सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा

स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished872 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

सुश्रुत संहिता आयुर्वेद के तीन प्रमुख ग्रन्थों (बृहत्त्रयी) में से एक है और प्राचीन भारतीय शल्य-चिकित्सा का आधार-ग्रन्थ माना जाता है। इसके उपदेष्टा काशिराज दिवोदास धन्वन्तरि और श्रोता उनके शिष्य सुश्रुत बताए जाते हैं। ग्रन्थ में शल्य-कर्म के यन्त्र और शस्त्र, व्रण (घाव) की चिकित्सा, अस्थि-भंग, नासिका-सन्धान जैसी शल्य-विधियाँ, शरीर-रचना, विष-चिकित्सा और रोगों के निदान का विस्तृत वर्णन है।

परम्परागत रूप से संहिता के छह भाग हैं:

  • सूत्रस्थान, निदानस्थान और शारीरस्थान
  • चिकित्सास्थान और कल्पस्थान
  • उत्तरतन्त्र, जिसमें नेत्र, कर्ण, नासा और अन्य रोगों का वर्णन है

यह संस्करण मूल संस्कृत के साथ श्री अत्रिदेव (अत्रिदेव गुप्त) के हिन्दी अनुवाद सहित है और मोतीलाल बनारसीदास से जुड़ा है। स्कैन की गई प्रति पर १९६५ में एक आयुर्वेद विद्यार्थी का नाम लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह संस्करण तब तक छप चुका था। लगभग ८७२ पृष्ठों का यह ग्रन्थ आयुर्वेद के विद्यार्थियों और चिकित्सा के इतिहास के अध्येताओं के काम का है।

पृष्ठ 326–345, कुल 872 में से
पृष्ठ 326 स्कैन

१७८

सुश्रुतसंहिता

[ ७० ]

शोकः स्तब्धो लोहितस्तालुदेशे

रक्ताञ्चोयः सोऽध्रुषो रुग्ध्वराह्यः ॥४१॥

अध्रुष—रक्त के कारण तालु प्रदेश में लालवर्ण एवं जड़ ( निश्चल ) शोथ उत्पन्न हो जाता है । इसको अध्रुष कहते हैं । इसमें वेदना तथा ज्वर रहता है ॥४१॥

कूर्मोत्सन्नोऽवेदतोऽश्रीघ्रजन्मा-

उरक्तो ज्ञेयः कच्छपः श्लेष्मणा स्यात् ।

मांसकच्छप—कफ के कारण कल्लुवे के समान मध्य में से उठा हुआ, वेदना रहित, पाण्डुरवर्ण का धीरे धीरे फैलनेवाला शोथ उत्पन्न होता है । इसको कच्छप कहते हैं ।

पद्माकारं तालुमध्ये तु शोफं

विद्याद्रक्तादुर्बुदं प्रोक्तलिङ्गम् ॥ ४३ ॥

अर्बुद—रक्त के कारण से तालु के मध्य में पद्माकर्णिका के समान आकार का शोथ उत्पन्न होता है । इसके लक्षण रक्तार्बुद के समान (पूर्वोक्त लक्षणों के समान) होते हैं ॥४३॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 327 स्कैन

अ० ११ ]

निदानस्थानम्

१७९

कण्ठशाल्क—गले में कफ के कारण बैर के समान जो प्रथि उत्पन्न होकर कण्ठक की भाँति पीड़ाकारक होती है, स्पर्श में खर, स्थिर (निश्चल) होती है, यह रोग शस्त्र द्वारा साध्य है, इसको कण्ठशाल्क कहते हैं ॥५१॥

जिह्माग्रूपः श्वयथुः कफात्
जिह्माग्रवन्धोपरि रक्तमिश्रात् ।

ब्रूयोऽधिजिह्मः खलु रोग एष
विवर्जयेदगतपाकमेनम् ॥५२॥

अधिजिह्मा—रक्तमिश्रित कफ के कारण जिह्वा के अग्रभाग के समान शोथ—जिह्वा मूल के ऊपर उत्पन्न हो जाता है। इसको 'अधिजिह्मा' कहते हैं। यदि यह पक जावे तो असाध्य समझना चाहिये ॥५२॥

बलास एवायतमुन्नतं च
शोफं करोत्यन्नगतिं निवार्यै ।

तं सर्वथैवाप्रतिवारवीय
विवर्जनीयं वलयं वदन्ति ॥५३॥

वलय—कफ अन्न मार्ग को रोककर आयत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 328 स्कैन

२८०

सुश्रुतसंहिता

[ ७० ११ ]

कफोपदिग्धेष्वनिलायनेषु

क्षेयः स रोगः श्वसनात् स्वरघ्नः ॥६१॥

स्वरघ्न—अनिलायन (वातस्थानों) में कफ भर जाने से रोगी अत्यन्त कठिनाई के साथ (अन्धकार आँखों के सामने आ जाता है) निरन्तर श्वास लेता है, स्वर भिन्न (टूट) हो जाता है, गला शुष्क और टूटता हुआ प्रतीत होता है। यह रोग वायु के कारण से उत्पन्न होता है ॥६१॥

प्रतानवान् यः श्वयथुः सुकष्टो

गलोपरोधं कुरुते क्रमेण।

स मांसतानः कथितोऽवष्टम्बो

प्राणप्रणुत् सर्वकृतो विकारः ॥६२॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 329 स्कैन

१६

अथ शारीरस्थानम्

प्रथमोऽध्यायः

अथातः सर्वभूतचिन्ताशारीरं व्याख्यास्यामः ॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

इसके आगे सर्वभूतचिन्ता (नामक) शारीर का व्याख्यान करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के लिये कहा था।१

वक्तव्य—शारीरज्ञान में अंगप्रत्यंगविज्ञान (शरीरविचय) तपोवक्रान्ति, शरीर-कार्य विज्ञान आदि अनेक विषयों का समावेश होता है। इसी से चरक में कहा है—

“शरीरं चिन्त्यते सर्वं दैवमानुषसम्पदा।

सर्वभावेयतस्तस्मात् शारीरं स्थानमुच्यते ॥”

वि० मन्तव्य—शारीर—शरीर अधिकृत्य कृतं शारीरं—शरीर की रचना का वर्णन है जिसमें। इस स्थान में—सब प्राणियों की उत्पत्ति का चिन्तन-विचार किया गया है। शरीर के विज्ञान के लिये १० अध्यायों का वर्णन किया गया है (सू० अ० ३)। भूत शब्द का अर्थ-भूतिः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 330 स्कैन

२८२

मुञ्चतसंहिता

[ अ० ।

रूपतन्मात्रं रसतन्मात्रं, गन्धतन्मात्रमिति, तेषां विशेषा शब्दस्पर्शरूपरसगन्धाः, तेष्यो भूतानि व्योमानिलानलजलोऽन्यैः, एवमेषा तत्त्वचतुर्विअतिव्याख्याता ॥४॥

इस अव्यक्त से अव्यक्त के लक्षणोंवाला (सत्त्व-रज तमरूप) महान् (महत् तत्त्व या बुद्धि तत्त्व) उत्पन्न होता है१ । इस सत्त्व-रज-तम लक्षणोंवाले महत् तत्त्व से सत्त्व-रज-तम लक्षणों से युक्त अहंकार उत्पन्न होता है । यह अहंकार (अभिमान) तीन प्रकार का है । यथा—वैकारिक सात्विक, तैजस राजस, भूतादि तामस । इनमें वैकारिक (सात्विक) अहंकार से, तैजस (राजस) अहंकार की सहायता द्वारा, इन्हीं लक्षणोंवाली (सात्विक एवं राजस) ग्यारह इन्द्रियाँ [पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, मन (सात्विक), पाँच कर्मेन्द्रिय, (राजस) ] उत्पन्न होती हैं । यथा—श्रोत्र (कान), त्वचा, चक्षु, जिह्वा, घ्राण (नासिका), वाक् (वाणी), हस्त (हाथ), उपस्थ (शिश्न-भग), पायु (गुदा), पाद (पाँव) और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 331 स्कैन

अ० १]

शरीरस्थानम्

२८३

नवीन वस्तु की—या विलक्षण वस्तु-तत्त्व की उत्पत्ति नहीं होती केवल इनका संयोग तथा वृद्धि ही होती है। दृश्यमान शरीर इन्हीं २४ तत्त्वों से निर्मित रहता है। इसमें पुरुष—अर्थात् चेतना धातु पञ्चीसवाँ तत्व है—चेतना धातु अपि एकः स्मृतः पुरुषसंज्ञकः—अर्थात् अकेली चेतना धातु (आत्मा) का नाम भी पुरुष है और “खाऽऽदयः चेतना षष्ठा धातवः पुरुषः स्मृतः” ( च० शा० अ० १ ) अर्थात् आकाश आदि पञ्च तत्त्व तथा चेतना के संयोग (प्राणी मात्र) का नाम भी आयुर्वेद दर्शन में पुरुष है ॥६॥

स्वः स्वरूपैषां विषयोऽधिभूतं, स्वयमध्यात्मम्, अधिदैवतम्—अथ बुद्धेनैक्षा, अहंकारस्थेश्वरः मनसस्त्रदमाः, दिशः श्रोत्रस्य, त्वचो वायुः, सूर्यश्चलुषः, रसतस्यापः, पृथिवी प्राणस्य, वाचोऽग्निः, हस्तयोरिन्द्रः, पादयोर्विष्णुः, पायोर्मित्रः, प्रजापतिरुपस्थस्येति ॥७॥

इन चौबीस तत्वों के अपने अपने विषय आधिभौतिक हैं, (मूर्तों के अधीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 332 स्कैन

२८४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १ ]

वि० मन्तव्य—साधर्म्य—समानधर्मता—समानता अर्थात् उक्त कुछ बातों में प्रकृति एवं पुरुष समान हैं। वैधर्म्य—विपरीत धर्मता—असमानधर्मता—असमानता अर्थात् उक्त कुछ बातों में प्रकृति एवं पुरुष समान नहीं हैं। बीजधर्मिणी—जैसे बीज में वृक्ष स्वरूप से विद्यमान होता है और आगे चलकर इतना बड़ा रूप (शरीर) धारण कर लेता है वैसे प्रकृति से ही सब मूर्तिमान्—रूप उत्पन्न होते हैं। प्रसवधर्मिणी—प्रकृति में से ही सब पदार्थों का प्रसवजन्य-प्रादुर्भाव होता है। अमध्यस्थ धर्मिणी—सुख दुःख आदि ज्ञान-गुण से रहित। जड़ होने से ज्ञान शून्य। और पुरुष—अबीजधर्माणः—प्रकृति के समान बीज के धर्मवाले नहीं, चेतना धातु में से कुछ विलक्षण वस्तु उत्पन्न नहीं होती। अप्रसवधर्माणः—प्रकृति के समान उसमें से किसी पदार्थ का प्रसव नहीं होता। मध्यस्थधर्माणः—सुख दुःख आदि के ज्ञान से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 333 स्कैन

अ० १]

शारीरस्थानम्

३८५

वि० मन्तव्य—पृथुदर्शी एकग्रही-एकान्त ग्रहण करनेवाले या आग्रही नहीं होते अतः वे कोई एक ही प्रकृति ( कारण ) नहीं मानते अपितु अनेक कार्यों के अनेक कारण मानते हैं और यह उचित भी है। यहन्ता—जो कार्य जिस कारण से उत्पन्न हो जाता है वही उसका कारण मान लिया जाता है, दूसरे शब्दों में—अलक्षित कारण से कार्य की उत्पत्ति “यहन्ता” कही जाती है। देखिये चि० अ० १८ श्लो० ४१—यद्यपि अर्बुद पक्ता नहीं है परन्तु कभी २ अष्टद्वय कारण से पक भी जाता है ॥११॥

तन्मयान्येव भूतानि तद्गुणान्येव चादिशेत् ।

तैश्च तत्त्वक्षणः कृत्स्नो भूतग्रामो न्यजन्व्यत ॥१२॥

तस्योपयोगोऽभिहितश्चिकित्सां प्रति सर्वदा ।

भूतेभ्यो हि परं यस्मान्नास्ति चिन्ता चिकित्सिते । १३

वास्तव में भूत (पञ्चमहाभूत) तन्मय (प्रकृतिमय) हैं।

कार्य और कारण में भेद न होने से एवं प्रकृति के सत्व, रज, तम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 334 स्कैन

२८६

सुश्रुतसंहिता

[ ३०१ ]

आयुर्वेद शास्त्र का इन्द्रियों के विषय में सांख्यशास्त्र से जो भेद है—उसको स्पष्ट करते हैं—सांख्यशास्त्र में इन्द्रियों की उत्पत्ति अहंकार से, मूतादि (तामसिक) अहंकार से पञ्चतन्मात्र की उत्पत्ति मानकर इनसे पञ्चमहाभूतों की उत्पत्ति मानी है। परन्तु आयुर्वेद में—

वि० मन्तव्य—आयुर्वेद दर्शन में (यहाँ) श्रोत्र आदि इन्द्रियाँ भौतिक मानी जाती हैं और उनके शब्द आदि विषय भौतिक माने जाते हैं क्योंकि—॥१४॥

भवति चात्र—

इन्द्रियेणेन्द्रियार्थं तु स्वं स्वं गृह्णाति मानवः।

नियतं तुल्ययोनिश्वात्रान्येनान्यमिति स्थितिः ॥१५॥

मनुष्य इन्द्रियों द्वारा निश्चित इन्द्रिय के अर्थ (विषय) का ही ग्रहण करता है। क्योंकि—इन्द्रिय तथा इन्द्रिय के विषय के कारण समान हैं। इसलिये अन्य विषय को इन्द्रिय ग्रहण नहीं करती है ॥१५॥

मनुष्य श्रोत्र द्वारा शब्द को ही सुनता है, गन्ध को नहीं ग्रहण कर सकता। चूँकि श्रोत्र तथा शब्द कारण समान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 335 स्कैन

४०२]

शारीरस्थानम्

२८९

विषादिव ( अप्रसन्नता ), नास्तिकता, अवमंशीलता, बुद्धि का कुन्द होना, अज्ञान, दुर्मेधा ( दुष्ट बुद्धि ), अकर्मशीलता ( काम न करना आलस्य ), निद्रालुत्व ( निद्राधिक्य ) ये तामसगुण हैं ॥ १८ ॥

आन्तरिक्षः—शब्दः शब्देन्द्रियं सर्वच्छिद्रसमूहो विविक्त्ता च; वायव्यास्तु-स्पर्शः स्पर्शेन्द्रियं सर्वचेष्टा-समूहः सर्वशरीरस्पर्शद्वयं लघुता च, तैजसास्तु—रूपं रूपेन्द्रियं वर्णः सन्तापो भ्राजिष्णुता पत्किरमषस्तेदण्यं शौर्यं च, आप्यास्तु—रसो रसनेन्द्रियं सर्वद्रवसमूहो गुरुता शौर्यं स्नेहो रेतश्च, पार्थिवस्तु—गन्धो गन्धेन्द्रियं सर्व-मूलेसमूहो गुरुता चेति ॥ १९ ॥

महामृतों के गुणों को कहते हैं—शब्द, शब्देन्द्रिय (श्रोत्र), सम्पूर्णछिद्रता ( अवकाश ) तथा शिरा-स्नायु आदि का परस्पर पृथक् होना आकाश का गुण है । स्पर्श, स्पर्शेन्द्रिय ( त्वचा ), नमन-उन्नमन आदि सम्पूर्ण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 336 स्कैन

२८८

सुश्रुतसंहिता

[ अ० २ ]

ऐसे पुरुष संतानोत्पत्ति में समर्थ नहीं होते। ॥ ३ ॥

तेषु वातवर्णवेदनं वातेन, पित्तवर्णवेदनं पित्तेन, श्लेष्मवर्णवेदनं श्लेष्मणा, कुणपगन्धन्यनरूपं च रक्तन, प्रन्थिभूतं श्लेष्मवाताभ्यां, पूतिपूयनिभं पित्तश्लेष्मभ्यां, क्षीणं प्रागुक्तं पित्तमास्ताभ्यां, मूत्रपुरीषगन्धि सन्निपातेनेति। तेषु कुणपप्रन्थिपूतिपूयक्षीणरेतसः कृच्छ्राध्याः, मूत्रपुरीषरेतसस्वसाध्या इति ॥ ४ ॥

वायु के कारण शुक्र के दूषित होने पर वीर्य में लाल-काला वर्ण तथा वातजन्य-तोद, भेद आदि वेदनायें होती हैं। पित्त के कारण शुक्र के दूषित होने पर, पीला नीला वर्ण तथा ओष-चोष आदि वेदनायें होती हैं। कफ के कारण शुक्र के दूषित होने पर श्वेत वर्ण तथा कण्डू आदि वेदनायें होती हैं। रक्त के कारण दूषित शुक्र में मुर्दे के समान गन्ध तथा मात्रा में अधिक एवं रक्तवर्ण और ओष-चोष आदि वेदनायें होती हैं। कफ और वायु से दूषित वीर्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 337 स्कैन

अ० २]

३७

शारीरस्थानम्

२८६

शठी (कचूर) द्वारा सिद्ध अथवा पलाशभस्म (पलाश की राख या पलाशधारजल) में साधित घृत पिठाना चाहिये। पूर-नामक वीर्यदोष में पुरुषकादि या वटादिगण द्वारा साधित घृत रोगी को पिठावे। क्षीणवीर्य की अवस्था में दोषादिविज्ञानीय में कहे स्वयोनिवर्धक द्रव्यों का उपयोग तथा क्षीणवलीय नामक अथवा में कही विधि को बरतना चाहिये। मल मूत्र गंधि शुक्-दोष में चित्रक, खस और हींग से साधित घी का प्रयोग करना चाहिये। शुक्दोष से पीड़ित व्यक्ति को प्रथम स्नेहन, वमन, विरेचन, निरुहण, अनुवासन आदि कम करने के पश्चात् उत्तर-बस्ति का यथाविधि प्रयोग करना चाहिये। ॥ ७-१० ॥

स्फटिकाभं द्रवं स्निग्धं मधुरं मधुगन्धि च ॥११॥
शुक्रमिच्छन्ति, केचित्त तैलक्षोदनभिं तथा।
विधिमुत्तरबस्त्यन्तं कुयोदातं वशुद्धये ॥१२॥

(१) वृत्तसाधन का नियम—

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 338 स्कैन

२९०

मुश्रुतसंहिता

[ ७० ]

के लिये शालि साठी ( हेमन्त धान्य ), जो, मद्य, तथा पित्त-वर्धक मांस हितकारी है ॥ १३-१६ ॥

अगस्त्यप्रतिमं यत्तु यद्वा लाक्षणस्योपमम् ।

तदार्त्तवैः प्रअंसन्ति यद्वासो न विरञ्जयेत् ॥ १७ ॥

शुद्ध आर्त्तव की परीक्षा—जो आर्त्तव खरगोश के रक्त के समान रङ्ग में तथा घनता में होता है, अथवा लाख के पानी के समान होता है, वस्त्र पर शुष्क हुआ आर्त्तव धोने से कपड़े पर चब्बा नहीं छोड़ता, वह रज गर्भ धारण करने के योग्य होता है ॥ १७ ॥

तदेवाति प्रसङ्गेन प्रवृत्तमनुतावपि ।

असृग्दरं विज्ञानीयादतोऽन्यद्रक्तलक्षणं ॥ १८ ॥

असृग्दरो भवेत् सर्वः साङ्गमर्दः सवेदनः ।

तस्यातिवृत्तौ दौर्बल्यं भ्रमो मूर्च्छा तमस्त्रुषा ॥ १९ ॥

दाहः प्रलापः पाण्डुरवैः तन्द्रा रोगाश्च वातजाः ।

यहाँ आर्त्तव जब ऋतुकाल में भी अधिक मात्रा में आता है, अथवा अधिक दिनों तक चालू रहता है, या ऋतुकाल के दिनों के अतिरिक्त अन्य समय

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 339 स्कैन

शारीरस्थानम्

२६१

अ २]

आँखों में अञ्जन, रोना, स्नान, अनुलेपन (चन्दन आदि का बरार पर लगाना), अश्वंग, नखों का काटना, दौड़ना, ऊँचे हँसना, बहुत बोलना, ऊँचे शब्दों का सुनना, अवलेखन (कड़ी से सिर साफ करना), वायु का सीधा झोंका, परिश्रम करना छोड़ देवे, क्योंकि—दिन में सोने से शिशु निद्रालु होता है, अञ्जन करने से अन्धा, रोने से विकृत दृष्टिवाला, स्नान और अनुलेपन से दुःखशील, तैल की मालिहा से कुष्ठी, नखों के काटने से दूषित नखवाला, भागने से चञ्चल, हँसने से श्यावदन्तक, श्यामवर्ण ओठ, ताख, जिह्वावाला, बहुत बोलने से प्रलापी (बकवादी), ऊँचे शब्द सुनने से बहरा, सिर खुजाने से गंजा, वायु और परिश्रम के सेवन करने से उन्मत्त (पागल) होता है, इसलिये इन बातों का त्याग करना चाहिये।

कुशा को विछाकर उसके ऊपर सोनेवाली, हाथ—मिट्टी के पात्र अथवा पत्ते पर हविष्य-(घी मिश्रित शालि-धान्य या दूध में संस्कृत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 340 स्कैन

२८२

सुश्रुतसंहिता

[ ७० ]

च्यते, द्वितीयेऽप्येवं सूतिकागृहे वा, तृतीयेऽप्येवमसंपूर्णा-
ङ्कोऽल्पायुर्वा भवति, चतुर्थं तु संपूर्णाङ्को दीर्घायुश्च
भवति । न च प्रवर्तमाने रक्ते बीजं प्रविष्टं गुणकरं भवति,
यथा नद्यां प्रतिस्त्रोतः प्लाविन्द्रव्यं प्रक्षिप्तं प्रतिनिवर्तते
नोर्ध्वं गच्छति तद्वदेतद्वदृष्टव्यम् । तस्मान्निममवतीं त्रिरात्रं
परिहरेत । अतः परं मासादुपेयात् ॥३१॥

ऋतुमती स्त्री के साथ प्रथम दिन सहवास करने से मनुष्य
की आयु कम होती है और जो गर्भ रहता है वह प्रसवकाल
में मर जाता है । ऋतुकाल के दूसरे दिन जो गर्भ रहता है,
वह सूतिका घर में (दस दिन के भीतर ही) मर जाता है । ऋतु
के तीसरे दिन जो गर्भ रहता है, वह असम्पूर्ण अंगों वाला
और अल्पायु होता है । चौथे दिन जो गर्भ रहता है, वह
सम्पूर्ण अंगों वाला और दीर्घायु होता है । बहते हुए रक्त में
प्रविष्ट हुआ बीज गुणकारी नहीं होता । जिस प्रकार कि—
बहती हुई नदी की धारा के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 341 स्कैन

४०१]

शारीरस्थानम्

२६२

गर्भोत्पत्ति (गर्भाधान काल) में जलीय धातु प्रधान होता है, तब गर्भ को गौर वर्ण करता है। जब तेज धातु पृथिवी धातु बहुल होता है, तब कृष्णवर्ण होता है। और जब पृथिवी, आकाश धातु प्रधान रहता है, तब कृष्णवर्ण रहता है। जब लल और आकाश धातु की बहुलता रहती है, तब गौर श्याम-वर्ण रहता है। कई आचार्यों का मत है, कि गर्भिणी स्त्री जिस वर्ण के आहार का अधिक मात्रा में सेवन करती है, उसी वर्ण की संतान उत्पन्न होती है।

यदि चौथे मास में तेज दृष्टि भाग (चतुः इन्द्रिय के आश्रय स्थान) में नहीं पहुँचता, तो शिशु जन्म से ही अन्धा रहता है। तेज धातु रक्त के साथ मिल जाये तो लाल आँखोंवाला, पित्त से मिल जाय तो पीली आँखोंवाला, कफ से मिल जाय तो श्वेत आँखोंवाला और वायु से मिल जाय तो विकृत आँखों वाला शिशु उत्पन्न होता है। ॥३५॥

भवति चात्र—

घृतपिण्डो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 342 स्कैन

२८४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० २ ]

जो पुरुष अन्नहृत्त्व के कारण स्त्रियों में उनकी गुदा में पुरुष की तरह प्रवृत्त होता है, उसे कुम्भीक जानना चाहिये। अथवा जो मनुष्य अपनी गुदा में मेषुन करवाकर शिशुन की उत्पत्ति को प्राप्त करके—फिर स्त्रियों में प्रवृत्त होता है, इसका नाम 'कुम्भीक' है बिना अग्राकृतिक मेषुन के इसको शक्ति नहीं मिलती१। इसी का नाम गुदयोनि है।

वि० मन्तव्य—कुम्भीक को यह व्यसन होता है। इसका एक दूसरा भी रूप है यथा—बीजात् समाशात् उपतप्तबीजात् स्त्रीपुंसल्लिङ्गे भवति द्विरेताः ( च० शा० अ० २ )—अर्थात् माता-पिता के शोणित एवं शुक्र के समानांश होने तथा उपतप्त ( विकृत ) होने से जो सन्तान होती है वह स्त्रीलिंग ( योनि-भाग ) तथा पुल्लिंग ( शिशुन ) वाली तथा द्विविध-दोनों प्रकार के रेतस वाली होती है इसको कभी पुमान् के साथ और कभी स्त्री के साथ सहवास की इच्छा होती है। इसको योनि भी होती है और शिशुन भी होता है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 343 स्कैन

२६२]

शारीरस्थानम्

२६५

अनया विप्रकृत्या तु तेषां शुक्रवहाः सिराः।
हर्षात् स्फुटत्वमायान्ति ध्वजोच्छ्रायस्ततो भवेत् ॥४५॥
शुक्रमक्षण आदि विरुद्ध अथवा विशेष स्वभाव द्वारा शुक्रवही शिरायें हर्ष के कारण फूल जाती हैं, इसीलिये ध्वज (शिरन) की उत्तेजना होती है। बिना उपर्युक्त कारणों के उत्पादक केन्द्र-मस्तिष्क तथा मेरुदण्ड के केन्द्र उत्तेजित नहीं होते ॥४५॥

आहाराचारचेष्टाभिर्घोषैर्गोभिः समन्वितौ।
क्षीपुसौ समुपेयातां तयोः पुत्रोऽपि तादृशः ॥४६॥

सहवास के समय स्त्री और पुरुष की चेष्टायें, आहार, और आचार जैसे होते हैं, इनकी संतान में भी वैसा ही आहार आचार एवं चेष्टा रहती है।

वि० मन्तव्य—इसका विशद वर्णन—च० शा० अ० ८ में देखिये। और गर्भाधान के पूर्व माता पिता के आहार, आचार तथा चेष्टा का भला बुरा प्रभाव गर्भ पर पड़ता है। यदा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 344 स्कैन

२६६

सुश्रुतसंहिता

[ अ० २ ]

गर्भों वातप्रकोपेण दौह्द्रे वाऽवमानिते ।

भवेत् कुब्जः कुणिः पङ्कुमू को मिन्मिण एवं वा ॥५॥

गर्भावस्था में गर्भ के अन्दर वायु का प्रकोप होने से अथवा गर्भवती स्त्री की श्रद्धा का खण्डन होने से गर्भ कुब्जा, कुणि (विकृत हाथोंवाला) पंगु (लङ्कड़ा), अथवा मूक (गूज़ा) और मिन्मिन अस्पष्ट बोलनेवाला होता है ॥५॥

भातापित्रोन्तु नास्तिक्यादशुभैश्च पुराकृतैः ।

वातादीनां प्रकोपेण गर्भो वैकृतभापुन्यात् ॥६॥

माता-पिता के नास्तिक होने से, अथवा पूर्वकृत अशुभ कर्मों से, अथवा वातादि दोषों के प्रकोप के कारण गर्भ विकृत हो जाता है ।

वि० मन्तव्य—नास्तिक्यात्—आयुर्वेदीय उपदेशों के अनुसार आचरण न करने से ॥६॥

मलात्पत्वादयोर्गच्छ वायोः पक्वाशयश्च च ।

वातमूत्रपुरीषाणि न गर्भस्थः करोति हि ॥७॥

मल के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 345 स्कैन

अ. २ ]

३८

शारीरस्थानम्

२६७

वि० मन्तव्य—आयुर्वेद दर्शन में—चेतनाधातु को नित्य माना है अर्थात् वह अनेक बार जन्म ग्रहण करता है अतः पूर्व-जन्म की स्मृति भी कभी-कभी बनी रहती है ॥५७॥

कर्मणा चोदितो येन तद्वाप्नोति पुनर्भवे ।

अभ्यस्ताः पूर्वदेहे ये तानेव भजते गुणान् ॥५८॥

जिन कर्मों को प्रेरणा से मनुष्य इस शरीर को धारण करता है, तथा पूर्वजन्म में जिन गुणों का अभ्यास किया हुआ होता है, उन्हीं कर्मों तथा गुणों को इस जन्म में पाता है ।

वि० मन्तव्य—वर्तमान जन्म में उन गुणों—दुर्गुणों को शोध ग्रहण करता है जो पूर्वजन्म में अभ्यस्त होते हैं ॥५८॥

इति सुश्रुतसंहितायां शारीरस्थाने शुक्शांणिता-

शुद्धिशारीरं नाम द्वितीयोऽध्यायः ॥२॥

तृतीयोऽध्यायः

अथातो गर्भावक्रान्तिशारीरं व्याख्यास्यामः ॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

पिछले अध्याय में कहा है कि चार वस्तुओं के संयोग से गर्भ रहता है, इसलिये इसको स्पष्ट करने के लिये गर्भावक्रान्ति (गर्भ का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें