सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
Page 378 of 872
Read in context३३०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १ ]
के ऊपरी भाग का संयोग स्थल जिसका नाम वंक्षण सन्धि है, यह उलूखल सन्धि है। यह जघनास्थि के बहिः पार्श्व में स्थित है। इस पर आघात होने से अधःकाय की चेष्टा (चलना आदि) का उपघात हो जाता है और साथ २ तत्संबद्ध सिरास्नायु पर भी आघात होने से शून्यता हो जाती है। नितम्ब—यह भी अस्थिमय मर्म है, यह दो चौड़ी कपालास्थियाँ हैं—“गुदभग-नितम्बेषु चत्वारि” (अ० ५ सू० १६) में से दोनों ओर की दो अस्थियाँ तथा—जानु नितम्ब—“कपालानि (अ० ५ सू० २०) में वर्णित हैं। ये श्रोणिकाण्ड से कुछ ऊँची, बस्ति आदि आशयों का आच्छादन करनेवाली—दोनों पासों से बचानेवाली, दोनों पासों में अन्दर से बंधी है, यह “नितम्बास्थि” कही जाती है। पार्श्वसन्धि—यह सिरामर्म है, यह दोनों बृक्ष हैं, यह—पार्श्व-फुफ्फुस से अधःभाग में प्रतिबद्ध, जघनास्थि के पार्श्वों के मध्य—परन्तु तिरछे किन्तु उससे ऊपर-ऊँचे में स्थित हैं। श्री त्रिलोक की नाथ वर्मा के शब्दों में—ये दोनों इन्द्रियाँ (नहीं-यन्त्र) उदर में उसकी पिछली दीवार
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in