सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

Amar Shaheed Ashfaqulla Khan: Personality & Works

अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ 'वारसी' (सम्पादक: बनारसीदास चतुर्वेदी) द्वारा

DevanagariHindipublished297 पृष्ठ

पृष्ठ 5, कुल 297 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 5

आभार
प्रस्तुत शोध-प्रबन्ध श्रद्धेय प्रो० अनिल कुमार मिश्र, मध्य कालीन एवं
आधुनिक भारतीय इतिहास विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के
विशिष्ट कुशल निर्देशन में फलीभूत हुआ है। उन्होने शोध-प्रबन्ध के
निर्देशन के महत्वपूर्ण दायित्व को स्वीकार कर न केवल मुझे उपकृत्य
किया अपितु शोध-प्रबन्ध में उचित संशोधन, परिवर्धन हेतु समय-समय पर
मूल्यवान दिशा-निर्देशन भी प्रदान किया। इस शोध-प्रबन्ध को प्रस्तुत
करती हुई मैं उन्हे श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर आभार व्यक्त करती हूँ।
विभागाध्यक्ष आदरणीय प्रो० वी०डी० पाण्डेय जी की मैं हृदयशः
आभारी हूँ, जिन्होंने मेरी रुचि के अनुसार विषय चयन करने का
सुअवसर तथा समय-समय पर अपने अमूल्य सुझावों द्वारा मेरा मार्गदर्शन
किया।
मैं अपने माता-पिता तथा सभी स्वजनों की विशेष रूप से आभारी
हूँ, जिनकी प्रेरणा एवं उत्साहवर्धन से यह शोध-प्रबन्ध प्रस्तुत स्वरूप ग्रहण
कर सका।
मैं उन लेखकों एवं विद्वानों के प्रति भी कृतज्ञ हूँ, जिनके ग्रन्थों एवं
पुस्तकों की सहायता से मैंने इस शोध-प्रबन्ध को पूर्ण किया। उ०प्र०
राजकीय अभिलेखागार लखनऊ से प्राप्त हुए विशेष सहयोग एवं
विषय-सामग्री के प्रति भी मैं आजीवन उऋण नहीं हो सकती।
शोध-प्रबन्ध के यथासमय टंकण हेतु मैं साक्षी बिजनेस प्वाइंट के
प्रो० श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव के प्रति भी कृतज्ञ हूँ। मुझे अनेक मित्रों
एवं स्वजनों का भी सहयोग एवं सुझाव प्राप्त होता रहा। मैं इन सभी के
प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
अनुसंधात्री
मनीषा तिवारी