भारत में अंग्रेजी राज (पण्डित सुन्दरलाल - ब्रिटिश औपनिवेशिक लूट व षड्यन्त्रों का प्रामाणिक इतिहास)
Bharat Mein Angreji Raj by Pandit Sunderlal
पण्डित सुन्दरलाल (प्रस्तावना: महात्मा गाँधी) द्वारा
पृष्ठ 326, कुल 727 में से
संदर्भ में पढ़ें[Page Header]
७६ भारत में अंगरेज़ी राज
इसके अलावा फ़्रांसीसी भी अंगरेज़ों से लड़ना न चाहते थे ।
उन्होंने सिराजुद्दौला का पत्र पाते ही सिराजुद्दौला की इच्छा के
अनुसार आपसी समझौते के लिए अपने वकील अंगरेज़ों के पास
भेजे । यहाँ तक कि समझौते की शर्तें भी लिखी गईं, जो दोनों पक्षों
ने स्वीकार कर लीं । नवाब भी समझौते को पालन कराने की
ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेने के लिए राज़ी हो गया । केवल
समझौते के काग़ज़ पर वाट्सन के हस्ताक्षर होना बाक़ी रह
गया था ।
किन्तु अंगरेज़ों का असली मतलब इस तरह के समझौते से
सिद्ध न हो सकता था । क्लाइव और वाट्सन दोनों ने फ़्रांसीसियों
पर हमला करने का निश्चय कर लिया था और ऐन मौक़े पर
वाट्सन ने समझौते के काग़ज़ पर दस्तख़त करने से इनकार कर
दिया । चन्दरनगर पर हमला क्लाइव और वाट्सन दोनों करना
चाहते थे, किन्तु हमले के ढंग के विषय में इन दोनों में एक ख़ास
मतभेद हो गया । वाट्सन की राय थी कि बिना सिराजुद्दौला से
पूछे या बिना उसे सूचना दिए ही चन्दरनगर पर हमला कर
दिया जावे, किन्तु क्लाइव इसके विरुद्ध था । क्लाइव चाहता था कि
पहले रिश्वतें देकर या जालसाज़ी करके किसी तरह सिराजुद्दौला
की ओर से इस मज़मून का एक पत्र, जिससे मालूम हो कि
सिराजुद्दौला हमारे चन्दरनगर पर हमला करने में सहमत है, अपने
पास रख लिया जावे और फिर चन्दरनगर पर हमला किया
जावे । इस सम्बन्ध में क्लाइव ने ४ मार्च सन् १७५७ को सिलेक्ट