सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा

स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished872 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

सुश्रुत संहिता आयुर्वेद के तीन प्रमुख ग्रन्थों (बृहत्त्रयी) में से एक है और प्राचीन भारतीय शल्य-चिकित्सा का आधार-ग्रन्थ माना जाता है। इसके उपदेष्टा काशिराज दिवोदास धन्वन्तरि और श्रोता उनके शिष्य सुश्रुत बताए जाते हैं। ग्रन्थ में शल्य-कर्म के यन्त्र और शस्त्र, व्रण (घाव) की चिकित्सा, अस्थि-भंग, नासिका-सन्धान जैसी शल्य-विधियाँ, शरीर-रचना, विष-चिकित्सा और रोगों के निदान का विस्तृत वर्णन है।

परम्परागत रूप से संहिता के छह भाग हैं:

  • सूत्रस्थान, निदानस्थान और शारीरस्थान
  • चिकित्सास्थान और कल्पस्थान
  • उत्तरतन्त्र, जिसमें नेत्र, कर्ण, नासा और अन्य रोगों का वर्णन है

यह संस्करण मूल संस्कृत के साथ श्री अत्रिदेव (अत्रिदेव गुप्त) के हिन्दी अनुवाद सहित है और मोतीलाल बनारसीदास से जुड़ा है। स्कैन की गई प्रति पर १९६५ में एक आयुर्वेद विद्यार्थी का नाम लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह संस्करण तब तक छप चुका था। लगभग ८७२ पृष्ठों का यह ग्रन्थ आयुर्वेद के विद्यार्थियों और चिकित्सा के इतिहास के अध्येताओं के काम का है।

पृष्ठ 308–327, कुल 872 में से
पृष्ठ 308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 308 स्कैन

२६०

सुश्रुतसंहिता

[ अं १० ]

होती हैं, उतने ही प्रकार की और उन्हीं कारणों से स्त्रियों में स्तन रोग उत्पन्न होते हैं ॥१५॥

धमन्यः संवृतह्वाराः कन्यानां स्तनसंश्रिताः ।
दोषाविसर्गात्तासां न भवन्ति स्तनामयाः ॥१६॥

कन्या (अप्राप्त गर्भवती स्त्रियों) के स्तनों में आश्रित धमनियों संवृतह्वार (अवरुद्ध मार्ग) होती हैं। इसलिये वातादि दोषों के रुके रहने से इनमें स्तनरोग नहीं होते हैं ॥१६॥

तासांमेव प्रजातानां गर्भिणीनां च ताः पुनः ।
स्वभावादेव विवृता जायन्ते संभवन्त्यतः ॥१७॥

इन्हीं स्त्रियों के प्रसवकाल में तथा गर्भवती स्त्रियों में वे धमनियाँ स्वभाव से खुल जाती हैं। इसलिये इनमें स्तनरोग होते हैं ॥१७॥

रसप्रसादो मधुरः पक्वाहारनिमित्तजः ।
कृत्स्नदेहात् स्तनौ प्राप्तः स्तन्यमित्यभिधीयते ॥१८॥

पक्वाहार के कारण उत्पन्न रस का प्रसाद (उत्तम सार-तेज रूप) एवं मधुर भाग—सम्पूर्ण शरीर से जब स्तनों में पहुँचता है, तब इसका नाम स्तन्य (दूध) हो जाता है ॥१८॥

विअस्तेष्वपि गात्रेषु यथा शुक्रं न दृश्यते ।

सर्वदेहाश्रितत्वाच्च शुक्लक्षणमुच्यते ॥१९॥

तदेव चेष्टयुवतेर्दर्शनात् स्मरणादपि ।

शङ्कसंश्रवणात् स्पृशोत् संहर्षोच्च प्रवर्तते ॥२०॥

सुप्रसन्नं मनस्तत्र हर्षणे हेतुरुच्यते ।

आहाररसयोनिस्त्वादेवं स्तन्यमपि स्त्रियाः ॥२१॥

१ (१) आहारजन्य रस सम्पूर्ण शरीर में सिरा एवं रक्त-वाहिनियों द्वारा घूमता फिरता है। शरीरस्थ अवयव और ग्रन्थियाँ इस रस में से अपनी आवश्यक वस्तु अपनी शक्ति से उत्पन्न करती हैं। यथा—निकण्ठ कण्ठ ग्रन्थि (Thyroid gland) एकरस (Iodia Thyria) उत्पन्न करती है, और उपवृक्क (Supera-Renal) दूसरा रस (Adernalin) उत्पन्न करता है। इसी प्रकार से अण्डकोश भी दो रस उत्पन्न करते हैं। एक बाह्य रस—जिसको शुक्र कहते हैं। यह कामच्छे से उत्पन्न होता है। और दूसरा रस अन्तःसाव-ओज है। यह शरीर को बढ़ाता है। इसी प्रकार से स्तन्य ग्रन्थियाँ (anamary glands) भी रस में से दूध रूपा साव उत्पन्न करती हैं। इस रससाव के ऊपर भी काम-क्रोध का प्रभाव पड़ता है। जिससे कि दूध दूषित हो जाता है। इसलिये इन अवस्थाओं में दूध पिलाना उत्तम नहीं।

(२) कविराज रामचन्द्र सेन का कहना है कि स्तन-रोग सदा गर्भ में पुत्र होने पर ही उत्पन्न होता है, पुत्रों को अवस्था में नहीं। यह बात प्रायः सत्य प्रतीत हुई है। कुछ थोड़े ही अपवाद हैं।

तदेवापत्यसंपर्गार्हर्शनात् स्मरणादपि ।

ग्रहणाच्च शरीरस्य शुक्रवत् संप्रवर्तते ॥२२॥

स्नेहौ निरन्तरस्तत्र प्रक्षवे हेतुरुच्यते ।

जिस प्रकार से गन्ने के रस में गुड़, दूध में घी व्याप्त होता है, उसी प्रकार से शुक्र एवं स्तन्य शरीर में व्याप्त है। इसलिये शरीर के सूक्ष्मरूप से काटने पर भी शुक्र दिखाई नहीं देता। सम्पूर्ण शरीर में व्याप्त होने से शुक्र की भाँति दूध भी शुक्र के समान है; शरीर के काटने पर भी नहीं मिलता। यही शुक्र—इष्ट युवती के दर्शन से, युवती के स्मरण से, युवती के शब्द सुनने से, युवती के स्पर्श से, तथा मानसिक हर्ष—प्रसन्नता से उत्पन्न होता है। शुक्र के उत्पन्न होने में मन की प्रसन्नता ही मुख्य कारण है। जिस प्रकार से शुक्र आहार रस से उत्पन्न होता है, इसी प्रकार स्त्रियों में स्तन्य भी आहार रस से ही उत्पन्न होता है। यह स्तन्य भी पुत्र के स्पर्श से, पुत्र के दर्शन से, उसके स्मरण से, उसके पकड़ने से, शरीर में से शुक्र की भाँति बाहर निकलने (झरने) लगता है। इस दूध के झरने में मुख्य कारण निरन्तर स्नेह है ॥१९-२२॥

तत् कृषायां भवेद्वातात् क्षिप्तं च प्लवतेऽम्भसि ॥२३॥

पितादमूलं सकटुकं राज्योऽम्भसि च पीतिकाः ।

कफाद्भ्रान् पिच्छिलं च जले चाप्यवसीदति ।

सर्वदुष्टैः सर्वलिङ्गमभिघाताच्च दुष्क्यति ॥२४॥

यह स्तन्य वायु से दूषित होने पर—कषायरस एवं पानी में गेरने पर तैरता है। पित्त के कारण—अम्ल एवं ईषत्कटु रस, तथा पानी में डालने पर पीली-ठालू-नीली रेखायें दीखती हैं। कफ के कारण—घन (सान्द्र), पिच्छिल एवं जल में दूध झूब जाता है। सन्निगतजन्य तथा अभिघात (पतन-पीडनादि) से, दूध में सब दोषों के लक्षण उत्पन्न होते हैं।

वि० मन्तव्य—स्त्रीप्रायी बालकों की चिकित्सा करते समय—धात्री के दूध का निरीक्षण अवश्य कर लेना चाहिये क्योंकि बालक कोई अन्य वस्तु तो खाता नहीं है ॥२३, २४॥

यत् स्त्रीरमुदके क्षिप्तमेकीभवति पाण्डुरम् ।

मधुरं चाविवर्णं च प्रसन्नं तद्विनिर्दिशेत् ॥२५॥

जो दूध पानी में डालने से पानी के साथ मिलकर एक सा हो जाता है तथा सफेद, स्वाद में मधुर, पीतादिवर्ण रहित है, उस दूध को प्रसन्न (प्रकृतिस्थ निर्दोष) समझना चाहिये ॥२५॥

सक्षोरो वाऽप्युदुग्धो वा प्राप्य दोषः स्तनौ स्त्रियाः ।

रक्तं मांसं च सन्दूष्य स्तनरोगाय कल्प्यते ॥२६॥

सम्प्राप्ति—दूध युक्त अथवा बिना दूध की दूध उत्पन्न करने में समर्थ होने पर भी बालक के उपयुक्त समय तक दूध पी चुकने के पश्चात् स्त्री के स्तनों में कुपित दोष पहुँचकर, रक्त एवं मांस को दूषित करके स्तनरोगों को उत्पन्न करते हैं ॥

पृष्ठ 309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 309 स्कैन

अ० ११ ]

निदानस्थानम्

२६१

पञ्चानामपि तेषां तु हित्वा शोणितविद्रधिम् ।

लक्षणानि समानानि बाह्यविद्रधिद्वयः ॥ २७ ॥

वातादिजन्य पाँचों स्तनरोगों के लक्षण, शोणितजन्य विद्रधि को छोड़कर—शेष बाह्य विद्रधि के लक्षणों के समान होते हैं ॥ २७ ॥

इति सुश्रुतसंहितायां निदानस्थाने विषर्पनाडीस्तनरोग-

निदानं नाम दशमोऽध्यायः ॥ १० ॥

एकादशोऽध्यायः

अथात ग्रन्थ्यपच्यवृद्गलगण्डानां निदानं व्याख्यास्यामः ।

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥ २ ॥

शोध की सामान्यता से विषर्परोग के पीछे ग्रन्थि, अर्बुद, गलगण्ड अपनी निदान की व्याख्या करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के लिये कहा था ।

वि० मन्तव्य—ग्रन्थि को “मोगलीफोड़ा” कहते हैं ।

अपनी या गण्डमाला को “गलशरीर” और गलगण्ड को शिमला की तराई में गिल्लड़ और गोरखपुर आदि में बँचा कहते हैं । अर्बुद को “रसोली” कहते हैं ॥ १, २ ॥

वातादयो मांसससूक् च दुष्टाः

संदूष्य मेदश्च कफानुबिद्धम् ।

घुत्तोन्नतं विप्रश्रंत् तु शोफं

कुर्वन्त्यतो ग्रन्थिरिति प्रदिष्टः ॥ ३ ॥

वात, पित्त, कफ, दूषित होकर मांस एवं रक्त तथा कफ संयुक्त मेद को दूषित करके, गोलाकार, उठी हुई, गाँठ के समान, कठोरता युक्त शोथ उत्पन्न करते हैं । इसलिये इसको ग्रन्थि कहते हैं ॥ ३ ॥

आयम्यते व्यध्यत एति तोदं

प्रत्यस्यते कृत्यत एति मेदम् ।

कृष्णोऽभृदुर्वस्तिरिवाततश्च

भिन्नः श्वचेच्छानिलजोऽस्मच्छम् ॥ ४ ॥

वातजन्य ग्रन्थि में—वायु के आकर्षण के कारण लम्बी सी की जाने के सहस्र, आरे से काटने के समान, सुई चुभने के समान, खींच कर ढेला आदि लगने के समान, कुठार से काटने के समान तथा परशु से फाड़ने के समान वेदना होती है ।

१ भोज ने भो कहा है—

“वायुर्मोदो यदा मांसं सक्षिपेदथवा स्वचि ।

तत्र मेदोऽमवा ग्रन्थिः स्यादो भवति कण्डुलः ॥”

पाँचवीं—शिराजन्यग्रन्थि ( Toumar ) है ।

ग्रन्थि कृष्णवर्ण, कठोर तथा मूत्राशय के समान तनी होती है । इसके फटने पर स्वच्छ रक्त बहता है ॥ ४ ॥

दन्दद्वये धूप्यति चूयते च

पापच्यते प्रज्वलतीव चापि ।

रक्तः सपीतोऽप्यथवाऽपि पिप्ताद्-

भिन्नः श्ववेदुष्णमतीव चास्मम् ॥ ५ ॥

पित्तजन्य ग्रन्थि में—अतिशय दाहयुक्त प्रतीत होती है, अतिशय सन्ताप युक्त अथवा गरम प्रतीत होती है, चुभने के समान वेदना युक्त होती है, अतिशय पकती है, तथा जलती सी प्रतीत होती है, ग्रन्थि का वर्ण लाल या पीला होता है । इसके फूटने पर अति उष्ण रक्त बहता है ॥ ५ ॥

शीतोऽविषणोऽस्पर्शजोऽतिकण्डुः

पाषाणवत् संहननोपपन्नः ।

चिराभिबृद्धिश्च कफप्रकोपाद्-

भिन्नः श्वचेच्छुकलघनं च पूयम् ॥ ६ ॥

कफजन्य ग्रन्थि—

शीत, कुछ मलिन रङ्गवाली, अल्प वेदनावाली, अधिक कण्डुवाली, पत्थर की तरह कठिन होती है । शनैः २ बढ़ती है, इसके फूटने पर श्वेत गाढ़ा पूय बहता है ॥ ६ ॥

शरीरवृद्धिक्षयवृद्धिहानिः

स्निग्धो महानस्पर्शजोऽतिकण्डुः ।

मेदःकृतो गच्छति चावभिन्ने

पिण्याकसर्पिः प्रतिमं तु मेदः ॥ ७ ॥

मेदोग्रन्थि—

शरीर की वृद्धि से बढ़ती है और शरीर क्षय से घटती है, चिकनी, आकार में महान्, मन्द वेदना युक्त अधिक कण्डुवाली होती है । इसके फूटने पर पिण्याक ( तिलककलखल ) और घी के समान मेद बाहर आती है ॥ ७ ॥

व्यायामजातैरबलस्य तैस्तै-

राक्षिण्य वायुर्हि सिराप्रतानम् ।

संपीड्य सङ्कोच्य विशोष्य चापि

ग्रन्थि करोत्युन्नतमाशु वृत्तम् ॥ ८ ॥

ग्रन्थिः सिराजः स तु कृच्छ्रसाधयो

भवेद्यादि स्यात् सरुजश्चलश्च ।

अरुक् स एवाप्यचलो महाश्च

समंस्थितश्चापि विवर्जनीयः ॥ ९ ॥

शिराजन्यग्रन्थि—

निर्बल पुरुष के अतिशय व्यायाम करने पर तथा अन्य वायुवर्धक कारणों से वायु, कुपित होकर शिराजालों को पीड़न करके, संकुचित करके अथवा शुष्क करके गोल, उन्नत ( उठी हुई ) ग्रन्थि को शीघ्र उत्पन्न करती है । यदि शिराजन्य ग्रन्थि

१ अपववावस्था में ही स्वच्छ ( पूय रहित ) रक्त निकलता है । पककर फूटने पर पूय-मिश्रित रक्त जाता है ।

पृष्ठ 310 स्कैन

२६२

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ११ ]

वेदना युक्त और चल ( गतिशील ) हो तो कृच्छ्रसाध्य है । और यदि अचल ( निश्चल ), महान् और वेदना रहित हो, अथवा मर्मस्थानों में उत्पन्न हुई हो तो असाध्य समझनी चाहिये ॥ ८६ ॥

हन्वस्थिकक्षाक्षकबाहुसन्धि-
मन्यागलेपूपचितं तु मेदः ।

प्रन्थिं स्थिरं वृत्तमाथायतं वा
स्तिग्धं कफरूचात्परुजं करोति ॥ १० ॥

तं प्रन्थिभित्स्वामलकस्थिमात्रै-
मर्त्त्याण्डजालप्रतिमैस्तथाऽन्यैः ।

अतन्यवर्णैरुपचीयमानं
चयप्रकर्षादपचीं वदन्ति ॥ ११ ॥

कण्डुयुतास्तेऽल्परुजः प्रभिनन्ताः
स्त्रवन्ति नश्यन्ति भवन्ति चान्ये ।

मेदःकफाभ्यां खलु रोग एष
सुदुस्तरो वर्षगणानुवन्धी ॥ १२ ॥

अपची रोगकी सम्पादित—हन्वस्थि सन्धि, कक्षा (बाहुमूल) सन्धि, अक्षक (Geavical Bones) सन्धि, बाहुसन्धि ( वंक्षणसन्धि भी ), मन्या ( शीवा के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 311 स्कैन

अ० ११]

निदानस्थानम्

३६३

मांसजन्य अर्बुद—मुष्टिप्रहार आदि ( मुक्का की चोट आदि ) के कारण अङ्गों में चोट लगने से मांस दूषित होकर शोफ उत्पन्न करता है । यह शोफ वेदना रहित, स्निग्ध, स्वचा के समान वर्ण, पाक रहित, पत्थर के समान कठोर एवं निरुचल ( न हिलनेवाला ) होता है । मांसपरायण ( अतिशय-मांसपक्षी ) पुरुष के मांस के अति दूषित होने से यह अर्बुद ( सिक्क, कक्षा, जंघा आदि मांसबहुल स्थानों में ) विशेषकर होता है । यह मांसार्बुद असाध्य है ॥१७,१८॥

साध्येष्वपीमानि विचजयेत् ।

संप्रसृतं मर्मणि यच्च जातं

क्षोतः सु वा यच्च भवेदचात्यम् ॥१९॥

यद्यजायतेऽन्यत् खलु पूर्वजाते

क्षेत्रं तदध्यर्बुदमर्बुदक्षैः ।

यद्ब्रह्मजातं युगपत् क्रमाद्वा

द्विरर्बुदं तच्च भवेदसाध्यम् ॥२०॥

साध्य अर्बुदों में भी निम्नलिखित अर्बुदों को विकिसा कर्म

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 312 स्कैन

२६४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ११ ]

क्षय से घटता है। रोगी का मुख स्निग्ध रहता है, सर्वदा या बोलने पर गले से शब्द आता रहता है।

वि० मन्तव्य—मेदोज गलगण्ड ही अधिक देखा जाता है ॥

कृच्छ्रान्कृमन्तं मृदुसर्वगान्तं
संवत्सरतीतमरोचकार्त्तम् ।

क्षणं च वैद्यो गलगण्डितं तु

भिन्नस्वरं चैव विवर्जयेत् ॥१२८॥

असाध्यता—कठिनाई से श्वास लेनेवाला रोगी हों, सम्पूर्ण शरीर कोमल (थोथला) हो, एक साल पुराना हो गया हो, अरोचक रोग से पीड़ित, शरीर से क्षीण तथा भिन्नस्वर (शब्द स्वर टूटे हुए) रोगी को असाध्य समझना चाहिये ॥१२८॥

निबद्धः श्वयथुस्थंय मुष्कवत्त्वन्वते गले ।

महान् वा यदि वा हृस्वो गलगण्डं तमादिशेत् ॥१२९॥

गलगण्ड का स्वरूप—जिस रोगी के गले में महान् अथवा हृस्व सूजन, अण्डकोष के समान लटकने लगती है, उसको गलगण्ड कहते हैं ॥१२९॥

इति सुश्रुतसंहितायां निदानस्थाने गलगण्डगण्डमाळा-

पच्यन्तुं दिनदानं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 313 स्कैन

अ० २१ ] ३४

निदानस्थानम्

२६५

जाती है। इसको मूत्रवृद्धि कहते हैं। अंत्रवृद्धि—भार को उठाने से, बलवान् पुरुष के साथ युद्ध करने से, वृक्ष से गिरने पर—अथवा अन्य इस प्रकार के परिश्रमजन्य कारणों से वायु स्वरथन में अतिशय बढ़कर एवं कुपित होकर स्थूलान्त के एक इतर भाग को टेढ़ा (दुहेरा) करके वंक्षणसन्धि में नीचे की ओर ले जाकर प्रन्थि (गांठ) रूप में रहती है। चिकित्सा न करने पर कुछ समय के पीछे फलकोशों (scrotam) में घुसकर मुक्तशोथ को उत्पन्न करती है। इस अवस्था में शोफ—आभ्यान (फूल), वस्ति के समान विस्तृत और लम्बी होती है। दवाने पर आवाज के साथ ऊपर को चढ़ जाती है (सृजन हट जाती है)। छोड़ने पर (शब्द के साथ) नीचे आकर फुला देती है। इस अंत्रवृद्धि को (Hernia) असाध्य (भेषज रूप से) कहते हैं।

वि० मन्तव्य—अन्त्रवृद्धि—इसको “आँत उतरना” आँत गिरना कहते हैं। जहाँ लुद्रान्त का अन्त और वृहदन्त्र का प्रारम्भ होता है वहाँ एक सौंग सा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 314 स्कैन

२६६

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ११ ]

उपदंश पीड़ित नर का उपसेवन करनेवाली नारी के उस अव-
यव में यह रोग हो सकता है, यह लिखना अनुचित नहीं है तथा
प्रत्यक्ष प्रमाण से प्रमाणित भी है। पाठक ठण्डे दिल से विचार
करें। इसका विशद वर्णन च० वि० अ० ३० में ध्वजभंग
नाम से किया गया है और भगवान् पुनर्वसु ने इस रोग को
योनिय्यापद प्रकरण में ही लिखा भी है। क्षतेऽक्षते वा-मैथुन
करने में अथवा अन्य नख दन्तपात आदि से क्षत-खरोश-
घाव होने पर अथवा क्षत के बिना ही कुनसी के रूप में शोथ
हो जाता है। एकदेशोत्थितः शोथो व्रणानां पूर्वलक्षणम्-यही
शोथ ५-७ दिन में व्रण का रूप बना लेता है ॥७॥

स पञ्चविधस्त्रिभिर्दोषैः पृथक् समस्तैरसूजा चेति।

यह उपदंश रोग पाँच प्रकार का है। यथा—तीन दोषों
से पृथग्-वातजन्य, पित्तजन्य और कफजन्य, तीनों के सन्निपात
से एक और पाँचवाँ रक्तजन्य ॥८॥

तत्र वातिके पारुष्यं त्वकपरिपुटनं स्तब्धमेद्वता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 315 स्कैन

अ० १२ ]

निदानस्थानम्

२६७

मनुष्यों के (स्त्रियों के भी) पाँव के समान हाथों में श्लीपद रोग प्रायः होता है। कई आचार्यों का कहना है कि कान, आँख, नासिका, ओष्ठ ( मुख एवं योनि दोनों ) में भी होती है ॥

इति सुश्रुतसंहितायां निदानस्थाने बृद्धयुपदंशश्लीपद निदानं नाम द्वादशोऽध्यायः ॥१२॥

त्रयोदशोऽध्यायः ।

अथातः लुद्ररोगाणां निदानं व्याख्यास्यामः ॥११॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

बुद्धि, उपदंश आदि रोगों को कहकर इसके आगे लुद्र-रोगों के निदान की व्याख्या करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के लिए कहा था ॥१२,२॥

समासेन चतुश्चत्वारिंशत् लुद्ररोगा भवन्ति । तद्यथा-अजगल्लिका, यवप्रख्या, अन्धाळजी, विवृता, कच्छपिका, वल्मीकम, इन्द्रवृद्धा, पनसिका, पाषाणगर्दभः, जालगर्दभः, कक्षा, विस्फोटकः, अग्निरोहिणी, चिप्पः, कुनखः, अनुग्रथी,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 316 स्कैन

२६८

मुमुक्षुसंहिता

[ अ० ११ ]

तोदक्लेदपरीदाहकण्डुमद्भिर्मुखैर्वृतः ।

व्याधिबलमीक इत्येष कफपित्तानिलोद्भवः ॥१०॥

६ बल्मीक—हाथ-पाँव के तलुओं में, सन्धि में, प्रीवा में जवु (प्रीवा असंरन्धि) के ऊपर के भाग में जो ग्रन्थि बल्मीक के समान धीरे धीरे बढ़ती है, उस ग्रन्थि में जुमने की सी वेदना, गीलापन, जलन, तथा कण्डुशील ब्रणों से युक्तता रहती है। यह रोग कफ, पित्त, वायु से उत्पन्न होता है ॥१२-१०॥

पद्मपुष्करवन्मध्ये पिडकाभिः समाचिताम् ।

इन्द्रवृद्धा तु तां विद्याद्वातपित्तोस्थितां भिषक् ॥११॥

७ इन्द्रवृद्धा—पद्मवीजकोष के समान बीच में छोटी-छोटी पिडकाओं से घिरी होती है। यह इन्द्रवृद्धा पिडका वात-पित्त-जन्म है ॥११॥

मण्डलं वृत्तमुत्सन्नं सरक्तं पिडकाचितम् ।

रुजाकरीं गर्दभिकां तां विद्यद्वातपित्ताजाम् ॥

गर्दभिका—पिडकाओं से घिरी हुई, ठाल, ऊपर की ओर उठी हुई, गोल, पीड़ा से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 317 स्कैन

अ० ११]

निदानस्थानम्

२६९

वेदना, दाह एवं पाक को उत्पन्न करते हैं। इस रोग की 'चिप्प' कहते हैं। इसी को क्षतरोग या उपनख भी कहते हैं ॥१२॥
अभिघातात् प्रदुष्टो यो नखो रूक्षोऽसितः स्वरः ॥१२॥
भवेत् कुतखं विद्यात् कुलीनमिति संज्ञितम्।
१५ कुनख—चोट के लगने से जो नख रूक्ष, काला और कर्कश हो जाता है, उसको 'कुनख' अथवा 'कुलीन' कहते हैं ॥
गम्भीरामठपसंरम्भां सवर्णामुपरिस्थिताम् ॥१३॥
कफादनतःप्रपाकां तां विद्यादनुशुष्मी भिषक्।
१६ अनुशयी—गम्भीर (अनुत्तान-गहरी), अल्पाशोय युक्त ल्वा के समानवर्ण, ऊपरी (शिरोभाग में) स्थित, पिडिका को 'अनुशयी' कहते हैं। यह कफ के कारण अन्दर से पकती है, इसीलिये गम्भीर है ॥१३॥
विदारिकन्दवद्वृत्तां कक्षावक्ष्णसन्धिषु ॥१४॥
रक्तां विदारिकां विद्यात् सर्वजां सर्वलक्षणाम्।
१७ विदारिका—विदारीकन्द के समान गोल, कक्षा-वक्षण सन्धियों में उत्पन्न, (लावर्ण) पिडिका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 318 स्कैन

२७५०

करोधजोकश्रमङ्कतः अरीरोष्मा शिरोगतः ।

पित्तं च केशान्‌ पचति पलितं तेन जायते ॥२७॥

२८ पल्ति- क्रोध, शोक ओर परिभम के कारण शरीर कौ

ग्रमी शिर में परहुचकर वहाँ पर पित्त के खाय मिलकर गाल

को पकाती ई | इसख्यि "पठितः (खमय से पूवे वालों का श्वेत

होना) रोग होता है ॥२३७॥ दाहञ्वररुजावन्तस्ताम्राः स्फोटाः सपीतकाः ।

गात्रेषु वदने चान्तर्विज्ञयास्ता मसूरिकाः ॥२८

२६ मसूरिका-इस रोग मेँ शरीर मँ तथा सुख के अन्दर

दाह-ज्वर उत्पन्न करनेवाषे, पीड़ाकारक-ताम्‌ वणे के तथा पीले

छाठे उत्यन्न होते द ॥२८॥।

जाल्मलीकण्टकप्रख्याः कफमारुतओोणितेः । जायन्ते पिडा यूनां वक्त्रे या सुखदूषिकाः ॥३९॥ ३० मुखदूषिका-(.५€)}--योवन पिडका सिम्बल के

कयो के समान-छोी छोटी पिड़कायें युवा पुरुषों के मुख पर

कफ, वायु, रक्त के प्रकोप से उयन्न हो जाती है, इनसे चेहरे

का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 319 स्कैन

अ० १४ ]

निदानस्थानम्

२७९

यस्यावपाद्यते चर्मं तां विद्यादवपाटिकाम् ।

३६ अवपाटिका—अल्पयोनिद्वारवाली—सोलह वर्ष की आयु से कम ली के साथ अतिहर्ष (उत्तेजनावस्था) से जब पुरुष सम्भोग करता है, अथवा हाथ के अभिघात से (हस्त-मैथुन से) बलाकार चर्म उत्तान होकर लौट जाता है। अथवा जिस पुरुष का चर्म (शिरन की त्वचा) मर्दन से, दवाने से अथवा युक्त के उपस्थित वेग को रोकने से फट जाता है, उसको 'अवपाटिका' रोग कहते हैं ॥१५०,५१॥

वातोपसृष्टमेवं तु चर्मं संश्रयते मणिम् ॥१५२॥

मणिश्चर्मोपनद्धस्तु मूत्रछोतो रुणद्धि च ।

निरुद्धप्रकशे तस्मिन्मन्दधारमवेदनम् ॥१५३॥

मूत्रं प्रवर्तते जन्तोर्मणिर्न च विदीर्यते ।

निरुद्धप्रकशं विद्यादुरुद्धां चावपाटिकाम् ॥१५४॥

४० निरुद्धप्रकश—(Phymasis)—मर्दन पीडन या अभिघात के कारण ध्यान वायु कुपित होकर शिरन चर्म के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 320 स्कैन

१७२

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १४ ]

लिङ्गवृद्धिभिच्छतामकमप्रवृत्तानां शूकदोषनिमित्ता दश चाष्टौ च व्याधयो जायन्ते। तद्यथा—सर्पपिका; अष्टौलिका, प्रथितं, कुम्भिका, अलजी, मृदितं, संमूढ-पिडका, अवमन्य, पुष्करिका, स्पर्शहानिः, उत्तमा, शत-पोतकः, त्वक्पाकः, शोणितावृदं, मांसावृदं, मांसपाकः, विद्रधिः, तिलकालकश्चेति ॥ ३ ॥

लिङ्गवृद्धि (आयाम और परिणाह रूप में) की चाह करने-वाले एवं शालोक क्रम का अनुसरण न करनेवाले पुरुषों में अठारह प्रकार के शूकदोषजन्य रोग होते हैं। यथा—सर्पपिका अष्टौलिका, प्रथित, कुम्भीका, अलजी, मृदित, संमूढपिडका, अवमन्य, स्पर्शहानि, उत्तमा, शतपोनक, त्वक्पाक, शोणितावृद, मांसावृद, मांसपाक, विद्रधि और तिलकालक ये अठारह रोग हैं ॥ ३ ॥

गौरसर्पपुतुल्या तु शूकदुर्भग्नेहेतुका।
पिडका कफरक्तभ्यां ज्ञेया सर्पपिका बुधैः ॥ ४ ॥
सर्पपिका—शूकदुर्भग्नेहेतुका (दुखचारित

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 321 स्कैन

अ० १५ ] ३५

निदानस्थानम्

२७३

मांसदोषेण जानीयादुर्बुद्धं मांससंभवम् ।
मांसादुर्बुद्धं—मांस में उत्पन्न होनेवाला मांसादुर्बुद्ध मांसदोष से (मांस की बृद्धि से) उत्पन्न होता है ॥

शौर्यन्ते यस्य मांसानि यत्र सर्वश्रश्च वेदनाः ॥१४॥
विद्यान्तं मांसपाकं तु सर्वदोषकृतं भिषक् ।
मांसपाक—जिस रोगी के शिरन का मांस शीर्ण (गल जाता) हो जाता है, वातादि सब दोषों की (तोद-दाह-कण्डु आदि) वेदनायें होती हैं, उसको मांसपाक कहते हैं । यह रोग सन्निपातजन्य है ॥१४॥

विद्रवि सन्निपातेन यथोक्तमभिनिर्दिशेत् ॥१५॥
विद्रवि—सन्निपातजन्य विद्रवि के समान इसमें लक्षण होते हैं ॥१५॥

कृष्णानि चित्राण्यथवा शूकानि सविषाणि च ।
पातितानि पचन्त्यासु मेदं निरवशेषतः ॥१६॥
कालानि भूत्वा मांसानि शौर्यन्ते यस्य देहिनः ।
सन्निपातसमुत्थानं तं विद्यात्तिलकालकम् ॥१७॥

तिलकालक—कृष्णवर्ण अथवा चित्रवर्ण (श्वेत, पीले, नीले विचित्रवर्ण) वाले और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 322 स्कैन

१७४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १५ ]

काण्डभग्न (नलकास्थि का भंग) बारह प्रकार का है। यथा— कर्कटक , अश्वकर्ण , पिच्छित , अस्थिछलित , काण्डभग्न , मज्जानुगत , अतिगणित , वक्र , छिन्न , पाटित और स्फुटित ॥८॥

इवयशुचाहुल्यं स्पन्दनविवर्तनस्पर्शासहिष्णुत्वमवपीड्यमाने ग्रहः स्रस्ताङ्गता विविधवेदनाप्रादुर्भावः सर्वान्व-वस्थासु न गर्भलाभ इति समासेन काण्डभग्नलक्षणमुक्तम् ॥

सामान्य लक्षण—सृजन की अधिकता, स्पन्दन और विवर्चन में स्पर्श की असहिष्णुता, दवाने पर या रगड़ने पर शब्दोत्पत्ति (Capitation) बालों को रगड़ने के समान), अङ्ग का गिरा रहना, नाना प्रकार की वेदनाओं की उत्पत्ति, किसी भी अवस्था में शान्ति लाभ न होना, ये काण्डभग्न के सामान्य लक्षण हैं ॥९॥

विशेषस्तु समूढमुभयतोऽस्थिमध्ये भ (ल) र्गन् ग्रन्थि-रिवोन्नतं कर्कटकम्, अश्वकर्णवदुद्गतमश्वकर्णकं स्पृश्यमानं शब्दवच्चूर्णितमवगच्छेत्, पिच्छितं पृथुगं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 323 स्कैन

निदानस्थानम्

२७५

अ० १६] चालीस से सत्तर वर्ष की आयु में अतिशय कष्टसाध्य हो जाता है ॥१५॥

तरुणस्थिति नम्यन्ते भव्यन्ते नलकानि तु ॥१६॥
कपालानि विभिद्यन्ते स्फुटन्ति रुचकानि च ।
तरुणस्थियाँ (Cartilage-घ्राण, कान, आँख की) — टेढ़ी बन जाती हैं। नलक (Long-Bones शाखास्थियाँ) टूटती हैं। कपालस्थियाँ (Flat-सिर आदि की) फटती हैं। रुचक (दाँत आदि) एवं बलयास्थियाँ (Small Bones कलई की) में स्फुटन (दराड़) होता है। इस प्रकार से अस्थियाँ पाँच प्रकार की बताई हैं। यथा—तरुण, कपाल, बलया, रुचक और नलक ॥१६॥

इति सुश्रुतसंहितायां निदानस्थाने भग्गनिदानं नाम पञ्चदशोऽध्यायः ॥१५॥

षोडशोऽध्यायः

अथातो मुखरोगाणां निदानं व्याख्यास्यामः ॥१७॥
यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥१८॥
इसके आगे मुखरोग निदान की व्याख्या करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के लिये कहा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 324 स्कैन

२.५६ सुशरुतसंहिता [ष | |

' शोणितं दन्तवेष्टभ्यो यस्याकस्मात्‌ प्रवतेते । दिलाने दबाने से रक्त बहने लगता है, मंद ` वेदना होती है।

दुगेन्धीनि स्प्णानि प्रक्टेदीनि मृदूनि च ॥१४॥ || रक्त के निकलने पर मसूडे पुनः ए जाते है, मुखं ओ ष |

दन्तमांसानि ओयंन्ते पचन्ति च परषरम्‌। आती है । यह रोग पित्त रक्तजन्य हे ॥२१,२२

शीतादो नाम स व्याधिः कफञोणितसंभवः ॥९५॥ र्षु दन्तमूटेषु संरम्भो जायत महान्‌ ॥२३॥ ¦ शीताद्‌--बिना किखी कारण के दन्तवेष्ट (मसो) मे से | भवन्ति च चला दन्ताः स वेदर्भोऽभिघातजः। रक्त बहने कगता है मसु का. मांस दुग॑न्ध युक्त, काला, क्टेद | वेदभ रोग मे मसू को धिखने पर तीन शोथ उस्न

(खाव बहक) ओर कोमछ दो जाता ह । मवु का मांख गल्ने | हो जाता हे । दात दिल्ने र्गते हं, यह रोग अमिधातजन्य ३॥ `

छगता है, मसु.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 325 स्कैन

ॐ ११७

निदानस्थानम्

१७७

वक्रं वक्रं भवेद्यसिम्न दन्तभङ्गश्च तीव्ररक्तम् ।
कफवातकृतो व्याधिः स भञ्जनकसंज्ञितः ॥ ३१ ॥
भञ्जनक—रोग में मुख टेढ़ा हो जाता है, दाँत टूट जाते हैं, तीव्र वेदना होती है, यह रोग कफवातजन्य है ॥३१॥
शर्करैव स्थिरीभूतो मलो दन्तेषु यस्य वै ।
सा दन्तानां गुणहरी विज्ञेया दन्त शर्करा ॥ ३२ ॥
दंतशर्करा—जिन दाँतों में शर्करा ( बालू के सूक्ष्म कण ) के समान मल जम जाता है, उसे दंतशर्करा कहते हैं। यह रोग दाँतों के शुक्लता आदि गुणों को नष्ट कर देता है ॥३२॥
दलन्ति दन्तवलकानि यदा शर्करया सह ।
ज्ञेया कपालिका सैव दशनानां चिन्ताशिनी ॥ ३३ ॥
कपालिका—रोग में दाँतों के बल्कल ( त्वचा उपरि-भाग बल्कल के समान ऊपर का श्वेत वर्ण प्लास्टर ) शर्करा के साथ विदीर्ण हो जाते हैं। यह रोग दाँतों को नष्ट करनेवाला ( असाध्य ) है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 326 स्कैन

१७८

सुश्रुतसंहिता

[ ७० ]

शोकः स्तब्धो लोहितस्तालुदेशे

रक्ताञ्चोयः सोऽध्रुषो रुग्ध्वराह्यः ॥४१॥

अध्रुष—रक्त के कारण तालु प्रदेश में लालवर्ण एवं जड़ ( निश्चल ) शोथ उत्पन्न हो जाता है । इसको अध्रुष कहते हैं । इसमें वेदना तथा ज्वर रहता है ॥४१॥

कूर्मोत्सन्नोऽवेदतोऽश्रीघ्रजन्मा-

उरक्तो ज्ञेयः कच्छपः श्लेष्मणा स्यात् ।

मांसकच्छप—कफ के कारण कल्लुवे के समान मध्य में से उठा हुआ, वेदना रहित, पाण्डुरवर्ण का धीरे धीरे फैलनेवाला शोथ उत्पन्न होता है । इसको कच्छप कहते हैं ।

पद्माकारं तालुमध्ये तु शोफं

विद्याद्रक्तादुर्बुदं प्रोक्तलिङ्गम् ॥ ४३ ॥

अर्बुद—रक्त के कारण से तालु के मध्य में पद्माकर्णिका के समान आकार का शोथ उत्पन्न होता है । इसके लक्षण रक्तार्बुद के समान (पूर्वोक्त लक्षणों के समान) होते हैं ॥४३॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 327 स्कैन

अ० ११ ]

निदानस्थानम्

१७९

कण्ठशाल्क—गले में कफ के कारण बैर के समान जो प्रथि उत्पन्न होकर कण्ठक की भाँति पीड़ाकारक होती है, स्पर्श में खर, स्थिर (निश्चल) होती है, यह रोग शस्त्र द्वारा साध्य है, इसको कण्ठशाल्क कहते हैं ॥५१॥

जिह्माग्रूपः श्वयथुः कफात्
जिह्माग्रवन्धोपरि रक्तमिश्रात् ।

ब्रूयोऽधिजिह्मः खलु रोग एष
विवर्जयेदगतपाकमेनम् ॥५२॥

अधिजिह्मा—रक्तमिश्रित कफ के कारण जिह्वा के अग्रभाग के समान शोथ—जिह्वा मूल के ऊपर उत्पन्न हो जाता है। इसको 'अधिजिह्मा' कहते हैं। यदि यह पक जावे तो असाध्य समझना चाहिये ॥५२॥

बलास एवायतमुन्नतं च
शोफं करोत्यन्नगतिं निवार्यै ।

तं सर्वथैवाप्रतिवारवीय
विवर्जनीयं वलयं वदन्ति ॥५३॥

वलय—कफ अन्न मार्ग को रोककर आयत

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें