सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

श्रीमद्वाग्भट द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished387 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।

पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।

इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।

पृष्ठ 34–53, कुल 387 में से
पृष्ठ 34
स्थायी लिंक
पृष्ठ 34 स्कैन

( ३४ )

विषयपृष्ठांकविषयपृष्ठांक
तृतीयकज्वर में सिरावेध२९६पुनः सिरावेध३०२
चतुर्थकज्वर में सिरावेध२९६अधिक रक्तघ्राव का निषेध३०२
प्रवाहिकारोग में सिरावेध२९६भृंगयन्त्र का प्रयोग३०२
शुक्र एवं शिशुनरोगों में सिरावेध२९८रक्तशुद्धि के उपाय३०२
गलगण्डरोग में सिरावेध२९७स्तम्भनक्रिया-निर्देश३०२
गुग्घसीरोग में सिरावेध२९७रक्तस्सम्भन-उपचार३०२
अपचीरोग में सिरावेध२९७रक्तघ्रावण का पश्चात् कर्म३०२
प्रमुख वातरोगों में सिरावेध२९७रक्तघ्रावण में पथ्य३०३
पादवाह आदि में सिरावेध२९७रक्तशुद्धि के लक्षण३०३
विश्वनाचीरोग में सिरावेध२९७( २८ ) शल्याहरणविधिर्ध्यायः
अन्यत्र सिरावेध-निर्देश२९७शल्य की गतिर्था३०४
सिरायन्त्रण-विधि२९७अन्तःशल्य के लक्षण३०४
सिरावेधन-विधि२९८त्वचागत शल्य के लक्षण३०४
कुठारिका-प्रयोग२९८मांसगत शल्य के लक्षण३०५
उपनासिका-सिरावेध२९८पेशीगत शल्य के लक्षण३०५
जिह्वासिरावेध२९८स्नायुगत शल्य के लक्षण३०५
ग्रीवासिरावेध२९८सिरागत शल्य के लक्षण३०५
बाहुसिरावेध२९९स्रोतोगत शल्य के लक्षण३०५
पाशर्वस्थ सिरावेध२९९धमनीगत शल्य के लक्षण३०५
लिंग का सिरावेध२९९अस्थिसन्धिगत शल्य के लक्षण३०५
जंघासिरावेध२९९अस्थिगत शल्य के लक्षण३०६
पादसिरावेध२९९सन्धिगत शल्य के लक्षण३०६
सिरावेध-निर्देश२९९कोष्ठगत शल्य के लक्षण३०६
वेध का परिमाण२९९मर्मागत शल्य के लक्षण३०६
सम्यक् वेध का वर्णन२९९सामान्य निर्देश३०६
दुर्बेध आदि का वर्णन२९९शल्यव्रण का रोपण३०६
रक्त न बहने के कारण३००पुनः पीड़ाकर्तृत्व३०६
रक्तघ्रावण के उपाय३००शल्यज्ञान के उपाय३०७
रक्तघ्राव-वर्णन३००मांसगत शल्य३०७
घ्रावण-उपायों का निषेध३००पेशी आदिगत शल्य३०७
मूच्छ्छा में कर्तव्य३००अस्थिगत शल्य३०७
वातदूषित रक्त के लक्षण३००सन्धिगत शल्य३०७
पित्तदूषित रक्त के लक्षण३०१स्नायु आदिगत शल्य३०७
कफदूषित रक्त के लक्षण३०१मर्मागत शल्य३०७
द्वन्द्वज रक्त के लक्षण३०१सामान्य निर्देश३०७
त्रिदोषज रक्त के लक्षण३०१शल्य के स्वरूपों का अनुमान३०७
सिरावेध में रक्त का परिमाण३०१शल्यनिर्हरण के उपाय३०८
विविध चिकित्सा३०१अर्वाचीन आदि शल्य३०८
उपचार-विधि३०१तिर्यग्गत शल्य३०८
पृष्ठ 35
स्थायी लिंक
पृष्ठ 35 स्कैन

( ३५ )

विषय

निर्घातन के अयोग्य शल्य
विशाल्यन्त शल्याहरण-निषेध
शल्यनिर्हरण-विधि
दृश्यशल्यनिर्हरण
अदृश्यशल्यनिर्हरण
संदेशवन्त्र-प्रयोग
तालयन्त्र-प्रयोग
नाडीयन्त्र-प्रयोग
शेषयन्त्र-प्रयोग
निर्हुत शल्य का पश्चात्कर्म
सिरा, स्नायुगत शल्य
हृदयगत शल्य
शल्याहरण की अन्य विधि
अस्थिगत शल्य
दूसरी विधि
तीसरी विधि
चौथी विधि
पाँचवीं विधि
छठी विधि
सातवीं विधि
आठवीं विधि
नवीं विधि
दसवीं विधि
पक्वाशयगत शल्य
वात आदि शल्य
कण्ठस्रोतोगत शल्य
जतुशल्यनिर्हरण
अन्य शल्यनिर्हरण
गले में फँसे हुए शल्य को निकालना
आँख एवं व्रण में पड़े शल्य को निकालना
उदरगत जल निकालने की विधि
कर्णगत जल एवं क्रिमि निकालने की विधि
शरीर में शल्य का विलयन
विलीन न होने वाले शल्य
शल्यनिर्हरणोपाय
शल्यनिर्हरण-निर्देश

पृष्ठांक

३०८
३०८
३०९
३०९
३०९
३०९
३०९
३०९
३०९
३०९
३१०
३१०
३१०
३१०
३१०
३१०
३१०
३१०
३१०
३११
३११
३११
३११
३११
३११
३११
३१२
३१२
३१२
३१२
३१३
३१३
३१४

विषय

आमशोथ के लक्षण
पच्यमान व्रणशोथ के लक्षण
पक्वशोथ के लक्षण
व्रण में वात आदि के लक्षण
अतिपक्व व्रण के लक्षण
गम्भीर पाक का वर्णन
दारण एवं पाटन लेप
शस्त्रकर्म का निषेध
शस्त्रकर्म का विधान
अनिश्चितकारी वैद्य की निन्दा
शस्त्रकर्म के पूर्वकर्म
आहार एवं मरुपापन का निषेध
शस्त्रप्रयोग-विधि
महान् व्रणशोथ में कर्तव्य
प्रशस्त शल्यचिकित्सक
तिर्यक्छेदन-विधि
पश्चात्कर्म-निर्देश
पट्टी आदि का निर्देश
व्रणरक्षा-विधान
औषधधारण-निर्देश
आचार-निर्देश
दिन में सोने का निषेध
अन्य निषिद्ध कर्म
व्रणरोगी का आहार
लाभ एवं हानि
त्याज्य आहार
व्रणोपचारार्थ उपदेश
पुनः प्रशालन आदि कर्म
विकेशिका-वर्णन
इनके दुष्परिणाम
विकेशिका का सद्‌उपयोग
विरुद्धव्रण का उपचार
सद्योव्रण के उपचार
सीवनकर्म का निषेध
सीवनकर्म-विधि
सीवन का पश्चात् कर्म
सीवनकर्म का निर्देश
बन्धनद्रव्यों का वर्णन
बन्धनभेदों का निर्देश

पृष्ठांक

३१५
३१५
३१६
३१६
३१६
३१६
३१६
३१७
३१७
३१७
३१७
३१८
३१८
३१८
३१९
३१९
३१९
३२०
३२०
३२०
३२०
३२१
३२१
३२१
३२१
३२२
३२२
३२२
३२२
३२२
३२३
३२३
३२४

( २९ ) शस्त्रकर्मविधिरध्यायः

व्रण के उपचार
व्रणशोथ-चिकित्सा

३१५
३१५

पृष्ठ 36
स्थायी लिंक
पृष्ठ 36 स्कैन

( ३६ )

विषयपृष्ठांकविषयपृष्ठांक
पुनः बन्धभेद-निर्देश३२४दुर्दग्ध के लक्षण३३२
ब्रणबन्धन आवश्यक३२५पुनः क्षार-प्रयोग३३२
ब्रणबन्धन से लाभ३२५अतिदग्ध के लक्षण३३२
पवदान-उपक्रम३२५अतिदग्ध गुद के लक्षण३३२
ब्रणबन्धन का निषेध३२६अतिदग्ध नासा के लक्षण३३२
ब्रणज क्रिमियों का वर्णन३२६श्रोत्रादि दग्ध के लक्षण३३२
रोपण में शीघ्रता का निषेध३२६क्षार का शमन कर्म३३३
रोपण के पश्चात् कर्म३२७क्षारप्रयोग से हानि-लाभ३३३
चिकित्सा-निर्देश३२७अश्विकर्म की प्रधानता३३३
( ३० ) क्षाराश्विकर्मविधिरध्यायःअश्विकर्म का प्रयोग३३३
क्षार-प्रशंसा३२८त्वचारोगों में अश्विकर्म३३३
पानीयक्षार-प्रयोग३२८मांसरोगों में अश्विकर्म३३३
अन्यत्र क्षार-प्रयोग३२८सिरादि रोगों में अश्विकर्म३३४
क्षारप्रयोग का निषेध३२९अश्विकर्म का निषेध३३४
मध्यम क्षारनिर्माण की विधि३२९सम्यग्दग्ध का पश्चात् कर्म३३४
क्षारगालन-विधि३३०सम्यग्दग्ध का लक्षण३३४
मुदु क्षार बनाने की विधि३३०दुर्दग्ध आदि के लक्षण३३४
तीक्ष्ण क्षार बनाने की विधि३३०अग्निदग्ध के भेद३३४
तीक्ष्ण, मध्य, मुदु क्षारों के प्रयोग३३०तुच्छ(त्य) दग्ध के लक्षण३३४
क्षार के १० गुण३३०दुर्दग्ध के लक्षण३३५
क्षार का सम्यक् योग३३१अतिदग्ध के लक्षण३३५
क्षारप्रयोग की विधि३३१अग्निदग्ध की चिकित्सा३३५
अशोर् पर क्षार-प्रयोग३३१दुर्दग्ध की चिकित्सा३३५
वर्त्मरोगों पर क्षार-प्रयोग३३१सम्यग्दग्ध-चिकित्सा३३५
नासाशर्ष पर क्षार-प्रयोग३३१अतिदग्ध-चिकित्सा३३५
कर्णाशर्ष पर क्षार-प्रयोग३३१स्नेहदग्ध-चिकित्सा३३५
क्षार का पश्चात् कर्म३३१शस्त्र आदि का प्रयोग३३५
क्षारदग्ध ब्रण का रोपण३३२विविध सूत्रों का वर्णन३३६
सम्यग्दग्ध के लक्षण३३२

पृष्ठ 37
स्थायी लिंक
पृष्ठ 37 स्कैन

॥ श्रीः ॥

श्रीमद्वाग्भटविरचितम्

अष्टाङ्गहृदयम्

‘निर्मल’ भिधया हिन्दीव्याख्यया विशेषवक्तव्यादिभिश्च विभूषितम्


सूत्रस्थानम्

प्रथमोऽध्यायः

मङ्गलाचरणम्

रागादिरोगान् सततानुपस्नानशेषकायप्रसृतानशेषान् ।
औत्सुक्यमोहारतिदाञ्चघान योऽपूर्ववैद्याय नमोऽस्तु तस्मै ॥ १ ॥

व्याख्याकर्तृर्मङ्गलाचरणम्

धन्वन्तरि पशुपतिं गिरिजां गणेशं नत्वाऽधुना चरकसुश्रुतवाग्भटादीन् ।

स्मृत्वा भिषगुरुवरान् यशसा समुद्धान् श्रीलालचन्द्रचरणान् प्रणतोऽस्मि शश्वत् ॥ १ ॥

युगानुरूपसन्दर्भसंज्ञया सफलकृतम् । अष्टाङ्गहृदयं येन वाग्भटं तं स्मराम्यहम् ॥ २ ॥

कृपाकटाक्षतो येषां प्रवृत्तोऽस्म्यलघीरपि । टीकायां वाग्भटस्यास्य वन्दे तान् गुरुपुङ्गवान् ॥ ३ ॥

अष्टाङ्गहृदये टीकाः प्राप्यन्ते पूर्वसूरिणाम् । तथाप्यभिनवां कुर्वं ‘निर्मलं’ विश्वार्थदाम् ॥ ४ ॥

तारादत्ततनुजस्य ब्रह्मानन्दत्रिपाठिनः । अनया टीकया भूयात् सन्तोषो विदुषां सताम् ॥ ५ ॥

यदि कथमपि किञ्चिद् बुद्धिदोषात् प्रमादान्मनुजसुलभभावाट्टीकने वाग्भटस्य ।

स्खलनमिह भवेच्चैन्मक्तुं तत्क्षमन्तां प्रमुतयुगकराब्जो याचतेऽयं त्रिपाठी ॥ ६ ॥

जो राग आदि रोग सदा मानव मात्र के पीछे लगे रहते हैं, जो सम्पूर्ण शरीर में फैले रहते हैं और जो उत्सुकता, मोह तथा अरति (बैबेनी) को उत्पन्न करते रहते हैं, उन सबको जिसने नष्ट किया उस अपूर्व वैद्य को हमारा (ग्रन्थकार का) नमस्कार हो ॥ १ ॥

बक्तव्य—रागादिरोगान्—राग, द्वेष, क्रोध, लोभ, मोह, मत्सर, ईर्ष्या आदि को मानसिक रोग कहा गया है। इन मानसिक रोगों में मन आदि का आधार देह है, अतः ये रोग आधारारधेयभाव से मन के साथ-ही-साथ देह को भी पीड़ित करते हैं। जैसे तपा हुआ लोहे का गोला जिस कड़ाही आदि पात्र में रखा रहेगा उसे भी तपाता है, ठीक उसी प्रकार राग आदि मानसिक रोग मन के साथ देह को भी पीड़ित करते हैं। शुद्ध चित्त वाले पुरुष को ये रागादि रोग नहीं होते।

पृष्ठ 38
स्थायी लिंक
पृष्ठ 38 स्कैन

२

अष्टाङ्गहृदय

अशेषकायप्रसुतान्—नैसा कि ऊपर कहा गया है कि रागादि दोषों का प्रभाव मन तथा शरीर दोनों पर पड़ता है, अतएव ये उत्सुकता ( इन्द्रियों के विषयों को ग्रहण करने की प्रबल अभिलाषा ), मोह ( यह कार्य करना चाहिए या नहीं—इसका ज्ञान न होना ) तथा अरति ( किसी एक स्थान पर खड़ा होना या बैठने की इच्छा का न होना अर्थात् बेचैनी )—इन कारणों से मानव की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति विषम हो जाती है, क्योंकि ये रोग सम्पूर्ण शरीर में फैले रहते हैं, इस वाक्य से समस्त शरीरधारियों व सभी रोगों का ग्रहण किया गया है।

‘औत्सुक्य’ शब्द की ऊपर व्याख्या की गयी है, तदनुसार श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिया सन्देश भी यहाँ स्मरणीय है—‘ध्यायतो विषयान् पुंसः...बुद्धिनाशात् प्रणशयति’॥ ( गीता २।६२-६३ ) अर्थात् इन्द्रिय सम्बन्धी विषयों को प्राप्त करने की जब मानव चिन्ता करता है तो सर्वप्रथम उसके वास्तविक मार्ग में रुकावट आती है अर्थात् राग ( रजोगुण ) का उदय होता है, इससे कामवासना का जन्म होता है, असफलता मिलने पर क्रोध की उत्पत्ति होती है। क्रोध के बाद सम्मोह ( चित्त में अनेक विकारों का उदय ) होता है, सम्मोह से स्मृतिविभ्रम, स्मृतिविभ्रम से बुद्धि ( विवेकशक्ति ) का नाश हो जाता है और बुद्धिनाश से मानव के इस लोक तथा परलोक सभी का नाश हो जाता है। यही विनाशकर्म है ‘रागादि रोगों’ का।

अपूर्ववैद्याय—श्री अरुणदत्त कहते हैं—‘पूर्वभ्यः प्रथमः’ अर्थात् सर्वप्रथम या सर्वथेष्ठ वैद्य, जिसने अपने राग आदि दोषों को नष्ट करके फिर प्राणिमात्र को रोगों से मुक्त होने के उपायों का सद्पुदेश दिया, उसे श्रीवाग्भट ग्रन्थारम्भ में प्रणाम करते हैं।

वाग्भट नाम से ‘अष्टांगसंग्रह’ तथा ‘अष्टांगहृदय’ दोनों ग्रन्थ जुड़े हैं। इस दृष्टि से जब हम अष्टाङ्ग-संग्रह-सूत्रस्थान के प्रथम मंगलाचरण पद्य ‘तुष्णादेव्यं...बुद्धाय तस्मै नमः’ का अवलोकन करते हैं, तो हमें ‘धम्मपद’ यमक वर्ग के एक पद्य का स्मरण हो आता है, जो इस प्रकार है—

‘अलपापि संहितां भाषम’गो धर्मस्य भवत्यनुधर्मचारी।
रागद्वेषं प्रहाय मोहं सत्यक् प्रजानन् सुविमुक्तचित्तः॥
अनुपादददिह वाऽमुत्र वा स भगवान् श्रामण्यस्य भवति’।

अर्थात् जो मनुष्य थोड़ी-सी भी धर्मसंहिता को पढ़कर उसके अनुसार स्वयं धर्म का आचरण करने लगता है और जो राग-द्वेष आदि मानसिक विकारों का परित्याग करके सांसारिक कर्मों को भलीभाँति जानता हुआ भी उनका ग्रहण न करता हुआ विमुक्त ( उन कर्मों के प्रति अनासक्तभाव से ) रहता है, वह इस लोक तथा परलोक में धम्मणता का अधिकारी बनकर बन्धनों ( रागादि रोगों ) से मुक्त रहता है। इसी के आगे अष्टांगसंग्रह का दूसरा पद्य भी प्रायः इसी आशय का है—‘रागादिरोगाः...पितामहदादीन्’। पद्य का आशय इस प्रकार है—जिसने अपने तथा संसार के प्राणियों के स्वाभाविक राग आदि सब रोगों को जड़ से उखाड़ कर दूर फेंक दिया, उस एक मात्र वैद्य को तथा आयुर्वेदशास्त्र को जानने वाले अथवा उसके प्रवर्तक ब्रह्मा आदि को मैं प्रणाम करता हूँ। यहाँ भी पितामह आदि के पूर्वकथित ‘तमेकवैद्यं’ शब्द ‘अपूर्ववैद्य’ का स्मारक है, अथवा हम यह भी कह सकते हैं कि उक्त अष्टांगसंग्रहोक्त पद्य की भाषा को बदल कर ही अष्टांगहृदय यह पद्य कहा गया है।

अथात आयुष्कामीयमध्यायं व्याख्यास्यामः।

अब हम यहाँ से आयुष्कामीय ( आयु की कामना करने वालों के लिए जो हितकर है, उस ) अध्याय की व्याख्या करेंगे।

वक्तव्य—‘अथातः’ पद में प्रयुक्त ‘अथ’ मंगलवाचक शब्द है। ग्रन्थारम्भ में मंगल( कल्याण )वाचक शब्दों के प्रयोग का उद्देश्य यह होता है कि उस शास्त्र की पूर्ति तथा उसके अध्ययनकर्ताओं की अभोष्ट

पृष्ठ 39
स्थायी लिंक
पृष्ठ 39 स्कैन

आयुष्कामीयाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

३

सिद्धि निर्विघ्न हो जाती है। जैसा कि कहा गया है—‘अकारश्चाथशब्दश्च द्रावैतौ ब्रह्मणः पुरा। कण्ठं भित्त्वा विनिर्याती तेनेमौ मङ्गली स्मृतौ’॥

आयुष्कामीयम् —आयुः (दीर्घायुः पूर्णायुः च) कामयन्ते ये ते आयुष्कामाः, तेष्यो हितः अध्यायः आयुष्कामीयः। अर्थात् दीर्घायु अथवा पूर्णायु की कामना करने वालों के लिए जो हितकर अध्याय है, उसे ‘आयुष्कामीय’ अध्याय कहा जाता है। यहाँ प्रयुक्त ‘आयुः’ शब्द की व्याख्या महर्षि आत्रेय के अनुसार इस प्रकार है—‘शरीरिन्द्रियसत्त्वात्मसंयोगो धारि जीवितम्। नित्यगन्धानुबन्धश्च पययिरायुःकृत्ते’॥ (च.सू. १।४१)

अध्यायम् —पदसमुदाय का नाम ‘वाक्य’ है। यथा—‘मुत्तिडन्तचयो वाक्यम्’। वाक्यों के समूह का नाम ‘प्रकरण’ है, प्रकरण-समुदाय को ही ‘अध्याय’ कहते हैं, अध्याय-समूह को ‘स्थान’ कहते हैं। सूत्रस्थान आदि अन्य स्थानों के समूह को ‘तन्त्र’ कहते हैं। जैसे—चरकतन्त्र, सुश्रुततन्त्र आदि। काव्यालंकार में इस प्रकार की वाक्यरचना को उत्तरालंकार कहते हैं। यथा—‘उत्तरवचनश्रवणादुत्सयनं यत्र पूर्ववचनानाम्। क्रियते तदुत्तरं स्यादिति’। चरक ने अपनी संहिता में इस प्रकार के आशय से सम्पन्न अध्याय का नाम ‘दीर्घजीवतीय’ रखा है।

व्याख्यास्यामः —यद्यपि ‘अष्टांगहृदय’ नामक तन्त्र का तन्त्रकार एक (वाग्भट) ही है, फिर यहाँ बहुवचन के प्रयोग की क्या आवश्यकता है? इसका व्याकरणसम्मत समाधान इस प्रकार है—‘अस्मदो द्रव्योश्च (१।२।५९)—एकत्वे द्वित्वे च विवक्षितेऽस्मदो बहुवचनं वा स्यात्’। जैसे—हम जा रहे हैं अथवा मैं जा रहा हूँ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः।

इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने इस प्रकार कहा था।

वक्तव्य —महर्षि वाग्भट का कथन है कि प्रस्तुत तन्त्र में जो कुछ भी कहा गया है, वह महर्षि आत्रेय तथा धन्वन्तरि आदि महर्षियों के वचनों के अनुसार ही कहा गया है। ये आप्त पुरुष थे, क्योंकि प्रामाणिकता आप्तपुरुषों के वचनों में ही होती है। इसीलिए हमने उक्त महर्षियों के वचनों का अनुसरण किया है, अतएव हमारे इस तन्त्र में भी कोई अप्रामाणिक विषय नहीं आया है, इसलिए हम (वाग्भट) भी आप्त (प्रामाणिक) हैं। इसीलिए अष्टांगसंग्रह में वाग्भट ने कहा है—‘न मात्रामात्रमप्यत्र किञ्चिदागमवर्जितम्’। (अ.सं. १।२२) अर्थात् इस ग्रन्थ में मात्रा (ज, अ, बिन्दु, विसर्ग) आदि भी आगम (शास्त्र) से अतिरिक्त नहीं है अर्थात् जो भी कहा या लिखा गया है, वह सब शास्त्रानुकूल ही है। इस कथन के द्वारा महर्षि ने अपने को तथा अपने ग्रन्थ को प्रामाणिक सिद्ध किया है।

आयुः कामयमानेन धर्मासुखसाधनम्। आयुर्वेदोपदेशेषु विधेयः परमादरः॥२॥

आयुर्वेद का प्रयोजन —धर्म, अर्थ, सुख (काम) नामक इन तीन पुरुषार्थों का साधन (प्राप्ति का उपाय) आयु है, अतः आयु (सुखायु) की कामना करने वाले पुरुष को आयुर्वेदशास्त्रों में निर्दिष्ट उपदेशों में परम (विशेष) आदर करना चाहिए॥२॥

वक्तव्य —शास्त्रों में उपदेश दो प्रकार के मिलते हैं—एक विधानात्मक (इन्हें करना चाहिए) और दूसरे निषेधात्मक (इन्हें नहीं करना चाहिए)। इस प्रकार के उपदेशों के प्रति समाज का आदर भाव होना चाहिए अर्थात् इस प्रकार आप्त (विश्वसनीय अतएव प्रामाणिक महर्षि) वचनों की उपेक्षा करने से सुखायु की प्राप्ति नहीं हो पाती है। हमें तो हितायु, सुखायु तथा दीर्घायु की कामना करनी है, अतः महर्षियों के त्रिकालसत्य उपदेशात्मक वचनों के प्रति परम आदर करना ही चाहिए।

पृष्ठ 40 स्कैन

४

अष्टाङ्गहृदये

महर्षि चरक ने 'आयुर्वेद' शब्द की व्याख्या करते हुए कहा है—'हिताऽहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताऽहितम्। मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते' ॥ (च.सू. १।४१) जिस शास्त्र में आयु, अहित आयु, सुख आयु तथा दुःख आयु का वर्णन हो एवं आयु के हित-अहित के लिए आहार-विहार तथा औषधों का वर्णन हो और आयु के मान (प्रमाण) का निर्देश किया गया हो; साथ ही आयु का भी वर्णन हो, उसे 'आयुर्वेद' कहते हैं। हित, अहित, सुख तथा दुःख आयु का वर्णन च.सू. ३०।२०-२५ में विस्तार से देखें।

धर्मायुर्वेदसुखसाधनम्— 'धर्म'—आजकल धर्माचार्य इस शब्द की अनेक व्याख्याएँ प्रस्तुत करते हैं, किन्तु आयुर्वेदशास्त्रसम्मत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 41 स्कैन

आयुष्कामायाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

५

अष्टांगहृदय का स्वरूप—महर्षि वामभट का कथन है कि द्धर-उधर बिखरे हुए उन प्राचीन तन्त्रों में से उत्तम-से-उत्तम ( सार ) भाग को लेकर यह उच्च्य ( संग्रह ) किया गया है। प्रस्तुत संग्रह-ग्रन्थ का नाम है—‘अष्टांगहृदय’। इसमें प्राचीन तन्त्रों में वर्णित विषय न अत्यन्त संक्षेप से और न अत्यन्त विस्तार से ही कहे गये हैं। ॥४॥

बक्तव्य—अन्य ( इसके पहले लिखी गयी ) संहिताएँ या तो अत्यन्त संक्षिप्त रही हैं; जैसे—रविगुप्त विरचित ‘सिद्धसारतन्त्र’, यह आज तक प्रकाशित नहीं हो पाया तथा अत्यन्त विस्तृत, जैसे—अष्टांगसंग्रह आदि। उसके बाद लिखा गया यह ‘अष्टांगहृदय’ ग्रन्थ ऐसा है जैसा मानव-शरीर में ‘हृदय’

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 42 स्कैन

६

अष्टाङ्गहृदये

होती है। इसके अतिरिक्त चरक-शारीर अध्याय ८ तथा चरक-चिकित्सास्थान अध्याय ३०, सुश्रुत-शारीरस्थान अध्याय १० एवं सुश्रुत-उ.त.अ. २७ से ३७ तक देखें।

(३) ग्रहचिकित्सा (भूतविद्या) —इसमें देव, असुर, पूतना आदि ग्रहों से गृहीत (आविष्ट) प्राणियों के लिए शान्तिकर्म की व्यवस्था की जाती है। इनमें बालग्रह तथा स्कन्दग्रहों का भी समावेश है, साथ ही इनकी शान्ति के उपायों की भी चर्चा की गयी है। इस विषय का आज कोई प्राचीन स्वतन्त्र तन्त्र उपलब्ध नहीं है। केवल चरकसंहिता-निदानस्थान ७१०-१६, चरक-चि. ९।१६-२१ और सुश्रुतसंहिता-उत्तरतन्त्र अध्याय २७ से ३७ तक तथा अध्याय ६० में भूतविद्या का वर्णन मिलता है। इसके अतिरिक्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 43 स्कैन

आयुष्कामीयाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

७

सामान्य रूप से 'अगद' शब्द औषध का पर्याय है। इसकी व्याख्या इस प्रकार मिलती है—'न गदः अस्मात्' अथवा 'गदविरुद्धम्'। ऐसा प्रतीत होता है कि यहाँ भी 'अगद' शब्द का अर्थ रोग को दूर करना ही रहा होगा। अस्तु।

सुश्रुत का सम्पूर्ण कल्पस्थान अगदतन्त्र है, जैसा कि सुश्रुत-सूत्रस्थान (३।२८) में कहा गया है—'अष्टौ कल्पाः समाख्याता विषभेषजकल्पनात्' ॥ इति। चूँकि इस कल्पस्थान में विषचिकित्सा की ही कल्पना की गयी है, अतः इसका नाम कल्पस्थान है। इस सन्दर्भ में चरक-चिकित्सास्थान का 'विषचिकित्सित' नामक २३वाँ अध्याय भी अवलोकनीय है।

(७) जराचिकित्सा (रसायनतन्त्र)—उक्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 44 स्कैन

८

अष्टाङ्गहृदये

अनुसार वैद्य, औषधोपयोगी द्रव्य, उपस्थाता (परिचारक) तथा रोगी—ये सब अपने-अपने प्रशस्त गुणों से युक्त हों तभी उचित चिकित्सा हो सकती है। सुश्रुत के अनुसार—“वत्स सुश्रुत! इह खलु आयुर्वेद-प्रयोजनम्—व्याध्युपमृष्टानां व्याधिपरिमोक्षः स्वस्थस्य स्वास्थ्यरक्षणं च”। (सु.सू. १।१४) अर्थात् आयुर्वेद के दो प्रयोजन हैं—रोगियों को रोग से मुक्ति दिलाना और स्वस्थ की स्वास्थ्य रक्षा। महर्षि वाग्भट ने स्वस्थवृत्त का वर्णन अ, २ से ७ तक और रोगशान्ति का वर्णन सम्पूर्ण ग्रन्थ में किया है।

वायुः पित्तं कफश्चेति त्रयो दोषाः समासतः॥६॥

दोषों का वर्णन —आयुर्वेदशास्त्र में संक्षेपतः तीन ही दोष माने जाते हैं;

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 45 स्कैन

आयुष्कामीयाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

९

ये शरीर को रूग्ण, विकृत या दूषित करते हैं तब ये 'दोष' कहे जाते हैं, जब ये मानव को स्वस्थ रखते हैं तब 'धातु' और जब ये शरीर को मलिन करते हैं तब इन्हें 'मल' कहा जाता है। विशेष द्रष्टव्य—च.वि. १।५; च.सू. १ तथा च.सू. १।५७। कुछ संस्करणों में इसके आगे एक पद्य इस प्रकार का प्राप्त होता है—'प्रत्येकं ते त्रिधा वृद्धिक्षयसाम्यविभेदतः। उत्कृष्टमध्यात्मतया त्रिधा वृद्धिक्षयावपि' ॥

ते व्यापिनोऽपि हृन्नाभ्योरधोमध्योर्ध्वसंशयाः ॥७॥

दोषों के स्थान तथा प्रकोपकाल—ये तीनों बात आदि दोष सदा समस्त शरीर में व्याप्त रहते हैं। फिर भी नाभि से निचले भाग में वायु का, नाभि तथा हृदय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 46 स्कैन

१०

अष्टाङ्गहृदये

शुक्रार्तवस्यैर्जन्मादौ विषेणेव विषक्रिमेः ॥१॥

तैश्च तित्रः प्रकृतयो हीनमध्येोत्तमाः पृथक्। समधातुः समस्तासु श्रेष्ठ, निन्द्या द्विदोषजाः ॥

दोषों से गर्भ-प्रकृति का वर्णन—गर्भाधान काल में माता-पिता के आर्तव तथा शुक्र में अधिकता से उपस्थित या वर्तमान उक्त तीनों (बात आदि) दोषों के अनुसार क्रमशः गर्भ की तीन प्रकृतियाँ बनती हैं। १. वातदोष की अधिकता से हीनप्रकृति, २. पित्तदोष की अधिकता से मध्यप्रकृति तथा ३. कफदोष की अधिकता से उत्तमप्रकृति बनती है; यही सबमें श्रेष्ठ मानी गयी है। जो प्रकृतियाँ दो-दो दोषों के मिश्रण से बनती हैं, वे निन्दनीय मानी जाती हैं और समधातुज प्रकृति सबमें श्रेष्ठ होती है।

शुक्र एवं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 47 स्कैन

आयुष्कामीयाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

११

सिन्धः शीतो गुरुर्मन्दः श्लक्ष्णो मृत्तः स्थिरः कफः ।

कफदोष के गुण—सिन्ध, शीत, गुरु, मन्द, श्लक्ष्ण, मृत्त तथा स्थिर होता है।

बक्तव्य—‘मृत्त’ शब्द से यहाँ जो टीकाकारों ने ‘पिच्छला’ अर्थ लिया है, उसका कारण यह है—वास्तव में ‘मृत्त’ का अर्थ मिट्टी होता है और मिट्टी दो प्रकार की होती है—१. चिकनी, जिससे लिपायी-पोतायी होती है अथवा जिससे घड़े आदि पात्र बनते हैं और २. बलुही मिट्टी होती है। इस प्रकार यहाँ तक बात आदि दोषों में रहने वाले गुणों का वर्णन कर दिया गया है, क्योंकि गुण गुणी (अपने आधार) में रहते हैं। अतएव बात आदि दोषों का ग्रहण चिकित्सा आदि अवसरो पर उनके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 48 स्कैन

१२

अष्टाङ्गहृदये

मल—मूत्र आदि जो मल कहे गये हैं, वे भी दूष्य कहे जाते हैं। आगे चलकर वाग्भट ने अ.हू.शा. ३।६३ में रस आदि धातुओं के मलों का इस प्रकार वर्णन किया है। यथा—१. रस का मल—कफ, २. रक्त का—पित्त, ३. कान, नाक आदि छिद्रों में जो मल होता है, वह मांस का मल है। ४. मेदस् का—स्वेद (पसीना), क्योंकि मेदस्वी पुरुष के पसीने से मेदस् की जैसी दुर्गन्ध आती है। ५. अस्थियों के मल—तख तथा रोम, क्योंकि अस्थिसार पुरुष के शरीर में रोम-केश खूब होते हैं। ६. मज्जा का मल त्वचागत स्नेह तथा नेत्र एवं मल का स्नेह है। मज्जासार पुरुष का शरीर चिकना रहता है और जिसके शरीर में मज्जा की कमी रहती है, उसकी त्वचा खूबी होती है तथा ७.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 49 स्कैन

आयुष्कामाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

१३

तत्राद्या भारते ज्ञन्ति त्रयस्तिक्तादयः कफम् ॥ १५ ॥

कषायतिक्तमधुराः पित्तमन्ये तु कुर्वते ।

रसों का बात आदि पर प्रभाव—उनमें प्रथम तीन ( मधुर, अम्ल, लवण ) रस वातदोष को नष्ट करते हैं, तित्त, कटु, कषाय कफदोष को नष्ट करते हैं और कषाय, तित्त, मधुर रस पित्त को नष्ट करते हैं। इससे विपरीत रस वात, पित्त, कफ दोषों को बढ़ाते हैं ॥ १५ ॥

बक्तव्य—रसों का बात आदि पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है, इसकी चर्चा भगवान् पुनर्वसु ने इस प्रकार की है—‘तत्र दोषमेकैकं त्रयस्त्रयो रसा जनयन्ति, त्रयस्त्रयश्चोपशमयन्ति । तद्यथा—कटुतिक्त-कषाया वातं जनयन्ति,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 50 स्कैन

१४

अष्टाङ्गहृदये

आदि दोष का प्रशमन करता है, कोई द्रव्य प्रकृतिस्थ घातु को बढ़ा या घटा देता है और कोई द्रव्य स्वस्थवृत्त के लिए उपयोगी माना जाता है।

शार्ङ्गधराचार्य ने शमनद्रव्य का वर्णन इस प्रकार किया है—‘न शोधयति न द्रेष्टि समान् दोषास्त-योद्भूताम्। समीकरोति विषमान् शमनं तद्यथाऽमुता’ ॥ (शा.प्र.अ. ४२) अर्थात् जो द्रव्य वमन या विरेचन द्वारा वात आदि दोषों का शोधन भी नहीं करता, सम दोषों को विकृत भी नहीं करता, किन्तु कुपित या विषम (बड़े अथवा क्षीण) दोषों को जो सम करता है, वह ‘शमन’ द्रव्य कहा जाता है। यथा—अमृता (गिलोय)।

उष्णशीतगुणोत्कर्षात्तत्र वीर्यं द्विधा स्मृतम्।

वीर्य का वर्णन—द्रव्यों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 51 स्कैन

आयुष्कामीयाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

१५

शार्ङ्गधराचार्य ने विपाक का परिचय इस प्रकार दिया है—'जाठरेणाग्निना योगाद् यदुदेति रसान्तरम्। रसानां परिणामान्ते स विपाक इति स्मृतः' ॥ (शा.पू.खं.द्वि. ३३) अर्थात् मधुर आदि रसों का शरीर पर तात्कालिक प्रभाव पड़ जाने के बाद जठराग्नि के साथ संयोग होने के अनन्तर जो दूसरे रस की उत्पत्ति होती है, वह 'विपाक' कहा जाता है। आयुर्वेदशास्त्र में रस-गुण-वीर्य-विपाक का विपुल साहित्य है, फिर भी आप देखें—यह 'सम्यक् विपाक' हुआ है या 'मिथ्या विपाक', तभी आप ठीक निष्कर्ष पर पहुँच पायेंगे। फिर भी आप निम्न सन्दर्भों का अवलोकन अवश्य करें—च.सू. २६।५७-५८। च.सू. २६।६१-६२।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 52 स्कैन

१६

अष्टाङ्गहृदये

वक्तव्य—काल— आयुर्वेदीय दृष्टि से यह तीन प्रकार का होता है, इसी को मौसम या मौसिम भी कहते हैं। इसका विभाजन इस प्रकार किया गया है—१. शीतकाल, २. उष्णकाल तथा ३. वर्षाकाल। इन कालों के समूह को वर्ष, वत्सर तथा संवत्सर कहते हैं। यहाँ इन्हीं तीन कालों से सम्बन्ध है। इन कालों में क्रमशः शीत, उष्ण, वर्षा का अधिक होना 'अतियोग' है, थोड़ा होना 'हीनयोग' है और अपनी सीमा के विपरीत होना 'मिथ्यायोग' है।

अर्थ— श्रोत्र आदि ज्ञानेन्द्रियों द्वारा जिन-जिन विषयों का ग्रहण किया जाता है, उन्हीं को इस प्रकरण में 'अर्थ' कहा गया है। इन अर्थों का अपनी-अपनी इन्द्रियों के साथ अधिक संयोग होना उन-उनका 'अतियोग' है, थोड़ा संयोग होना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 53 स्कैन

आयुष्कामीयाध्यायः १ ]

सूत्रस्थानम्

१७

तेषां कायमनोभेदादधिष्ठानमपि द्विधा।

दो प्रकार के रोगाधिष्ठान—रोगों के अधिष्ठान (आथयस्थान) भी दो होते हैं—१. काय (शरीर) तथा २. मन।

वक्तव्य—प्रथम भेद से होने वाले रोगों का अधिष्ठान ‘काय’ है। वे रोग ज्वर, रक्तपित्त, कास, श्वास आदि हैं। दूसरे भेद से कहे जाने वाले रोगों का अधिष्ठान है ‘मन’। इससे सम्बन्धित रोग हैं—मद, मूच्छर्ण, संन्यास, ग्रहारिष्ट, भूतोन्माद, अपस्मार, राग, द्वेष आदि। अधिष्ठान—‘अधिष्ठित रोगाः अस्मिन् इति अधिष्ठानम्’। अर्थात् जिसमें रोग टिकते हैं। इस दृष्टि से भी कायिक एवं मानसिक दो प्रकार के रोग होते हैं। अब यहाँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें