सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
Page 358 of 872
Read in context११०
मुक्तसंहिता
[ अ० ]
प्रलय काल में होती है। तम की प्रधानतावाले प्राणियों में दिन में और रात में नींद आती है। रजोगुण की अधिकतावालों को बिना कारण के नींद आती है—(किसी समय नींद आ जाती है)। सत्वगुण की प्रधानतावालों को आधी रात के समय आती है। क्षीण कफवाले, वात प्रधानतावाले, मानसिक और शारीरिक दुःख से पीड़ित व्यक्तियों को नींद नहीं भी आती। यह वैकारिकी (विकारजन्य) निद्रा है।
वक्तव्य—चरक में—“यदा तु मनसि क्लान्ते कर्मात्मानः क्लमान्विताः। विषयेभ्यो निवर्तन्ते तदा स्वपिति मानवः ॥” नींद सात प्रकार की है, यथा—“तमोभवा र्लेभ्समुद्भववा च, मनःशरीरश्रमसंभवा च। आगन्तुकी व्याधनुवर्तिनी च रात्रि-स्वभावप्रभवा च निद्रा ॥” चरक ० सू ० २१। तामसिक पशु-रात-दिन सोते रहते हैं, यथा भैंस या सिंह। राजस-व्यक्ति—किसी भी समय रात या दिन में नींद पूरी कर लेते हैं। सत्वप्रकृति आधी रात में सोते
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in