्रदान किया । वही कवच मैं तुम्हें बता