अष्टाङ्गहृदयम्
Ashtanga Hridayam
श्रीमद्वाग्भट द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।
पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।
इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।
आयुष्कायीयाध्यायः १ ]
सूत्रस्थानम्
२३
शस्त्रादिसाधनः कृच्छ्रः सङ्कृते च ततो गदः।
कष्टसाध्य रोग के लक्षण—कुच्छ्र शब्द का अर्थ है—कष्ट। कष्टसाध्य वे रोग होते हैं जिनमें शस्त्र, धार, अग्नि (दाह) कर्म तथा विष आदि के प्रयोग किये जाते हैं। जिन रोगों में ऊपर कहे गये सुखसाध्य के लक्षण संकर (मिले-जुले) हों अर्थात् पूर्णरूप से विद्यमान न हों।
शेषत्वादायुपो याप्यः पथ्याभ्यासाद्विपर्यये ॥ ३२ ॥
याप्य रोग के लक्षण—उम रोग को 'याप्य' कहते हैं जिसमें पूर्वोक्त सुखसाध्य के लक्षणों से विपरीत लक्षण हों, किन्तु आयु के शेष (बचे) रहने के कारण तथा पथ्य (हितकर) आहार-विहार तथा औषध (यथायोग्य चिकित्सा) के अभ्यास (लगातार सेवन) करने के कारण रोगी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२४
अष्टाङ्गहृदये
बक्तव्य—इन त्याज्य रोगियों के लिए सरकारी अस्पताल बने हैं, अतः व्यक्तिगत चिकित्सक इन झंझतों में न पड़ें; यह शास्त्रीय उद्बोधन है। इनसे अपयश तो मिल सकता है किन्तु धर्म, अर्थ, यश की प्राप्ति नहीं हो सकती। महर्षि बरक ने भी प्रकारान्तर से इनकी चिकित्सा करने का निषेध किया है। देखें—ज.सि. २।४-६। इसी के आगे ७वें पद्य में कहा है—‘एभ्योऽन्ये समुपक्रम्या नराः सर्वैरुपक्रमैः’। वाभट ने अ.सं.सू. २।३४ में कहा है—पहले रोग की परीक्षा कर ले, तभी चिकित्सा करना प्रारम्भ करे।
तन्त्रस्यास्य परं चातो वक्ष्यतेऽध्यायसङ्ग्रहः ॥ ३५ ॥
अध्यायसंग्रह-वर्णन—अब यहाँ से सम्पूर्ण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंआयुष्कार्याध्यायः १ ]
सूत्रस्थानम्
२५
चिकित्सितस्थान के अध्याय—चिकित्सितस्थान के अध्यायों की गणना की जा रही है—१. ज्वर, २. रक्तपित्त, ३. कास, ४. श्वासहिका, ५. राजयश्मादि, ६. छर्द्विद्वद्गोतुष्णा, ७. मदात्ययादि, ८. अर्शसां चिकित्सित, ९. अतिसार, १०. ग्रहणीरोग, ११. मूत्राघात, १२. प्रमेह, १३. विद्विघ्नद्विष्ट, १४. गुल्म, १५. उदर, १६. पाण्डुरोग, १७. श्वयशु, १८. विसर्प, १९. कुष्ठ, २०. शिवबक्रिमि, २१. वातव्याधि तथा २२. वातशोणित। ये अध्याय चिकित्सितस्थान में हैं। ४२-४३ ॥
—कल्पसिद्धिरतः परम्। कल्पो वमेविरैकस्य तत्सिद्धिर्बस्तिकल्पना ॥ ४४ ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंद्वितीयोऽध्यायः
अथातो दिनचर्याध्यायं व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब हम यहाँ से दिनचर्या नामक अध्याय का वर्णन करेंगे, इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने इस प्रकार कहा था ॥ १ ॥
उपक्रम —दिनचर्या शब्द से रात्रिचर्या, ऋतुचर्या आदि का भी ग्रहण कर लिया जाता है। दिनचर्या शब्द में इतने अर्थ छिपे हैं—'दिने-दिने चर्या, दिनस्य चर्या किं वा दिनानां चर्या = दिनचर्या'। इस प्रकार परिभाषित करने पर उक्त सभी अर्थों का इसमें समावेश हो जाता है। इस अध्याय में उन आचरणों की चर्चा की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिनचर्चाध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
२७
दतवन करने के दो समय होते हैं—१. प्रातःकाल और २. भोजन कर लेने के बाद। इससे मूष की मलिनता दूर होती है और भोजन करने के बाद दांतों या मसूड़ों में फंसे हुए अन्नकण आदि निकल जाते हैं।
दतवन करने की विधि —दतवन के अगले भाग को दांतों से चबाकर अथवा कूटकर मुलायम कर लेना चाहिए, नहीं तो उसकी रगड़ मसूड़ों में लग सकती है। इस (दतवन) का रस कठौला (खैर या बबूल का जैसा) या कटु (तेजबल या तिमूर का जैसा) अथवा तिक्त (नीम का जैसा) होना चाहिए। इसकी मोटाई कनीनिका (सबसे छोटी पांचवीं अंगुली) के समान तथा लम्बाई बारह अंगुल होनी चाहिए। इस प्रकार की दतवन को लेकर दांतों पर इस प्रकार घिमें जिससे मसूड़ों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें२८
अष्टाङ्गहृदये
सौवीरमञ्जनं नित्यं हितमक्षोस्ततो भजेत्।
अञ्जन-प्रयोग—मुखशुद्धि करने के बाद प्रतिदिन सौवीर अञ्जन को आँखों में लगाना चाहिए। यह आँखों के लिए हितकर होता है।
बक्तव्य—सुवीर (सिन्धु) देश में प्राप्त होने वाला यह अञ्जन (काला सुरमा) आँखों के लिए हितकर होता है। इसका विशेष विवेचन देखें—अ.सं.सू. २२।७-८। स्वस्थ आँखों में प्रतिदिन लगाने वाले अञ्जन को प्रत्यञ्जन कहते हैं। श्रीभावमिश्र ने इस सौवीराञ्जन को 'सफेद सुरमा' स्वीकार किया है। यह काला सुरमा से अधिक सौम्य होता है। इन दोनों सुरमों का प्रयोग नेत्रप्रसादन के लिए किया जाता है। सुश्रुत ने भी इस अञ्जन की प्रशंसा की है। देखें—सु.चि.
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिनचर्याध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
२९
विशिष्ट अवसर—राजसम्मान, विद्वत्सम्मान, रतिकाल, युद्ध आदि में जाते समय इसके सेवन का विशेष महत्त्व है। अन्य अवसर भी अनेक हैं, उन्हें लोकव्यवहार से समझें।
सेवनविधि—पान के जड़ की डण्डी और आगे का भाग काट देना चाहिए, तभी उसमें कृता-कल्याण सुगंधी आदि मसाले डालकर मुख में लें। इसकी पहली पीक को थूककर फिर इसका रसपान करते रहें। सुर्ती आदि आधुनिक मसाले हानिकर होते हैं, इनसे दंत कमजोर हो जाते हैं और इनसे मुख का अल्सर होता देखा गया है। देखिए 'भावप्रकाश'—'दिनचर्या-प्रकरण'।
ताम्बूलं क्षतपित्तस्रद्धश्लोकुपितचक्षुषाम्। विषमूर्च्छाभदार्तानामपथ्यं शोषिणामपि ॥७॥
ताम्बूलसेवन-निषेध—ऊपर छठे पद्य में ताम्बूल का सेवन सभी को करना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०
अष्टाङ्गहृदये
रहे हैं कि मालिश ऐसी होनी चाहिए कि मसलते-मसलते उस तेल का अत्यन्त संयोग उन-उन घातुओं तक हो जाय, तभी मालिश का पूरा-पूरा लाभ मिलता है।
यहाँ जो ३०० तथा ५०० आदि मात्रा शब्द का प्रयोग किया है, इस मात्रा नामक काल की अवधि का प्रमाण है—हृस्व स्वर अ, इ या उ आदि किसी एक को उच्चारण करने में जितना समय लगता है, उतने मात्र समय को कालविभागज्ञों ने 'मात्रा' कहा है। ध्यान दें—मात्रा हृस्व, दीर्घ तथा प्लुत भेद से तीन प्रकार की होती है। यहाँ केवल हृस्व स्वर वाली मात्रा से तात्पर्य है। अश्र्यंग का रहस्य पहलवान लोग जानते हैं, वे बड़े चाव से मालिश करते तथा कराते हैं और उसका लाभ भी उठाते हैं। अश्र्यंग कराने वाले को चर्मरोग कभी नहीं होते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिनचर्याध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
३१
प्रदान करती हो और बल को बढ़ाती हो, उसे 'व्यायाम' कहते हैं। उसे मात्रा के अनुसार करना चाहिए। यह व्यायाम की परिभाषा सर्वोत्तम है।
संसार में व्यायाम के अनेक प्रकार देखे जाते हैं, वे भी विभिन्न दृष्टियों से व्यायाम ही हैं। यथा—दण्ड, बैठक, शीर्षासन, कुश्ती, तैरना, हाकी, क्रिकेट आदि। इसी प्रसंग में आगे कहा जायेगा कि किनको व्यायाम नहीं करना चाहिए। पहलवान बनने की इच्छा हो तो उत्तम (पौष्टिक) खान-पान की व्यवस्था होनी चाहिए। जो प्रत्येक नर-नारी घरेलू कार्य करते हैं उनसे भी थकावट आती ही है, किन्तु वास्तव में इनकी गणना व्यायाम के रूप में नहीं होती।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३२
अष्टाङ्गहृदये
वक्तव्य —प्रायः देखा गया है कि जो बहुत दिनों तक व्यायाम करते रहे, बाद में जिन्होंने एकाएक व्यायाम करना छोड़ दिया, उन्हें वृद्धावस्था में आमवात, ऊहस्तम्भ, अर्शरोग ( बवासीर ) अथवा अण्डवृद्धि ( पोता का बढ़ जाना ) आदि रोग हो जाते हैं।
व्यायामजागराध्वस्तीहास्यभाष्यादि साहसम् । गजं सिंहं इवाकर्पन् भजन्नति विनश्यति ॥ १४ ॥
व्यायाम आदि का निषेध —व्यायाम, जागरण, मार्गगमन, मैथुन, हैसना, बोलना ( जोर-जोर से चिल्लाना ) तथा साहसिक कार्य का अधिक सेवन करने से शक्ति युक्त मनुष्य का भी उस प्रकार विनाश हो जाता है जैसे सिंह अपने द्वारा मारे हुए हाथी को खींचकर ले जाने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिनचर्याध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
३३
स्नानमर्दितनेत्रास्यकर्णरोगातिसारिषु। आध्यानपीनसाजोर्णभुक्तवत्सु च गृहितम्॥१८॥
स्नान का निवेश— अर्दित ( मुखप्रदेश का लकवा ), नेत्ररोग, मुखरोग, कर्णरोग, अतिसार, आध्यान ( अफरा ), पीनस, अजीर्ण रोगों में तथा भोजन करने के तत्काल बाद स्नान करना हानिकारक होता है॥१८॥
वक्तव्य— स्नान करने के बाद बालों को मुँह अंगोछा से पोछकर उनमें तेल लगाकर कंघी कर लें और स्वच्छ वस्त्रों को धारण करें। दिनचर्या के अनेक कृत्यों का उल्लेख इसमें नहीं हो पाया है, उन्हें आप चरक-सुश्रुत से संग्रह कर लें। अ.सं.अ. ३ में दिनचर्या से सम्बन्धित अन्य अनेक विषय दिये गये हैं, आप उन्हें भी देखें।
**जोर्णं हितं मितं चाद्यान्न वेगनीरयेद्वलात्। न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३४
अष्टाङ्गहृदये
धर्मः' अर्थात् धर्म के विषय में तर्क न करे। क्योंकि शास्त्र तीन प्रकार के होते हैं— १. प्रभुसम्मित, २. मुहूर्तसम्मित तथा ३. कान्तासम्मित। ये वेद आदि धर्मशास्त्र 'प्रभुसम्मित शास्त्र' के अन्तर्गत आते हैं, अतः ये अतर्क्य हैं; राजशासन के समान कठोर होते हैं।
सारांशः —जो सत्कर्म अपनी तथा दूसरों को धारण करता है, उसका नाम 'धर्म' है। उसी को कोषकारों ने पुण्य, श्रेयस्, मुक्त तथा वृष पर्यायों से कहा है। शुभ कर्म को 'धर्म' और अशुभ कर्म को 'अधर्म' या पाप कहा है। ऐसे कर्म या कर्मों से स्वास्थ्य-लाभ होता है और मनःसन्तोष प्राप्त होता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदितन्त्राध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
३५
याचकों की सम्मान-विधि—अर्थियों ( याचकों ) को अपनी शक्ति के अनुसार कुछ देना चाहिए। उन्हें निराश नहीं लौटाना चाहिए, उनका अपमान न करे और न उन्हें झिड़कना ही चाहिए॥ २४॥
उपकारप्रधानः स्यादपकारपरैऽप्यहो ।
उपकार का निर्देश—सदा सबका उपकार करना चाहिए, भले ही अपकार करने के लिए तैयार शत्रु ही सामने क्यों न हो, उसके प्रति भी उपकार करना चाहिए।
वक्तव्य—सामान्य दृष्टिकोण है कि शत्रु के साथ अपकार ही करना चाहिए, किन्तु यहाँ तन्त्रकार का कथन उसके विपरीत है। उसका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३६
अष्टाङ्गहृदये
बक्तव्य—पञ्चतन्त्र में इसी आशय का एक पद्य इस प्रकार आया है—‘लुब्धमर्थेन गृहीयात् स्तब्धमञ्जलिकर्मणा। मूर्ख छन्दानुरोधेन यथार्थत्वेन पण्डितः॥’ (सूक्ति) अर्थात् लोभी को पैसा देकर, क्रोधी को हाथ जोड़कर, मूर्ख को जैसा वह कहता है वैसा ही मानकर और यथार्थ बात को कहकर पण्डित को प्रसन्न करना चाहिए। यह लोकव्यवहार है।
न पीडयेदित्तिद्याणि न चैतान्यति लालयेत्॥ २९॥
इन्द्रिय-व्यवहारविधि—आंख, कान आदि ज्ञानेन्द्रियों को रूप, शब्द आदि अपने-अपने विषयों का उपभोग करने से न रोके, परन्तु उन-उन विषयों में उन्हें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिनचर्याध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
३७
नदीं तरेन्न बाहुभ्यां, नाधिरुक्तधमभिन्नजेत् ॥ ३४ ॥
सन्दिग्धनावं वृक्षं च नारोहेदुष्प्यानवत् ।
निषिद्ध कार्य—वेगवाली नदी या घहराती हुई नदी को बाँहों से तैरकर पार न करे। अधिरुक्तध (आग के ढेर अथवा ज्वालामुखी) के समीप न जावे। दूषित सवारी पर जैसे कोई नहीं चढ़ता उसी प्रकार सन्दिग्ध नौका (जिसके डूब जाने का भय हो) उसमें न चढ़े और जिस वृक्ष का टूट कर गिर जाने का सन्देह हो उस पर भी न चढ़े ॥ ३४ ॥
नासंतवृतमुखः कुर्यात्सुतिहास्यविजुम्भणम् ॥ ३५ ॥
छीक आदि करने की विधि—मुख को ढके बिना न छीके, न हँसे और न जँभाई ले (यह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३८
अष्टाङ्गहृदये
अन्य सदाचार—सूर्य को एकटक होकर देखता न रहे, सिर पर बोझ रखकर न ले जाये; मूधम, बमकीले, अपवित्र तथा अप्रिय पदार्थों को लगातार देखना न रहे ॥ ३९ ॥
वक्तव्य—सूर्य को कब न देखे, इस सम्बन्ध में मनुस्मृति का वचन देखें—'उदय तथा अस्त होते हुए, ग्रहणकाल में, जल में प्रतिबिम्बित, आकाश के मध्य में स्थित सूर्य को न देखें। ( मनु. ४३७ )
मद्यविक्रयसन्धानदानानानि नाचरेत्।
मद्य-विक्रय आदि का निषेध—मद्य का विक्रय न करे, मद्य का सन्धान ( निर्माण ) भी न करे और उसका लेन-देन ( व्यापार ) भी न करे तथा उसे पीना भी नहीं चाहिए; केवल 'औषधार्थे सुरां भिबेत्'।
पुरोवातातपरजस्तुधारपरुषानिलान् ॥४०॥
अनुजः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदिनचर्याध्यायः २ ]
सूत्रस्थानम्
३९
अन्य सदुपदेश—सभी प्रकार के सांसारिक व्यवहारों को सीखने के लिए बुद्धिमान् मानव का सम्पूर्ण संसार ही आचार्य (गुरु) है, फिर भी सांसारिक अर्थ (स्वार्थ तथा परार्थ) की परीक्षा (क्या करने में हित है और क्या करने में अहित है, इस प्रकार का विचार) करने वाला मनुष्य संसार का अनुकरण करे ॥ ४५ ॥
वक्तव्य—भगवान् पुनर्वसु ने उक्त विषय में अत्यन्त स्पष्ट निर्देश इस प्रकार दिया है—‘कृत्स्नो हि लोको बुद्धिमताम् आचार्यः, शत्रुश्च अबुद्धिमताम्’ (च.वि. ८।१४) अर्थात् समझदार नर-नारियों के लिए सम्पूर्ण संसार आचार्य (गुरु या उपदेशक) है,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीयोऽध्यायः
अथात ऋतुचर्याध्यायं व्याख्यास्यामः ।
इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।
अब यहाँ से हम ऋतुचर्या नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे, जैसा कि इसके सम्बन्ध में आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।
उपक्रम— चर्या शब्द का व्याख्यान हमने 'दिनचर्या' प्रकरण में कर दिया था। अब यहाँ 'ऋतु' = दो-दो मास के अनुसार सम्पूर्ण वर्ष को छः भागों में जो बाँटा गया है उनमें किस प्रकार का आहार-विहार होना चाहिए, इस अध्याय में उस विषय का वर्णन किया जायेगा।
संक्षिप्त सन्दर्भ-संकेत— च.सू. ६; च.वि. ८; सु.सू. ६;
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकृतुचर्याध्यायः ३ ]
सूत्रस्थानम्
४१
वृष ( ज्येष्ठ ) आदि राशियों के अनुसार होती है। इस प्रकार भिन्न-भिन्न राशियों पर सूर्य के संक्रमण को मेघसंक्रान्ति आदि कहते हैं।
सुश्रुत का दृष्टिकोण— ‘इह तु...’प्रावृद्धि’। (सु.सू. ६।१०) अर्थात् यहाँ वर्षा, शरद, हेमन्त, वसन्त, ग्रीष्म, प्रावृद् ये छः ऋतुएँ वात आदि दोषों के संचय, प्रकोप, प्रशमन में कारण हैं। उक्त छः ऋतुएँ भाद्रपद आदि दो-दो मासों को लेकर इस प्रकार मानी गयी हैं—१. वर्षा—भाद्रपद-आश्विन, २. शरद—कार्तिक-मार्गशीर्ष, ३. हेमन्त—पौष-माघ, ४. वसन्त—फाल्गुन-चैत्र, ५. ग्रीष्म—वैशाख-ज्येष्ठ तथा ६. प्रावृद्—आषाढ़-श्रावण। महर्षि सुश्रुत शल्यशास्त्र के आचार्य थे, अतएव उन्होंने वात, पित्त एवं कफ दोषों के संचय, प्रकोप,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४९
अष्टाङ्गहृदय
योगवाही कहा गया है—जैसा उसे संयोग मिलता है, वैसा उसका स्वभाव हो जाता है'। देखें—च.चि. ३१८। अग्निगुण-प्रधान आदानकाल का वर्णन चरक ने भी प्रायः इसी प्रकार किया है। देखें—च.सू. ६६।
—ऋतवो दक्षिणायनम् ॥ ४ ॥
वर्षादयो विसर्गश्च—
विसर्गकाल-दक्षिणायन—वर्षा, शरद् तथा हेमन्त नामक इन तीन ऋतुओं का नाम दक्षिणायन है, इसी का दूसरा नाम है 'विसर्ग काल'। क्योंकि 'विसुजति ददाति बलम् इति विसर्गः कालः' ॥ ४ ॥
—यद्वन्न विसुजत्ययम्। सौम्यत्वादत्र सोमो हि बलवान् हीयते रविः ॥ ५ ॥
मेघवृष्ट्यचनितैः शीतैः शान्ततापे महतीतले। स्निग्धाश्चैहाम्ललवणमधुरा बलिनो रसाः ॥ ६
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें