वैराग्य शतक
Vairagya Shatak
भर्तृहरि (टीकाकार: हरिदास वैद्य) द्वारा
स्रोत: 1925 Haridas Vaidya edition · Haridas And Co., Kolkata / Digital Library of India · 1925 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
वैराग्यशतक भर्तृहरि की तीन प्रसिद्ध शतकों (नीतिशतक, शृङ्गारशतक और वैराग्यशतक) में से एक है। इसके श्लोक तृष्णा, धन और भोग की निस्सारता, समय और मृत्यु की अनिवार्यता, तथा त्याग और शिव-भक्ति में मिलने वाली शान्ति पर केन्द्रित हैं। संक्षिप्त, सटीक और चित्रात्मक शैली के कारण ये श्लोक सदियों से उद्धृत होते रहे हैं।
यह संस्करण बाबू हरिदास वैद्य का हिन्दी अनुवाद है, जिसे कलकत्ता की हरिदास एण्ड कम्पनी ने प्रकाशित किया। स्कैन की गई प्रति मई १९२५ का तृतीय संस्करण है। भूमिका में अनुवादक बताते हैं कि उनके यहाँ से १९१५ में नीतिशतक का अनुवाद छपा था, तभी से वे वैराग्यशतक का अनुवाद भी निकालना चाहते थे; अन्य विद्वानों से लिखवाने का प्रयास सफल न होने पर उन्होंने स्वयं यह काम किया।
लगभग ६४८ पृष्ठों का यह विस्तृत संस्करण बताता है कि अनुवाद के साथ श्लोकों की लम्बी व्याख्या भी दी गई है। यह प्रति डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इण्डिया के माध्यम से उपलब्ध हुई है, और सर्वकोश पर इसके सभी पृष्ठ स्कैन सहित पढ़े जा सकते हैं।
( ३४ )
विधायताने हिंसा-रहित और बिना उद्योगके मिलनेवाली हवाका भोजन साँपोंकी जीविका बनाई, पशुओंका घास खाना और जमीन पर सोना बताया ; किन्तु जो मनुष्य अपनी बुद्धिके बलसे भव-सागरके पार हो सकते हैं, उनकी जीविका ऐसी बनाई, कि जिसकी खोजमें उनके सारे गुणोंकी समाप्ति हो जाय, पर वह न मिले ॥ १० ॥
विधायता या रचयिताने साँपोंके लिये तो हवाका भोजन बता दिया है, जिसके हासिल करनेमें किसी प्रकारकी हिंसा भी नहीं करनी पड़ती और वह बिना किसी प्रकारकी चेष्टा या उद्योगके उन्हें अपने वासस्थानोंमें ही मिल सकता है। जानवरोंके लिये घास चरनेको और जमीन सोनेको बतादी, इससे उनको भी अपने खानेके लिये किसी प्रकारकी विशेष चेष्टा नहीं करनी पड़ती, वे जड़ूलमें उगी-उगाई घास तैयार पाते हैं और इच्छा करते ही पेट भर लेते हैं। उन्हें सोनेके लिये पल्लों और गह-तकियोंको फिक नहीं करनी पड़ती, ज़मोन पर ही जहाँ जी चाहता है पड़ रहते हैं। सर्प और पशुओंके साथ भगवान्ने पक्षपात किया, उन्हें बेफिकीकी ज़िन्दगी भोगनेके उपाय बता दिये, किन्तु मनुष्योंके साथ ऐसा नहीं किया ! उन बेचारोंको बुद्धि तो ऐसी दी, कि जिससे वे संसार-सागरसे पार हो सकें अथवा दुर्लभ मोक्षपदको प्राप्त कर सकें ; पर उन्हें जीविका ऐसी बताई, कि जिसको
( ३५ )
खोजमें उनको सारी कोशिशों बेकार हो जायें, पर जीविकाका टिकाना न हो। यह क्या कुछ कम दुःखकी बात है? यदि विद्याता मनुष्योंको भी साँपों और पशुओंकी सी ही जीविका बताता, तो कैसा अच्छा होता? मनुष्य, जीविकाकी फिक न होनेसे, सहजमें ही अपनी बुद्धिकी ज़ोरसे मोक्ष पा जाते।
उत्ताद ज़ौक भी कुछ इसी तरहकी शिकायत करते हैं,—
बनाया ज्ञैक जो इन्सां को उसने जुज्व जईफ।
तो उस जईफसे कुल काम दो जहाँके लिए ॥
ये ज़ौक! ईश्वरको देखो, कि उसने मनुष्यको कितना कमज़ोर बनाया, पर काम उससे दोनों लोकोंके लिये। उसे इस लोक और परलोक दोनोंकी फिक लगादी।
किसीने ठीक ही कहा है :—
घृतलवणतैलतगदुल शकेन्धनचिन्तयाऽनुदिनम्।
विपुल मतेरपि पुंसां नश्यति धीर्मेन्दविभवत्वात् ॥
घो, नोन, तेल, चाँवल, साग और ईंधनकी चिन्तामें बड़े-बड़े मतिमानोंको उग्र भी पूरी हो जाती है; पर इस चिन्ताका ओर-छोर नहीं आता। इसीसे मनुष्यको ईश्वर-भजन या परमात्माकी भक्ति-उपासनाको समय नहीं मिलता। अगर मनुष्य इतनी आपदाओंके होते हुए भी परलोक बनाना चाहे, तो उसे चाहिये कि, अपनी ज़िन्दगीकी ज़रूरियातोंको कम करे,
( ३६ )
क्योंकि जिसकी आवश्यकतायें जितनी ही कम हैं, वह उतनाही सुखी है। इसीलिये महात्मा लोग महलोंमें न रहकर वृक्षोंके नीचे उग्र काट देते हैं। बनमें जो फल-फूल मिलते हैं, उन्हें खाकर और भरनोंका शीतल जल पीकर पेट भर लेते हैं। आवश्यकताओंको कम करना ही सुख-शान्तिका सच्चा उपाय है।
वृष्यय ।
बिन उद्यम बिन पाप, पवन सर्पनको दीन्हीं ।
तैसेही सब ठौर, घास पशुवनको कीन्हीं ।
जिनकी निर्मल बुद्धि, तरन भवसागर समरथ ।
तिनकी दूर वृत्ति, हरत गुण ज्ञान ग्रन्थ गथ ।
विधि ! अविधि करी तें अति अधिक, यातें नर पर घर फिरत ।
निशि-दिवस पचत तनमन नचत, लचत रचत उरभत गिरत ॥१०॥
10. The Creator has designed the harmless and easily obtainable air to be the food of serpents. The quadrupeds have been made to eat the green grass and to sleep on the flat earth. But the tendency of human beings, who have been endowed with sufficient reason to enable them to attain a life of everlasting bliss, has been created such as to baffle all the faculties of an observer in his attempt to explain its working.
न भ्यातं पदमीश्वरस्य विधिवत्संसारविच्छिन्नये
स्वर्गद्वारकपाटपाटनपटुधर्मोऽपि नोपाजितः ॥
( ३० )
नारीपीनपयोधरोस्त्युगलं स्वप्नेऽपि नारिर्गिर्गतं
मातुः केवलमेव यौवनवनच्छेदे कुठारा वयम् ॥११॥
हमने संसार-बन्धनके काटनेके लिये, यथाविधि, ईश्वरके चरणोंका ध्यान नहीं किया; हमने स्वर्गके दरवाज़े खुलवाने वाले धर्म का भी सन्ध्वय नहीं किया; और हमने स्वप्नमें भी झूठके कठोर कुर्चोंका आलिङ्गन नहीं किया। हम तो अपनी मौके यौवन रूपी बनके काटनेके लिये कुल्हाड़े ही डूए ॥११॥
हमने लोक-परलोक साधनके लिये, जन्म-मरणका फल्दा काटनेके लिये अथवा परमपदकी प्राप्तिके लिये, शास्त्रोंमें लिखी विधिसे, परमात्माके कमल-चरणोंका ध्यान नहीं किया, उसकी पूजा-उपासना नहीं की; सारी उम्र पेटकी चिन्तामें ही बिता दी। हमने पूर्वजन्म वा वर्तमान जन्मके पापोंके समूल नाश करनेके लिये प्रायश्चित्त नहीं किये, न जीवोंको अभय किया, न दानपुण्य किया; फिर हमारे लिये स्वर्गका द्वार कैसे खुल सकता है? क्योंकि धर्मका सञ्चय करनेसे ही स्वर्गका द्वार खुलता है। न हमने परमात्माके पदपङ्कजोंका ध्यान किया, न धर्म सञ्चय किया और न स्त्रीके पीनपयोधरोंका स्पर्शमें भी आलिङ्गन किया ! मतलब यह है, न हमने संसारके मिथ्या विषय-सुख ही भोगे और न हमने मोक्ष या स्वर्ग-प्राप्तिके उपाय ही किये। “दुविधामें दोनों गये, माया मिली न राम” अथवा “इधरके रहे न उधरके रहे,
( ३८ )
खुदा ही मिला न विसाले सनम ।” हमने योंही संसारमें जन्म लेकर अपनी माताकी जवानी और नाशकी ! अगर हम जैसे निकम्मे न पैदा होते, तो बेचारीकी जवानीको रेंढ़ तो न होती !
व्यपय ।
विधि सों पूजे नाहिं, पाँय प्रभुके सुखकारी ।
प्रभुको धरो न ध्यान, सकल भव-दुखको हारी ।
खोले स्वर्ग-कपाट, धर्महू कयों न ऐसो ।
कामिन-कुचके संग, रंगभर रहो न तैसो ।
हरि ! हाय २ कीन्हौं कहा, पाय पदारथ नर जनम ? ।
जननी यौवन वन दहन कौं, अग्नि रूप मे प्रगट हम ॥११॥
11, We did not meditate in an appropriate way upon the essence of Godhead for the termination once for all of our ever recurring births and deaths. Neither did we practise religion which is the surest means for throwing open the door leading to Paradise. Nor did we embrace even in our dreams the pair of fat breasts or seductive nipples of a woman. Having done nothing for the present or the next world, we are only like an axe meant to hew down the wood of our mothers' youth.
भोगा न सुक्ता वयमेव सुक्ता-
स्तपो न तसं वयमेव तसाः ॥
( ३६ )
कालो न यातो वयमेव याता-
स्तुष्या न जीर्णा वयमेव जीर्णाः ॥ १२ ॥
विषयोंको हमने नहीं भोगा, किन्तु विषयोंने हमारा ही भुगतान कर दिया ; हमने तपको नहीं तपा, किन्तु तपने हमें ही तपा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४० )
मतलब यह, कि लोग दुनियाको नहीं छोड़ते, दुनिया ही उन्हें निकम्मा करके छोड़ देती है ।
छप्पय ।
भोग रहे भरपूर, आयु यह सुगत गई सब ।
तप्यो नाहिं तप मूढ़, अवस्था तपत भई अब ।
काल न
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदरिद्रावस्था में वैराग्य ।
आपके घरमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंवैराग्यशतक
सुखेश्वर्य में वैराग्य ।
आपका अन्तःकरण शुद्ध होगा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४१ )
घरके सुख-चैन तो छोड़े, परन्तु सन्तोषसे नहीं छोड़े । हमने सदी-गर्मी और हवाके न सह सकने योग्य दुःख तो सहे ; किन्तु हमने ये सब दुःख तपकी गरजेसे नहीं, किन्तु दरिद्रताके कारण सहे । हम दिन-रात ध्यानमें लगे तो रहे, पर धनके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४२ )
हैं—सन्तोषके साथ विषय-सुखोंसे मुँह मोड़ लेते हैं—शिवका ही ध्यान करते हैं, उस तरह हमने नहीं किया ; इसीसे हम उन फलोंसे वञ्चित—महरूम—रहे, जिनको वे लोग प्राप्त करते हैं ।
जो लोग शक्ति-सामर्थ्य रहते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४३ )
धर्यो विषैकौ ध्यान, चन्द्रशेखर नहि ध्यायौ ।
तज्यौ सकल संसार, प्यार जब उन बिसरायौ ।
मुनि करत काज सोई करे, फल दीसत विपरीत अति ।
अब होत कहा चिन्ता किये ? अजहँ कर हरचरणरति ॥१३॥
13. We forgave, but not for the sake of
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें( ४४ )
हमारे शरीरका बुढ़ापा आ गया, पर तृष्णाकी तो जवानी चढ़ रही है ! महात्मा सुन्दरदासजी कहते हैं—
नैननकी पलही पलमें, क्षण आधि घरी घरी घटिका जु गई है ।
जाम गयो जुग जाम गयो, पुनि सैक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबुढ़ापे में तुष्णा ।
आप
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंThis is a high-contrast, black and white photograph of a blank, aged page from a book. The paper is
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंपेट पसार दिये जितही तित
तैं यह भूख कितो इक थापी ।
और न छोर कछूँ नहि आवत ।
मैं बहु माँति भली विधि मापी ।
देखत देह भये सब जीरन ।
तू नित
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकरधृतकम्पितशोभितदण्डम् ।
तदपि न मुञ्चत्याशाभण्डम् ॥
अंग शिथिल हो गये हैं, बुढ़ापेसे सिर सन हो गया है, मुहमें दाँत नहीं रहे हैं, हाथमें लौ लकड़ीकी तरह शरीर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहृदयमें जो कामनाओंका निवास है, उसीको “संसार” कहते हैं और उनके सब तरहसे नाश हो जानेको “मोक्ष” कहते हैं।
संसारमें बारम्बार आना और यहाँसे जाना ; यानी जन्म लेना और मरना ये बहुत ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंआकाशके जिस टुकड़ेको ओढ़कर चन्द्रमा रात बिताता है, उसी को ओढ़कर सूर्य दिन बिताता है। इन दोनोंकी कैसी दुर्गति होती है! ॥ १५ ॥
आकाशके जिस हिस्सेको, रातके समय, चन्द्रमा तय करता है, उसीको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजब ये सूरज और चाँद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें