सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
About this granth
The Sushruta Samhita (सुश्रुत संहिता) is one of the three great classics of Ayurveda and the foundational text of ancient Indian surgery. Its teaching is presented as given by Divodasa Dhanvantari, king of Kashi, to his pupil Sushruta. It describes surgical instruments, the care of wounds, fractures, procedures such as the repair of the nose, anatomy, toxicology and the diagnosis of disease.
The work is traditionally divided into the Sutra, Nidana, Sharira, Chikitsa and Kalpa sthanas and the Uttara Tantra, which deals with diseases of the eye, ear and nose among others.
This edition gives the Sanskrit text with a Hindi translation by Shri Atridev (Atridev Gupta) and is associated with Motilal Banarsidass. The scanned copy carries an Ayurveda student's inscription dated 1965, so the edition was in print by then. It runs to about 872 pages.
अ० ३५ ]
सूत्रस्थानम्
३१५
विशाल स्तन, विशाल अग्रवाले—दशनोंवाला, विशाल चेहरा, विशाल स्कन्ध, 'विशाल ललाटवाला, दीर्घ-अंगुलियोंवाला, दीर्घ उच्छ्वास (श्वास), दीर्घ आँखोंवाला, दीर्घबाहु, विस्तीर्णभू, विस्तीर्णस्तनान्तर, विस्तीर्णवक्षःस्थल, ह्रस्व जंघा, ह्रस्वमेदु और ह्रस्वग्रीवा, गम्भीरसत्त्व (सत्त्व का प्राचुर्य), गम्भीरस्वर, गम्भीरनाभि, कुछ उठे निबिड़स्तन, मांस से भरे महान्-लोमवाले कर्ण, शिर के पिछले भाग में मस्तिष्क उन्नत होना, स्नान के पश्चात् चन्दन आदि का लेप करने पर पहिले माथे से प्रारम्भ होकर समस्त शरीर का लेप शुष्क हो, पीछे हृदय का लेप शुष्क होता हो, इन लक्षणोंवाले पुरुष को समझना चाहिये कि वह 'दीर्घायु' है। इस प्रकार के मनुष्य की बिना किसी सन्देह के (स्थिरचित्त से) चिन्तित करना चाहिये। इन लक्षणों से विपरीत लक्षणोंवाले पुरुष को 'स्वर्लगायु' समझना चाहिये। मिले जुले लक्षणोंवाले को 'मध्यमायु' समझना चाहिये ॥४॥
भवति चात्र—
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१२६
सुश्रुतसंहिता
[अ० ३५]
अर्धपञ्चांगुले प्रदेशिन्यनामिके, सार्धत्र्यंगुलौ कनिष्ठाङ्गुलो, चतुर्विंशतिविस्तारपरिणाहं मुखग्रीवं, त्रिभागंगुलविस्तारा नासापुटमर्यादा, नयनत्रिभागपरिणाहा तारका, नवमस्तारकांगो दृष्टिः, केशान्तमस्तकान्तमेकादशंगुलं, मस्तकादवटुकेशान्तो दशंगुलः, कर्णवटवन्तरं चतुर्दशंगुलं, पुरुषोरःप्रमाणविस्तीर्णो स्त्रीश्रोणिः, अष्टादशंगुलविस्तारसुरः, तत्प्रमाणं पुरुषस्य कटी, सर्वशमंगुलगतं पुरुषायाम इति ॥१२॥
इसके आगे आयु के विज्ञान के लिये अङ्गप्रत्यंगों का ज्ञान, प्रमाण, एवं सारी को कहते हैं। अङ्ग-अन्तराधि—(मध्यकाय या धड़), दोनों बाहु एवं दोनों जंघा और सिर ये ६ अङ्ग हैं। इन अङ्गों के अवयवों को प्रत्यङ्ग कहते हैं। इन प्रत्यङ्गों में—पांव का अंगूठा एवं पांव की प्रदेशिनी अंगुलि—दो अंगुल लम्बी (अपनी अंगुलियों से), प्रदेशिनी से मध्यमांगुलि १।५ भाग, मध्यमांगुलि से अनामिका १।५ भाग, अनामिका से
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३५ ]
सूत्रस्थानम्
१२७
महाजिरः स्कन्धं दृढदन्तहन्वस्थिनखमस्थिभिः; स्निग्धमूत्र-स्वेदस्वरं बृहच्छरीरमायासासहिष्णुं मेदसा; अछिद्रागत्रं गूढस्थिसन्धिं मांसोपचितं च मांसेन; स्निग्धताघ्ननख-नयनतालुजिह्वाष्टपणिपादतलं रक्तेन; सुप्रसन्नमुदुत्वप्रो-माणं त्वकदारं विद्यादिति । एषां पूर्व पूर्वं प्रधानमायुः सौभाग्ययोरिति ॥ १६ ॥
इसके आगे सारों को कहते हैं—सत्त्वसार—स्मृति (स्मरण), भक्ति (श्रद्धा), प्रज्ञा (बुद्धि), शौच (पवित्रता), शौर्य (सब कार्यों में अनालस्थ) से युक्त, कल्याण विषय में तत्पर (यत्नपर) को सत्त्वसार समझना चाहिये। स्निग्ध—परस्पर मिले एवं श्वेत अस्थि, दांत एवं नखों से युक्त, बहुत काम युक्त, बहुत प्रजायुक्त मनुष्य शुक्लसार युक्त होता है। स्थूल, उत्तुमबलयुक्त, स्निग्ध एवं गम्भीर स्वरयुक्त-सौभाग्ययुक्त, विशाल नेत्रवाला पुरुष मज्जासारवाला होता है, महान् स्वर, महान् स्कन्ध; मजबूत दांतों, हन्वस्थि, नखवाला, अस्थिसार, स्निग्ध मूत्र,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१२८
‘मुश्रुतसंहिता’
[ अ० ३५ ]
तत्र सोपद्रवमन्योन्याविरोधेनोपक्रमेत, बलवन्तमुपद्रव वा; प्राक्केवलं यथास्वं प्रतिकुर्वीत; अन्यलक्षणं त्वादिन्याधी प्रयतेत ॥ १८ ॥
व्याधिसमुद्देशीय अध्याय में रोगों के विषय में प्रथम कह चुके हैं कि सब रोग तीन प्रकार के हैं, यथा-साध्य, याप्य और प्रत्याख्येय (असाध्य), इन तीनों की फिर तीन प्रकार से परीक्षा करनी चाहिये। क्या यह रोग उपसर्ग-(उपद्रव) जन्म है, अथवा प्राक्केवल है, या अन्य लक्षण (किसी भावि रोगों का लक्षण रूप है) इनमें औपसर्गिक रोग-पूर्व उत्पन्न रोग के साथ में पीछे से दूसरा रोग उत्पन्न होकर प्रथमरोग के साथ मिल जाता है। उस दूसरे रोग को ‘औपसर्गिक रोग’ या उपद्रव कहते हैं। और जो रोग पूर्व ही उत्पन्न हो जाता है, एवं पूर्वरूप (भावि रोग के लक्षणों से) रहित तथा उपद्रवों से रहित होता है, उसे ‘प्राक्केवल’ व्याधि कहते हैं। और जो लक्षण भावि में उत्पन्न होनेवाले रोग के लक्षणों को
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३५ ] १७
सूत्रस्थानम्
१२६
युक्तमुदरशिरोगौरवकासश्वासप्रसेकच्छदिंगात्रसद्दानानि कृत्वा महता कालेन पचति, स मन्दः ॥२५॥
व्रणप्रश्नीय अध्याय में प्रथम कहा है कि—अग्नि अन्न का पाचक है। यहाँ एक अग्नि दोषों से आयुक्त रहने पर एक प्रकार की है। दोषों से युक्त होने पर विकृतावस्था में तीन प्रकार की है। यथा—वायु के कारण विषम, पित्त के कारण तीक्ष्ण, कफ के कारण मन्द, तीनों धातुओं के समान होने से सम होती है। इन्हीं में जो अग्नि ठीक समय पर खाये अन्न को भली प्रकार से पचाती है, वह सम अग्नि है, यह तीनों दोषों के समान होने से होती है। जो अग्नि कभी तो भली प्रकार पचाती है और कभी-आधमान, शुल्क, उदवाचत्, अतिसार, पेट में भारीपन, अन्नों में गड़गड़ाहट, प्रवाहण (कुन्थन) उत्पन्न करके पचाती है, वह विषम है। जो अग्नि बहुत अधिक मात्रा में खाये अन्न को भी शीघ्र पचा देती है, वह तीक्ष्ण है। यही तीक्ष्णाग्नि बढ़कर अत्यग्नि कहाती है। यह अत्यग्नि
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१२०
सुश्रुतसंहिता
[ ३०-३५ ]
बीस वर्ष तक वृद्धि, तीस साल तक यौवन, चालीस तक सब घातु इन्द्रियाँ बल-वीर्य में सम्पूर्णता रखती हैं, इसके आगे सत्तर वर्ष तक धीरे-धीरे कमी क्षीणता आरम्भ हो जाती है। सत्तर वर्ष के आगे-घातु, इन्द्रिय, बल, वीर्य, उत्साह में दिन प्रति-दिन क्षीणता प्रारम्भ हो जाती है, शरीर में बलियाँ पड़ जाती हैं, सिर के बाल श्वेत हो जाते हैं, बाल गिरने लगते हैं, कास श्वास आदि रोगों से पीड़ित होकर सम्पूर्ण क्रियाओं में अस-मर्थता आ जाती है, इस अवस्था को वृद्धावस्था कहते हैं। जिस प्रकार पुराना घर बरसात आदि से गिर रहा होता है, वही अवस्था इस समय शरीर की होती है ॥२६॥
तत्रोत्तरोत्तरासु व्योवस्थासूत्रोत्तरा भेषजमात्रा-विशेषा भवन्ति, ऋते च परिहाणेः, तत्राद्यापेक्षया प्रति-कुर्वीत ॥३०॥
सत्तर वर्ष के ऊपर की आयु को छोड़कर, जिस प्रकार उत्तरोत्तर आयु बढ़ती जाती है, उसी
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३५ ]
सूत्रस्थानम्
१३१
चरक ने भी कहा है कि—“सात्त्व्यं नाम तत् यत् सातत्येन उत्पद्यमानं उपशेते” अर्थात् जो आहार विहार निरन्तर या बहुत काल तक सेवन करने से “उपशय” हो जाते हैं वह “सात्त्व्य” कहे जाते हैं। सात्त्व्यार्थो हि उपशयार्थः—अर्थात् सात्त्व्य का अर्थ—तात्पर्य ही उपशय का अर्थ है। उदाहरणार्थ—अनूपदेश अनारोग्यकर होता है, परन्तु वहाँ अधिक समय तक निवास करने से कोई कष्ट नहीं होता, दूध एवं खिचड़ी एक साथ खाने से आमविष उत्पन्न हो जाता है। परन्तु—सी० पी० के निवासी खाते हैं तो कोई हानि नहीं होती, दिवास्वप्न निषिद्ध है—हानि कर भी है, परन्तु जो सदा दिन में सोते हैं उनको कोई हानि नहीं होती आदि २। रोग भी सात्त्व्य हो जाते हैं, यथा पुराने व्रण एवं श्वास कास आदि और रुजाकर भाव का नाम रोग है या शल्य है, परन्तु ऐसे शल्य नहीं निकाले जाते जो कष्ट नहीं देते, यथा—सोना आदि के सूक्ष्म शल्य
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in११२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ३६ ]
क्रियायास्तु गुणात्माभे क्रियामन्यां प्रयोजयेत् ।
पूर्वस्यां शान्तवेगायां न क्रियासंकरो हितः ॥४८॥
एक क्रिया के प्रयुक्त करने से यदि पाँच छे दिन तक कुछ लाभ नहीं दीखता, तो दूसरी क्रिया प्रयुक्त करनी चाहिये। प्रथम क्रिया के शान्त होने पर दूसरी क्रिया करनी चाहिये। क्रिया-संकर (दोनों क्रियाओं का एक साथ होना) करना उत्तम नहीं। एक ही काल में दो विरोधी क्रियाओं को करना क्रिया-संकर है ॥४८॥
गुणात्माभेऽपि सपदि यदि सैव क्रिया हिता ।
कर्तव्यैव तदा न्याधिः कृच्छ्रासाध्यतमो यदि ॥४९॥
यदि रोग कष्टसाध्य हो तो क्रिया के लाभ (गुण) न होने पर भी, यदि वही क्रिया हितकारी हो तो जल्दी में उसे बदल नहीं देना चाहिये, अपितु उसी को कुछ अधिक समय तक चालू रखना चाहिये ॥४९॥
य एवमेन विधिमेकरूपं विभर्ति कालादिवशेन धीमान् ।
स मृत्युपाग्राह्यगतो गदौघाद्विच्छनति भेषज्यपरश्वघेन ॥
जो वैद्य इस प्रकार इस पूर्वोक्त विधान को बिना किसी भेद
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३६ ]
सूत्रस्थानम्
१३३
सौम्य ऋतु में संग्रह करने से, सोमगुण ( उदक-गुण ) बहुल भूमि में उत्पन्न होने से, अतिमधुर अतिसिन्ध और अतिशीत होती हैं। आग्नेय औषधियाँ आग्नेय ऋतु में ग्रहण करने पर अग्निगुण-बहुल भूमि में होने से अति उष्ण, अतिरूक्ष, अतिकटु होती हैं। इस प्रकार से शेष ( आग्नेय औषधियों ) की व्याख्या कर दी है ॥ ५ ॥
तत्र पृथिव्यम्बुगुणभूमिष्टायां भूमौ जातानि विरेचन-द्रव्याण्याद्वीत, अग्न्याकाशमास्तुगुणभूमिष्टायां वसन्-द्रव्याणि, उभयगुणभूमिष्टायामुभयतोभागानि, आकाश-गुणभूमिष्टायां संगमनानि, एवं बलवत्तराणि भवन्ति ॥६॥
पृथ्वी एवं जल गुण-बहुल भूमि में उत्पन्न विरेचन द्रव्यों का संग्रह करना चाहिये, अग्नि-आकाश एवं वायुगुण-बहुलभूमि में उत्पन्न वसन् द्रव्यों का संग्रह करना चाहिये। दोनों प्रकार के गुणवाली भूमि में से वसन् एवं विरेचन दोनों प्रकार के गुणवाली औषधियाँ लेनी चाहिये।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in११४
सुश्रुतसंहिता
[अ० ३७]
चीनी, काच के हण्डी का, मत्तवान्, बोटल), फलक (फट्टे-आलमारी, टॉड आदि) में घरे अथच शंकु (विलङ्ग, छत को कुण्डा आदि) पर लटकाए गये हों ॥ १७ ॥
इति श्रीसुश्रुतसंहितायां सूत्रस्थाने भूमिप्रविभागीयो नाम षट्त्रिंशोऽध्यायः ॥ ३६ ॥
सप्तत्रिंशतमोऽध्यायः
अथातो मिश्रकमध्यायं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥
यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥ २ ॥
इसके आगे 'मिश्रक अध्याय' की व्याख्या करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के लिये कहा था ॥ १, २ ॥
मातुलुङ्ग्याग्निमन्थो च भद्रवारु महौषधम् ।
अहिंसा चैव रास्ता च प्रलेपो वातशोफजित् ॥ ३ ॥
दूवां च नलमूलं च मधुकं चन्दनं तथा ।
शीतलाश्च गणाः सर्वं प्रलेपः पित्तशोफहृत् ॥ ४ ॥
आगन्तुजे रक्तजे च ह्येष एव विधिः स्मृतः ।
विधिर्विषधन्तो विषजे पित्तध्नोऽपि हितस्तथा ॥ ५ ॥
अजगन्धाऽश्वगन्धा च काला सरलया सह ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in३० ३७]
सूत्रस्थानम
११५
वर्त्ति—अजगन्धा (अजवायन), अजशृङ्गी (काकड़ाशृङ्गी), गवाक्षी (इन्द्रायण), लांगली (कलिहारिका), पूतीक (चिरविल्व), चित्रकं (चीतामूल), पाठा, वायविडङ्ग, एला (बड़ी इलायची), हरेणु (रेणुका), त्रिकुट, यवक्षार (जोखार), लवण (पौंचों नमक), मनःशिला (मैनसिल), कासीस (होरा कसीस), त्रिबुता (निशोथ), दन्ती (जमलागोटा की जड़), हरिताल (हरताल), सुराष्ट्रजा (सोराष्ट्र की मिट्टी या फिटकरी), इन द्रव्यों को प्रीसकर बत्ती पर लगाकर वृण पर रखना चाहिये। यह वर्त्ति नाड़ीवृण आदि संशोधनीय स्थानों में प्रयुक्त करनी चाहिये ॥१३,१६॥
संशोधनीनां वर्त्तिनां द्रव्याण्येतानि निर्दिशेत्।
एतैर्यौषधैः कुर््यात्कल्कानपि च शोधनान् ॥१५॥
कासीसकटुरोहिण्यौ जातीकन्दहरिद्रयोः।
पूर्वोहिष्टेषु चाङ्गेषु कुर््यात्तैलं घृतानि च ॥१६॥
कल्क—इन उपयुक्त अजगन्धा आदि औषधियों से शोधनीय कल्कों को तैयार करना चाहिये। कासीस, कटुरोहिणी (कुटकी),
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in११३
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ३२ ]
प्रियङ्कुका सर्जरसः पुष्पकासीममेव च ।
त्वक्चूर्णं धवजं चैव रोपणार्थं प्रशस्यते ॥२६॥
रोपणचूर्णं—कंगुका ( कंगनी ), त्रिफला, रोश्र, कासीस, श्रवणाहृ ( मुण्डतिका), धव एवं अश्वकर्ण ( अश्वकर्ण, पलाश), इनकी छाल का चूर्ण रोपणकार्य में उत्तम है। प्रियंगु, सर्जरस ( राल) कासीस-पुष्प, धववृक्ष की त्वचा का चूर्ण रोपण के लिये उत्तम है ॥२२, २६॥
त्वस्त्र न्यग्रोधवर्गस्य त्रिफलायास्तथैवच ।
रसक्रियां रोपणार्थं विदधीत यथाक्रमम् ॥३०॥
न्यग्रोधगण की तथा त्रिफला की ( हरड, बहेड़ा, आँवला) त्वचा से, द्विप्राणीय अध्याय में कही विधि से रोपणकार्य के लिये रसक्रिया बनानी चाहिये ॥३०॥
अपामार्गोऽश्वगन्धा च तालपत्री सुवर्चला ।
उत्सादने प्रशस्यन्ते काकोल्यादिश्च यो गणः ॥३१॥
अपामार्ग की जड़, असगन्ध, तालपत्री (मूसली), सुवर्चला (सूर्यावर्त्त) की जड़, एवं
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३८ ] १८
सूत्रस्थानम्
१३७
सालसारादिगण—सालसार (साल का सार), अजकण (सर्ज-साल का भेद), खदिर (खैर), कदर (श्वेत या पूति खदिर), कालस्कन्ध (तमाल), कमुक (सुपारी), भूर्ज (भोजपत्र), मेघशृङ्गी (मेदाशृङ्गी), तिनिश (सादण), चन्दन (श्रीचन्दन), कुचन्दन (लाल चन्दन), शिशिपा (शीशम), शिरीष, असन, धव, अर्जुन, ताल (ताड़), शाक (सहगौन), नक्तमाल (करञ्ज), पूतीक (नाटाकरञ्ज), अश्वकर्ण (साल भेद), अगार, और कालीयक (कालिया चन्दन)—यह सालसारादिगण कुछनाशक, प्रमेह-पाण्डुरोगनाशक, कफ और भेद का शोषक है ॥८६॥
वरुणातिगलशिशुमधुशिशुतकर्त्रीमेघशृङ्गीपूतीकनक्तमालमोरटाप्रिमन्थसैर्यकद्रवयिम्बोवसुकवसिरचित्रकशतावरी—बिल्वराजशृङ्गीदर्भा वृहतीद्रव्यं चेति ॥१०॥
वरुणादिगणो ह्येष कफमेदोनिवारणः ।
विनिहन्ति शिरःशूलगुल्माध्यन्तरविद्रधीन् ॥११॥
वरुण (वरना), आर्तगल (नील झिंटी), शिशु (कडुवा और मीठा सहजन, श्वेत एवं लाल
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१३८
मुभ्रतसंहिता
[ अ० ३८ ]
मुष्ककपलाग्रधवचित्रकमदनवृक्षकशिशापावज्रवृक्षा - खिफला चेति ॥२०॥
मुष्ककादिर्गणो ह्येष मेनोघ्नः शुक्रदोषहृत ।
मेहार्जःपाण्डुरोगाऽमर्करानाशनः परः ॥२१॥
मुष्क (आरवृक्ष), पलाश (डाक), धव, चित्रक, मदन (मैनफल), वृक्षक (कुटज), शिशापा (शीशम), वज्रवृक्ष (सेहुण्ड) और विफला (हरड, बहेडा और आँबला)—यह मुष्ककादिर्गण मेदोनाशक तथा शुक्रदोष को मिटानेवाला है । प्रमेह, अर्श, पाण्डुरोग नाशक एवं शर्करा को दूर करने के लिये श्रेष्ठ है ॥
पिप्पलीपिप्पलीमूलचव्यचित्रकशृङ्गवेरमरिचहस्ति - पिप्पलीहरेणुकैलाजमोदेन्द्रयवपाठाजीरकसर्पपमहानिम्ब - फलहिङ्गुभार्गभिघुरसातिविषावचाविडङ्गानि कटुरोहिणी चेति ॥२२॥
पिप्पल्यादिः कफहरः प्रतिश्यायानिलाखूचैः ।
निहन्त्याहीपिनो गुल्मशूलघ्नश्चामपाचनः ॥२३॥
पिप्पली, पिप्पलीमूल, चव्य (चविका), चित्रक, शृङ्गवेर (आद्रक), मरिच (कालीमिर्च), हस्तिपिप्पली (गजपिप्पली),
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३८ ]
सूत्रस्थानम्
१३६
लिये हितकारी, छवि, कण्ठ, विष को नाश करता है ॥ ३३, ३४ ॥
काकोलीक्षीरकाकोलीजीवकर्षकमृदुगपर्णमाषपर्णी-
मेदासहमेदाच्छित्तरूहाकर्कटशृङ्गीतुगाक्षीरोपद्मकप्रपौण्ड-
रीकधिष्टुष्टुदीकाजीवन्त्यो मधुकं चेति ॥ ३५ ॥
काकोल्यादिर्यं पित्तशोणितानिलनाशनः ।
जीवनो बृंहणो वृष्यः स्तन्यश्छेदमकरस्तथा ॥ ३६ ॥
काकोल्यादिग-काकोली, क्षीरकाकोली, जीवक, ऋषभक,
मुदुगपर्णी, माषपर्णी, मेदा, महामेदा, छिन्नरूहा ( गिलोय ),
कर्कटशृङ्गी ( काकड़ाशृङ्गी ), तुगाक्षीरी ( बंशलोचन ), पद्मक
( पद्माल ), प्रपौण्डरीक, ( श्वेतकमल ), ऋद्धि, वृद्धि, मृदुका
( द्राक्षा ), जीवन्ती ( स्वर्णजीवन्ती ) और मधुक ( मुलहठी ),
यह काकोल्यादिगण पित्त रक्त-वायु का नाशक है । जीवन,
बृंहण, वृष्य है, दूध एवं कफ का वर्धक है ॥ ३५, ३६ ॥
ऊपकसंन्धवशिलाजतुकासीसद्वयहिङ्कुतुथकं चेति ३७
ऊपकादिः कफं हन्ति गणो मेदोविशेषणः ।
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ३८ ]
गुह्यचौनिम्बकुस्तुम्बूरचन्दनानि पद्मकं चेति ॥ ५० ॥
एष सर्वञ्चरान् हन्ति गुह्य्यादिस्तु दीपनः ।
हल्लासारोचकवमोपिपासादाहनाशनः ॥ ५१ ॥
गिलोय, नीम, कुस्तुम्बुर (धनिया), चन्दन और पद्माल, यह गुह्य्यादिगण सब प्रकार के ज्वरों को नष्ट करता है । अग्निदीपक है । हलास (मचली), अरुचि, वमन, पिपासा, दाह को नष्ट करता है ॥ ५०, ५१ ॥
उत्पलरक्तोत्पलकुमुदसौगन्धिकुक्कुल्यपुण्डरीकाणि - मधुकं चेति ॥ ५२ ॥
उत्पलादिरयं दाहपित्तरक्तविनाशनः ।
पिपासाविषहृद्दोगच्छद्विर्मुर्लोहरो गणः ॥ ५३ ॥
उत्पल (कमल), लालकमल, कुमुद (श्वेतकमल), सौगन्धिक (सुगन्धि), कुक्कुल्य (थोड़ा नीला-श्वेतकमल), पुण्डरीक (श्वेतपद्म) और मुलहटी—यह उत्पलादिगण दाह-पित्त-रक्तनाशक है । पिपासाविष-हृदयरोग, छर्दि (वमन), मूर्च्छा को दूर करता है ॥ ५२, ५३ ॥
मुस्ताहरिद्रादारुहरिद्राहरीतक्यामलकविभीतकुकुष्ठ-
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign inअ० ३६ ]
सूत्रस्थानम्
१४१
इन दोनों ( लघु और महान् ) को दशमूल कहते हैं । यह दशमूल—शासनशाक, कफ, पित्त, वायु नाशक, आम का पानक एवं सब प्रकार के ज्वर को नष्ट करता है ॥७०,७१॥
विदारीसारिवारजनीगुड्छयोऽजशृङ्गी चेति वल्लीसंज्ञः ७२।
करमर्दत्रिकण्टकसैरीयकशतावरीगुध्रनख्य इति कण्टकसंज्ञः रक्तपित्तहरी ह्यौ शोकत्रयविनाशनौ ॥७३॥
सर्वमेहहरी चैव शुक्रदोषविनाशनौ ॥७४॥
वल्लीपञ्चमूल—विदारीकन्द, सारिवा (अनन्तमूल), रजनी (हल्दी), गुड्छी और अजशृङ्गी (काकड़ाशृङ्गी), यह वल्ली पञ्चमूल है ।
कण्टक पञ्चमूल—करमर्द (करौंदा), त्रिकण्टक, (गोखरु), सैरीयक (झिण्टी), शतावरी और गुध्रनख (नाखून) ये कण्टक पञ्चमूल हैं ।
ये दोनों पञ्चमूल रक्तपित्तनाशक, वातपित्त, कफजन्य तीनों प्रकार के शोथों को नष्ट करते हैं । सब प्रकार के प्रमेहों को मिटाते हैं । शुक्रदोष को दूर करते हैं १
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४२
सुश्रुतसंहिता
[ अ० १६
(इन्द्रायण), चित्रा (द्रवन्ती)—ये द्रव्य ऊर्ध्वभाग—मार्ग से दोषों को (वमन रूप में बाहर) निकालते हैं। इनमें कोविदार से पूर्व के द्रव्यों का फल ग्रहण करना चाहिये और कोविदार आदि द्रव्यों का मूल ग्रहण करना चाहिये ॥३॥
विवृताश्यामादन्तीद्रवन्तीसमलाशङ्खिनीविपाणिका-गवाक्षीच्छगलान्वीस्तुकसुवर्णक्षीरोचित्रककिणिहीकुशकाग-तिल्वककस्मिप्लकस्म्यकपाटलापूगहीतक्यामलकविभीत-कनीलिनीचतुरकुलेरण्डपूतीकमहावृक्षसमच्छदाकी ज्योति-षमती चेत्यधोभागहराणि। तत्र तिल्वकपूर्वाणां मूलाणि, तिल्वकादीनां पाटलान्तानां त्वचः, कस्मिप्लकफलरजः, पूगादीनामेरण्डान्तानां फलादि, पूतीकारग्वधयोः पत्राणि, शेषाणां क्षीराणांति ॥४॥
त्रिवृत्त (निशोध), श्यामा (लाल मूल की निशोध), दन्ती (जमालगोटा), द्रवन्ती, सतला (सातला-सेहुण्ड), शङ्खिनी (कालमेघ), विपाणिका (मेढाशृंगी), गवाक्षी (इन्द्रायण), छाग-लान्वी (वृक्षदारक), स्तुक (स्तुही), स्वर्णक्षीरी (सस्थानाक्षी), चित्रक,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in२० ४० ]
सूत्रस्थानम्
१४३
चन्दन (श्वेत चन्दन), कुचन्दन (लाल चन्दन), हीबेर (बालक हीबेर), उशीर (खस), मजीठ, पयस्या (धीरकाकोली, शतावरी), विदारीकन्द, शतावरी, गुंदा (एडकाकचूण), शोवाल (काई), कल्लार (लाल कमल), कुमुदोत्पल (श्वेत कमल), कन्दली (पद्मवीज या सर्पच्छत्रिका), दूर्वा, मूर्वा आदि (मधुर, तिक्र द्रव्य), काकोल्यादि, सारिवादि, अञ्जनादि, उत्पलादि, न्यघो-धादि और तृण पञ्चमूल—यह संक्षेप में पित्तशामक वर्ग है ॥८॥
कालेयकागुरुतिलपर्णीकुष्ठहरिद्राशीतशिवजतपुष्पास-रलारान्ताप्रकीर्यादकीर्यङ्गदौमुमनः काकादनीलाङ्गलकीह-स्तिकर्णमुञ्जातकलामञ्जकप्रभृतीनि बल्लीकण्टकपञ्चमूल्यौ पिप्पल्यादिषु हृत्यादिसुष्ककादिर्वचादिः सुरसादिरारम्भ-धादिरिति समासेन श्लेष्मसंशमनो वर्गः ॥९॥
कालेयक (मलयाचल का चन्दन विशेष जो काले रंग का होता है), अगुरु (अगर), तिलपर्णी (हुलहुल), कूठ, हरिद्रा,
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in१४४
मुक्तसंहिता
[ अ० ४० ]
केचिदाचार्यां द्रव्यते—द्रव्यं प्रधानं कस्मात् ? व्यवस्थितत्वात्, इह खलु द्रव्यं व्यवस्थितं न रसादयः, यथा—आमे फले ये रसादयस्ते पक्वे न सन्ति; नित्यत्वाच्च, नित्यं हि द्रव्यमनित्या गुणाः, यथा कल्कादिप्रविभागः, स एव संपन्नरसगन्धो व्यापन्नरसगन्धो वा भवति; स्वाजात्यवस्थानाच्च, यथा हि पार्थिवं द्रव्यमन्यभावं न गच्छत्येवं शेषाणि; पञ्चन्द्रियग्रहणाच्च, पञ्चभिरिन्द्रियैर्गृह्यते द्रव्यं न रसादयः; आश्रयत्वाच्च, द्रव्यमाश्रिता रसादयः; आरम्भसामर्थ्याच्च, द्रव्याश्रित आरम्भः, यथा—‘विदारिगन्धादिमाहृत्य संजुच्य विपचेत्’ इत्येवमाद्विषु न रसादिस्वारम्भः, आद्यप्रामाण्याच्च. शास्त्रे हि द्रव्यं प्रधानमुपदेशे योगानां, यथा—‘मातुलुङ्कारिनमन्थो च’ इत्यादौ न रसादय उपदिश्यन्ते, क्रमापेक्षितत्वाच्च रसादीनां, रसादयो हि द्रव्यक्रममपेक्षन्ते, यथा—तरुणे तरुणाः संपूर्णं संपूर्णो इति, एकदेशसाध्यत्वाच्च, द्रव्याणांमेकदेशे नापि व्याधयः साध्यन्ते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in