Skip to content
SarvaKosh
सुश्रुत संहिता

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)

Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)

Report a copyright issue

DevanagariSanskritpublished872 pages

Page 314 of 872

Read in context
Page 314
Page 314 scan

२६६

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ११ ]

उपदंश पीड़ित नर का उपसेवन करनेवाली नारी के उस अव-
यव में यह रोग हो सकता है, यह लिखना अनुचित नहीं है तथा
प्रत्यक्ष प्रमाण से प्रमाणित भी है। पाठक ठण्डे दिल से विचार
करें। इसका विशद वर्णन च० वि० अ० ३० में ध्वजभंग
नाम से किया गया है और भगवान् पुनर्वसु ने इस रोग को
योनिय्यापद प्रकरण में ही लिखा भी है। क्षतेऽक्षते वा-मैथुन
करने में अथवा अन्य नख दन्तपात आदि से क्षत-खरोश-
घाव होने पर अथवा क्षत के बिना ही कुनसी के रूप में शोथ
हो जाता है। एकदेशोत्थितः शोथो व्रणानां पूर्वलक्षणम्-यही
शोथ ५-७ दिन में व्रण का रूप बना लेता है ॥७॥

स पञ्चविधस्त्रिभिर्दोषैः पृथक् समस्तैरसूजा चेति।

यह उपदंश रोग पाँच प्रकार का है। यथा—तीन दोषों
से पृथग्-वातजन्य, पित्तजन्य और कफजन्य, तीनों के सन्निपात
से एक और पाँचवाँ रक्तजन्य ॥८॥

तत्र वातिके पारुष्यं त्वकपरिपुटनं स्तब्धमेद्वता

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in