सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
About this granth
The Sushruta Samhita (सुश्रुत संहिता) is one of the three great classics of Ayurveda and the foundational text of ancient Indian surgery. Its teaching is presented as given by Divodasa Dhanvantari, king of Kashi, to his pupil Sushruta. It describes surgical instruments, the care of wounds, fractures, procedures such as the repair of the nose, anatomy, toxicology and the diagnosis of disease.
The work is traditionally divided into the Sutra, Nidana, Sharira, Chikitsa and Kalpa sthanas and the Uttara Tantra, which deals with diseases of the eye, ear and nose among others.
This edition gives the Sanskrit text with a Hindi translation by Shri Atridev (Atridev Gupta) and is associated with Motilal Banarsidass. The scanned copy carries an Ayurveda student's inscription dated 1965, so the edition was in print by then. It runs to about 872 pages.
१२२
मुद्रतसंहिता
[ अ० १ ]
दिये हैं।
वि० मन्तव्य—पाठक ध्यान दें कि इन सर्मों में कौन-कौन मांसमर्म हैं और कौन-कौन खिरामर्म, स्नायुमर्म, अस्थिमर्म अथवा सन्धिमर्म हैं। कूर्चमर्म—पाँव एवं हाथ की शलाकास्थियों को बाँधनेवाले स्नायु का जाल है। तलहृदय मांसमर्म है, लोहिताक्ष—खिरामर्म है और जानु एवं कूर्पर गुरुक एवं मणिबन्ध सन्धिमर्म हैं। इस प्रकार सर्वत्र विचार किया जाय तो सर्मों का रहस्य समझ में आ सकता है, कूर्च-कूची-झाड़ू के समानाकार अथवा झाड़ू की शलाका जैसे रस्सी से बँधी रहती है वैसे ही ये अस्थियाँ स्नायु-से बँधी हैं। कूर्च-शिर—कूर्च का मूल भाग या जहाँ से कूर्च जुड़ा रहता है—कूर्च का शिर। इस मर्म में अनेक अस्थियाँ रहती हैं। मणिबन्ध—मणि जैसी छोटी छोटी अस्थियों का बन्ध बन्धन स्नायु। इन्द्रवस्ति—मांसमर्म है। इसका वर्णन देखिये—चि० स्था० अ० १८ श्लो० २५-२६ में। लोहिताक्ष—यह लाल वर्ण के अक्षकों की का सा होता है, पाँव-टाँग में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ. १ ] ४२
शारीरस्थानम्
३२८
तथा शा० अ० ५-६ । हृदय-हृत् (हार्ट) । स्तन-बाह्यवत्तिस्तन-मण्डल (स्तन चूचुक नहीं अपितु स्तन का पूरा घेरा) से आच्छादित स्थान के भीतर अवस्थित फुफ्फुस का वाचक भी हो सकता है, यथा—स्तन शब्द घ्न-शब्दे धातु (भ्वादि गणीय) से निष्पन्न होता है और शब्द-शप आक्रोशे धातु (भ्वादि गणीय) से निष्पन्न होता है—शब्द तथा आक्रोश (चिल्लाना) फुफ्फुसों के ही बल पर ही सकता है, बाह्य स्तन से नहीं और स्तन का पर्याय “कुञ्ज” है और कुञ्ज शब्द-कुञ्ज-संयोगे धातु (तुदादि गणीय) से निष्पन्न होता है और कोञ्ज-संकोञ्ज (सिकुड़ना)—फुफ्फुस में ही होता है । बाह्य कुञ्जों में नहीं, भले ही ये दोनों शब्द बाह्य स्तनों के लिये भी साहित्य में प्रयुक्त होते हैं, परन्तु हमारा दृढ विश्वास है कि इस प्रकरण में स्तन शब्द फुफ्फुस के लिये आया है । विश्वास का कारण—ये सिरा मर्म है और फुफ्फुस का प्रत्येक कोष्ठ-प्रकोष्ठ सिरा से व्याप्त है । दूसरे इन पर आधात होने पर उरःक्षत, फलतः कफ पूर्णकोष्ठता एवं कास श्वास
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३३०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १ ]
के ऊपरी भाग का संयोग स्थल जिसका नाम वंक्षण सन्धि है, यह उलूखल सन्धि है। यह जघनास्थि के बहिः पार्श्व में स्थित है। इस पर आघात होने से अधःकाय की चेष्टा (चलना आदि) का उपघात हो जाता है और साथ २ तत्संबद्ध सिरास्नायु पर भी आघात होने से शून्यता हो जाती है। नितम्ब—यह भी अस्थिमय मर्म है, यह दो चौड़ी कपालास्थियाँ हैं—“गुदभग-नितम्बेषु चत्वारि” (अ० ५ सू० १६) में से दोनों ओर की दो अस्थियाँ तथा—जानु नितम्ब—“कपालानि (अ० ५ सू० २०) में वर्णित हैं। ये श्रोणिकाण्ड से कुछ ऊँची, बस्ति आदि आशयों का आच्छादन करनेवाली—दोनों पासों से बचानेवाली, दोनों पासों में अन्दर से बंधी है, यह “नितम्बास्थि” कही जाती है। पार्श्वसन्धि—यह सिरामर्म है, यह दोनों बृक्ष हैं, यह—पार्श्व-फुफ्फुस से अधःभाग में प्रतिबद्ध, जघनास्थि के पार्श्वों के मध्य—परन्तु तिरछे किन्तु उससे ऊपर-ऊँचे में स्थित हैं। श्री त्रिलोक की नाथ वर्मा के शब्दों में—ये दोनों इन्द्रियाँ (नहीं-यन्त्र) उदर में उसकी पिछली दीवार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ६ ]
शारीरस्थानम्
३३१
ध्यान अंगुली द्वारा जाने जाते हैं। इन पर अंगुली का दबाव डालने से बोलो नहीं जा सकता, मूकता हो जाती है। इनके सम्बन्ध में चरक २० स्था० अ० ३४-६ में चर्चा की गई है, यथा-तस्य चेतु मन्त्रे परिमृश्यमाने (स्पृश्यमाने) न स्पन्दयेता (फड़कन प्रतीत न हो) परासुः (मृतः) इति विद्यात् (जाने)। मातृका नामक मर्म—ये सिरा मर्म हैं—ये चार हैं, दोनों ओर दो दो। यह शिर की ओर से लौटनेवाली सिरा हैं। मातृका—माता के समान पालिका। कुक्राटिका—यह सन्धि मर्म है—शिर एवं शीर्ष की अस्थियों का सन्धान स्थल है। पुष्पवंश के शिखर पर जहाँ शिर धरा हुआ है वह स्थल है, इसी भाग को 'शिरोधरा' कहा जाता है। यहाँ आनेवाली दो सिरा हैं (दो सिरासन्निपात हैं) जो अगले अध्याय आठ में सू० २२ में 'द्वे कुक्राटिकयोः' कहकर अवैध कही हैं। विधुर नामक मर्म—दोनों कानों के नीचे स्थित हैं। ये स्नायु मय मर्म हैं, यह शुषिर स्नायु है, जो धमनी कहा जाता है और वाग्भट ने इसे 'धमनी मर्म' माना भी है और
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३२२
सुश्रुतसंहिता
[ ३०१ ]
ज्ञान शिरः) अत्यन्त महत्त्व रखते हैं, क्योंकि समस्त शरीर (उसकी स्थिति) इन्हीं तीनों के अधीन है। शिर का अर्थ श्रीयते इति शिरः, अर्थात् जीवन का आश्रय। मस्तक भी शिर का पर्याय है। यह शब्द 'मसी परिणामे' धातु (दिवादि गणीय) से निष्पन्न होता है। जहाँ प्रत्येक विषय का परिणाम-परिपाक-विनिश्चय होता है ॥२७॥
भवन्ति चार्त्र श्लोकाः—
उत्तमः शिरःसि विटपे च सकक्षपार्वे
एकैकमङ्गुलमितं स्तनपूर्वमूलम् ।
विद्ध्यङ्गुलद्वयमितं मणिबन्धगुल्फं
श्रीण्येव जानु सपरं सह कूर्पराभ्याम् ॥२८॥
हृद्बस्तिकचं गुदनाभि वदन्ति मूर्धन
चत्वारि पञ्च च गले दश यानि च द्वे ।
तानि स्वपाणितलकुञ्चितसम्मितानि
शेषाण्यवेहि परिविस्तृतोऽङ्गुलार्धम् ॥२९॥
इस विषय में श्लोक भी हैं—उर्वा, कूर्चशिर,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ७ ]
शारीरस्थानम्
३३३
मर्मों में प्रायः सोम (जल), वायु, अग्नि, रज, सत्व, तम, और मूत्रात्मा (आत्मा) ये रहते हैं। इसलिये मर्मों पर आघात लगने पर प्राणी जीवित नहीं रहते।
वि० मन्तव्य—इसको समझने के लिये देखिये—शा० अ० ४ का सू० ३ ॥३५॥
इन्द्रियार्थेष्वसंप्राप्तिर्मनोबुद्धिविपर्ययः ॥३६॥
रुजश्च विविधास्तीव्रा भवन्त्याशुहरे हते।
हते कालान्तरघ्ने तु ध्रुवं धातुक्षयो नृणाम् ॥३७॥
ततो धातुक्षयाज्जन्तुर्वदनाभिश्च नश्यति।
हते वैकल्पजनने केवलं वैद्यैर्नपुणात् ॥३८॥
शरीरं क्रियया युक्तं विकलत्वमवाप्नुयात्।
विशल्यघ्ने तु विज्ञेयं पूर्वोक्तं यच्च कारणम् ॥३९॥
रुजाकराणि मर्माणि क्षतानि विविधा रुजः।
कुर्वन्त्यन्ते च वैकल्प्यं कुर्वेद्यवशगो यदि ॥४०॥
सद्यः प्राणहर मर्मों पर आघात लगने से रूप रस आदि ह्रस्वों के विषयों का
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३१४
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ७ ]
भवतश्चात्र श्लोकौ—
यावत्यस्तु सिराः काये संभवन्ति शरीरिणाम् ।
नाभ्यां सर्वा निवद्वस्ताः प्रतन्वन्ति समन्ततः ॥४॥
इसमें दो श्लोक हैं— मनुष्यों के शरीर में जितनी भी सिराएँ हैं, वे सब नाभि से सम्बद्ध हैं । वहाँ से (नाभि से) ये चारों ओर फैलती हैं ॥४॥
नाभिस्थाः प्राणिनां प्राणाः प्राणाश्चाभिर्न्युपाश्रिता ।
सिराभिरावृता नाभिक्षक्रनाभिरिवारकैः ॥५॥
प्राणियों के प्राण नाभि में आश्रित हैं, और प्राणों से नाभि आश्रित है । नाभि सिराओं से घिरी है, जिस प्रकार चक्र (पहिये की धुरी)-आरों से घिरी रहती है ।
वक्तव्य—सम्भवतः यह कल्पना गर्भावस्था में गर्भ की स्थिति के आधार पर की गई है । गर्भावस्था में गर्भ का जीवन इसी नाभि के आधार से रहता है, यहीं से उसे पोषण मिलता है ।
वि० मन्तव्य—गर्भ का जीवन उस बाह्य नाभि (घुन्नी-तुच्छ) के आधार में रहता ही है, परन्तु जन्म के
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ७ ]
गारीरस्थानम्
३२५
एकचत्वारिंशच्चतुष्ण ऊर्ध्वं, तासां चतुर्दश श्रीवायां, कर्ण-
योश्चतस्रः, नव जिह्वायां, षण् नासिकायां, अष्टौ नेत्रयोः,
एवमेतत् पञ्चसप्ततिसप्तं वातवाहिनीनां सिराणां न्या-
ख्यातं भवति । एष एव विभागः शेषाणामपि । विशेष-
तस्तु पित्तवाहिन्यो नेत्रयोर्दश, कर्णयोर्द्वे, एवं रक्तवहाः
कफवहाश्च । एवमेतानि सप्त शिरागतानि सविभागानि
न्याख्यातानि ॥७॥
एक दृग्ग में वातवाही सिरायाँ पञ्चौस हैं । इतनी ही दूसरी
दृग्ग और बाहुओं में समझना । विशेष भेदकोष्ठ में चौतीस सिरायाँ
हैं, इनमें आठ सिरायाँ गुदा और मेहन का आश्रय करके श्रोणी
में रहती हैं । पाश्वों में दो-दो, पीठ में छै, उदर में भी छै
वक्षस्थल में दश । ज्वर से ऊपर इकतालीस सिरायाँ हैं । इनमें
से श्रीवा में चौदह, कान में चार, जिह्वा में नौ, नासिका में
छै, नेत्रों में आठ । इस तरह वातवाही एक सौ पचहत्तर
सिरायाँ कह दीं । इसी प्रकार से शेष सिराओं का विभाग है ।
केवल भेद इतना है,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३३६
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ७ ]
तथापि वातस्थानों में वात, पित्तस्थानों में पित्त, कफस्थानों में कफ तथा रक्तस्थानों में रक्त का वहन विशेष रूप से होता है, अतः वातवहा आदि कहना उचित ही है । अर्थात् सर्ववहा होने पर भी उक्त नामकरण किया जाता है ॥१६॥
प्रदुष्टानां हि दोषाणां मूच्छितानां प्रधावताम् ।
ध्रुवमुन्मार्गगमनमतः सर्ववहाः स्मृताः ॥१७॥
दुषित होकर दौड़नेवाले दोष परस्पर मिलकर अपने स्थान या मार्ग को छोड़कर गलत मार्ग में जरूर जाते हैं । इसलिये सब सिरायें सर्ववहा कही जाती हैं ।
वि० मन्तव्य—प्रदुष्ट दोषों का उन्मार्ग गमन होने से ही रोग उत्पन्न हो जाते हैं, प्रदुष्ट होकर वे परस्पर मिल भी जाते हैं और वे लगाम बोड़ा के समान प्रधावतां—दौड़ने लगते हैं और वायु पीड़ा आदि, पित्त—दाह आदि तथा कफ कण्डू आदि और रक्त-कुष्ठ आदि रक्तज रोगों को उत्पन्न कर देता है और सिरावेध (देखिये अ० ८) द्वारा तथा जलोत्का आदि (दे० सू० अ० १३) द्वारा रक्त अर्थात् वात पित्त कफ मय रक्त निकाल देने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ. ८ ] ४३
शारीरस्थानम्
३३७
तासमेव च तालुयेकां श्रुवातुहेशे, अष्टत्रिशदुभयोनेत्रयोः, तासमेकैकैकामपाङ्कयोः परिहरेत, कर्णयोर्दण्ड, तासां श्रुद्वा-वाहिनीमेकैकां परिहरेत, तासानेत्रगतस्तत् ललाटे षष्टिः, तासां केगान्तातुगताश्चतस्रः, आवर्त्योरेकैका, स्थपन्यां चैकां परिहर्तव्या, शंखयोर्दण्ड, तासां शंखसन्धिगतामेकैकां परिहरेत, द्वादश मूर्धनि, तासामुत्क्षेपयोर्द्वि परिहरेत, कृत्याः पञ्चागजज्युग ऊर्ध्वमिति ॥२२॥
प्रत्येक टांग में एक सौ सिरायेँ हैं, उनमें से जालधरा सिरा और अन्दर की ओर तीन सिरायेँ (दो-उर्वी और लोहितस्र) वे अवैध हैं। इसी तरह दूसरे पैर और बाहुओं की सिरायेँ समझना। इस तरह सब शाखाओं में सोलह सिरायेँ अवैध हैं। (जालधरा सिरातल हृदय मर्म में रहती है)।
श्रोणि में बत्तीस सिरायेँ हैं। इनमें आठ सिरायेँ अवैध हैं, विट्पमर्मी में दो-दो। एक एक पार्श्व में आठ सिरायेँ रहती हैं। उनमें ऊपर
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३२८
मुमुक्षुसंहिता
[ अ० ८ ]
बार २ सिरा बेध किया जाय तो बहुत लाभ हो। परन्तु खेद है कि कोई चिकित्सक इधर ध्यान ही नहीं देता। सु० सू० अ० १४ के श्लो० ३३ तथा ३४ में कहा गया है कि—रक्त का समीचीन विद्यावण हो जाने पर शरीर में लघुता, वेदना की शान्ति, व्याधि के वेग का परिक्ष्य तथा मन्स का प्रसाद (प्रसन्नता-निर्दोषता) हो जाता है और कुछ आदि स्वर्गदोष, मन्त्रियार्थ, व्रणशोथ तथा अन्य सब रक्तविकार कभी नहीं होते ॥
बालस्थविररुक्षक्षतक्षीणभीरूपरिश्रान्तमद्यपाध्वस्त्रीक-शितवमित्रविरिक्तास्थापितानुवासितजागरितकलोबकुगग-भिणोनां कासश्वासजोषप्रवृद्धश्चराक्षपक्षपाघातोपवासपि-पासामूर्च्छाप्रपीडिनां च सिरां न विध्येत, यश्चाव्यध्याः, न्यध्याश्चाष्टाः, ष्टाश्चायन्त्रिताः, यन्त्रितश्चानुस्थिता इति ॥३॥
निम्न अवस्थाओं में सिराबेध न करे—बालक, बृद्ध, रूक्ष, उग्रक्षतः से क्षीण, डरपोक, थका हुआ, मद्य पीनेवाला,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ८]
शारीरस्थानम्
३३६
तत्र व्यध्यसिरं पुरुषं प्रत्यादित्यमुखमरतिमात्रोच्छित्ते उपवेश्यासने सकथनोराकुञ्चितयोनिवेश्य कूपरे सन्निवृत्तस्योपरि हस्तावन्तर्गुढाकुष्ठकृतमुष्ठी मन्ययोः स्थापयित्वा यन्त्रणशाटकं श्रीवामुष्ट्योरुपरि परिक्षिप्यान्येन पुरुषेण पश्चात् स्थितेन वामहस्तेनोत्तानेन शाटकान्तर्यं प्राहयित्वा ततो वृयात्—दाक्षिणहस्तेन सिरोस्थापनाथं नात्यायतजिथिलं यन्त्रमावेष्टयेति, अस्फुरावाणार्थं च यन्त्रं पृष्ठमध्ये पीडयेति, कर्मपुरुषं च वायुभूणमुखं स्थापयेत्, एष उत्तमाङ्गगतानामन्तमुखवर्जानां सिराणां न्यधने यन्त्रगविधिः। पादव्यध्यसिरस्य पादं समे स्थाने मुस्थितं स्थापयित्वाऽन्यं पादमीषत्तमं कुचितमुन्मैः कृत्वा व्यध्यसिरं पादं जानुसन्धेयः शाटकेनावेष्ट्य हस्ताभ्यां प्रपीड्य गुल्फं व्यध्यप्रदेगस्योपरि चतुरङ्कुले प्लोतादीनामन्यतमेन वद्ध्वा वा पादसिरां विध्येत्। अथोपरिष्टाङ्गस्तौ गुढाकुष्ठकृतमुष्ठी सम्यगासने स्थापयित्वा। मुखोपविष्टस्य पूर्ववचनत्रं वद्ध्वा हस्तसिरां
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३४०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ६ ]
व्यधे वर्षासु विधेयत् प्रोष्ठकाले तु भीतले ।
हेमन्तकाले मध्यहि गुरुकालाह्वयः स्मृताः ॥१०॥
वर्षाभ्युतु में जब बादल न हो, प्रोष्ठभ्युतु में ठण्ड के समय, हेमन्तभ्युतु में मध्याह्न में शस्त्र कर्म करना चाहिये ॥
वक्तव्य—आत्म्यिके पुनः कर्मणि काममृतु विकल्प्य कृत्रिमगुणोपधानेन यथतु गुणविपरीतेन भेषजं संयोगप्रमाण-विकल्पेनोपपाद्य प्रमाणवीर्यसमं कृत्वा ततः प्रयोजयेत्-उत्तमेन यत्नेनावहितः ॥ चरक ॥
वि० मन्तव्य—सिरावेधन एवं छेदन मेदन आदि सभी प्रकार के शस्त्रकर्म के लिये उत्काल उपयुक्त होते हैं ॥१०॥
सम्यक्गुरुहनिपातेन धारया या सवेदसूक्त ।
सुहृतं रुद्धा तिष्ठेच्च सुविद्धां तां विनिदिशन् ॥११॥
अच्छे प्रकार शस्त्र चलाने से धारा के रूप में कुछ काला-काला खून बहे, पीछे रुक जाये, उसे सुविद्ध जानना ॥११॥
यथा कुसुम्भपुष्पेभ्यः पूर्वं स्रवांत पोतिका ।
तथा सिरासु विद्धासु दुष्टमग्ने
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in८०८]
शारीरस्थानम्
३४९
प्रहणे नासारोगेषु च नासाग्रे, तिमिराक्षिपाकप्रशुतिष्व-
ह्यामयेषूपनासिके ललाट-यामपाङ्ग्या वा, एता एव
शिरोरोगाधिगम्यप्रशुतिषु रोगेविवति ॥१७॥
पाददाह, पादहर्ष, चिप्प, विसर्प, वातरक्त, वातकण्टक,
विचर्चिका, पाददारी इत्यादि रोगों में क्षिप्र सर्ग के दो
अंगुल ऊपर ब्रीहिमुख शस्त्र से सिरा वेध करे। श्लीपद में
सिरा वेध इस रोग की चिकित्सा में कहेंगे। क्रोष्ठ शीर्ष, खड्ग,
पंगुल तथा वातवेदना में—जंघा में—गुरुफ के ४ अंगुल ऊपर
सिरावेध करे। अपची में इन्द्र वस्ति सर्ग के दो अंगुल नीचे
सिरावेध करे। ग्रन्थरी में जानुसन्धि के चार अंगुल ऊपर या
नीचे सिरावेध करे गलगण्ड में ऊरूमूल की सिरा का वेधन करे।
इसी तरह दूसरी टाँग और दोनों बाहुओं के सिरावेध को सम-
झना। विशेष भेद प्लीहा-रोग में वाम बाहु के मध्य में भीतर
की ओर कूर्प सन्धि के समीप अथवा कनिष्ठिका और अनामिका
के मध्य देश में सिरा वेध करे। इसी तरह यकृत दाल्युदर रोग
में कास-श्वास में
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३४९
सुश्रुतसंहिता
[ १०० ]
होने पर रक्त शरीर के अन्दर हो, उसे अतिविद्धा जानना। कुक्षिता में भी अतिविद्धा के लक्षण होते हैं। कुण्डित शस्त्र से कुचली जाने के कारण चौड़ी हुई सिरा पिच्छिता कहाती है। सिरा के न मिलने पर पास की सिराओं में बार-बार वेषन करने पर कुक्षिता कहलाती हैं। शीत, भय, या मूर्च्छा से रक्त न निकलने पर अमसुता कहलाती हैं। तीक्ष्ण और बड़े मुखवाले शस्त्र से वेषन होने पर अत्युद्गीर्णा कहलाती हैं। शिरा के अन्तिम छोर पर वेषन करने पर थोड़ा सा रक्त निकलने पर अन्ते विद्धा कहलाती हैं। जिसका रक्त क्षीण होकर वायु भर गई हो उसे परिशुष्का कहते हैं। शस्त्र जब सिराके चौथाई भाग में ही प्रवेश करे, थोड़ा-सा रक्त निकले, उसे कृणिता कहते हैं। स्थान को छोड़कर सिरा को बाँधने से कर्पनेवालो सिरा का रक्त बाहर नहीं आता, इसे वेपिता कहते हैं। शिरा के न उठने पर भी वेषन करने पर वेपिता के लक्षण
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ६ ]
शारीरस्थानम्
३४३
खूब गहरे भाग में दूषित हो (एक-स्थान पर हो) तो जाँक लगाये, रक्त स्थान पर पिण्डित रूप में हो तो पाछना चाहिये। दूषित रक्त अङ्ग में फेला हो तो खिरा बेध करे। स्वचा में दूषित रक्त हो तो सींग या अलावु से निकाले।
चरक में—'भिषग्वातान्वितं रक्तं विषाणेन विनिर्हरेत् ।
पितान्वितं जलौकोभिः कफान्वितमलावुभिः ॥ यथासन्नं विकारस्य व्यधयेदाशु वा शिराम् ॥ चरक० चि० अ० २१।६८ ॥
वि० मन्तव्य—खुनना या गोदना भी "प्रच्छन" ही है, इसे "पच्छ लगाना" कहते हैं। स्थानिक वेदना शान्ति के लिये यह अच्छा उपाय है ॥२६॥
इति सुश्रुतसंहितायां शरीरस्थाने खिराव्यधविधिश्चारीरं नामाष्टमोऽध्यायः ॥ ८ ॥
नवमोऽध्यायः
अथातो धमनीव्याकरणं आरीरं व्याख्यास्यामः ॥१॥
यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥
अब इसके आगे धमनी व्याकरण शारीर की व्याख्या करेंगे
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४४
सुश्रुतसंहिता
[ १०१ ]
वाक्यों के अनुसार रसवहन कर्म की समाप्ता से सिरा धमनी एक ही वस्तु है। रहा ध्यान का भेद या प्रश्न—ध्यान वस्तुतः सिरा एवं स्तोतों में भी होता है, यद्यपि वह अस्फुट या अत्युक्त होता है। अन्यथा रस आदि का सञ्चार ही नहीं हो सकता, यदि वायु भी रस आदि को धकेलता है तो वह ध्यान हुए बिना आगे नहीं सरक सकता है। इसी सूत्र में स्वीकार किया गया है कि सिरा का विकार (कार्य-रूपान्तर में परिवर्तन) ही धमनी है, क्योंकि हृदय सिरामर्म है और उसी में नाभि से आनेवाली तथा शरीर से आनेवाली सिरा आती हैं और यहाँ से आगे चलनेवाली सिराओं में धमन अधिक स्फुट या व्यक्त हो जाता है। परन्तु वह भी रस का या रसमय रक्त का ही वहन करती हैं और वही आगे चलकर “वहुधा फलन्ति” (च० सू० अ०) बहुत प्रतानों के रूप में फलित हो जाती है—फैल जाती है, अतः स्तोत्र कही जाती है, रस का वहन यहाँ भी होता है। धमन भलेही अस्फुट
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ६ ] ४४
शारीरस्थानम्
३४५
निवेदन है कि इस सन्दर्भ को समझने के लिये—सू० ५० अ० १४ का अध्ययन अवश्य करें। संक्षेपतः—सिरा में जहाँ धमन होता है वहाँ उसका नाम धमनी हो जाता है। ४० एवं २४ का विचार—स्यात्—नाभि से उद्भूत ४० सिराओं में १६ सिरा रसायनी हैं, जो रस को लेकर शरीर का तर्पण करती हैं और २४ वे हैं जो हृदय की ओर आकर रक्त को लेकर शरीर का तर्पण करती हैं ॥३॥
तासां तु खलु नाभिप्रभवार्णा धमनीनामूर्ध्वंगा दश, दश चाधोगामिन्यः चतस्रस्रित्यर्गगाः ॥४॥
नाभि से उत्पन्न होनेवाली इन दस धमनियों में दस ऊपर को दस नीचे को, और चार तिरछी जाती हैं ॥४॥
ऊर्ध्वंगाः शब्दरूपरसगन्धप्रश्वासोच्छ्वासजुम्भिततुद्धसितकथितरुदित्तादीन् विशोषानभिग्रहन्त्यः शरीरं धारयन्ति । तान्मु हृदयमभिप्रपन्नास्त्रिधा जायन्ते, ताभिः शत । तासां तु वातपित्तकफजोणितरसान् द्वे द्वे वहतस्ता दश, शब्दरूपरसगन्धान्प्राभिगृह्णीते, द्वाभ्यां भाषते, द्वाभ्यां घोषं करोति, द्वाभ्यां
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३४६
सुश्रुतसंहिता
[ ७० ]
रघोनाभेः पक्वाशयकटीमूत्रपुरोषगुदबस्तिमेदस्कथोनि धार्यन्ते याप्यन्ते च ॥७॥
नीचे की तरफ जानेवाली धमनियों के कार्यों को ठीक प्रकार से कहता हूँ। अघोगामी धमनियाँ वायु (अपना वायु), मूत्र, मल, शुक्र, आर्त्तव, को नीचे की ओर वहन करती हैं। ये पिताशय में पहुँचकर अग्नि की उष्णिमा से भली प्रकार परिगक हुए अन्नरस और जलीय रसों का विवेचन और वहन करती हुई शरीर का पोषण करती हैं। ऊर्ध्वगत और तिर्यग्गत धमनियों को रस पहुँचाती हैं और रस स्थान (हृदय) को रस से भरती हैं। मूत्र, मल, स्वेद का अलग-अलग विभाग करती हैं। इन धमनियों के आमाशय और पक्वाशय के बीच में तीन विभाग होते हैं। इस प्रकार से ये तीस हो जाती हैं। इनमें से वात, पित्त, कफ, रस और रक्त को दो-दो धमनियाँ वहन करती हैं। इस प्रकार दस धमनियाँ हुईं। अंत्रों का आश्रय करके अन्न को ले जानेवाली दो, जल का वहन करनेवाली दो, मूत्राशय में मूत्र को ले जानेवाली दो, शुक्र की उत्पत्तिकरने के लिये शुक्र को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in४०६]
शरीरस्थानम्
३४७
भवति चात्र—
अधोगामास्तु कुर्वन्ति कर्माण्येतानि सर्वैशः ।
तर्जंगाः संप्रवद्व्यामि कर्म चासां यथायथम् ॥८॥
तिर्जंगाणां तु चतसृणां धमनीनामेकैका शतधा सह-
स्रधा चोत्तरोत्तरं विभज्यन्ते, तास्त्वसङ्ख्येयाः, ताभिर्द-
शरीरं गवाक्षितं विवद्वमाततं च, तासां मुखानि रोम-
कूपप्रतिबद्धानि, यैः स्वेदमभिवहन्ति रसं चाभितर्पयन्त्य-
न्तर्बहिश्च, तैरेव चाभ्यङ्गपिपेकावगाह्यलेपनवीर्याण्यन्तः-
शरीरमभिप्रतिपद्यन्ते त्वच्च विपक्वानि, तैरेव च स्पर्श-
मुखमुखुं वा गृह्णाति, तास्त्वेताश्चतस्त्रो धमन्यः सर्वाङ्ग-
गताः सविभागा व्याख्याताः ॥९॥
तिर्जगत् धमनियों को और इनके कार्यों को कहता हूँ—
चार तिर्जगत् धमनियों में प्रत्येक धमनी उत्तरोत्तर सैकड़ों और
हजारों विभागों में विभक्त होती है। इस प्रकार से इनके
विभाग असंख्य हो जाते हैं। इन धमनियों से यह शरीर
गवाक्षित (झरोखों के रूप में माल के समान) के रूप में बंधा
हुआ एवं फैला रहता है।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in