सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
by महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त)
Source: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (origin)
Page 268 of 872
Read in context२२०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ४९ ]
उत्पन्न करता है। भोजन करनेवाला पुरुष जिस भोजन को एक बार खाकर फिर फिर मांगता है, उसको अवश्य स्वादु समझना चाहिये ॥४८१॥
अशित्थोदकं युक्त्या भुञ्जानश्चान्तरा पिबेत् ॥४८२॥
भोजन करनेवाले पुरुष को चाहिये कि—भोजन करके, पीछे से पानी को मात्रा में पीये ॥४८२॥
दन्तान्तरगतं चान्नं शोधनेनाहरेच्छनैः।
कुर्याद्दिनिह्वं तद्वि मुखस्थानिष्टगन्धताम् ॥४८३॥
भोजन के उपरान्त दांतों में फँसे अन्न को तिनके आदि से बाहर निकाल दे। क्योंकि न निकालने पर मुख में यह अन्न दुर्गन्ध उत्पन्न करता है ॥४८३॥
जीर्णोऽन्ने वर्धते वायुर्विदग्धे पित्तमेव तु।
भुक्तमात्रे कफश्चापि, तस्माद्भुक्तेरितं कफम् ॥४८४॥
भोजन के जीर्ण (पचने) होने पर वायु बढ़ती है, भोजन के विदग्ध (अर्ध पक) अवस्था में पित्त बढ़ता है, भोजन के उपरान्त कफ बढ़ता है ॥४८४॥
धूमेनापोहा
Sign up free to read the full text of this page
The page scan is free for everyone.
Sign up or sign in