सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

श्रीमद्वाग्भट द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished387 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।

पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।

इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।

पृष्ठ 306–325, कुल 387 में से
पृष्ठ 306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 306 स्कैन

२७०

अष्टाङ्गहृदये

द्रव डालने पर टूट न जाय। उसमें दोष तथा रोग के अनुसार सिद्ध किये हुए स्नेह को भर दें। इस सिद्ध स्नेह को भरते समय नेत्रों को बन्द कर लें। यदि स्नेह में घृत है तो उसे गरम पानी में पात्र सहित रखकर पिघला लें। यदि रतीघी, वातदोष-प्रधान तिमिररोग हो तथा कठिनायी से नींद खुलती हो तो इन रोगों में वसा का प्रयोग करना चाहिए। यह वसा उस पाली में उतनी भरनी चाहिए, जिससे बरीनी के बाल उसमें डूब जायें ॥ ४-५ ॥

—अथोन्मेषं शनकैस्तस्य कुर्वतः ॥ ६ ॥

मात्रा विगणयेत्त्र वत्ससन्धिस्तित्तसिते। दृष्टौ च क्रमशो व्याघौ शतं त्रीणि च पञ्च च ॥ ७ ॥

शतानि सप्त चाष्टौ च, दश मन्ये, दशानिले। पिते षट्, स्वस्थवृत्ते च बलासे पञ्च धारयेत् ॥ ८ ॥

स्नेह-धारणकाल—स्नेह के भर जाने के बाद वह रोगी धीरे-धीरे आँख या आँखों को खोलने का प्रयत्न करे। तदनन्तर चिकित्सक रोगी के समीप बैठकर मात्रा की गणना इस प्रकार करे—वत्सगत रोग में १००, सन्धिगत रोगों में २००, सफेदमण्डल के रोगों में ५००, कृष्णमण्डल के रोगों में ७००, दृष्टिमण्डल के रोगों में ८००, अधिमन्त्ररोग में १०००, वातज नेत्ररोगों (वातपर्यय आदि) में १०००, पित्तज नेत्ररोगों में ६००, स्वस्थवृत्त अर्थात् स्वस्थ पुरुष के प्रति प्रयोग किये जाने पर भी ६०० तथा कफज रोगों में ५०० मात्रा तक का समय स्नेह धारण करने के लिए पर्याप्त है ॥ ६-८ ॥

बत्क्य—जिस कालप्रमाण को महर्षि वाग्भट ने 'मात्रा' कहा है, उसे श्रीसुश्रुत ने (सु.उ. १८८ में) 'वाक्' कहा है। ये शब्द प्राचीन काल में काल को नापने के लिए प्रयुक्त किये जाते थे। यहाँ मात्रा शब्द से लघुमात्रा उच्चारण के बराबर काल का ही ग्रहण करना चाहिए। १०० मात्रा के उच्चारण में प्रायः ३ मिनट लग जाते हैं, यही स्थिति वाक् की भी है।

कृत्वाऽपाङ्के ततो द्वारं स्नेहं पात्रं निगालयेत्। पिबेच्च धूम्रं, नक्षेत व्योम रूपं च भास्वरम् ॥ ९ ॥

तर्पण का पश्चात् कर्म—अपांग (आँख का बाहरी कोर) की ओर द्वार करके अर्थात् उस ओर सिर सहित आँख को झुकाकर नेत्र-तर्पण के लिये डाले गये स्नेह को किसी पात्र में निकाल लें (सुश्रुत के अनुसार—'स्विक्नेन यवपिष्टेन शोधयेत्' (सु.उ. १८।१०) अर्थात् जो के सने हुए आटा को उबाल कर उससे नेत्र के अवयवों का उबटन करके उसे शुद्ध करें।), तदनन्तर उसे धूम्रपान करायें। यह व्यक्ति आकाश की ओर अर्थात् दूरी में स्थित वस्तुओं को देखने का प्रयत्न न करे और सूर्य आदि चमकीली वस्तुओं को न देखें ॥ ९ ॥

इत्थं प्रतिदिनं वायौ, पिते त्वेकान्तरं, कफे। स्वस्ये च द्रघन्तरं दद्यादातुरेतैरिति योजयेत् ॥ १० ॥

दोषानुसारं तर्पण—इस प्रकार वातदोष में प्रतिदिन, पित्तदोष में एक दिन छोड़कर अर्थात् प्रति तीसरे दिन और कफदोष में तथा स्वस्थ पुरुष के नेत्रों में दो-दो दिन का अन्तर देकर तर्पण का प्रयोग तब तक करता रहे जब तक सम्यक् तर्पण के लक्षण उत्पन्न न हो जायें ॥ १० ॥

बत्क्य—वृद्धवाग्भट ने कुछ अधिक स्पष्ट निर्देश दिये हैं—नेत्रतर्पण के लिए जो आधार (चहार-दिवारी) बनाया था उसे हटाकर कल्क से आँख के अवयवों को पोछ कर उसे धूम्रपान करायें और गुनगुने जले से उसका मुख धुलवा कर रोगानुसार उसे समुचित भोजन करायें। देखें—अ.सं.सू. ३३।५।

प्रकाशक्षमता स्वास्थ्यं विशदं लघु लोचनम्। तृप्ते, विपर्ययोऽतृप्तेऽतितृप्ते श्लेष्मजा रुजः ॥

तर्पण का समयोग—इसमें रोगी के नेत्रों में प्रकाश की ओर देखने की शक्ति हो जाती है, नेत्र की स्वस्थता का अनुभव, नेत्र में स्वच्छता तथा आँखों में हल्कापन प्रतीत होता है। तर्पण का हीनयोग—इसमें

पृष्ठ 307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 307 स्कैन

तर्पणपुटपाकविधिरध्यायः २४ ]

सूत्रस्थानम्

२७१

समयोग के लक्षणों के विपरीत लक्षण होते हैं। तर्पण का अतियोग—इसमें कफज रोगों की उत्पत्ति हो जाती है ॥ ११ ॥

वक्तव्य —तर्पण के हीनयोग में तब तक तर्पण कराना चाहिए जब तक समयोग के लक्षण दृष्टिगोचर न हों और तर्पण के अतियोग में कफनाशक विधियों ( नस्य, धूमपान, अञ्जन, सेक, गण्डूष, कवल आदि ) का प्रयोग कराना चाहिए। कफनाशक विधियों का वर्णन यहाँ भी किया गया है तथा सुश्रुत में भी। देखें—सू.उ. १८।१६।

स्नेहपीता तनुरिव क्लान्ता दृष्टिर्हि सौदति । तर्पणानन्तरं तस्मादुगुबलाधानकारिणम् ॥ १२ ॥
पुटपाकं प्रयुजीत पूर्वोत्तेज्येव यक्षमत् ।

पुटपाक का वर्णन —जिस प्रकार स्नेहपान कर लेने पर शरीर ढीला पड़ जाता है, वैसे ही स्नेह द्वारा तर्पण करने पर दृष्टि भी ढीली पड़ जाती है। अतएव तर्पण-प्रयोग के बाद दृष्टि को बलवती बनाने के लिए पुटपाक-विधि से निकाले गये रसों का यथोचित प्रयोग करना चाहिए। इसका प्रयोग पहले श्लोक २-३ में कहे गये वातज एवं कफज रोगों में करना चाहिए ॥ १२ ॥

स वाते स्नेहनः, श्लेष्मसहिते लेखनो हितः ॥ १३ ॥
दृग्दीर्बल्येऽनिले पिते रक्ते स्वस्थे प्रसादनः ।

दोषानुसार पुटपाक-प्रयोग —पुटपाक तीन प्रकार के होते हैं—१. स्नेहन, २. लेखन तथा ३. प्रसादन। इनका उपयोग—स्नेहन पुटपाक का प्रयोग वातज नेत्ररोगों में, लेखन पुटपाक का प्रयोग कफयुक्त वातज नेत्ररोगों में तथा प्रसादन पुटपाक का प्रयोग दृष्टि की दुर्बलता में, वातज, पित्तज तथा रक्तप्रकोपज नेत्र-रोगों में और स्वस्थ नेत्रों में इनको सदा स्वस्थ रखने की दृष्टि से किया जाता है ॥ १३ ॥

भूशयप्रसहानूपमेदोमज्जवसाभिषैः ॥ १४ ॥
स्नेहनं पयसा पिष्टैर्जीवनीयेश्च कल्पयेत् ।

स्नेहन पुटपाक के द्रव्य —भूशय ( लोमड़ी आदि प्राणी ), प्रसह ( अ.ह.सू. ६।४८ इसमें प्रसहवर्ग के प्राणियों की गणना की गयी है ) तथा अनूप ( 'बृहदकनगोऽनूपः'—शा.सं.पू.खं. १।६४ ) देश में रहने वाले मृग एवं पक्षियों की मेदा, मज्जा, मांस तथा जीवनीय गण के द्रव्यों को दूध में पीसकर स्नेहन पुटपाक बनाना चाहिए ॥ १४ ॥

मृगपक्षियकुन्मांसमुक्तायस्ताप्रतैन्धवेः ॥ १५ ॥
स्रोतोजशङ्खफेनालेलेखनं मस्तुकल्कितैः ।

लेखन पुटपाक के द्रव्य —जांगलदेशीय मृग एवं पक्षियों के यकृत, मांस, मोती, लौहभस्म, ताम्रभस्म, संधानमक, काला तथा सेफेद मुरमा, शंख, समुद्रफेन और हरिताल—इन द्रव्यों को मस्तु ( दही के पानी ) में पीसकर लेखन पुटपाक बनाना चाहिए ॥ १५ ॥

मृगपक्षियकुन्मज्जवसान्त्रहृदयामिषैः ॥ १६ ॥
मधुरैः सघृतैः स्तन्यक्षीरपिष्टैः प्रसादनम् ।

प्रसादन पुटपाक के द्रव्य —साधारणदेशीय मृग एवं पक्षियों के यकृत, मज्जा, वसा, अन्त्र ( आंत ), हृदय, मांस तथा मधुरवर्ग में परिगणित द्रव्य एवं घी—इन सबको स्त्री के दूध में पीसकर प्रसादन पुटपाक बनाना चाहिए ॥ १६ ॥

पृष्ठ 308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 308 स्कैन

२७२

अष्टाङ्गहृदये

बिल्वमात्रं पृथक् पिण्डं मांसभेषजकल्कयोः ॥ १७ ॥

उरूकवटाम्भोजपत्रैः स्नेहादिषु क्रमात्। वेष्टयित्वा मुदा लिप्तं धवधन्वनगोमयैः ॥ १८ ॥
पचेत्यदीनैरन्यामं पक्वं निष्पीड्य तदस्मत्। नेत्रे तर्पणवद्युज्यात्—

पुटपाक-रचनाविधि—ऊपर तीन प्रकार के पुटपाकों के निमित्त कहे गये मांस आदि द्रव्यों तथा औषधद्रव्यों का बिल्वभर ( १-१ पल = ४ तोला ) कल्क ( चटनी ) लेकर गोला जैसा बनायें। फिर क्रमशः स्नेहन पुटपाक के लिए एण्ड के पत्तों से, लेखन पुटपाक के लिए बरगद के पत्तों से तथा प्रसादन पुटपाक के लिए कमल के पत्तों से लपेट कर उन सबके ऊपर दो अंगुल मोटा मिट्टी का लेप करके उसी क्रम से स्नेहन को धव की लकड़ियों में, लेखन को धामिन की लकड़ियों में तथा प्रसादन को उपलौ ( गोहरी ) की आग में पकायें। जब मिट्टी ऊपर से लाल हो जाय तो पका हुआ समझें। शीतल हो जाने पर मिट्टी को धीरे से हटाकर उसका रस निचोड़ कर तर्पण-विधि की भाँति इस रस का भी प्रयोग करना चाहिए ॥ १७-१८ ॥

—शतं द्वे त्रीणि धारयेत् ॥ १९ ॥

लेखनस्नेहनाल्येषु—

धारणकाल-अवधि—पुटपाक से प्राप्त रस को नेत्रों में डालने के बाद लेखन पुटपाक के रस को १०० मात्रा तक रखें। स्नेहन पुटपाक के रस को २०० मात्रा तक रखें और अन्तिम प्रसादन पुटपाक के रस को ३०० मात्रा तक रखें ॥ १९ ॥

—कोष्णौ पूर्वौ, हिमोऽपरः।

उष्ण-शीतप्रयोग भेद—इन पुटपाक के रसों में पहले के दो ( स्नेहन तथा लेखन ) पुटपाकों का रस गुनगुना करके प्रयोग करना चाहिए और बाद वाला अर्थात् प्रसादन पुटपाक का रस शीतल ही प्रयोग करना चाहिए।

धूमपोऽन्ते तयोरिव—

पश्चात् कर्म—स्नेहन तथा लेखन पुटपाक से निकले हुए रसों के प्रयोग करने के बाद रोगी को धूमपान कराना चाहिए। इससे स्नेह द्वारा उभड़े हुए कफ की शान्ति हो जाती है। 'एव' शब्द प्रसादन पुटपाक के अन्त में धूमपान-सेवन का निषेध करता है।

—योगास्तत्र च तुत्पित्वत् ॥ २० ॥

योगों का निर्देश—इस पुटपाक के प्रयोग में योग ( समयोग, हिनयोग तथा अतियोग ) तर्पण के समान ही होते हैं ( देखें—अ.हृ.सू. २४११ ) ॥ २० ॥

तर्पणं पुटपाकं च नस्यानहं न योजयेत्।

तर्पण एवं पुटपाक का निषेध—जिनको अ.हृ.सू. २०११-१३ में नस्य-सेवन के अयोग्य कहा गया है, उन्हें तर्पण एवं पुटपाक का प्रयोग भी नहीं कराना चाहिए।

यावन्त्यहानि युञ्जीत द्विस्ततो हितभागभवेत् ॥ २१ ॥

मालतीमलिकापुष्पैर्बद्धाक्षो निवसेन्निशाम्।

तर्पण एवं पुटपाक की अवधि—जितने दिनों तक तर्पण अथवा पुटपाक का प्रयोग कराया गया हो उससे दुगुने दिनों तक पथ्य का सेवन कराना चाहिए और इन दिनों रात्रि में मालती ( चमेली ) तथा मलिका के फूलों को आँखों पर बाँधकर सोना चाहिए ॥ २१ ॥

पृष्ठ 309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 309 स्कैन

तर्पणपुटपाकविधिरध्यायः २४ ]

सूत्रस्थानम्

२७३

वक्तव्य —तर्पण तथा पुटपाक के अनुचित प्रयोग से जो रोग पैदा हो जाता है, उसकी चिकित्सा अंजन, आश्रोतन तथा स्वेदन आदि द्वारा तत्काल करें। देखें—सू.उ. १८।३०।

सर्वार्त्तमना नेत्रबलाय यत्नं कुर्वीत तस्याञ्जनतर्पणाद्यैः ॥ २२ ॥

दृष्टिश्च नष्टा विविधं जगच्च तमोमयं जायत एकरूपम् ॥ २३ ॥

इति श्रीवैद्यपतिसिंहगुप्तसूनुश्रीमद्भानभटविरचितायामष्टाङ्गहृदयसंहितायां
प्रथमे सूत्रस्थाने तर्पणपुटपाकविधिर्नाम चतुर्विंशोऽध्यायः ॥ २४ ॥


नेत्ररक्षा की आवश्यकता —नेत्ररक्षा के उपाय—नस्य, अंजन, तर्पण आदि ( इस अध्याय में कहे गये ) उपचारों द्वारा सभी प्रकार से नेत्रों की शक्ति को बलवान् बनाये रखने के लिए सर्वदा प्रयत्न करते रहना चाहिए। यदि किसी प्रकार की असावधानी से नेत्रों में विकार उत्पन्न हो जाता है और उससे नेत्र की दर्शनशक्ति नष्ट हो जाती है तो यह विश्व रूप संसार उस नेत्रहीन के लिए अन्धकारमय एकरूप का होकर रह जाता है ॥ २२-२३ ॥

इस प्रकार वैद्यरत्न पण्डित तारावत् त्रिपाठी के पुत्र डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी द्वारा विरचित

निर्मला हिन्दी व्याख्या, विशेष वक्तव्य आदि से विभूषित अष्टाङ्गहृदय-सूत्रस्थान में

तर्पणपुटपाकविधि नामक चौबीसवाँ अध्याय समाप्त ॥ २४ ॥


१८ अ० ह०

पृष्ठ 310 स्कैन

पञ्चविंशोऽध्यायः

अथातो यन्त्रविधिमध्येयार्थं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब हम यहाँ से यन्त्रविधि नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। ऐसा आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

वक्तव्य —प्रस्तुत अध्याय से पहले अध्यायों में बस्ति, नस्य, अञ्जन, क्षार आदि के प्रयोग भी यन्त्रों की अपेक्षा रखते हैं, अतः उनका वर्णन करने के बाद अब यहाँ यन्त्रविधि नामक अध्याय का वर्णन किया जा रहा है। इस २५वें अध्याय में ४८ यन्त्रों का वर्णन किया गया है, इनका प्रयोग विविध प्रकार के रोगों की चिकित्साओं के लिए किया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 311 स्कैन

यन्त्रविधिरध्यायः २५ ]

सूत्रस्थानम्

२७५

यन्त्रों की विविधता—उक्त यन्त्रों के विविध आकार-प्रकार तथा अनेक कार्य होते हैं अर्थात् योग्य चिकित्सक इनसे अनेक कार्य ले सकते हैं। अतः अपनी विवेकबुद्धि से विचार करके इनका प्रयोग किया जा सकता है॥ ३॥

—यथास्थूलं तु वक्ष्यते।

सामान्य वर्णन—सामान्य दृष्टि से उक्त यन्त्रों का वर्णन आगे किया जायेगा।

वक्तव्य—महर्षि सुश्रुत ने १०१ यन्त्रों का होना स्वीकार कर उनका विभाजन इस प्रकार ६ भागों में किया है। यथा—(क) स्वस्तिकयन्त्र २४, (ख) सन्दशयन्त्र २, (ग) तालयन्त्र २, (घ) नाडीयन्त्र २०, (ङ) शलाकायन्त्र २८

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 312 स्कैन

१७६

अष्टाङ्गहृदय

आभूषण पहनाया जाता है। इसका कोई उपयोग न होने के कारण ही इसे भूषण कहा गया है। इसका उपयोग गहरे ब्रणों ( घावों ) के मांसों तथा शेष बचे हुए अर्म नामक नेत्ररोग-विशेष का आहरण के लिए किया जाता है ॥ ११ ॥

द्वे द्वादशाङ्गुले मत्स्यतालवत् द्वयेकतालके। नालयन्ते स्मृते कर्णनाडीशल्यापहारिणी ॥ १० ॥

तालयन्त्र-परिचय—तालयन्त्र दो होते हैं—१. एकतालक तथा २. द्वितालक। इनके ताल मछली के गले के ताल के सदृश होते हैं। इनकी दोनों लम्बाई १२-१२ अंगुल होती है। इनका उपयोग कान, नासिका तथा नाडीब्रण के भीतर का शल्य ( पूय = मवाद तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 313 स्कैन

यन्त्रविधिरध्यायः २५ ]

सूत्रस्थानम्

२७७

पञ्चकर्णिकया मूर्ध्नि सन्दृशो द्वादशाङ्गुलम् ॥ १५ ॥
चतुर्थसुषिरा नाडी शल्यनिर्घातिनी मता ।

शल्यनिर्घातिनी नाडी—जिसका ऊपरी भाग कमल की कर्णिका के सदृश हो, लम्बाई १२ अंगुल हो और जिसका चौथाई भाग ( ३ अंगुल ) खोलला हो, उस नाडीयन्त्र को 'निर्घातिनी नाडी' कहते हैं ॥ १५ ॥

वक्तव्य—शल्य का जिस ओर से प्रवेश हुआ हो उसके प्रवेश के अनुरूप निकालने में इसका प्रयोग किया जाता है। इसका खोलला भाग शल्य में फँसाकर विपरीत दिशा से यन्त्र को ठोककर शल्य को सुगमता से निकाल लिया जाता है।

अर्शासां गोस्तनाकारं यन्त्रकं चतुरङ्गुलम् ॥ १६ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 314 स्कैन

२७८

अष्टाङ्गहृदये

के स्तन के जैसी होती है। इसका उपयोग मुख को खोलने के लिए होता है। इसे अंगुलिब्राणक इसलिए कहा जाता है कि दूसरे रोगी के मुख के खोलने पर उसके दांतों से चिकित्सक की अंगुलियों की रक्षा हो जाती है ॥ २१ ॥

योनिब्रणेश्वरं मध्ये सुधिरं षोडशाङ्गुलम्। मुद्राबद्धं चतुर्भिस्तमभोजमुकूलानम् ॥ २२ ॥

चतुःशलाकमाक्रान्तं मूले तद्विकसेन्मुखे।

योनिब्रणेश्वरं यन्त्र—योनि (भग तथा गर्भाशय) के भीतर उत्पन्न हुए ब्रण आदि को देखने के लिए इस यन्त्र का प्रयोग होता है। यन्त्र-परिचय—यह बीज में खाली (खोखला) होता है। इसकी लम्बाई सोलह अंगुल होती है। यह चार भित्तियों (पत्तियों या पाटियों) से बना हुआ बाहर से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 315 स्कैन

यन्त्रविधिध्यायः २५ ]

सूत्रस्थानम्

२७९

पक्की सिंगी से दूषित रक्त को निकाला जाता है। पीड़ित स्थान पर उत्तरा से पच्छ ल्याकर (छोलकर) उसके ऊपर सिंगी रखकर उक्त प्रकार से सिंगी का चौड़ा भाग रखकर दूसरी ओर मुख से चूसें। इस विधि से उस स्थान का दूषित रक्त निकल जाता है, फलतः वेदना शान्त हो जाती है। इस विषय पर सुश्रुत के विचार—‘गाय के साँग से निर्मित सिंगी उष्णवीर्य, मधुर, स्निग्ध गुणवाली होती है। अतः इससे वातदूषित रक्त निकाला जाता है। जाँक लगाकर पित्तदूषित रक्त निकलवाना चाहिए। अलाबु (तुम्बी)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 316 स्कैन

२८०

अष्टाङ्गहृदये

शङ्खवः षट्—

छः शंकुयन्त्र—ये शंकु नामक शलाकार्पे संख्या में छः होती हैं।

—उभौ तेषां षोडशद्रादशाङ्गुली ॥ ३० ॥

व्यूहनेऽहिफणावक्त्रौ—

व्यूहन शंकुयन्त्र—उनमें से एक १६ अंगुल लम्बा और दूसरा १२ अंगुल लम्बा होता है। इन दोनों यन्त्रों के मुख साँप के फण के सदृश टेढ़े होते हैं। इनका उपयोग व्यूहन-कर्म (इधर-उधर फैले हुए मांस आदि को यथास्थान रखने) के लिए होता है ॥ ३० ॥

—द्वौ दशद्रादशाङ्गुली ।

चालने शरपुङ्गुगस्यौ—

चालन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 317 स्कैन

यन्त्रविधिग्रन्थायः २५ ]

सूत्रस्थानम्

२८१

घ्राण एवं कर्ण यन्त्र—घ्राणयन्त्र दो प्रकार के होते हैं—१. समीप के लिए ६ अंगुल लम्बा तथा २. दूर के लिए ७ अंगुल लम्बा। कर्णयन्त्र दो प्रकार के होते हैं—१. समीप के लिए ८ अंगुल लम्बा तथा २. दूर के लिए ९ अंगुल लम्बा।

कर्णशोधनमश्वत्पत्रप्रान्तं सुवाननम् ॥ ३५ ॥

कर्णशोधन यन्त्र—इसका आकार पीपल के पत्र के अग्रभाग की भाँति नुकीला किन्तु उसका मुख मुव ( चमची ) के सदृश कुछ गहरा होना चाहिए। इससे कान की मैल निकाली जाती है ॥ ३५ ॥

शलाकाजाम्बवौष्टानां क्षारैऽग्नीं च पुष्कं त्रयम्।

युज्यतात्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 318 स्कैन

२८९

अष्टाङ्गहृदये

(इससे क्रोधशत्य निकल जाता है) और हर्ष (इससे शोकशत्य निकल जाता है)—ये १९ अनुयन्त्र हैं। शल्यों को निकालने के उपायों को जानने वाले चिकित्सक का कर्तव्य है कि वह समय पर अपनी बुद्धि से विचार करके भी अनुयन्त्रों का विभाजन करे; यही उनका उपयोग है॥ ३९-४० ॥

वक्तव्य—सुश्रुत ने इन्हें उपयन्त्र कहा है। देखें—सू. सू. ८।१५।

निर्घातितोन्मथनपूरणमार्गशुद्धिसंयूहनाहरणबन्धनपीडनानि ।

आचूषणोन्नमननामनचालभङ्गव्यावर्तनर्जुकरणानि च यन्त्रकर्म॥ ४१ ॥

यन्त्रों के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 319 स्कैन

षड्विंशोऽध्यायः

अथातः शस्त्रविधिमध्येयं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब हम यहाँ से शस्त्रविधि नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि इस विषय में आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

उपक्रम—इसके पहले अध्याय में यन्त्रों का वर्णन किया जा चुका है, तदनन्तर अब इस अध्याय में शस्त्रों का भेद-उपभेद सहित वर्णन किया जायेगा।

संक्षिप्त सन्दर्भ-संकेत—सू.सू. ८ तथा १३ में और अ.सं.सू. ३४ एवं ३५ में देखें। चरकसंहिता में शस्त्रों का वर्णन नहीं किया गया है, तथापि च.वि. २५ में षड्विधि शस्त्रकर्म

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 320 स्कैन

२८४

अष्टाङ्गहृदये

बक्तव्य—कुछ संस्करणों में आरम्भ से ४ श्लोकों के आगे कहे गये ३ श्लोक नहीं मिलते। प्रसंगोचित होने के कारण यहाँ इनका समावेश क्षेपक के रूप में कर लिया गया है। सुश्रुत ने इन शस्त्रों की संख्या २० दी है। देखें—सू.सू. ८।३। सुश्रुतोक्त शस्त्रों के नाम इस प्रकार हैं—१. मण्डलाग्र (Circular knife या Roundhead knife), २. करपत्र (Saw), ३. वृद्धिपत्र (Scalpel), ४. प्रयताग्र (Abscess knife), ५. नखशस्त्र (Nail pairs), ६. मुद्रिका (Finger-knife), ७. उत्पलपत्र (Lancel), ८. अर्धधार (Single edged knife), ९. सूची (Needle), १०. कुशपत्र (Bistoury), ११. आटीमुख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 321 स्कैन

शस्त्रविधिग्रन्थः २६ ]

सूत्रस्थानम्

२८५

वक्तव्य—यहाँ दो एषणी शस्त्रों का वर्णन किया गया है। इसमें प्रथम एषणी यन्त्र है और दूसरा एषणी शस्त्र है।

वेतसं व्यधने—

वेतस शस्त्र—वेतसपत्रक नामक शस्त्र वेधन (बींधना, टुकरे करना, प्रहार करना) कर्म में प्रयुक्त होता है।

—स्राव्ये शरायास्यत्रिकूर्चके ॥ ११ ॥

शरारिमुख एवं त्रिकूर्चक शस्त्र—शरारि नामक एक लम्बी चाँच वाला पक्षी होता है, उसी की चाँच के आकार का यह शस्त्र होता है तथा त्रिकूर्चक (पहले इस शस्त्र से टीके लगाये जाते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 322 स्कैन

२८६

अष्टाङ्गहृदये

के जैसा होता है। इसकी मुद्रिका प्रदेशिनी ( तर्जनी ) अंगुली के अगले पोर में पहनने योग्य होती है। इसमें धागा बांधकर चिकित्सक इससे गले के भीतरी स्रोत में उत्पन्न गलशुण्डी आदि का छेदन तथा भेदन कर्म करता है॥ १३-१५॥

वक्तव्य—अंगुलि शस्त्र को सुश्रुत एवं वृद्धवाग्भट ने 'मुद्रिकाशस्त्र' की संज्ञा दी है।

ग्रहणे शुण्डिकार्मादेर्बिधिं सुनताननम्॥

बधिश्च शस्त्र—बधिश्च शस्त्र का स्वरूप मछली पकड़ने के काँटा के सदृश, उसका अगला भाग कुछ मुड़ा या झुका हुआ होता है। इससे गलशुण्डी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 323 स्कैन

शस्त्रविधिध्यायः २६ ]

सूत्रस्थानम्

२८७

ब्रीहिषक्त्रा धर्तुर्वक्त्रा पक्त्रामाशयमर्मसु ॥ २१ ॥
सा सार्धद्रुघङ्गुला—

पक्त्राशय, आमाशय तथा अन्य मर्मस्थलों को सीने के लिए जिस सूचीशस्त्र (सुई) का प्रयोग किया जाता है, वह अद्वाई अंगुल लम्बा, जो के सदृश मुखबाला और धनुष के सदृश मुड़ा हुआ होता है ॥ २१ ॥

—सर्ववृत्तास्ताश्चतुरङ्गुलाः ।

कूर्चो वृत्तैकपीठस्याः ससाष्टी वा सुबन्धनाः ॥ २२ ॥
स योज्यो नीलिकाव्यङ्गकेशशतेषु कुट्टने ।

कूर्च शस्त्र—इसमें सात अथवा आठ गोल एवं चार अंगुल लम्बी (बाहर की ओर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 324 स्कैन

२८८

अष्टाङ्गहृदये

बक्तव्य—अन्य अनुशस्त्रों में इनका भी परिगणन किया जाता है—बांस की खपाची, बबूल के काँटे, गाजवाँ आदि की पत्तियाँ, समुद्रफेन और सूखा गोबर ( कनोपल ) ये सभी शस्त्रक्रिया में उपयोगी होते हैं। यहाँ 'यन्त्रादीनि' पद में आये हुए आदि शब्द से शस्त्रों का भी ग्रहण कर लिया गया है।

उत्साटघपाटघसीव्येष्ट्यलेष्वप्रच्छानकुट्टनम् ॥ २८ ॥

छेद्यं भेद्यं व्यधो मन्यो ग्रहो दाहश्च तत्क्रियाः ।

शस्त्रकर्मा का वर्णन—१. उत्साटघ ( शल्य को निकालना ), २. पाटघ ( चीरना ), ३. सीव्य ( सीना ), ४. एष्य ( घाव कहाँ तक हुआ है, उसे ढूँढना ), ५. लेष्य ( लेखन कर्म करना ), ६. प्रच्छान ( पच्छ लगाना ), ७. कुट्टन कर्म ( गोदना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 325 स्कैन

शस्त्रविधिप्रध्यायः २६ ]

सूत्रस्थानम्

२८९

आप भी देखें। धार की सही पहचान है—जब वह रोमों को आसानी के काटने लगे तब समझे कि वह तेज हो गयी है। देखें—सु.सू. ८।१४। इसी प्रकार के दोष रहित शस्त्र का प्रयोग करना चाहिए।

स्यात्रवाङ्गुलविस्तारः सुघनो द्वादशाङ्गुलः। क्षौमपत्रोर्णकौशेयदुक्कूलमृदुचर्मजः ॥ ३३ ॥
विन्यस्तपाशः सुस्तृतः सान्तरोर्णास्थशस्त्रकः। शलाकापिहितस्यास्थ्य शस्त्रकोशः सुसन्ध्रयः ॥

शस्त्रकोष का विस्तार—शस्त्रों को रखने की पेट्टी की चौड़ाई ९ अंगुल और लम्बाई १२ अंगुल होनी चाहिए। उसे घना होना चाहिए, जिससे शस्त्र सुरक्षित रहें, एक-दूसरे से टकराये नहीं; घन का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें