Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

सूरसागर सार (सटीक हिन्दी व्याख्या)

Sur Sagar Saar with Hindi Commentary

by महाकवि सूरदास / डॉ. धीरेन्द्र वर्मा

Report a copyright issue

DevanagariBrajpublished359 pages

About this granth

The Sursagar is the vast collection of songs by the sixteenth-century poet Surdas, celebrating Krishna's life in Braj Bhasha. Because the full work is huge and mixes material of many layers, the Hindi scholar Dr. Dhirendra Varma prepared this selection, Sur Sagar Saar (सूरसागर सार), which by its title page gathers about 831 of the finest padas. His preface notes that the two-volume Nagari Pracharini Sabha edition was too costly for ordinary students.

This is the fifth edition, published in 1986 by Sahitya Bhawan, Allahabad, with a commentary on the poems. The selection is arranged by theme: prayers and praise of the guru; Krishna's childhood and butter-stealing; cowherding, the dana-lila, the flute and the rasa dance; the departure for Mathura, the pangs of separation and the Bhramargeet dialogue of Uddhava with the gopis; and the Dwarka episodes.

At about 359 pages, it has long served as a university text for Surdas.

Page 149
Page 149 scan

१४८ सूरसागर सार सटीक
महर कह्यौ खेलौ तुम दोऊ, दूरि कहूँ जिनि जैहौ ।
गनती करत ग्वाल गैयनि की, मोहिं नियरैं तुम रैहौ ।
सुनि बेटी बृषभानु महर की, कान्हहिं लेइ खिलाइ ।
सूर स्याम कौं देखे रहिहौ, मारै जनि कोउ गाइ ॥५॥
अर्थ-नन्द कृष्ण को लेकर पशुओ के बाड़े (गोशाला) में गये । वहां पर उन्होने
राधिका को खड़ी देखा, उसे पहचान कर (नन्द ने) बुला लिया । महर ने कहा तुम
दोनों खेलो, कही दूर मत जाना । ग्वाल और गायों की

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 150
Page 150 scan

राधाकृष्ण १४६
सौगंध देकर बुलाया है। सूरदास कहते हैं गुणो के भांडार कृष्ण ने नागरि राधा को
बहुत रिझाया ॥७॥
नाम कहा तेरौ री प्यारी।
बेटी कौन महर की है तू, को तेरी महतारी।
धन्य कोख जिहिँ तोकौँ राख्यो, धनि घरि जिहिँ अवतारी।
धन्य पिता माता तेरे, छवि निरखति हरि-महतारी।
मैं बेटी वृषभानु महर की, मैया तुमकौँ जानतिँ।
जमुना-तट बहु बार मिलन भयौ, तुम नाहिँन पहिचानतिँ ।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 151
Page 151 scan

१५० सूरसागर सार सटीक
अर्थ—यशोदा कुमारी राधा को सँवारती हैं। फिर की मांग के बढ़े बालो को
प्रेम के साथ सुलझाती हैं। उन्होंने मांग काढ़कर, चोटी को सँवारकर, सुन्दर तरह से
गूंथा। गोरे मस्तक (और गोरे) मुख पर विन्दी ऐसी शोभित है मानो चन्द्रमा तथा
प्रातः कालीन सूर्य की कांति एक साथ शोभित हो रही हो। यशोदा ने साड़ी को चीर
कर अपने हाथ से नया लहँगा बनाया, फिर अपने आंचल से राधा के मुख तथा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 152
Page 152 scan

राधाकृष्ण १५१
अर्थ—सखियाँ मिलकर राधा को घर ले आयी और कहने लगी, महरि अपनी
बेटी को देखो, कही इसे सांप ने काट लिया है। हम सब आगे-आगे आ रही थीं, पीछे
यह जमीन पर गिर पड़ी। सिर से दोहनी (दूध की हांड़ी) ढुलक गयी, स्वयं मुरझा
गयी। हमारे देखते इसे काले सांप ने डस लिया, किसी गुणी को बुला लाओ। रोती
हुई माता कंठ से लिपटकर कहती है कि कृष्ण ही गुणियो मे श्रेष्ठ हैं ॥१११॥
नंद-सुवन गारुड़ी बुलावहु।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 153
Page 153 scan

१५२ सूरसागर सार सटीक
अर्थ—तब कृष्ण को नंदरानी जोर से बुलाती हैं। अच्छा हुआ पुत्र गारुड़ी हो
गया, (मैंने) यह बात आज सुनी। माता की पुकार को सुनकर कृष्ण आये, (और पूछने
लगे) माता क्या कहती हो। कीरति नाम की महरि बुलाने आयी है, कुँवर कृष्ण जाते
क्यों नही। राधा को कही सांप ने डस लिया है, जाओ झाड़ (फूँक) आओ न ! सूरदास
कहते हैं कि (यशोदा कहती हैं) बनवारी कृष्ण तुम कुछ जन्त्र-मन्त्र

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 154
Page 154 scan

राधाकृष्ण १५३
अर्थ - कुँवरि राधा ने आंखें खोल दी, जब कृष्ण को देखा तो संकोच से अङ्गों
को सम्हाला । (फिर) राधा माता से (एक) बात पूछती है कि यह आज क्या है ?
(माता ने कहा) प्यारी आज तू मरने से बची, लाज क्यो करती हो। तब कहती है
सांप ने काट लिया था इसलिए शरीर मे चेतना नही थी । सूरदास कहते है कि माता
राधा से कहती हैं कि कृष्ण ने तुझे जिला लिया ॥१७॥
बड़ौ मंत्र कियौ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 155
Page 155 scan

१५४ सूरसागर सार सटीक
स्याम यह तुमसौँ क्यौँ न कहौँ।
जहाँ तहाँ घर घर कौ घेरा, कौनी भाँति सहौँ।
पिता कोपि करवाल गहत कर, बंधु वधन कौँ धावै।
मातु कहै कन्या कुल कौ दुख, जनि कोऊ जग जावै।
बिनती एक करौँ कर जोरे, इनि वीधिन जनि आवहु।
जौ आवहु तौ मुरलि-मधुर-धुनि, मो जनि कान सुनावहु।
मन क्रम वचन कहति हौँ सांची, मैँ मन तुमहिँ लगायौ।
सूरदास-प्रभु अन्तरजामी, क्यौँ न करौ मन भायौ

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 156
Page 156 scan

अर्थ—(राधा कहती है) ब्रज मे बसकर किसके बोल (व्यंग्य) सहूँ। कृष्ण
तुम्हारे सिवाय मैं किसी और को नही जानती। संकोच के कारण तुमसे नही कहती
हूँ। कुल की मर्यादा का निर्वाह कहाँ तक करूँगी, (उस स्थिति में) तुमको कैसे
पाऊँगी। माता पिता सबको धिक्कार है। तुम से विमुख होकर जो जहाँ चाहे वहाँ बहे
अर्थात् जो जैसा चाहे कहे। कोई कुछ भी करे, कुछ भी कहे, मैं हर्ष या विषाद कुछ
नही मानती।

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 157
Page 157 scan

१५६ सूरसागर सार सटीक
मातु पिता के डर कौँ मानै, मानै सजन कुटुंब सब लोई ।
तात मातु मोहूँ कौँ भावत, तन धरि कै माया-बस होई ।
सुनि वृषभानु-सुता मेरी बानी, प्रीति पुरातन राखहु गोई ।
सूर स्याम नागरिहिँ सुनावत, मैं तुम एक नाहिं हैं दोई ॥२५॥
अर्थ—शरीर धारण करने का वही कारण है। लोक की लाज तथा कुल की
मर्यादा न छोड़िये, जिससे सब लोग भला कहे। माता पिता के डर को माने तथा अपने

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 158
Page 158 scan

राधाकृष्ण १५७
सूरदास कहते हैं, सुनो, उसी रस से परिपूर्ण करके कृष्ण ने शरीर के दाह को दूर कर
दिया ॥२७॥
स्याम कौन कारे की गोरे।
कहाँ रहत काके पै ढोटा, वृद्ध, तरुन की धौं हैं भोरे।
इहँई रहत कि और गाउँ कहुँ, मैं देखे नाहिंन कहूँ उनकौं।
कहै नहीं समुझाइ बात यह, मोहिं लगावति हौ तुम जिनकौं।
कहाँ रहीं मैं, वै धौं कहँकै, तुम मिलवति हौ काहैं ऐसी।
सुनहु सूर मोसी भोरी कौं, जोरि जोरि

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 159
Page 159 scan

१५८ सूरसागर सार सटीक
गति मैमंत नाग ज्यौं नागरि, करे कहति हों लीकी।
सूरदास-प्रभु विविध भाँति करि, मन रिझयौ हरि पी कौ ॥३०॥
अर्थ-राधा तुम्हारा मुख अच्छी तरह से शोभित है। जब तुम इधर-उधर
तिरछे देखती हो तो चन्द्रमा फीका हो जाता है। भौंह रूपी धनुष, नैन रूपी बाणों को
साधे हुए है। मस्तक (सिर) पर केशर का टीका ऐसा जान पड रहा है मानो घूंघट के
बीच कामदेव का शिकारी छिपकर

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 160
Page 160 scan

राधाकृष्ण १५६
अतिहीँ सुंदर कहियत हैंँ वै, मोकौँ देहु वताई ।
सूरदास राधा की बानी, सुनत सखी भरमाई ॥३२॥
अर्थ-नंद के पुत्र कृष्ण कैसे है ? (उन्हें) आंख भरके कभी देखा नहीं,
(यद्यपि) वह ब्रज में सदा रहते है । तुमसे एक बात कहने में सकुचाती हूँ , उसे सुनाया
नही जाता । कैसे भी उनको हमे दिखाओ, यह (भावना) मेरे मन मे आ गयी है ।
वह अत्यधिक सुन्दर कहे जाते हैं, (उन्हे) मुझे बता दो । सूरदास कहते हैं

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 161
Page 161 scan

१६० सूरसागर सार सटीक
अनेक भाव दिखायेगे । सूरदास कहते हैं (गोपी कहती है) नवल तथा श्रेष्ठ कृष्ण
पीताम्बर फहरायेगे ॥३४॥
माता की सीख
काहे कौं पर-घर छिनु-छिनु जाति ।
घर मैं डांटि देति सिख जननी, नाहिंन नैंकु डराति ।
राधा-कान्ह कान्ह राधा व्रज, ह्वै रह्यौ अतिहि लजाति ।
अब गोकुल की जैबौ छाँड़ौ, अपजस हू न अघाति ।
तू वृषभानु बड़े की बेटी, उनकैं जाति न पांति ।
सूर सुता समझावति

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 162
Page 162 scan

राधाकृष्ण १६१
और कृष्ण का नाम व्यर्थ ही लगाते है। वे पुत्री के मुख की क्रोध की बाते सुनकर मन-
ही-मन बहुत हंसती है। अब तक इसके विषय मे लोगो ने कुछ नही जाना, केवल
खेलते देखकर आरोप लगाते है। सूरदास कहते हैं कि माता (राधा को) हृदय से
लगाती है और क्रोध दूर कर पोछती तथा मुख चूमती है ॥३७॥
सुता लए जननी समुझावति।
संग बिटिनियनि कैँ मिलि खेलौ, स्याम-साथ सुनि-सुनि रिस पावति।
जातैँ निंदा

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 163
Page 163 scan

१६२ सूरसागर सार सटीक
मुख भरि नीर परसपर डारतिं, सोभा अतिहिं अनूप बढ़ी तब।
मनहु चंद-गन सुधा गंडूषनि, डारति हैं आनंद भरे सब।
आईं निकसि जानु कटि लौं सब, अंजुरिन तैं लै लै जल डारतिं।
मानहु सूर कनक-वल्ली जुरि, अमृत-बूँद पवन-मिस झारतिं ॥४०॥
अर्थ—राधा सखियों के साथ जल में विहार करती हैं। गले तक पानी में खड़ी
अपने आप में मगन पानी छिड़कती है। मुँह में भरकर आपस में पानी

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 164
Page 164 scan

राधाकृष्ण १६३
अर्थ-(गोपी की) दृष्टि रोकने पर भी न रुकी। श्याम सुन्दर रूपी समुद्र की
ओर (दृष्टि रूपी) नदी उमगकर वह चली। प्रेम रूपी जल के प्रवाह की भँवरो (आंख
की भौंहो) (कृष्ण से) की गहराई का अनुमान कभी (सुख) नही मिला। (मिलन) के
लोभ तथा (आंख की) कटाक्ष रूपी लहर से घूंघट रूपी किनारा ढह गया। पलक रूपी
पथिक थक गये। धीरज की नाव सम्हाली नही जाती। सूरदास कहते हैं कि यह

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 165
Page 165 scan

१६४ सूरसागर सार सटीक
नटवर-वेष काछनी काछे, अंगनि रति-पति-सै से हैं।
सूर स्याम तुम नीकैं देखे, हम जानत हरि ऐसे हैं ॥४५॥
अर्थ--कहो राधा कृष्ण कैसे हैं ? तुम्हारे मन को अच्छे लगे कि नही । सुन्दर हैं
कि बुरे हैं । फिर हमसे छिपाव करोगी, कि कहोगी कि वह जैसे हैं (होंगे) । या हम तुमसे
जैसा कहती थी, सच्ची कहो वैसे हैं (कि नही) । नटवर वेष पर काछनी पहने (कृष्ण के)
अंग सैकडो कामदेव के समान

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 166
Page 166 scan

हैं। एक ही मन, एक ही बुद्धि, एक चित् तथा दोनो का एक ही स्नेह है। बिना
तुम्हे देखे कृष्ण एक भी क्षण धैर्य नही धरते है। कृष्ण मुरली में तुम्हारा नाम बार-बार
कहते है। महा चतुर, सुजान कृष्ण ने मन से परख लिया। सूरदास कहते है कि कृष्ण
प्रेम ही के वश मे हैं। (राधा) तुम्हारे समान और कौन है ? ॥४७॥
राधा परम निर्मल नारि ।
कहति हौँ मन कर्मना करि, हृदय-दुविधा टारि ।
स्याम कौँ इक

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 167
Page 167 scan

१६६ सूरसागर सार सटीक

प्रीति परगट कियौ चाहैं, बचन बोलि न जाइ ।
नंद-नंदन काम-नायक, रहे नैननि छाइ ।
हृदय तैं कहूँ टरत नाहीं, कियौ निहचल बास ।
सूर प्रभु-रस भरी राधा, दुरत नहीं प्रकास ॥५०॥
अर्थ—राधा कृष्ण की प्यारी हैं। कृष्ण सदा तुम्हारे पति हैं तथा तू सदा
उनकी स्त्री है। सखी के मुँह से वाणी सुनकर हृदय मे प्रेम हुआ। अपने भाग्य को
समझकर (वह) प्रेम से गद्गद हो गयी तथा (उसके) रोम

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in
Page 168
Page 168 scan

कब री मिले स्याम नहिँ जानौँ ।
तेरी सौँ करि कहति सखी री, अजहूँ नहिँ पहिचानौँ ।
खरिक मिले, की गोरस बेँचत, की अबहीँ, की कालि ।
नैननि अंतर होत न कवहूँ, कहति कहा री आलि ।
एकौ पल हरि होत न न्यारैँ, नीकैँ देखे नाहिँ ।
सूरदास-प्रभु टरत न टारैँ, नैननि सदा बसाहिँ ॥५३॥
अर्थ-कृष्ण कब मिले थे, मैं नही जानती। सखी, तुम्हारी सौगन्ध लेकर
कहती हूँ कि अब भी नही पहचानती हूँ। पशुओ के बाड़े

Sign up free to read the full text of this page

The page scan is free for everyone.

Sign up or sign in