सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अष्टाङ्गहृदयम्

Ashtanga Hridayam

श्रीमद्वाग्भट द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान - निर्मला हिन्दी व्याख्या (डॉ० ब्रह्मानन्द त्रिपाठी) · चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली · 1999 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished387 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

अष्टाङ्गहृदयम् आचार्य वाग्भट की आयुर्वेद संहिता है, जिसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता के साथ आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' में गिना जाता है। वाग्भट ने आयुर्वेद के आठों अंगों — काय-चिकित्सा, बाल, ग्रह, ऊर्ध्वाङ्ग, शल्य, दंष्ट्रा, जरा और वृष — का सार सुगठित श्लोकों में दिया है, इसीलिए इसका नाम 'अष्टाङ्गहृदय' पड़ा। सरल और स्पष्ट शैली के कारण यह आज भी आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का प्रमुख ग्रन्थ है।

पूरा ग्रन्थ छह स्थानों में है — सूत्र, शारीर, निदान, चिकित्सा, कल्प-सिद्धि और उत्तर स्थान। यह खण्ड केवल सूत्रस्थान का है, जिसमें आयुर्वेद के मूल सिद्धान्त हैं: दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों की उत्पत्ति से बचाव, जल, दूध, अन्न और औषधि-द्रव्यों के गुण, दोष-धातु-मल का विज्ञान, रोगों का वर्गीकरण, और वमन, विरेचन, बस्ति आदि शोधन-कर्मों की सामान्य विधि।

इस संस्करण में मूल श्लोकों के साथ डॉ. ब्रह्मानन्द त्रिपाठी की 'निर्मला' हिन्दी व्याख्या और 'विशेष वक्तव्य' दिए गए हैं। यह व्रजजीवन आयुर्विज्ञान ग्रन्थमाला का २७वाँ ग्रन्थ है, जो चौखम्बा संस्कृत प्रतिष्ठान, दिल्ली से प्रकाशित है; यह प्रति २०१४ का पुनर्मुद्रण है। इसमें ३८७ पृष्ठ हैं।

पृष्ठ 283–302, कुल 387 में से
पृष्ठ 283 स्कैन

नस्यविधिर्ध्यायः २० ]

सूत्रस्थानम्

२४७

वक्तव्य —बुद्धबाग्भट का कथन है कि तब तक नस्य का प्रयोग करता या करता रहे, जब तक उसके सम्यग्योग के लक्षण दिखलायों न दें, उसमें भले ही ५, ७ अथवा ९ दिन क्यों न लग जायें। यह निर्देश तर्कसंगत तथा व्यवहारोचित है। देखें—अ. सं. सू. २९।१७। इसी के आगे उसमें नस्य के सम्यग्योग आदि का भी वर्णन किया है। अष्टांगहृदय में उक्त विषय आगे श्लोक २४-२५ में दिया है।

स्निग्धस्विन्नोत्तामङ्गुस्य प्राकृतावशयकस्य च । निवातशयनस्यस्य जत्रुर्ध्वं स्वेदयेत् पुनः ॥ १७ ॥
अथोत्तानजुदेहस्य पाणिपादे प्रसारिते ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 284 स्कैन

२४८

अष्टाङ्गहृदये

बक्तव्य—भगवान् धन्वन्तरि ने विशेष करके नस्य शब्द का प्रयोग कहीं किया है, इसके लिए देखें—सू. चि. ४०।२१। वृद्धवाग्भट ने नस्य-प्रयोगकाल में क्रोध, हँसना, बोलना, शरीर के अवयवों को हिलाना आदि न करे, ऐसा निर्देश दिया है। देखें—अ. सं. सू. २९।१६।

सम्यक्स्निग्धे सुखोच्छ्वासस्वप्नबोधाक्षपाटवम् ॥ २३ ॥

स्नेहन-नस्य का समयोग—स्नेहन-नस्य का सम्यग्योग होने पर ये लक्षण होते हैं—श्वास-प्रश्वास की गति का सुखपूर्वक होना, निद्रा का भलीभाँति आना, सुख से जागना और श्रोत्र आदि सभी ज्ञानेन्द्रियों में अपने-अपने विषयों को ग्रहण करने की शक्ति का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 285 स्कैन

नस्यविधिरध्यायः २० ]

सूत्रस्थानम्

२४९

में, १०. कवलधारण के अन्त में, ११. प्रसाव ( पेशाब करने ) के अन्त में, १२. अंजन लगाने के बाद, १३. मलत्याग करने के बाद, १४. दातीन करने के बाद तथा १५. हँसी-मजाक करने के बाद २ बूँद की मात्रा में प्रतिमर्श की एक नस्य लें ॥ २८ ॥

पञ्चसु स्रोतसां शुद्धिः, कलमानशस्त्रिषु क्रमात् ॥ २९ ॥

दूषलं पञ्चसु, ततो दन्तदाढर्यं मरुच्छमः ।

प्रतिमर्श-नस्य के लाभ—ऊपर कहे गये प्रथम पाँच कालों में नस्य लेने से स्रोतों की शुद्धि होती है। क्रमशः अगले तीन कालों में नस्य का प्रयोग करने से कम्म ( थकावट ) का नाश, उसके आगे पुनः पाँच कालों में नस्य का सेवन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 286 स्कैन

२५०

अष्टाङ्गहृदय

रहता है। इसी प्रकार स्नेहपान के अच्छपान तथा विचारणा में, रसायन-विधान के कुटीप्रावेशिक तथा वातातपिक के प्रयोगों में और बस्ति-विधान के अनुवासनबस्ति एवं मात्राबस्ति के प्रयोगों में परस्पर भेद का कारण तथा उनके लाभों पर ध्यान देना चाहिए। शास्त्रकारों ने जो प्रत्येक विधि के भेदों का वर्णन किया है वे सब सहेतुक हैं, लाभदायक हैं, भले ही उनमें पथ्य-परहेज अनिवार्य होता है ॥ ३४-३६ ॥

जीवन्तीजलदेवदारुजलदत्वकसेव्योगपीहिमं

दार्वीत्वइमधुकफलागुस्वरीपुण्ड्राहबिल्वोत्पलम् ।

धावन्वी सुरभिं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 287 स्कैन

एकविंशोऽध्यायः

अथातो धूमपानविधिमध्येयं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ॥

अब हम यहाँ से धूमपानविधि नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

उपक्रम —ऊर्ध्वजनुविकारों के प्रशमन ( चिकित्सा ) के लिए २०वें अध्याय में नस्य के भेद-उपभेदों का वर्णन, उनकी सेवन-विधि तथा उससे होने वाले लाभ-हानियों का वर्णन किया गया है। उसके बाद वर्णन किया जाने वाला यह धूमपान भी उक्त विकारों में हितकर होता है, इसका वर्णन इस अध्याय में किया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 288 स्कैन

२५२

अष्टाङ्गहृदये

धूमपान का निषेध—रक्तपित्तज रोगों में, विरेचन कराने के बाद होने वाले उदररोगों में, प्रमेहरोग में, तिमिर नामक नेत्ररोग में, ऊर्ध्वग वात ( उदावर्त ) में, आध्मन होने पर, रोहिणी नामक कण्ठरोग में, बस्ति-प्रयोग कराने पर, मछली खाने पर, दही, दूध, मधु तथा स्नेहपान करने पर, विष खाने या पीने पर, सिर पर चोट आ जाने पर, पाण्डुरोग में तथा रात्रि में जागने पर धूमपान का प्रयोग न करें। इन स्थितियों पर न केवल शास्त्रीय धूमपान का ही नहीं अपितु बीड़ी, तमाखु आदि का भी सेवन न करें ॥ २-३ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 289 स्कैन

धूमपानविधिरध्यायः २१ ]

सूत्रस्थानम्

२५३

ऋजूपविष्टस्तन्चेता विवृतास्यस्त्रिपर्ययम् ॥१॥
पिधाय छिद्रमेकेकं धूमं नासिकया पिबेत्।

नासिका से धूमपान की विधि—सीधा बैठकर धूमपान की और मन लगाकर नासिका के एक छिद्र को अंगुली से दबाकर दूसरे छिद्र पर नेत्र को लगाकर मुख खोलकर तीन बार नासिका द्वारा धूमपान करे अर्थात् उसी विधि से फिर दूसरे छिद्र द्वारा धूमपान करे, फिर पहले वाले छिद्र से। इस प्रकार त्रिपर्यय हो जाता है ॥१॥

वक्तव्य—उक्त श्लोक में दिया गया 'विवृतास्यः' पाठ विचारणीय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 290 स्कैन

२५४

अष्टाङ्गहृदय

मुदु धूम के द्रव्य—अगुरु, गुगुलु, मोथा, धुनेर, शैलेय ( छरीला ), जटामांसी, खस, नेत्रबाला, दालचीनी, रणुका, मुलेठी, बेल् की गिरी, एलबालुक, श्रीवेष्टक ( चीड़ की गोद = विरोजा या लीसा ), सर्जरस ( राउ ), ध्यामक ( कतुण ), मदन ( मोम ), नागरमोथा, शल्लकी ( सलाई = चीड़ की लकड़ी ), कुंकुम, उड़द, जी, कुन्दुक गोद, तिल, बादाम आदि फलों के तेल, चन्दन आदि सार वाले काष्ठों के स्नेह ( तेल ), मेदस, मज्जा, वसा और घृत इन द्रव्यों से मुदु धूम का निर्माण किया जाता है ॥ १३-१५ ॥

शमने शल्लकी लाक्षा पृथ्वीका कमलोत्पलम् । न्यग्रीधोदुम्बराश्वत्यलक्षरोघत्वचः सित्ता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 291 स्कैन

धूमपानविधिरध्यायः २१ ]

सूत्रस्थानम्

२५५

धूमपान के लाभ—कास, श्वास, पीनस ( प्रतिशयय ), स्वरभेद, मुख एवं नासिका की दुर्गन्ध, मुख का पीला पड़ जाना, केशदोष ( बालों का झड़ना, टूटना, अकाल में सफेद हो जाना आदि ), कान, मुख, आँख

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 292 स्कैन

द्वारविंशोऽध्यायः

अथातो गण्डूषादिविधिमध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब हम यहाँ से गण्डूष, कवल आदि की विधि नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

उपक्रम—पञ्चकर्म की परिधि में आने के कारण घुमपान का वर्णन करने के अनन्तर अब इस बाईसवें अध्याय में गण्डूष ( कुल्ला करना ), कवलग्रह ( मुख के भीतर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 293 स्कैन

गण्डूषादिविधिरध्यायः २२ ]

सूत्रस्थानम्

२५७

—तत्र स्नेहः क्षीरं मधुदकम् ॥ ३ ॥

शुक्तं मद्यं रसो मूत्रं धान्याम्लं च यथायथम् । कल्केयुक्तं विपक्वं वा यथास्पर्शं प्रयोजयेत् ॥ ४ ॥

गण्डूषों में द्रव्य-योग—उक्त चार प्रकार के गण्डूषों में घी-तेल आदि स्नेह, गाय का दूध, मधु और जल का घोल, विभिन्न प्रकार के सिरके, मद्य, मांसरस अथवा औषधद्रव्यों के स्वरस, विभिन्न मूत्र और धान्याम्ल ( काँजी )—इनका रोग के अनुसार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 294 स्कैन

२५८

अष्टाङ्गहृदये

सुखोणोदकगण्डूषैर्जायते वक्त्रलाघवम्।

सुखोणोदक गण्डूष—गुनगुने जल के गण्डूष करने से मुख के भीतर हलकापन आ जाता है।

निवाते सातपे स्वित्तमुदितस्कन्धकन्धरः ॥१०॥

गण्डूषमपिबन् किञ्चिदुन्नतास्यो विधारयेत्।

गण्डूष करने की विधि—हवा रहित स्थान में तथा जहाँ धूप लग रही हो ऐसे स्थान में बैठकर कन्धों तथा गरदन पर स्वेदन कराने के बाद मर्दन कराकर गण्डूषद्रव को बिना पिये मुख को उठाकर धारण करें। ऐसा करने से उस गण्डूषद्रव का प्रभाव गले के छिद्र से लेकर सम्पूर्ण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 295 स्कैन

गण्डूषादिविधिरध्यायः २२ ]

सूत्रस्थानम्

२५९

मुखालेपस्त्रिधा दोषविषह्वा वर्णकृच्च—

मुखालेप के तीन भेद—मुखमण्डल पर लगाने योग्य लेप तीन प्रकार का होता है—१. दोषह्वा—वात आदि दोषों का नाशक, २. विषह्वा—विषविकारनाशक तथा ३. वर्णकृत्—मुखमण्डल की सुन्दरता को बढ़ाने वाला।

—सः ॥ १४ ॥

उष्णो वातकफे शस्तः, शेषेष्वत्यर्थशीतलः।

मुखालेप का उपयोग—वह ( मुखालेप ) वातज तथा कफज विकारों में उष्णवीर्य औषधद्रव्यों द्वारा बनाकर गरम करके लगाया जाता है। शेष ( विषनाशक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 296 स्कैन

२६०

अष्टाङ्गहृदये

(किरमोड़ा) की छाल तथा भूसी निकाले हुए जो के आटा का लेप। (३) बसन्त ऋतु में—दर्भ (डाम) की जड़, कपूर, खस, शिरीष के बीज, सौफ के बीज और चावल के आटा का लेप। (४) ग्रीष्म ऋतु में—कुमुद (कुई), उत्पल (नीलकमल), लालकमल, दूब, मुलेठी तथा चन्दन का लेप। (५) वर्षा ऋतु में—काला अगुरु, तिल, खस, जटामांसी, तगर तथा पद्मकाष्ठ का लेप। (६) शरद ऋतु में—तालीसपत्र, गुन्डरपटेर, पुण्डेरिया, मुलेठी, कास (कुशभेद) की जड़, तगर तथा अगुरु का लेप। इस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 297 स्कैन

गण्डूपादिविधिरध्यायः २२ ]

सूत्रस्थानम्

२६१

बस्ति के प्रयोगस्थल—सिर की शून्यता, मुखप्रदेश के लकवा, निद्रानाश, नासिका तथा मुख के सूखने पर, तिमिररोग, शिरोरोग एवं दारुण नामक रोग में इसका प्रयोग करें ॥ २६ ॥

वक्तव्य—श्रीहेमाद्रि ने 'दारुण' शब्द का अर्थ 'तीव्र' करके इसे 'शिरोरोग' का विशेषण माना है। पाठक ध्यान दें—वाग्भट ने इसका वर्णन शिरोरोगों में किया है। सुश्रुत ने निदानस्थान के १३वें अध्याय में और माधवकर ने शुद्धरोगनिदान श्लोक ३० में किया है। प्रसंगोचित होने से हमने यहाँ इसका स्पष्टीकरण उपस्थित किया है। इसे बोलचाल की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 298 स्कैन

२६२

अष्टाङ्गहृदये

मात्राकाल की परिभाषा—जितना समय घुटना के ऊपर हाथ घुमाने में लगता है अथवा आँख की पलक उठाने तथा गिराने में लगता है, उतने समय का नाम एक मात्रा है। यह समय प्रायः ३ मिलिट का होता है॥ ३३ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 299 स्कैन

त्रयोविंशोऽध्यायः

अथात आश्रोतनाञ्जनविधिमध्यायं व्याख्यास्यामः ।

इति ह स्माहुरात्रेयादयो महर्षयः ।

अब हम यहाँ से आश्रोतनाञ्जनविधि नामक अध्याय की व्याख्या करेंगे। जैसा कि आत्रेय आदि महर्षियों ने कहा था।

उपक्रम—पिछले अध्यायों में ऊर्ध्वजगुप्त रोगों तथा उनके प्रतीकारों का निर्देश किया गया है, अतएव गण्डूषादिविधि के बाद अब यहाँ नेत्ररोगों के प्रतिषेध के लिए आश्रोतन तथा अञ्जन विधानों को प्रस्तुत किया जा रहा है। महर्षि सुश्रुत तथा चरक ने 'आश्च्योतन' शब्द का और श्रीवामभट ने 'आश्रोतन' शब्द का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 300
स्थायी लिंक
पृष्ठ 300 स्कैन

२६४

अष्टाङ्गहृदये

रक्तज-पित्तज विकारों में स्वेदन कर्म का निषेध है, अतः नेत्रों का प्रशालन गुनगुना जल में भिगाये हुए रुई के फाहा या सुकोमल वस्त्र से करना चाहिए।

अत्युष्णतीक्ष्णं रुग्मगदूहृन्नाशायाम्निसेचनम्। अतिशीतं तु कुरुते निस्तोदस्तम्भवेदनाः ॥५॥
कषायवर्त्मतां घर्षं कुच्छादुन्मेषणं बहु। विकारवृद्धिमत्यल्पं संरम्भमपरिसृतम् ॥६॥

आश्वोतन का निषेध—अधिक गरम अथवा अधिक तीक्ष्ण द्रव्यों से निर्मित अक्षिसेचन (आश्वोतन) के प्रयोग से आँखों में पीड़ा, लालिमा की उत्पत्ति तथा दृष्टिनाश का कारण हो जाता है। इसके विपरीत अत्यन्त शीतवीर्य वाले द्रव्यों से निर्मित या स्पर्श में अत्यन्त शीतल आश्वोतन के प्रयोग से आँखों में चुभन, जकड़न, विविध प्रकार की वेदनाएँ होना, वर्त्मा में ह्मत्ता, पलकों का आपस में सट जाना तथा अत्यन्त कठिनाई से पलकों का खूलना—अधिक आश्वोतन करने के कारण ये लक्षण हो जाते हैं और बहुत कम मात्रा में किया गया आश्वोतन नेत्रविकारों को बढ़ाता है। आश्वोतन करने के बाद आँखों में से द्रव का न निकालना आँखों में शोथ को उत्पन्न करता है ॥५-६॥

वक्तव्य—अन्य संहिताओं में नेत्ररोगनाशक उपचारों में सेचन, आश्वोतन, पिण्डिका-विधान, बिडालक-विधि, तर्पण, अंजन, बर्ति आदि का विधान दिया गया है। प्रस्तुत संहिता में बिडालक-विधि का उल्लेख नहीं हुआ है। बिडालक-परिचय—बरीनियों को छोड़कर आँख की पलकों में जो लेप किया जाता है, उसे बिडालक कहते हैं। इसकी मोटाई तथा धारणकाल मुखलेप के समान होता है। इसका प्रयोग केवल दिन में, वह भी प्रातःकाल करें।

गत्वा सन्धिशिरोप्राणमुखघ्रोतांसि भेषजम्। ऊर्ध्वगात्रयने न्यस्तमपवर्त्यते मलान् ॥७॥

आश्वोतन के लाभ—आश्वोतन किया द्वारा नेत्रों में डाला गया औषधद्रव नेत्रसन्धियों, सिर, नासिका तथा मुख से सम्बन्धित घ्रोतों में पहुँचकर जत्रु से ऊपरी भागों के मलों को बाहर की ओर निकाल देता है ॥७॥

अथाञ्जनं शुद्धतनोर्नैत्रमात्राथये मले। पक्वलिङ्गैऽल्पशोफातिकण्डूपैच्छित्यल्लक्षिते ॥८॥
मन्दघर्षाश्वुरागेऽक्षिण प्रयोज्यं घनदूषिके। आर्तं पित्तकफासुन्निर्भारितेन विशेषतः ॥९॥

अञ्जन-प्रयोग के लाभ—अब यहाँ से अञ्जन का वर्णन प्रारम्भ किया जाता है। अञ्जन-प्रयोग का काल—वमन-विरंचन द्वारा शिरःप्रदेश के शुद्ध हो जाने के बाद जब मल (दोष-विशेष) केवल नेत्र में स्थित हो और जब उसके परिपक्व होने के लक्षण दिखलायी दें, तब अञ्जन का प्रयोग करें। दोष या दोषों के परिपक्व हो जाने के लक्षण—पहले की अपेक्षा शोथ (सूजन) में कमी का दिखलायी देना, खुजली की अधिकता, चिपचिपापन का होना, घर्ष (आँख का गड़ना या बालू की जैसी करकराहट) में कमी का होना तथा आँखों में लालिमा का कम होना और आँख के मैल का गाढ़ा होकर निकलना। इनके अतिरिक्त पित्त, कफ तथा रक्त दोष से पीड़ित नेत्रों में, विशेष रूप से वातदोष से पीड़ित नेत्रों में अञ्जन का प्रयोग करना चाहिए ॥८-९॥

वक्तव्य—ऊपर के श्लोकों में कहे गये लक्षण सामदोष तथा निरामदोष दोनों के हैं। दूसरे आचार्यों ने अपनी समिति इस प्रकार प्रकट की है कि साम-नेत्ररोगों में अञ्जन का प्रयोग न करें और निराम-नेत्ररोगों में अञ्जन का प्रयोग करें, इस प्रकार का वचन युक्तिसंगत है। इसके लिए आप देखें—साम-नेत्ररोग के लक्षण—अधिक वेदना, लालिमा, शोथ, घर्ष, चुभन, शूल तथा अश्रुप्रवाह। निराम-नेत्ररोग के लक्षण—वेदना में कमी, मन्द कण्डू, आँसुओं का कम गिरना तथा आँखों का साफ दिखलायी देना।

लेखनं रोपणं दृष्टिप्रसादनमिति त्रिधा। अञ्जनं—

अंजन के तीन भेद—कार्यभेद से अंजन तीन प्रकार का होता है—१. लेखन, २. रोपण और ३. दृष्टिप्रसादन।

पृष्ठ 301
स्थायी लिंक
पृष्ठ 301 स्कैन

आश्रितनाअनविधिरध्यायः २३ ]

सूत्रस्थानम्

२६५

—लेखनं तत्र कथायास्त्वपूषणीः ॥ १० ॥

लेखन अंजन—यह क.सैले, खट्टे, नमकीन तथा कटुरस-प्रधान द्रव्यों द्वारा बनाया जाता है ॥ १० ॥

रोपणं तित्तकैद्रव्यैः—

रोपण अंजन—तित्तरस-प्रधान द्रव्यों द्वारा रोपण अंजन का निर्माण किया जाता है।

—स्वादुशीतैः प्रसादनम् । तीक्ष्णाञ्जनभिसन्तप्ते नयेन तत्प्रसावनम् ॥ ११ ॥
प्रयुज्यमानं लभते प्रत्यञ्जनसमाह्वयम् ।

प्रसादन अंजन—मधुररस-प्रधान तथा शीतवीर्य द्रव्यों से निर्मित अंजन को प्रसादन अंजन कहते हैं।

प्रत्यञ्जन—तीक्ष्ण ( लेखन ) अंजन का प्रयोग करने से सन्तप्त ( जिसमें जलन हो रही हो ) नेत्र में जलन की शान्ति के लिए चूर्ण रूप जिस अंजन का प्रयोग किया जाता है, उसे प्रत्यञ्जन कहते हैं ॥ ११ ॥

बक्तव्य—‘प्रसादन अंजन’ को ‘स्नेहन अंजन’ भी कहा गया है। अंजन के अन्य तीन भेद इस प्रकार हैं—१. गुटिका, जैसे—चन्द्रोदयावर्ति आदि। २. रस, जैसे—नेत्रबिन्दु आदि और ३. चूर्ण, सुरमा आदि। प्रत्यञ्जन का प्रयोग स्वस्थ नेत्रों में प्रतिदिन किया जा सकता है। इसे देखें—अ.सं.सू. ३२१८।

दशाङ्गुला तनुर्मध्ये शलाका मुकुलानना ॥ १२ ॥

प्रशस्ता, लेखने ताब्री, रोपने काल्लोहजा । अङ्गुली च, सुवर्णाया रूप्यजा च प्रसादने ॥ १३ ॥

अञ्जन-शलाका—इसकी लम्बाई १० अंगुल, मध्य भाग कुछ मोटाई युक्त तथा अगला भाग गोल होना चाहिए। लेखन अंजन लगाने के लिए तांबा की, रोपण अंजन लगाने के लिए काल्लोह ( इसपाती लोह ) की शलाका अथवा अंगुली और प्रसाद अंजन लगाने के लिए सोने अथवा चाँदी की शलाका ( सलाई ) होनी चाहिए। शलाका के अभाव में सभी अंजन अंगुली से लगाये जा सकते हैं ॥ १२-१३ ॥

बक्तव्य—बरेली के बाजार में अथवा सर्वत्र शृंगार-साधन की दूकानों में विभिन्न धातुओं की सलाई सहित सुरमादानियों मिलती हैं। प्रायः मटर या राजमाष की गोलाई के समान मोटी सलाई सुरमा लगाने के लिए उत्तम मानी जाती है। सलाई का चिकना होना अति आवश्यक होता है। सुरमादानी तथा सलाई सोना, चाँदी, पीतल, कांसा, जस्ता ( यशद ), शीशा तथा काँच की बनायी जाती हैं। सुरमा के साथ उक्त धातुओं का भी उपयोग नेत्रों को लाभ पहुँचाता है। इसके लिए धातुओं के गुण-धर्मों पर विचार करें।

पिण्डो रसक्रिया चूर्णस्त्रिघैवाञ्जनकल्पना । गुरो मध्ये लघो दोषे तां क्रमेण प्रयोजयेत् ॥ १४ ॥

अञ्जनो की त्रिबिध कल्पना—अंजनों के निर्माण तीन प्रकार से किये जाते हैं—१. पिण्ड ( गोली या बत्ती के रूप में ), २. रसक्रिया ( मधु या काजल के रूप में ) तथा ३. चूर्ण ( नयनामृत, ममीरा का सुरमा आदि )। इनके प्रयोग—दोषों के बह जाने पर पिण्ड अंजनों का, मध्यम दोष होने पर रसक्रिया का तथा लघु दोष में चूर्ण रूप में प्रयुक्त होने वाले अंजनों का प्रयोग करना चाहिए ॥ १४ ॥

हरेणुमात्रा पिण्डस्य वेल्तमात्रा रसक्रिया । तीक्ष्णस्य, द्विगुणं तस्य मृदुनः—

अञ्जनो की मात्रा—तीक्ष्ण पिण्ड ( वर्ति ) रूप अंजन की मात्रा हरेणु ( बड़े चने ) के बराबर, रसक्रिया नामक अंजन की मात्रा वेल्त ( वायविङग ) के बराबर होती है। मृदु पिण्ड अंजन की मात्रा दो हरेणु के बराबर और मृदु रसक्रिया नामक अंजन की मात्रा दो वेल्त के बराबर होती है।

—चूर्णितस्य च ॥ १५ ॥

हे शलाके तु तीक्ष्णस्य, तिस्रस्तदितरस्य च ।

तीक्ष्ण अञ्जनो की मात्रा—तीक्ष्ण चूर्ण अंजन की मात्रा दो सलाई में जितना चूर्ण ( सुरमा या अंजन ) उठ जाय उतनी मात्रा होती है तथा मृदु चूर्णाञ्जन की मात्रा तीन सलाईभर होती है ॥ १५ ॥

पृष्ठ 302
स्थायी लिंक
पृष्ठ 302 स्कैन

२६६

अष्टाङ्गहृदये

वक्तव्य—कुछ संस्करणों में इसका पाठभेद मिलता है, किन्तु अर्थ की दृष्टि से दोनों पाठ समान नहीं हैं।

निशि स्वप्ने न मध्याह्ने स्नाने नोष्णगभस्तिभिः ॥ १६ ॥

अभिरोगाय दोषाः सूर्यर्धितोत्पीडितद्रुताः । प्रातः सायं च तच्छान्त्ये व्यध्रेऽर्कैस्तोऽज्येत्सदा ॥

अज्ञनप्रयोग-निर्देश—रात में, सोते समय, दोपहर में, सूर्य की तेज किरणों से आँखों के मलिन होने पर अंजन का प्रयोग न करें; क्योंकि उक्त अवसरों तथा स्थितियों में दोष बढ़े रहते हैं, उत्पीड़ित तथा पिघले हुए रहते हैं। अतः इन समयों में अंजन का प्रयोग करने से अंजन नेत्ररोगों को पैदा करने में कारण हो सकते हैं। अतएव नेत्ररोगों की शान्ति के लिए प्रतिदिन प्रातःकाल, सायंकाल तथा जब आकाश में बादल छाये न हों तब अंजन-प्रयोग करना चाहिए ॥ १६-१७ ॥

वदन्यन्त्ये तु न दिवा प्रयोज्यं तीक्ष्णमअंजन्म् । विरेकदुर्बलं चक्षुरादित्यं प्राप्य सीदति ॥ १८ ॥

अन्य आचार्यों का मत—अंजन-प्रयोग के सन्दर्भ में आचार्यों का मतभेद—कुछ आचार्यों का कथन है कि तीक्ष्ण अंजन का प्रयोग दिन में करना ही नहीं चाहिए, क्योंकि तीक्ष्ण अंजन को दिन में लगाने से आँखों से आँसूओं का अधिक स्राव हो जाने पर आँखें दुर्बल पड़ जाती हैं। इस स्थिति में वे सूर्य के प्रकाश को पाकर पीड़ित हो जाती हैं ॥ १८ ॥

स्वप्नेन राज्ञो कालस्य सोम्यत्वेन च तर्पिता । शीतसात्म्या दृग्ग्रायेन्यौ स्थिरतां लभते पुनः ॥ १९ ॥

तीक्ष्णांजन का रात्रि-प्रयोग—रात्रि में सोने से तथा काल के सोमगुणसम्पन्न होने से तृप्त हुई आग्नेय गुण-प्रधान होने पर भी शीतसात्म्य गुणवाली आँखें तीक्ष्ण अंजन द्वारा विरक्त होने पर भी पुनः स्थिरता को प्राप्त कर लेती हैं ॥ १९ ॥

अत्युद्विक्ते बलासे तु लेखनीयेऽथवा गदे । काममहद्यपि नात्युष्णे तीक्ष्णमक्षिण प्रयोजयेत् ॥ २० ॥

उष्णकाल में तीक्ष्णांजन-निषेध—कफदोष की अधिक वृद्धि होने पर अथवा लेखनीय नेत्ररोग होने पर दिन में तीक्ष्ण अंजन का प्रयोग समशीतोष्ण ऋतुओं में भले ही कर लें, परन्तु अत्यन्त उष्णकाल में कभी भी दिन में तीक्ष्णांजन का प्रयोग न करें ॥ २० ॥

अशमनो जन्म लोहस्य तत् एव च तीक्ष्णता । उपघातोऽपि तेनैव तथा नेत्रस्य तेजसः ॥ २१ ॥

लौह एवं नेत्र की समानता—जिस प्रकार लौहधातु की उत्पत्ति पत्थर से होती है, उस पत्थर से ही उस लौह में तीक्ष्णता भी आती है और वह लौहधातु पत्थर के उपघात (चोट) से टूट भी जाता है; ठीक यही स्थिति नेत्र की उत्पत्ति आदि की है। यथा—नेत्र की उत्पत्ति तेजस् तत्त्व से होती है, उसमें जो तेजोमयता अर्थात् तीक्ष्णता होती है, वह भी तेजस् तत्त्व से ही होती है और वह नेत्र का उपघात (विनाश) भी तेजस् तत्त्व से ही होता है ॥ २१ ॥

वक्तव्य—नेत्र का यह आलंकारिक परिचय हमें यह समझा रहा है कि तेजोगुण-प्रधान नेत्र में कभी भी दिन में उसमें भी उष्णकाल में तीक्ष्णांजन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसी से मिलता-जुलता एक उदाहरण ज्योतिषशास्त्र में है—'त्रिज्येच्छं नैव युक्तं कदापि'। अर्थात् क्र-वधू अपने-अपने घर में सबमें बड़े हों तो उनका विवाह ज्येष्ठ में न करें। यहाँ भी 'तेजसः' से सम्बन्ध है, अस्तु।

न रात्रावपि शीतेऽति नेत्रे तीक्ष्णांजनं हितम् । दोषमग्नावयेत्तत्संधं कण्डूजाड्यादिकारि तत् ॥

तीक्ष्ण अंजन का निषेध—अधिक शीतकाल में रात के समय में भी तीक्ष्ण अंजन हितकारक नहीं होता, क्योंकि शीतकाल में कालप्रभाव से जमे हुए दोष को वह अंजन निकाल तो पाता नहीं, इसके विपरीत वह नेत्र में स्तम्भता, खजली तथा जड़ता आदि विकारों को पैदा कर देता है ॥ २२ ॥