सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
Page 179 of 872
Read in contextअ० ३५ ]
सूत्रस्थानम्
१३१
चरक ने भी कहा है कि—“सात्त्व्यं नाम तत् यत् सातत्येन उत्पद्यमानं उपशेते” अर्थात् जो आहार विहार निरन्तर या बहुत काल तक सेवन करने से “उपशय” हो जाते हैं वह “सात्त्व्य” कहे जाते हैं। सात्त्व्यार्थो हि उपशयार्थः—अर्थात् सात्त्व्य का अर्थ—तात्पर्य ही उपशय का अर्थ है। उदाहरणार्थ—अनूपदेश अनारोग्यकर होता है, परन्तु वहाँ अधिक समय तक निवास करने से कोई कष्ट नहीं होता, दूध एवं खिचड़ी एक साथ खाने से आमविष उत्पन्न हो जाता है। परन्तु—सी० पी० के निवासी खाते हैं तो कोई हानि नहीं होती, दिवास्वप्न निषिद्ध है—हानि कर भी है, परन्तु जो सदा दिन में सोते हैं उनको कोई हानि नहीं होती आदि २। रोग भी सात्त्व्य हो जाते हैं, यथा पुराने व्रण एवं श्वास कास आदि और रुजाकर भाव का नाम रोग है या शल्य है, परन्तु ऐसे शल्य नहीं निकाले जाते जो कष्ट नहीं देते, यथा—सोना आदि के सूक्ष्म शल्य
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in